शीर्षक पंक्ति: आदरणीया सीमा 'सदा' जी की रचना से।
सादर अभिवादन।
सोमवारीय अंक में पढ़िए पाँच पसंदीदा रचनाएँ-
कविता | बिकाऊ | डॉ (सुश्री) शरद सिंह
इस बिकाऊ दुनिया में
सब कुछ बिकाऊ है
सबसे ज़्यादा
इंसान और रिश्ते।
*****
स्याह अँधेरे में कब तक ये मशाले साथ निभायेंगी
शम्मा बन जा खुद हि फिर जीवन की रफ्तार तो देख
ऐ राही मेरी आँखें तो, पत्थर की हो गयी कब के,
तू अपने अंतर्मन से ,इन आँखों में प्यार तो देख
*****
निर्लज्जभक्त - इनका तो कहना ही क्या! इनका मालिक यदि नर संहार भी करवा दे तो भी ये मरने
वालों को ही दोषी ठहरा उन्हीं को गरियाते रहेंगे! इनके द्वारा अपने आका को, दुनिया का हर कुकर्म करने के
बावजूद सबसे बुद्धिमान, चतुर, सच्चा तथा ईमानदार स्थापित करने का गुर आता है! ये सदा अपने विरोधी पक्ष को
संसार का सबसे बड़ा दुराचारी, भ्रष्टाचारी, देशद्रोही निरूपित करते रहते
हैं! इनके आत्ममुग्ध बॉस के दो चेहरे होते हैं। सार्वजनिक जीवन में वह सदा मुखौटा
लगाए रहता है! दोगलेपन का वह शातिर खिलाड़ी होता है! इनके चेले अपने विरुद्ध हुए
हर दोष का कारण विपक्षी को साबित करने में दिन-रात एक कर देते हैं! साथ ही दुनिया
के किसी भी अच्छे काम का श्रेय खुद लेने और सच को झूठ बनाने में इनका कोई जवाब
नहीं होता!
*****
महिलाओं की सखी -वन स्टॉप सेंटर
OSC के उद्देश्य:-
1️⃣ हिंसा से प्रभावित महिलाओं और
बालिकाओं को तत्काल और गैर-आपातकालीन सहायता प्रदान करना।
2️⃣ पीड़ित महिलाओं को एक ही छत
के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और परामर्श सहायता प्रदान करना।
3️⃣ हिंसा से प्रभावित महिलाओं को
सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।
4️⃣ हिंसा से पीड़ित महिलाओं के
लिए न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करना।
*****
हिंदी में 'आलपिन'
▪पुर्तगालियों ने भारत में
व्यापार करना शुरू किया, तो यह शब्द वहाँ भी पहुँचा।
पुर्तगाली शब्द 'अल्फिनेट' से हिंदी में 'आलपिन' बना। हिंदी में आते-आते इस
शब्द में कुछ बदलाव हुए। पुर्तगाली शब्द का आखिरी स्वर गायब हो गया और 'फ' की ध्वनि 'प' में बदल गई। इस तरह आलपिन
जैसा शब्द हिन्दी की लोकप्रिय शब्दावली का हिस्सा बन गया। 'आलपिन' शब्द सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि उर्दू, कोंकणी, गुजराती, लादीनो, जावानीस और मलय/इंडोनेशियाई
जैसी कई और भाषाओं में भी इस्तेमाल होता है। इससे पता चलता है कि यह शब्द पूरी
दुनिया में फैला है।
*****
फिर मिलेंगे।
रवीन्द्र सिंह यादव
सुंदर अंक
जवाब देंहटाएंआभार
वंदन
सुन्दर संग्रहनीय लिंक, भारतीय नारी की पोस्ट वन स्टॉप सेंटर को स्थान देने के लिए आभार 🙏🙏
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर लिंक संयोजन.. आभार 🙏🙏
जवाब देंहटाएंरवीन्द्र जी
जवाब देंहटाएंसम्मिलित कर मान देने हेतु हार्दिक आभार 🙏