।।भोर वंदन।।
"सोने से पहले मैं तमाम भयानक दृश्यों को बाहर खदेड़ता हूँ
और खिड़कियाँ बंद कर देता हूँ
सिगरेट बुझाता हूँ चप्पलें पलंग के नीचे खिसका देता हूँ
सोने से पहले मैं एक गिलास पानी पीता हूँ
और कहता हूँ पानी तुम बचे रहना
एक गहरी साँस लेता हूँ
और कहता हूँ हवा तुम यहाँ रहो
मेरे फेफड़ों और दीवारों के बीच
सोने से पहले मैं कहता हूँ
नींद मुझे दो एक ठीक-ठाक स्वप्न।"
मंगलेश डबराल
मशाल बन के अंधेरे में खड़ा होता है,
लिबास धूप का जिस-जिस को अता होता है.
हज़ार बार उठेगा जो लगी हो ठोकर,
उठा न फिर वो नज़र से जो गिरा होता है...
✨️
हैं पहलू सिर्फ दो ही,
अपकर्ष और उपकर्ष,
अस्त होता आफ़ताब ,
उदय होता माहताब,..
✨️
अपनी झोपड़ी में
खुश था वह।
उन्होंने उसे
सपने दिखाए—..
✨️
प्रिय पतित पावन जी,
सादर नमस्कार !
आज यह पाती भरे मन से लिख रहा हूँ।जब से यह खबर सुनी है कि आपने मुझ जैसे को गरीबी से एक झटके में बाहर निकाल फेंका है,दिल में गुब्बारे फूट रहे हैं।आपने कहा है कि ऐसा कारनामा हज़ार साल में हुआ है,पूरी तरह सच नहीं है।आप यहाँ भी उदारता और नम्रता से काम ले रहे हैं।सच तो यह है कि सृष्टि के आरंभ होने के बाद से पहली बार अनुभव हुआ है कि अब तक हम ग़रीबी के जाल में फँसे कबूतर थे,जिन्हें आपने दाँतों से कुतरकर आज़ाद कर दिया है।जो काम त्रेता में राजा राम नहीं कर पाए।उनके रामराज्य में भी शबरी को छोड़कर वंचितों और ..
✨️
हम दोनों एक ही मुहल्ले में पले-बढ़े थे। उम्र में मुझसे 1 साल बड़ा होने के नाते मुझे उसे ‘भाईसाहब’ संबोधित करना चाहिए था; लेकिन कक्षा 6 में फेल हो जाने के कारण दूसरे साल वह मेरा सहपाठी बन गया था। साथ-साथ स्कूल जाने और कक्षा में भी साथ-साथ बैठने के चलते निकट..
।।इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह ' तृप्ति '..✍️
झन्नाटेदार प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंवंदन