निवेदन।


फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

1316...डरपोक कुत्ते सबसे तेज़ भौंकते हैं...

सादर अभिवादन
सखी श्वेता प्रवास पर हैंं..
देश व्यथित है.... हमेशा की तरह 
किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए हैं ..
लोग सलाह पर सलाह दिए जा रहे हैं..
इस विषय पर यही कहा जा सकता है
जो भी होगा अच्छा ही होगा...
हम सहनशील भारत के नागरिक हैं..

चलिए चलें... देखें आज का अंक......

डरपोक कुत्ते सबसे तेज़ भौंकते हैं

बुराई को सिर उठाते ही कुचल देना चाहिए
चोर को पकड़ने के लिए चोर लगाना चाहिए

कायर भेड़िए की खाल में मिलते हैं
डरपोक कुत्ते सबसे तेज़ भौंकते हैं



था भरोसा 
एकदिन प्यार हो जायेगां तुम्हें 

मेरे प्यार पर 
और हम साथ-साथ चलेंगें 

लेकिन नही 
हुआ 
मेरा सोचा 


पट खोलती   
दुनिया निहारती   
आँखें झरोखा।   

आँखों की भाषा   
गर समझ सको   
मन को जानो।   

देखूँगा
आसमान में चमकते सितारे,
झील में उतरा चाँद,
महसूस करूंगा
आवाज़ों का चुप होना,
कहीं-कहीं झींगुरों का गीत
या दूर कहीं बजता 
मीठा-सा संगीत।


जिंदगी मेरी ...

मुक़ाम  यही  था  मेरा 
शहादत   साथ  निभा  गई 
कुछ  को  किया  बेनक़ाब 
कुछ की  अक़्ल ठिकाने आ  गई |


"मौन वीणा"

वीणा का सौंदर्य जाग उठा,
साधक का हाथ भी कांप उठा।
वीणा का आत्मीय सौंदर्य प्रकट,
साधक था प्रवीण बड़ा उद्भट।
सुर-लय-ताल स्फुटित हुए,
वीणा-साधक जब एक हुए।
बस इतनी सी ये कहानी है,
इसके बिना जग बेमानी है।

हम-क़दम का नया विषय
यहाँ देखिए

आज के लिए बस इतना ही
आज्ञा दें
यशोदा





15 टिप्‍पणियां:

  1. लेकिन नही
    हुआ
    मेरा सोचा

    कहते भी हैं लोग
    कि सोचा सच नहीं होता कभी ..

    यह जानकर भी लोग ख्वाबों की दुनिया बसाते हैं,फिर यही पाठ दुहराते है।
    प्रणाम।

    जवाब देंहटाएं
  2. बेजोड़ संकलन
    सस्नेहाशीष संग शुभकामनाएं छोटी बहना

    जवाब देंहटाएं
  3. शुभ प्रभात प्रिय दीदी
    बेहतरीन हलचल के आँगन सज़ा संकलन |
    सभी रचनाकारों को हार्दिक शुभकामनाएँ |
    मुझे स्थान देने के लिए सह्रदय आभार |
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  4. सुंदर लिंक्स
    बेहतरीन रचनाएँ
    मेरी रचना को यहाँ स्थान देने के लिए आभार.... सादर

    जवाब देंहटाएं
  5. बेहतरीन रचना संकलन एवं प्रस्तुति
    सभी रचनाएं उत्तम,मेरी रचना को स्थान देने के लिए सहृदय आभार यशोदा जी🙏🌷

    जवाब देंहटाएं
  6. सुप्रभात !
    बहुत सुन्दर लिंक्स से सजा बेजोड़ संकलन ।

    जवाब देंहटाएं
  7. बेहतरीन रचनाओं का संकलन
    सभी चयनित रचनाकारों को बधाई
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  8. मन में एक ढेस लिये आशा के प्रति आशावादी भुमिका।
    शानदार प्रस्तुति लाजवाब संकलन।
    सभी रचनाकारों को बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  9. सुंदर प्रस्तुति आदरणीया दीदी जी
    लाजवाब संकलन
    रचनाकारों को खूब बधाई

    जो हो रहा है जो होगा सब नारायण का खेल और कर्मों का फल है सब अच्छा ही होगा क्युन्की नारायण के खेल में अंत सदा ही उत्तम होता है
    तो बस उसी 'उत्तम' की प्रतीक्षा के साथ
    सादर नमन आप सभी को

    जवाब देंहटाएं
  10. सुन्दर लिंक्स। मेरी रचना शामिल की.आभार

    जवाब देंहटाएं
  11. सुंदर प्रस्तुति शानदार रचनाएं सभी रचनाकारों को बहुत बहुत बधाई

    जवाब देंहटाएं
  12. शानदार प्रस्तुतिकरण उम्दा लिंक संकलन...।

    जवाब देंहटाएं
  13. लाजबाब प्रस्तुति ,सादर नमस्कार यशोदा जी

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत अच्छी हलचल प्रस्तुति में मेरी पोस्ट शामिल करने हेतु आभार!

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...