निवेदन।


फ़ॉलोअर

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

4921...जब साथ हमारा छूटेगा

मंगलवारीय अंक में
आप सभी स्नेहिल अभिवादन।
---------

गोवर्धन पूजा पर्वत और अन्नकूट के पूजन तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी कृषि संस्कृति की उस मूल चेतना का प्रतीक है जो पशुधन के अस्तित्व पर टिकी हुई है। इस दिन गाय और अन्य पालतू पशुओं को स्नान कराकर, उनका श्रृंगार कर और उन्हें नैवेद्य अर्पित कर जिस आदर भाव से पूजा जाता है, वह मनुष्य और पशुओं के बीच के अनन्य और अटूट संबंध को रेखांकित करता है।



​ हमारी परंपरा में गाय को मात्र एक पशु नहीं, बल्कि जीवनदायिनी और 'गोपाल' की लीलाओं का अभिन्न अंग माना गया है। हमारे ग्रामीण जीवन, कृषि चक्र और अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे ये मूक जीव हमारे जीवन को संवारने में मौन योगदान देते हैं। गोवर्धन पूजा का यह अवसर हमें याद दिलाता है कि प्रकृति का संतुलन और मानव जीवन की समृद्धि इन बेजुबान जीवों के संरक्षण में ही निहित है। आज के आधुनिक दौर में, जब हम प्रकृति और पशुओं से दूर होते जा रहे हैं, यह पर्व हमें दया, कृतज्ञता और सह-अस्तित्व का सार्वभौमिक संदेश देता है।


​वे नहीं जानते गोवर्धन की कथा,

न ही समझते हैं कर्मकांड की भाषा,

जब तक बची है इन बेजुबानों की सॉंस,

सुरक्षित है इंसानी संवेदना का आशा।

-------

आज की रचनाऍं- 

ज्योर्तिमय दीप



शोक




विकास त रजऊ सैंतालीस में आई


जब साथ हमारा छूटेगा 


अजब-गज़ब



-----------


आज के लिए इतना ही
मिलते हैं अगले अंक में
सादर।

1 टिप्पणी:

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...