निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

4937 ..तितलियाँ केवल फूलों पर ही नहीं मंडराती

 


सादर अभिवादन

ग़फ़लत मेरी हक़ीक़त है


बिक तो सकता है कोई भी इंसान
इक तबस्सुम ही उसकी क़ीमत है

वो जो दर्या बहा रहा आँसू
शायद उसको मेरी ज़ुरूरत है

हुस्न आदत है इश्क़ की यानी
हुस्न यार इश्क़ की बदौलत है

हो चुकी है ग़ज़ल पर इसमें फ़क़त
एक ग़ाफ़िल और उसकी ग़फ़लत है

- चंद्रभूषण मिश्र ‘ग़ाफ़िल’


अब देखिए रचनाएं .



तितलियाँ
केवल फूलों पर ही नहीं मंडराती...

तितलियाँ उड़ती हैं
दिल में भी—

जब दिल को
दिल से
कोई अनकहा संदेश मिलता है।





एक पल में 
इतने रंग देखें कि मायने ही बदल गये।
चेहरे के रंग भी तो
बदलते हैं पर भर में
जीवन के रंग हर वक्त दिखते हैं
बस हम उनके नाम नहीं लिखते हैं।






हमारे तुम्हारे बीच मेकअप की परत की दीवार 
हमारे एक रात के मिलन में हो गई थी तार तार 
अब तुम्हारे होंठ असली थे तुम्हारे गाल असली थे 
तुम्हारी मुस्कान असली थी 
तुम्हारे बाल असली थे 
अब हम जैसे थे 
वैसे ही एक दूसरे को अच्छे लगने लग गए




वे दिन में रेकी करतीं , 
जवान लड़कों का पसीना सूँघती 
और फिर रात में दबे पाँव 
आ उठा ले जाती उन्हें | 





दिया क्यों जीवन का वरदान?
इसमें है स्मृतियों की कम्पन;
सुप्त व्यथाओं का उन्मीलन;
स्वप्नलोक की परियां इसमें
भूल गई मुस्कान!


सादर समर्पित
वंदन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...