निवेदन।


फ़ॉलोअर

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

1359.. गुड़ी पड़वा की बधाई और शुभकामना


गुडी पाडवा 2019 के लिए इमेज परिणाम

पंचांगीय गणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ होता है।
इस बार ये 6 अप्रैल 2019, शनिवार यानी आज से होगा
गुड़ी पड़वा
इन्हीं दिनों वसंत जैसे आसमान और जमीन के बीच होली के रंगों की दुकान सजाए बैठा रहता है। मन को वसंत का आना भाता है तो पत्तों का गिरना और कोंपलों के फूटने से पुराने के अवसान और नए के आगमन का संदेश अपने गहरे अर्थों में हमें जीवन का दर्शन समझाता है।


नौ दुर्गा के दिन का प्रारम्भ भी इसी गुड़ी पड़वा से होता हैं , सभी इस दिन से घरो को शुद्ध कर पूजा पाठ करते हैं।
दुर्गा पूजा
प्लासी के युद्ध (1757) में विजय पश्चात लार्ड क्लाइव ने ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु अपने हिमायती राजा नव कृष्णदेव की सलाह पर कलकत्ते के शोभा बाजार की विशाल पुरातन बाड़ी में भव्य स्तर पर दुर्गा-पूजा की।
 कई लोग गणगोर माता का विवाह रचते हैं।

दुर्गा आरती
Mandir ka ghanta puja pathतुम ही जग की माता तुम ही हो भरता।
भक्तन की दुख हरता सुख संपत्ति करता। ।ऊँ जय

भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर-नारी। ।ऊँ जय

सृष्टि की रचना
कबीर देख पुत्र तोहि पिता भीटाऊँ, तौरे मन का धोखा मिटाऊँ।
मन स्वरूप कर्ता कह जानों, मन ते दूजा और न मानो।
स्वर्ग पाताल दौर मन केरा, मन अस्थीर मन अहै । अनेरा।
निंरकार मन ही को कहिए, मन की आस निश दिन रहिए।
देख हूँ पलटि सुन्य मह ज्योति, जहाँ पर झिलमिल झालर होती।

भारत माता
flashingजिस आजादी की लडाई में वन्दे मातरम् का हिन्दू – मुस्लिम ने मिलकर उद्घोष किया था तो फिर क्यों आजादी के बाद यह इस्लाम विरोधी हो गया । वंदे मातरम् को गाते – गाते तो अशफाक उल्ला खां फाँसी के फंदे पर झूल गए थे ।
><
हाइकु के महत्त्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं-
हाइकु-1989,  हाइकु-1999,  हाइकु-2009  के बाद अब-
           "हाइकु-2019"
का सम्पादन चल रहा है


हाइकु- 2019 के लिए ऐसे हाइकुकार जो पिछले 3 संकलनों में शामिल नहीं हैं, श्री कमलेश भट्ट कमल जी से 9968296694 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
><
फिर मिलेंगे...
अब बारी है हम-क़दम की
पैंसठवां क़दम
विषय
चित्र
कोई उदाहरण नही
स्वतंत्र लेखन करना है आपको

अंतिम तिथिः 06 अप्रैल 2019
प्रकाशन तिथि ः 08 अप्रैल 2018
प्रेषण विधि ब्लॉग सम्पर्क प्रारूप


14 टिप्‍पणियां:

  1. बेहतरीन रचना संकलन एवं प्रस्तुति
    गुड़ी पड़वा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं 🙏🌷

    जवाब देंहटाएं
  2. शुभ प्रभात दीदी
    सादर नमन..
    नव वर्ष की मंगलकामनाएं..
    सही दिन और सटीक प्रस्तुति
    साधुवाद..
    सादर..

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहतरीन रचनाओं की सुन्दर प्रस्तुति । गुड़ी पड़वा व नववर्ष की आपको हार्दिक शुभकामनाएँ..

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर प्रस्तुति गुड़ी पड़वा एवं हिंदी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  5. नववर्ष की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
    हमेशा की तरह अलहदा..बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।

    जवाब देंहटाएं
  6. हिन्दू नववर्ष की आप सभी को शुभकामनाएं.......

    प्रथम महीना चैत से गिन
    राम जनम का जिसमें दिन।।

    द्वितीय माह आया वैशाख।
    वैसाखी पंचनद की साख।।

    ज्येष्ठ मास को जान तीसरा।
    अब तो जाड़ा सबको बिसरा।।

    चौथा मास आया आषाढ़।
    नदियों में आती है बाढ़।।

    पांचवें सावन घेरे बदरी।
    झूला झूलो गाओ कजरी।।

    भादौ मास को जानो छठा।
    कृष्ण जन्म की सुन्दर छटा।।

    मास सातवां लगा कुंआर।
    दुर्गा पूजा की आई बहार।।

    कार्तिक मास आठवां आए।
    दीवाली के दीप जलाए।।

    नवां महीना आया अगहन।
    सीता बनीं राम की दुल्हन।।

    पूस मास है क्रम में दस।
    पीओ सब गन्ने का रस।।

    ग्यारहवां मास माघ को गाओ।
    समरसता का भाव जगाओ।।

    मास बारहवां फाल्गुन आया।
    साथ में होली के रंग लाया।।

    बारह मास हुए अब पूरे।
    छोड़ो न कोई काम अधूरे।।

    *नव संवत्सर की शुभकामनाए*
    ☀☀☀☀☀☀☀☀☀☀☀

    जवाब देंहटाएं

  7. नव संवत्सर की शुभकामनाए
    बढिया संकलन।

    जवाब देंहटाएं
  8. सुन्दर प्रस्तुति। नवसम्वतसर शुभ हो।

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुन्दर हलचल प्रस्तुति 👌
    नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  10. नववर्ष की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं । सुंदर संकलन ।

    जवाब देंहटाएं
  11. सुंदर प्रस्तुति। नववर्ष की मंगलकामनाएँ सभी को।

    जवाब देंहटाएं
  12. नव संवत्सर सबके लिए शुभता और सम्पन्नता के साथ उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये | सभी को हार्दिक शुभकामनायें | माँ जगदम्बे का उपासना पखवाड़ा सभी में ऊर्जा और आत्म शक्ति का संचार करे यही कामना है | उत्तम लिंक संयोजन आदरणीय दीदी | सभी रचनाकारों को बधाई और शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...