निवेदन।


फ़ॉलोअर

रविवार, 20 जनवरी 2019

1283...अज्ञानता और परमानन्द

सादर अभिवादन,
आपका दिन शुभ हो....

भाई गोपेश जी सुना रहे हैं कथा..
ठण्डी की धूप से
अटे सने से दिन,
ठिठुरते परिंदों से दिन,
कनटोपे और
मफलर से दिन,
अम्माँ की गोद में शॉल में
घुसड़े पुसड़े से दिन,
तिल अलसी के लड्डू से दिन,

मीना भारद्वाज जी
मेरी फ़ोटो
सुकून की तलाश में फिरता है आदमी ।
दिल के चैन के लिए ये है भी लाजमी ।।
मरु लहरियों में फंस खुद को छलता ।
प्यासे हिरण सा भटकता है आज भी ।

भाई पुरुषोत्तम जी की रचना....
जीर्ण-शीर्ण सा काया,
फिर से है इठलाया,
पूर्णता, सरसता, रोचकता,
यौवन रस भर लाया,
रसयुक्त हुए पोर पोर,
खिली डार-डार कलियाँ,
नव-श्रृजन का श्रृंगार , शिशिर ले आया !

आशा मौसी अपना अनुभव साझा कर रही हैं
छिप छिपकर परदे की ओट से झांकना
कमरे में बेचैन हो चक्कर काटना
सुध बुध खो दरवाजे पर नजरें टिकाना
यह प्यार नहीं तो और क्या है?
मिलने पर नजरें चुराना शर्माना
और अधिक शोख हो जाना
यह प्यार नहीं तो और क्या है?

रवीन्द्र जी प्रस्तुत कर रहे हैं
गजान माधव मुक्तिबोध की रचना..
कदम-कदम पर...
मुझे भ्रम होता है कि प्रत्येक पत्थर में
चमकता हीरा है,
हर एक छाती में आत्मा अधीरा है
प्रत्येक सस्मित में विमल सदानीरा है,
मुझे भ्रम होता है कि प्रत्येक वाणी में
महाकाव्य पीड़ा है,

उलूक के दरबार से
एक पुरानी कतरन
"ये विद्वांसा न कवय:"
का अर्थ 
जब गूगल
में नहीं 
ढूंढ पाया

कहने वाले 
विद्वान का 
द्वार तब 
जा कर 
खटखटाया

विद्वान
और कवि 
दोनो का
भिन्न भिन्न 
प्रतिभायें 

होना पाया

इस रचना के बाद
फिर मिलेंगे




शनिवार, 19 जनवरी 2019

1282... पिपासा




संबंधित इमेज

यथायोग्य सभी को
प्रणामाशीष
जहाँ संस्कार में जहर है घुला
वहाँ दूध ढूँढ़ रहे दूध का धुला
बदल देना तुम जितना बदल सको
शह हो चुकी है तुम ना दहल सको

संबंधित इमेज


‘इच्छा’, ‘वासना’, ‘कामना’, ’त्याग तो सही’
'पिपासा'/'तृष्णा से बच’  दूर भाग तो सही'

बुझालो अपनी पिपासा
पपीहा : एक पक्षी होता है जिसे
चातक के नाम से भी जाना जाता है।
कहा जाता है कि यह केवल स्वाती नक्षत्र में
होने वाली वर्षा का ही जल पीता है ।

कुछ खग चिंत्तित्त ,बैठे हैं डाल पर
प्यासे हैं ,धैर्य धरे अपने हाल पर
उनको दिखता ,चाल है कोई
बिना स्वार्थ ना दुनियां  रोई

प्यासानासा का वैज्ञानिक देख ।
 हैरान और सोच रहा था ।।
 एक UFO सूरज से 3 दिन तक ।
  जब ऊर्जा सोख रहा था  ।।



प्यासी इन्द्रावतीगवाह है बस्तर के उन वीर आदिवासियों की
जिन्होंने भूमकाल किये और शासन-सत्ता को चेताया।
यह नदी गवाह है राजतंत्र के लोकतंत्र में विलय की और
उसके बाद के अनेक उठापटकों, खीचतानों और अंतत:
महाराजा प्रवीर चन्द्र भंजदेव की हत्या की।

दृष्टिपास प्यासे के कुआँ आता नहीं है,
यह कहावत है, अमरवाणी नहीं है, और जिस के पास
देने को न कुछ भी एक भी ऐसा यहाँ प्राणी नहीं है, कर स्वयं
हर गीत का श्रृंगार जाने देवता को कौनसा भा जाए!
चोट खाकर टूटते हैं सिर्फ दर्पण किन्तु आकृतियाँ कभी टूटी नहीं हैं,

><
फिर मिलेंगे...
प्यासा पर कविता के लिए इमेज परिणाम
अब बारी है हम-क़दम की
चौवनवाँ विषय
मानवता
उदाहरणः
मानवता भी मानवीयता छोड़
अमानवीयता पर उतरी तो
मानव मन हुआ
चिंतित, परेशान।
व्याकुल होकर पूछा-आखिर क्यों?
मानवीयता ने
नासमझ मन को समझाया,
जो दिख रही है अमानवीयता
कल तक थी मानवीयता,
सत्य है।
रचनाकार हैं
राजा कुमारेद्र सिंह सेंगर

अंतिम तिथिः 19 जनवरी 2019
प्रकाशन तिथिः 21 जनवरी 2019




शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

1281....दर्द इस बात का है अब सिसकियों पे भी पहरे हैं

स्नेहिल नमस्कार

सत्य कड़ुवा होता है ऐसा ही सुनती और समझती आयी हूँ। 
सत्य की  सदा जीत होती है।
बदलते  दौर में सच में झूठ की ऐसी मिलावट पायी जा 
रही है कि मालूम होता है सत्य को काठ मार गया है।
किसी भी सत्य को नमक मिर्च मसाला लगाकर मनमुताबिक 
परोसता, आज मीडिया की भूमिका  उस सेल्समैन की भाँति है 
जो जनमानस को लुभावने और प्रचलित उत्पाद सनसनी 
बनाकर परोसता है। 
हाँ मानती हूँ चंद मुट्ठीभर ईमानदार हैंं
पर उनका भी वही हश्र है जो हर क्षेत्र में ईमानदारी का है।
★
किन चेहरों में मुखौटे हैं किन मुखौटों में चेहरे हैं
सवाल तो अनगिनत है ज़ेहन में आकर ठहरे है
ग़म इसका नहीं आवाम की चीख सुनाई नहीं देती
दर्द इस बात का है अब सिसकियों पे भी पहरे हैं
-श्वेता
★★★★★

अब चलिये आज की रचनाएँ पढ़ते हैं-

आदरणीया सोनल शर्मा की

एक स्त्री का मन / न जाने कितनी बार
गुजरता है उस भयानक ताप से
जिसे तुम अग्नि परिक्षा कहते हो
कितनी बार गर्भ में लिए प्रेम
वह चली जाती है
जन विहीन अरण्य में
और लौट कर कभी नहीं आती
ये एक स्त्री की कथा है
राम भी जिसके काम नहीं आते है

आदरणीय सतीश सक्सेना जी
काश हमारे ही जीवन में
पूरा विश्व, एक हो जाए।
इक दूजे के साथ बैठकर,
बिना लड़े,भोजन कर पायें।
विश्वबन्धु, भावना जगाने, घर से निकले मेरे गीत।
एक दिवस जग अपना होगा, सपना देखें मेरे गीत।

★★★★★★
आदरणीय पंकज प्रियम् जी


जी तोड़ मेहनत के बाद 
फ़सल बेचने आया था
कर्ज़ चुकाकर बचे पैसों से 
बेटी की शादी का देखा था ख़्वाब।
लेकिन इतने भी न मिले दाम
किराया भी होता वसूल
सब्जियों की तरह विखर गए उसके भी ख़्वाब।

★★★★★★
आदरणीय अरुण साथी जी
 यह आक्रोश हमारे अंदर की हिंसा का धोतक है। आचार्य ओशो 
एक प्रवचन में कहते है। हिंसा हमारे अंदर है। यदि किसी दिन 
अखबार में हत्या, बलात्कार की खबर न हो तो हम कहते है आज 
कोई खबर नहीं है अखबार में! हम हिंसक है। भाई भाई में झगड़ा 
करते है पर परोसी से हो तो एक हो जाते, फिर गांव गांव हो तो एक 
हो जाते और फिर देश देश से हो तो एक हो जाते। यह हमारी 
हिंसात्मक होने का प्रतीक है।

आदरणीय रवींद्र जी
सड़क पर प्रसव
सड़क पर प्रसव 
राजधानी में 
पथरीला ज़मीर 
कराहती बेघर नारी 
झेलती जनवरी की 

ठण्ड और प्रसव-पीर

आदरणीय शान्तनु सान्याल
सुबह से पहले...

हर एक अट्टहास के बाद, कुछ देर ज़रूर 
ख़ामोशी करती है राज, और इसी 
दौरान पैदा होते हैं अकल्पित 
इन्क़लाब। धर्म - अधर्म 
की दुहाई देने वाले 
अचानक जब 

साध जाएं 

आदरणीया आशा सक्सेना
दोस्त ..

दोस्ती होती दिल से
कोई जोर जबरदस्ती नहीं
जब मन मिल जाएं
कोई उसे तोड़ नहीं सकता
है यह एक ऐसी  भावना

जो हो जुड़ी दिल से
★★★★

आज का यह अंक आपको
कैसा लगा?
 आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रियाओं
की प्रतीक्षा रहती है।

कल का अंक पढ़ना न भूले
विभा दी लेकर आ रही हैं
विशेष प्रस्तुति



हमक़दम का विषय के लिए
यहाँ देखिए

आज के लिए मुझे आज्ञा दें।
-श्वेता सिन्हा





गुरुवार, 17 जनवरी 2019

1280...ये शहर ... पत्थर का...

सादर अभिवादन। 

ये 
मेले 
झमेले 
अलबेले 
जीवन-रेले 
लॉरी-गाड़ी-ठेले    
 चलते  न  अकेले। 

आजकल लिखी जा रहीं कुछ रचनाओं में वर्तनी और मात्रा सम्बन्धी त्रुटियाँ मिलती हैं जिसके लिये कहा जाता है भाव देखिये ग़लतियाँ नहीं .... 
आइये अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें- 

प्रोफ़ेसर गोपेश मोहन जैसवाल 


मेरी फ़ोटो 


ऊंचे-ऊंचे सिद्धांतों की बात करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा एक बात में बहुत कमज़ोर दिखाई दिए. जिस से उनके मधुर सम्बन्ध हों, उसकी बुराइयाँ उन्हें दिखाई नहीं देतीं. इमरजेंसी लगाने वाली इंदिरा गाँधी और राबड़ी जैसी अनपढ़ को मुख्यमंत्री बनाने वाले लालू उन्हें बेदाग दिखाई देते हैं क्यों कि उन से उनके व्यक्तिगत सम्बन्ध बहुत अच्छे हैं या बहुत अच्छे थे. अपने पैर छूने वाले हाईस्कूल फ़ेल तेजस्वी का भविष्य उन्हें बड़ा उज्जवल दिखाई देता है और मायावती जी उन्हें इसलिए अच्छी लगती हैं क्योंकि उनकी किसी बड़ी मुसीबत में उन्होंने उनकी बड़ी मदद की थी. यही वह सज्जन हैं जो पाकिस्तान के ज़ालिम तानाशाह जियाउल-हक़ के खासुल-ख़ास थे.



 

खामोशी का आलम 


आहें कसक हैं 

होती हैं आहट 
लो वो जा रहा हैं  




ये कैसे शहर..??.....अभिलाषा चौहान


 

ये शहर ...
पत्थर का,
पत्थर के हैं लोग
दिल भी पत्थर...!
जिसके कान बहरे..!
जो नहीं देख पाता...!
निरीह की पीड़ा..!
बेबस अबला की पुकार..!





आज वो पहले से भी ज्यादा 
खूबसूरत लग रही थी 
पर मुझे विश्वास नहीं 
हो रहा था !


कुछ बोलो तो भी दिक्कत...प्रभात 




खामोशियाँ खुलकर सामने आ भी जाएं अगर
कुछ तुम्हारी नजर में दिक्कत, कुछ मेरी वजह से दिक्कत




हम-क़दम का नया विषय


आज बस यहीं तक 
फिर मिलेंगे अगले गुरूवार। 

रवीन्द्र सिंह यादव 

बुधवार, 16 जनवरी 2019

1279..दुःख नहीं होगा तो क्या जी सकेंगे ...



।।उषा स्वस्ति।।
"आ गए तुम?
द्वार खुला है, अंदर आओ..!
पर तनिक ठहरो..
ड्योढी पर पड़े पायदान पर,
अपना अहं झाड़ आना.!
मधुमालती लिपटी है मुंडेर से,
अपनी नाराज़गी वहीं उड़ेल आना..!
तुलसी के क्यारे में,
मन की चटकन चढ़ा आना..!
अपनी व्यस्ततायें, बाहर खूंटी
 पर ही टांग आना.!"
निधि सक्सेना

इन खूबसूरत विचारों के साथ नज़र डालें आज की लिंकों पर...✍
🕊🕊

प्रथम प्रस्तुति के अंतर्गत आनंद ले दिगंबर नासवा जी की रचना जो सवाल,जबाब करती है...

खिलती हुई धूप के दुबारा आने की उमंग
स्याह रात को दिन के लील लेने के बाद जागती है
सर्दी के इंतज़ार में देवदार के ठूंठ न सूखें
तो बर्फ की सफ़ेद चादर तले प्रेम के अंकुर नहीं फूटते
🕊🕊
द्वितीय रचना में आप सभी आंनद ले..आदरणीय विश्वमोहन जी की , कुछ,कुछ सपनों में देखा सपना -- फिर भी हो ना सका अपना !!!! 

मैं आई.सी.सी. के समक्ष लज्जावत सर झुकाए खड़ा था. मुझ पर 'वर्क-प्लेस पर वीमेन के सम्मान को आउटरेज' करने का इलज़ाम था. यह आरोप मेरे लिए बिलकुल अप्रत्याशित था.मेरी शुचिता और मेरे निर्मल चरित्र का सर्वत्र डंका बजता था. स्वयं आई.सी.सी. के सदस्य हैरान थे. लोगों की अपार भीड़ भी आहत मुद्रा में बाहर खड़ी थी. मुझे तो काठ मार गया था . अभियोग की बात..
🕊🕊
तृतीय रचना है..आदरणीय अंशुमाला जी .. 
पंचम वेद - भाग एक 
क्या आप को पता है एक ऐसा वेद भी है जिसे शूद्र भी पढ़ सकते है |
क्या आप पांचवे वेद के बारे में जानतें हैं |
कभी सोचा है अप्सराओं का जन्म क्यों कब और कैसे हुआ |
क्या अप्सराओं के भी विवाह होते हैं |..
🕊🕊
चतुर्थी प्रस्तुति के अंतर्गत मौसम के अनुरूप ..

कुहासे की चिलमन से झाँकते सूर्य ने
भेज दीं कुछ किरणें भूमि पर
वे लगीं बड़ी भली
सर्द शरीरों में पड़ गई जान
खुल गए अंग..
🕊🕊
पंचम प्रस्तुति में आदरणीय जाफर आरोली जी के खूबसूरत ग़ज़ल के साथ..

किसी के आगे अब खुलने को हम तैयार नही
दोस्त बहुत हैं यहाँ कोई यार नही,
मुश्किलों का समुन्दर हैं,तकलीफों के पहाड़ हैं,
इस ताल्लुख़ से उबरने के कोई आसार नही,

चलते हुए एक और रचना

उलूक के दरबार से



गाँधी खुद 
एक इतिहास 

और इतिहास 
शुंड भिशुंड हो गया 

गली मोहल्ले 
शहर जिले
प्रदेश से 
बाहर कहीं 

‘उलूक’ 
कौन 
जानता है तुझे 



🕊🕊
जाते जाते पुरानी गलियों से..


🕊🕊
हम-क़दम का नया विषय
🕊🕊
।।इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...