सादर अभिवादन
मुद्दे छुप रहे हैं मुद्दों के पीछे ही खिसिया के खुद ही फिसल रहे हैं
झंडे डंडों का त्योहारी सीजन बस आहट से ही चोले बदल रहे हैं
गिद्द नहीं दिख रहे हैं कई सालों से कई कई फलसफे निकल रहे हैं
‘उलूक’ बंद कर ले आंखें फिर से वो सब अब आदमी में बदल रहे हैं |
ताडोबा का जंगल बहुत ज्यादा घना नहीं है अतः टाइगर साइट ज्यादा होती है। इसकी जानकारी हमें नहीं थी। लगभग 9 बजे के आसपास ड्राइवर ने सफारी जीप को रेस्ट एरिया में रोक दिया। जहाँ पर कोई दुकान या खाने पीने की व्यवस्था नहीं है, साफ वाशरूम हैं। हम लोग घर से पराँठे, अचार, ब्रेड, भुजिया के पैकेट, सब्जी लेकर चले थे, अच्छा हुआ जिसे सब ने मिलकर खाया। श्रीमती जी की फरमाइश पर गाइड ने चाय की व्यवस्था दूसरे साथियों से लेकर कर दी, यानि नाश्ता पूरा हो गया।
इसके बाद हम जंगल यात्रा के आखिरी पड़ाव पर निकल गए। जंगल के अंदर ही खूबसूरत ताडोबा लेक है जहाँ हिरण, सांभर आदि चरते हुये नजर आ जाएंगे। रास्ते में तारु देवता के मंदिर के सफेद अवशेष भी है, गाँव के आदिवासी अब यहाँ से विस्थापित हैं। यह एक मिश्रित अनुभव एवं भाव है - हमारे बेजुबान साथियों के रहने, चरने की व्यवस्था के लिए हमारे बोलने वाले आदिवासी साथियों के रहने आदि की व्यवस्था दूसरी जगह की गई है। उनके इस त्याग को सलाम एवं प्रणाम है।
मैं समझ गया मेरा पत्ता कट गया ,
मेरी बन्दी को कोई और बंदा जच गया ।
मैंने संभाला जज़्बातो को
समेट कर यादों की पोटली में
और सिसकते दिल को
कह दिया सब ठीक है ।
दो व्यक्ति अगर
अपने अपने दुःख
एक दूसरे को सुनाते हैं तो
फिर दोनो का आपस मे
विलय हो ही जाता है।
एक विकल्पहीन
जब दूसरे विकल्पहीन से मिलता है
तो समाज के लिए खतरा बनता है।
मुर्दे गड़े उखाड़कर, कुछ ना आता हाथ ।
बीती ताहि बिसार दे, तभी बनेगी बात ।।
सोते घोड़े बेचकर , किस्मत देते दोष ।
बैठे रोटी ना मिली, रहे भाग्य को कोस ।।
अंधे की लाठी था जो, उसका ऐसा हाल ।
नौ दो ग्यारह हो गया, लेकर घर का माल ।।
जो वो बोले वो मैं सुनती।
कर विश्वास स्वप्न भी बुनती।
उसके कारण है सब सुख दुख।
हे सखि साजन? ना सखि ये मुख।।
तेरी मोहब्बत मे नें
बनाया है दीवाना
हर पल याद आता है
तेरा अफसाना
कि धीरे से तेरा
मेरे आगोश में आना
अपना सिर ‘ना’ में हिला वह अपनी मां के चेहरे की मुस्कान की गहराई को
पढ़ने की कोशिश करता अचानक अपनी मां से एक सवाल पूछ बैठा…
“मांँ! तुम पापा से गुस्सा हो?”
बच्चे के मुंह से अचानक यह सवाल सुनकर माँ चौंक गई…
“नहीं तो!...”
“तो आप पापा से मिलने क्यों नहीं आई?”
सादर समर्पित
वंदन








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।
टिप्पणीकारों से निवेदन
1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।