निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

4923...गौरया की चोंच में जल की बूँद...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीया मीना भारद्वाज जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक में पढ़िए पाँच चुनिंदा रचनाएँ-

“हाइकु”

मृण सकोरा-

गौरया की चोंच में

जल की बूँद।

 

सागर तट-

परदेस में चाँद

ताड़ की ओट।

*****

पानी की गंध

अब वह

अतीत की ओट में वर्तमान जीता है

और भविष्य को टालता हुआ

आगे बढ़ जाता है।

 कभी-कभी

मैं उसे दूर से देखती हूँ।

वह दरारों पर भी

बिना लड़खड़ाए चलता है।

*****

यादों के झरोखों से

तीसरी किताब की तैयारी चल रही है।मैं इस बात के लिए अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि बैंक में रहते हुए भी मुझे निरंतर अपनी हॉबी के कार्य करने के अवसर प्राप्त होते रहे।प्रतिवर्ष बैंक के स्थापना (दिवस 2 अक्टूबर) पर मुरादाबाद में कई वर्ष तक कवि सम्मेलन/मुशायरा आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्य कार्यालय स्तर पर बैंक के बड़े आयोजनों में संचालन का दायित्व भी बैंक प्रबंधतंत्र द्वारा सौंपा जाता रहा।बैंक के प्रशिक्षण केंद्र के एसोशिएट डायरेक्टर की हैसियत से अनेक ट्रेनिंग प्रोग्राम्स आयोजित कराए तथा चुनिंदा बैंकिंग विषयों पर लेक्चर भी डिलीवर किए।बैंक की गृह पत्रिका 'बुलंदियाँ' का संपादन भी किया।

*****

829 एक प्लेट चना चाट देना

यहाँ चीज़ें वैसे काम नहीं करतीं जैसे मैदानी इलाकों में करती हैं।
उसने पास रखी एक पानी की बोतल उठाई।

दुकानदार–आपके शहर में ये बोतल कितने की है?

पर्यटक – ₹20 की।

दुकानदार–और यहाँ?

₹80 की।

पर्यटक – इतना फर्क क्यों?

*****

गुम हुए संवाद - रणजीत पटेलगाँव, स्मृति और विस्थापन:

‘गड़ा अभी तक अक्षर-घड़ा’ यह गीत (पृष्ठ – छियासी) संग्रह के अत्यंत महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक गीतों में है। “कभी नहीं तोड़ेंगे रिश्ते, ददा के गाँव से” यहाँ गाँव केवल जन्मस्थान नहीं, बल्कि स्मृति, संबंध और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र है। शहर जाने के बाद— “लौट जाती घर की चिट्ठी, शहरी मकान से” और—    “अपने हो गए बेजुबाँ अपनों के अपमान से” —गाँव-शहर के बीच पैदा हुई मानसिक दूरी व्यक्त होती है अंतिम बिंब—  “गड़ा अभी तक अक्षर-घड़ा पीपल की छाँव में” बहुत अर्थवान है। ‘अक्षर-घड़ा’ यहाँ स्मृति, संस्कार और पुराने संबंधों का प्रतीक बन जाता है, जबकि ‘पीपल की छाँव’ सामुदायिक और सांस्कृतिक आश्रय का। 

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...