निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 19 जून 2017

703..."मशालें जलती रहेंगी" .....


पिछले सप्ताह हमारे ब्लॉग  
"पाँच लिंकों का आनंद" 
परिवार के सभी आदरणीय सदस्य व पाठकगणों ने 
'देश की रीढ़' 
कहे जाने वाले हमारे आदरणीय अन्नदाता 
'किसान' 
के मूलभूत आवश्यकताओं एवं उनकी समस्याओं पर गहरा विमर्श किया, जिसमें हमारे गणमान्य पाठकों और उनकी मूल्यवान टिप्पणियों का अतुलनीय सहयोग रहा। चर्चा का विषय 'किसान' हो या कुर्सी पर बैठे 'माननीय' हमारे विमर्श का उन पर प्रत्यक्षरूप से तो नहीं 
परोक्षरूप से अवश्य ही एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
हम हमारे राष्ट्र की प्रगति में  अपनी लेखनी कौशल से 
एक नया 'इतिहास' लिखने को आतुर हैं 
एवं इसमें आप सभी प्रबुद्धजनों का अमूल्य सहयोग अपेक्षित है, 
इन्हीं कभी न अंत होने वाले विचारों के साथ मैं अपने 'परिवार' का सबसे छोटा सदस्य आपको आज के 'अंक' की ओर ले चलता हूँ 
हार्दिक अभिवादन।


आज के अंक का आगाज़ इस 'लेखनी के जादूगर' की  
एक सुन्दर 'कृति' के साथ करता हूँ 
आदरणीय, ''रवींद्र सिंह यादव'' जी   

ख़ामोशियों  के साये में
दिल शोलों में जलता है
ज़ुबाँ  पत्थर की होती है
एहसास  गुज़रें  कहाँ से
रास्ते के पत्थर भारी हो चले हैं।

आज का माहौल जो हमने तैयार किया है  अपने स्वार्थपरक कर्मों से इसका परिणाम निश्चित तौर पर विध्वंसक ही होगा,जिसके भुक्तभोगी हम स्वयं भी होंगे इन्हीं सत्यपरक विचारों से हमारा साक्षात्कार कराती 
आदरणीय,''साधना वैद'' जी की कृति 


  वाणी में ज़हर उतर आया है ,
आँखों में नफ़रत है और 
हृदय में बदले की आग 
इतनी तीव्रता से धधक उठी है कि
                             प्रतिघात करने में                              


कहते हैं यदि आपके जीवन में एक सच्चा मार्गदर्शक है तो उससे बड़ा गुरु कोई और नहीं एवं जिसने यह अमूल्य गुरुनिधि  पा ली उसको किसी और निधि की आवश्यकता नहीं ,इन्हीं कोमल भावनाओं के साथ हमारे आदरणीय,राकेश जी ''राही'' की उनके परम 'श्रद्धेय' गुरु को समर्पित उनकी एक कृति 


 ना था होश में, जो ख्वाहिश मैं करूँ,  
तेरा जलाल देख, मदहोश हो गया।

   
सत्य ही है हमें दूसरों के सुख-दुःख का एहसास तभी हो सकता है जब हम दूसरे के स्थान पर स्वयं को रखकर सोचें ! इन विचारों को नई उड़ान देती 
आदरणीय, ''पम्मी सिंह" जी की 
'सक्षम कृति' 

  आराम कुर्सी पर
फितूर सोच, 
नींद से बोझिल पलकें...
जो खुली 'संजू' की आवाज़ ..
"बीसन जूता मरबै और एक गिनबै"

इस अंक के अंतिम चरण में 
आदरणीय,"आशा सक्सेना" जी की मीठी यादें
  जिसे इन्होंने अपने शब्दों में पिरोया है  


म्याऊं म्याऊं करती 
अपनी ओर 
आकृष्ट करती
चूहों का लगता अकाल 
या शिकार न कर पाती


अंत में "मेरी भावनायें" 
मशालें जलती रहेंगी 
अंधेरा जाता रहेगा 
कुछ कुचलेंगे हमको  
मौक़ापरस्त,हस्ती दिखाकर 
लेखनी चलती रहेगी 
हक़ पाने को आतुर 
हम ना झुकेंगे ! उनके दिखावे 
चोंचलों से
लिखते रहेंगे,स्याही ना बची तो 
'रक्त' से 
देश की 'प्रगति' के आने तक !


आपकी प्रतीक्षा में 
आभार 

      

12 टिप्‍पणियां:

  1. शुभ प्रभात....
    बहुत ही अच्छा चयन
    साधुवाद
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. रचनाओं के साथ विशेष टिप्पणी लिंकों को प्रस्तुत करने का सुंदर ढंग और बहुत सुंंदर विविधतापूर्ण रचनाओं का चयन।
    हार्दिक शूभकामनाएँ आपको आदरणीय ध्रुव जी।

    जवाब देंहटाएं
  3. शुभ प्रभात!
    सुन्दर ढंग से संजोया है लिंक्स को ध्रुव जी ने। मेरी रचना को मान देने के लिए हार्दिक आभार। आरम्भ से अंत तक रोचक ...उत्तम .... सादर।

    जवाब देंहटाएं
  4. विचार पूर्ण मन में ही नव-शब्द उदित होते हैं
    ...लाजवाब अभिव्यक्ति।
    मेरी रचना को शामिल करने के लिए धन्यवाद।
    शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर ,आज का *पाँच लिंको का आनन्द *
    बेहतरीन संयोजन ,क़लम की ताक़त की आवाज ,
    बेहतरीन ।

    जवाब देंहटाएं
  6. सुन्दर हलचल प्रस्तुति।

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही सुन्दर सार्थक सूत्र आज की हलचल में ! मेरी रचना को सम्मिलित करने के लिए आपका हृदय से आभार एकलव्य जी ! आशा दीदी की ओर से भी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ! वे इन दिनों कुछ अस्वस्थ है इसलिए नेट से दूर हैं !

    जवाब देंहटाएं
  8. नए कलेवर और नूतन विचार से सजी है ध्रुव जी की ये पोस्ट। इस पोस्ट में सम्मलित सभी रचनाओं के रचनाकार को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  9. निखर रहा है दिन-ब-दिन पाँच लिंकों का आनन्द।

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति एवं उम्दा लिंक संयोजन....

    जवाब देंहटाएं
  11. बेहद प्रभावी और सुंदरता से सभी लिंक संजोय हैं
    बढ़िया संयोजन के लिए साधुवाद
    सादर

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...