।।भोर वंदन।।
शुभ शनिवार माँ दुर्गा केवल शक्ति की प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, करुणा और धर्म की साक्षात प्रेरणा हैं।🙏नवरात्र पर्व की शुभेच्क्षा के साथ आनंद लिजिए रचनाओ के साथ✍️
नई टाउनशिप आ गयी है यहाँ भैय्या | प्लॉटिंग चल रही |
"अच्छा जी "
तगड़ा मुआवजा मिला है इन गाँवों में |
"अच्छा जी"
किया हुआ मुआवजे का ?
इन्वेस्टमेंट , शहर में प्लाट ले लिए | अपार्टमेंट ले लिए |
अच्छा जी
मतलब गांव की जमीन बेच कर शहर में प्लाट ले लिए ?
हाँ , ग्रोथ ज्यादा है
फिर धरा भी क्या है खेता में ?
खाएंगे क्या ? प्लाट ?
प्लाट क्यों , नौकरी
क्या बनेंगे , आर्किटेक्ट ?
✨️
कभी ख़्वाबों के पास जाती हूँ। कभी ख़्वाबों के क़रीब आने का इंतज़ार करती हूँ। कभी यूं भी होता है कि किसी और काम की धुन में जा रही होती हूँ और अचानक कोई अनजाना, अनदेखा सा ख़्वाब टकरा जाता है। उसे देख अचकचाती हूँ। विस्मय से पूछती हूँ, 'तुम कौन? क्या तुम राह भटक गए हो?' वो मुस्कुराकर, सर पर हाथ फिराते हुए बोलता है 'अरी पगली, राह नहीं भटका, तेरा ही ख़्वाब हूँ। उन तमाम ख़्वाबों में से एक जिन्हें देखने से डरती ही रही तुम। आओ न, चलो, मेरे साथ।' ना-नुकुर करती हूँ लेकिन कोई सम्मोहन खींचता है। ..
✨️
प्रेम - आत्मा के फूल की सुगंध !
जो कभी एक बीज था
अपने आप में सिमटा
ऊर्जा भीतर छिपाये
मिटकर बीज ही
एक दिन फूल उगाये..
✨️
मेढक बोला टर्र टर्र टर्र
बारिश का मौसम है सर
बोर हो गया हूँ पढ़-पढ़कर
जल्दी से अब छुट्टी कर..
✨️
भवजाल के जंजाल में ना फंस पिस जाए नौजवानी
छोटी सी ज़िन्दगी है मौज-मस्ती में बिताएं जिंदगानी
चार दिन हैं उम्र के ज़िन्दा-दिली ज़िंदगी के नाम कर
बेफिक्र हो ये ज़िंदगी का सफ़र सुबह-शाम में रवानी ।
✨️
पम्मी सिंह ' तृप्ति '..✍️





























