आप सभी स्नेहिल अभिवादन।
गोवर्धन पूजा पर्वत और अन्नकूट के पूजन तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी कृषि संस्कृति की उस मूल चेतना का प्रतीक है जो पशुधन के अस्तित्व पर टिकी हुई है। इस दिन गाय और अन्य पालतू पशुओं को स्नान कराकर, उनका श्रृंगार कर और उन्हें नैवेद्य अर्पित कर जिस आदर भाव से पूजा जाता है, वह मनुष्य और पशुओं के बीच के अनन्य और अटूट संबंध को रेखांकित करता है।
हमारी परंपरा में गाय को मात्र एक पशु नहीं, बल्कि जीवनदायिनी और 'गोपाल' की लीलाओं का अभिन्न अंग माना गया है। हमारे ग्रामीण जीवन, कृषि चक्र और अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे ये मूक जीव हमारे जीवन को संवारने में मौन योगदान देते हैं। गोवर्धन पूजा का यह अवसर हमें याद दिलाता है कि प्रकृति का संतुलन और मानव जीवन की समृद्धि इन बेजुबान जीवों के संरक्षण में ही निहित है। आज के आधुनिक दौर में, जब हम प्रकृति और पशुओं से दूर होते जा रहे हैं, यह पर्व हमें दया, कृतज्ञता और सह-अस्तित्व का सार्वभौमिक संदेश देता है।
वे नहीं जानते गोवर्धन की कथा,
न ही समझते हैं कर्मकांड की भाषा,
जब तक बची है इन बेजुबानों की सॉंस,
सुरक्षित है इंसानी संवेदना का आशा।
-------
आज की रचनाऍं-
-----------






बेहतरीन अंक
जवाब देंहटाएंसादर वंदन