निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 22 अगस्त 2019

1497...हाँ अच्छी लड़कियाँ हैं हम.


सादर अभिवादन। 

ख़ुशख़बरी !
'पाँच लिंकों का आनन्द' परिवार की एक चर्चाकारा आदरणीया पम्मी जी का नाम 
'ग्लोबल बुक ऑफ़ लिटरेचर रिकॉर्ड्स' 2019 में दर्ज़ किया गया है। विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय 111 महिला साहित्यकारों की सूची में एक नाम आदरणीया पम्मी सिंह 'तृप्ति' का भी शुमार किया गया है। 
इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।  
इस विषय पर और अधिक प्रकाश डालने का आदरणीया पम्मी जी से अनुरोध किया जाता है।  

आइए अब आज की पसंदीदा रचनाओं पर नज़र डालें-   


 My Photo

विद्रोही औरतें   

यूँ मुस्कुराना   
ख़ुद से विद्रोह सा लगता है   
पर समय के साथ चुपचाप   
विद्रोही बन जाती हैं औरतें   
अपने उन सवालों से घिरी हुई   
जिनके जवाब वे जानती हैं   
और वक्त पर देती हैं   
विद्रोही औरतें।   


 
कँधों पर हमारे  टिका है
समाज की अच्छाई का स्तम्भ,
हृदय जलाकर दिखाती हैं,
रौशनी समाज के भविष्य को
त्याग के तल पर जलाती हैं,
 दीप स्नेह का ,
हाँ अच्छी लड़कियाँ हैं  हम |


एक साँस में कितने आस,

बांधता है आदमी,

ज़मीनें कम...पर ना जाने कितने,
आकाश बांधता है आदमी I




राजस्थान का लोहार्गल धाम, जहां पांडवों के हथियार गले थे..... गगन शर्मा 


 

लोहार्गल से भगवान परशुराम का भी नाम जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि क्षत्रियों के संहार के पश्चात क्रोध शांत होने पर जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो पश्चाताप स्वरुप उन्होंने यहां यज्ञ किया तथा नरसंहार के पाप से मुक्ति पाई थी। यहां एक विशाल बावड़ी भी है जिसका निर्माण महात्मा चेतनदास जी ने करवाया था। यह राजस्थान की बड़ी बावड़ियों में से एक है। पास ही पहाड़ी पर एक प्राचीन सूर्य मंदिर बना हुआ है। इसके साथ ही वनखण्डी जी का मंदिर है। कुण्ड के पास ही प्राचीन शिव तथा हनुमान मंदिर तथा पांडव गुफा भी स्थित है। इनके अलावा चार सौ सीढ़ियां चढने पर मालकेतु जी के दर्शन भी किए जा सकते हैं। 



अनामिका एक अस्तित्व के रूप में स्त्री होने को कभी नकाराती
 नहीं बल्कि गरिमा के साथ स्त्री होने को स्वीकारती हैं क्योंकि एक
 रचनाकार के रूप में स्त्री का व्यक्तित्व अपनी अस्मिता के होने
 को सभी भेद-प्रभेदों के बीच से निकलकर गुजरकर अपनी पहचान
 पाता है और फिर एक विशिष्ट मनोविज्ञान को रचता है   जिसे
 समग्रता से अनुभव किए बिना न तो कोई अहसास होता है न 
विचारन कल्पना न अतंर्दृष्टि. इसलिए एक कविता में अनामिका
 जी ने कहा था-


हम-क़दम का नया विषय
यहाँ देखिए
❄️❄️

आज बस यहीं तक 
फिर मिलेंगे अगली प्रस्तुति में। 

रवीन्द्र सिंह यादव 

16 टिप्‍पणियां:

  1. आदरणीय पम्मी जी को हार्दिक शुभकामनाएं । गर्व है हमें आपकी उप्लब्धि पर पम्मी जी 🙏
    बहुत खूबसूरत प्रस्तुति रविन्द्र जी .

    जवाब देंहटाएं
  2. शुभ प्रभात..
    'ग्लोबल बुक ऑफ़ लिटरेचर रिकॉर्ड्स' 2019 होल्डर पम्मी सिंह को शुभकामनाएँ.. हम भी गौरवान्वित हैं..
    आभार..
    सादर...

    जवाब देंहटाएं
  3. गौरवशाली पल पर पम्मी जी को हार्दिक बधाई
    उम्दा संकलन

    जवाब देंहटाएं
  4. सुप्रभात सुंदर संकलन आदरणीय पम्मी जी को उनकी कामयाबी पर ढेरों शुभकामनाएं यह हमारे ब्लॉग के लिए गौरव का क्षण है

    जवाब देंहटाएं
  5. शानदार प्रस्तुतिकरण उम्दा लिंक संकलन...
    हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आदरणीय पम्मी जी को।
    आदरणीय गगन शर्मा जी की रचना का लिंक खुल नहीं रहा...
    सभी रचनाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं ।

    जवाब देंहटाएं
  6. सुन्दर प्रस्तुति रवींद्र जी। पम्मी जी के लिये बधाई और शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  7. पम्मी जी की यह उपलब्धि हमारे लिये गर्व का विषय है।
    आपको बधाई पम्मी जी। आपके लेखन यात्रा में ऐसे सुखद क्षण निरंतर आते रहे और दिन-ब-दिन यूँ ही आगे बढ़ती रहे मेरी भी हार्दिक शुभकामनाएँँ स्वीकार करिये।
    बहुत सुंदर और सराहनीय संकलन रवींद्र जी।

    जवाब देंहटाएं
  8. रवीन्द्र जी आपने तो इसे समाचार बना प्रस्तुत कर दिए..🙂
    ये समाचार मेल के द्वारा अनीता मिश्रा दी से मिला था कोई दूसरा ही नाम प्रस्तावित कर सकता है..खुद अपना नाम नहीं देना था..सो,उन्होंने ही भेजा था। और इस तरह नाम तमाम सुधीजनों के बीच शामिल हुआ।
    आभी तक सोशल साइट्स का नकारात्मक प्रभाव ही देखा या सुना।पर मैं इसी के माध्यम से आप जैसे संवेदनशील, सुधीजनों से लेखनी के माध्यम से मिली।खुशी तो बहुत है..पर मुझे पता है औरों की कलम और भी दमदार तरीक़े से बोलती है।
    आप सभी की शुभकामनाएँ अपनी झोली में समेटती हूँ।
    आपने तो आज की प्रस्तुति को यादगार बना दिया..
    सभी रचनाकारों को बधाई।
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. नमस्ते!
      आपका विनीत और संकोची भाव सच में आपको मानवीय मूल्यों के शिखर पर ले जाता है. हमें फ़ख़्र है कि आप हमारे साथ हैं विभिन्न मंचों पर.
      आप भी भाई ध्रुव सिंह 'एकलव्य'को धन्यवाद कहिएगा क्योंकि यह समाचार मुझ तक उन्होंने ही पहुँचाया है.
      हमें गर्व है अपने देश की आप जैसी अच्छी लड़कियों पर...
      आज की प्रस्तुति का शीर्षक आपको ही समर्पित है.
      ख़ुश रहो ! ख़ुशियाँ बाँटते रहे !
      नारी शक्ति ज़िंदाबाद !

      हटाएं
  9. पम्मी सिंह जी को ढेरों बधाई व शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  10. पम्मी जी बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँँ ।

    जवाब देंहटाएं
  11. पम्मी जी की इस बेमिसाल कामयाबी के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ।
    आसमान कितना भी बड़ा हो
    हाथों में थाम लो
    चलो ओर एक छलांग लगावो।
    सदा कामयाबी आपके कदम चुमे ।

    आज का अंक यादगार अंक।

    जवाब देंहटाएं
  12. आदरणीया पम्मी जी की इस उपलब्धि पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँँ । यह हमारे लिए गौरव व हर्ष का विषय है।

    जवाब देंहटाएं
  13. पम्मी जी यह उपलब्धि हमारे लिये गर्व का विषय है।

    जवाब देंहटाएं
  14. आदरणीया पम्मी जी को हार्दिक बधाई... बेहतरीन प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...