निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 26 जून 2025

4431...इन दिनों आसमान में नहीं उड़ते परिंदे...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय ओंकार जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

नया गुरुवारीय अंक लेकर फिर हाज़िर हूँ।

अफ़सोस कि ब्लॉगर रीडिंग लिस्ट में हमारा पिछला अंक प्रकाशित होने के उपरांत रात्रि 11:30 PM (25.06.2025) तक केवल एक रचना "वो दबी-सी आवाज़" ही नज़र आई। दो अन्य रचनाएँ बीते रोज़ प्रकाशित हो चुकी थीं जिन्हें इस अंक में शामिल किया गया है। तात्पर्य यह है कि ब्लॉगर पर सृजन से मोहभंग की स्थिति से हम गुज़र रहे हैं।

आपकी सेवा में आज प्रस्तुत हैं तीन रचनाएँ- 

प्रेम कविता | उसे पढ़ता है प्रेम | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

पुराना घर हो या सूखा हुआ फूल

हमेशा लिखते हैं

यादों की नई इबारत

उसे पढ़ता है प्रेम

बड़े प्रेम से

वर्षों बाद भी।

*****

812. युद्ध के समय आसमान

 
इन दिनों आसमान में

नहीं उड़ते परिंदे,

लड़ाकू विमान दिखते हैं,

ड्रोन उड़ते हैं।

*****

वो दबी सी आवाज़

दिल को कहो,

के कभी अपनी भी सुनी जाये,

सारी दुनिया की बात होती है,

बस वो दबी सी आवाज़

दबी ही रह जाती है,

*****

फिर मिलेंगे।

रवीन्द्र सिंह यादव

 


2 टिप्‍पणियां:

  1. पुरानी बिमारी को उकेर दिया आपने
    लिखास तो है पर प्रकाशित हो रही है
    फेसबुक में और धड़ल्ले कॉपी हो रही है
    कल के अंक के लिए एक आलेख तो बनता है
    बनाइए या लिखवाइए किसी से .....
    आभार
    वंदन

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...