निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

2008...आज सूर्य धनु राशि से मकर राशि में...

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय प्रस्तुति में आपका स्वागत है।

मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। 

मकर संक्रांति, लोहिड़ी, बीहू एवं पोंगल आदि पर्व लगभग एक ही समय पर मनाए जाते हैं किंतु इनको मनाने के तरीक़े अलग-अलग हैं। 

भारतीय ज्योतिष के अनुसार आज सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है और दक्षिणायन से उत्तरायन दिशा में आने लगता है। 

भारतीय पंचांग के अनुसार सभी बारह महीने 30 दिन के होते हैं अतः वर्ष में कुल 360 दिन। जबकि अंतरराष्ट्रीय कलेंडर के अनुसार साल में 365 या 366 दिन होते हैं इसलिए भारतीय त्योहारों की तारीख़ें बदल जातीं हैं। यहाँ गौर तलब है कि मकर संक्रांति हमेशा 14 जनवरी को ही मनाया जाता है।      

आइए अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें-

सुनहरा लड़कपन...कुसुम कोठारी 'प्रज्ञा

गीली मिट्टी पाल बांध कर

मोहक नव रचना करते

महल सिपाही इक खाई

शेर चिते भालू भरते

बोल घरोंदा नित कुछ कहता

स्वप्न रात ठहरे ठहरे।।

चीखकर कहती कलम

अधिकार से वंचित कभी

कोई अब बेटी रहे।

मान उसको भी मिले फिर

हर्ष की यह गाथा कहे।

संचालिका यह सृजन की

सीख ये सबको सिखाना।

रीतियों के जाल......

बिंब कोई था पुराना


दीमकें ऐसी लगी फिर

नींव ही हिलने लगी थी

द्वेष दीवारें बना जब

दूरियाँ मन में जगी थी

बोझ बनते इन पलों को

चाहते थे सब भुलाना।

मौन का मर्म...जिज्ञासा सिंह

 
गर यही होता रहा इस भूमि पर

फिर कोई मानवी बच पाएगी

इस जगत के सामने दुष्कर्म की

नित नई दस्तान लिक्खी जाएगी

आओ मिल संक्रान्ति मनाएँ...अनंता सिन्हा

अनेकता में एकता का संगम ,

मेरा भारत देश अनुपम।

एक साथ त्यौहार मना कर ,

विविधता का आनंद उठायें।

जुड़ कर भारत की मिट्टी  से ,

भारतीय होने का गौरव पायें

आओ मिल संक्रान्ति मनाएँ।

*****

आज बस यहीं तक 

फिर मिलेंगे अगले गुरूवार। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


14 टिप्‍पणियां:

  1. जन्मदिन की असीम शुभकामनाएं रवीन्द्र जी।
    सदा स्वस्थ रहें,प्रसन्न रहे,ईश्वर आपकी हर मनोकामना पूरी करे।

    मकर संक्रांति की रोचक जानकारी से युक्त सुंदर भूमिका,और बेहतरीन सूत्रों सजी सुगढ़ प्रस्तुति।

    सादर।

    जवाब देंहटाएं
  2. भाई रवीन्द्र जी को अशेष शुभकामनाएं
    शानदार प्रस्तुति..
    सादर..

    जवाब देंहटाएं
  3. आदरणीय भाई रवींद्र जी जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं। सपरिवार सानंद और सकुशल रहें यही कामना करती हूँ। आजके संक्रांति अंक विशेष के लिए बधाई स्वीकारें । सभी के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश शुभता भरा हो, सभी के जीवन में मंगल हो, यही दुआ है।
    अनेकता में एकता का संगम ,
    मेरा भारत देश अनुपम।
    एक साथ त्यौहार मना कर ,

    विविधता का आनंद उठायें।
    जुड़ कर भारत की मिट्टी से ,
    भारतीय होने का गौरव पायें
    आओ मिल संक्रान्ति मनाएँ।
    जैसी सुंदर सद्भावना भरी पंक्तियों के साथ इस अंक की सभी रचनाएँ मन को छूने वाली हैं। सभी रचनाकारों को स्नेही पाठक वृंद को संक्रांति और लोहड़ी इत्यादि सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। ये मंच साहित्य सृजन के विस्तार में यूँ ही योगदान देता रहे यही कामना है। सादर 🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  4. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
    रोचक लिंको की प्रस्तुति।
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  5. आदरणीय सर,
    जन्मदिन की शुभकामना सहित अत्यंत अत्यंत आभार मेरी रचना को स्थान देने के लिए। आज यहाँ आ कर बहुत अच्छा लग रहा है। पांच लिंक मंच से जुड़ना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य को बात रही। आप अभी के प्रोत्सागन और आशीष ने मेरा ब्लॉगिंग सफर बहुत खास बना दिया।
    आज की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर एयर सशक्त है और सदा की तरह मन आनंदित करती है।
    मकर संक्रान्ति की अनेकों शुभकामनाएं और आप सबों को प्रणाम।

    जवाब देंहटाएं
  6. जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ💐💐
    बेहतरीन रचना संकलन एवं प्रस्तुति सभी रचनाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐
    मेरी रचना को स्थान देने के लिए सहृदय आभार आदरणीय 🙏
    मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

    जवाब देंहटाएं
  7. जन्म दिवस पर अनंतानंत शुभकामनाएं भाई रविन्द्र जी।
    संक्रांति पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।
    पूरे मंच को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं,इस बार सच ऐसी संक्रांति आते युग में कि सभी के जीवन से डर भय असुरक्षा दूर हो खुशियां सदा उत्तरायन रहे सभी को सदा सदैव।
    आज की भूमिका एवं प्रस्तुति लाजवाब है।
    सभी रचनाकारों को बधाई।
    मेरी रचना को स्थान देने के लिए हृदय तल से आभार

    जवाब देंहटाएं
  8. लाजबाव प्रस्तुति,मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं तथा जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो

    जवाब देंहटाएं
  9. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँँ अनुज रविन्द्र जी 💐💐💐💐💐💐💐💐मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँँ।
    खूबसूरत प्रस्तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  10. रवीन्द्र जी, नमस्कार ! आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ.....
    लाजवाब संकलन संयोजन तथा प्रस्तुतीकरण के लिए आपका हृदय से अभिनंदन करती हूँ..
    मेरी रचना को स्थान देने के लिए सादर धन्यवाद..
    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आपको एवं सभी रचनाकारों हार्दिक शुभकामना सहित जिज्ञासा सिंह..

    जवाब देंहटाएं
  11. जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ, रविंद्रजी!!!

    जवाब देंहटाएं
  12. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रविन्द्र जी💐💐💐💐
    बेहतरीन प्रस्तुति मेरी रचना को मंच स्थान देने के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय।

    जवाब देंहटाएं
  13. शुभकामनाओं के लिए सबका तह-ए-दिल से शुक्रिया.

    जवाब देंहटाएं
  14. जन्म दिवस पर अनंतानंत शुभकामनाएं रविन्द्र जी।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...