निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 16 नवंबर 2026

4927 आज अंतिम अर्घ्य और पारण वर्ष की अंतिम कठिन पूजा

 सादर अभिवादन


जय हो छठी मैया की
आज 16 तारीख अंतिम अर्घ्य 
और पारण वर्ष की अंतिम कठिन पूजा


अब देखिए रचनाएं .



दुर्गा पूजा गई,
दिवाली आई,
दिवाली गई,
छठ आई। 
एक साथ आए हैं 
इतने सारे त्योहार,
कैसे बर्दाश्त करें हम 
इतनी सारी खुशियाँ?




सोन-पापड़ी की तो कद्र की जानी चाहिए क्योंकि इसे बनाना-तैयार करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इसकी खासियत इसकी सैकड़ों परतें और इसके महीन रेशे हैं ! जो मुंह में जाते ही घुलने लगते हैं ! जिसके लिए बेसन-मैदे की उचित मात्रा में मिलावट, इसकी चाशनी की गुणवत्ता, फिर पूरी सामग्री को नियत समय के भीतर रेशों में बदलने की कठिन, पेचीदा और श्रमसाध्य तकनीक की जरूरत होती है, जिसके लिए काफी ताकत और अनुभव का होना अति आवश्यक है ! वैसे आजकल इसका उत्पादन भी और चीजों की तरह मशीनों से होने लगा है ! फिर भी.......!





मन का नेह
प्रीत अंतर की,
प्यार हृदय का !

बिना चाह के,
तब वह धीरे से
आता है!





क्या जीवन का कोई प्रतिशत होता है? कि ये एक प्रतिशत अच्छा है और बाकी सब अच्छा नहीं है। इसको कैसे तय किया जा सकता है। क्या कोई सिक्का उछाल लिया जाए। क्या किसी फूल के झरने की प्रतीक्षा की जाए। या फिर मैं सोचूं कि अब चिड़िया बोलेगी, फुर्र से उड़ेगी या कोई नई चिड़िया आएगी तो एक प्रतिशत जो संदेह है, वह कोरी चिंता भर निकलेगा। लेकिन इस से कोई उलझन आसान नहीं होती। अगर ऐसा हो जाए तो एक बार आई, सुख की लंबी सांस जल्द पूरी हो जाती है। अंगुलियाँ फिर से जेब में सिक्का खोने लगती हैं।






बिना निर्भर हुए २० सेकंड की इनफार्मेशन जैसी खबर का दावा करने वाली रील पर, संकुचित होती क्षमता के साथ, निर्भीक हुए, सतह से टलहटी तक गए और जाने, छुब्ध अवस्था से बाहर निकल, जो घट रहा उसे वैसा ही देखकर, साँस लेते हुएख़ुद को जानकर, सोच पा रहे हैं क्या? 






‘साधना’ शब्द में धन की परिभाषा भी छुपी है, धन वही है जो पार लगाए,
वह नहीं जो रखा रह जाये। जो सारयुक्त है, वही धन है, उसे ही साधना है।
जो हंस की तरह विवेक को धारण करता है, उस मन में एक ऐसी भावना जगती है,
जो शांति और प्रेम से भर देती है।


सादर समर्पित
वंदन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...