निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

2027..जिन्दगी तुम मुझे यूं ख़्वाब दिखाया न करो..

 

।। उषा स्वस्ति ।।

जीवन-तरु जिससे पाता है हरियाली अति प्यारी।

पा अनुपम पानिप तन बनता है बल-संचय-कारी।

पुलकित, कुसुमित, सुरभित, हो जाती है जन-उर-क्यारी।

भोर का उठना है उपकारी..!!

'हरिऔध'

बदलते मौसम,
बदलते दिन और बदलते जीवनशैली के साथ अनेक विचार,
हर दिन  जगमग लौ के साथ राह दिखाता..तो इसी के साथ पढ़िये..✍️

➿➿➿



रूपसी

खन खनन कंगन खनकते, पांव पायल बोलती हैं।

झन झनन झांझर झनककर रस मधुर सा घोलती हैं।

सज चली श्रृंगार गोरी आज मंजुल रूप धर के।

ज्यों खिली सी धूप देखो शाख चढ़ कर डोलती है।

➿➿➿


जड़ों का चिंतन...

 जड़ों को देख पाना आसान नहीं होता, हम तो केवल महसूस कर लें....।
कल एक पौधे को गमले से निकाल कर फैंका गया होगा...
मेरी उस पर नजर ठहर गई...।
जड़ों से रिश्ता क्या होता

➿➿➿


 सरल शब्दों में समझिए आम बजट: 2021-22

 वर्तमान दशक का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 1 फरवरी 2021 को पेश किया। इस बजट से काफी उम्मीदें लगाई ..

➿➿➿


ठहरे हुए पल..

दो चाय की प्यालियां रखी

हैं मेज़ के दो किनारे,

पड़ी सी है बेसुध

कोई मरू

नदी

दरमियां हमारे, तुम्हारे -

ओंठों पे आ कर

रुक जाती हैं

मृगतृष्णा,

पलकों

के आसपास बिखर जाते

हों जैसे सितारे, मैं..

➿➿➿


गजल

जिन्दगी तुम मुझे यूं ख़्वाब दिखाया न करो

तिश्नगी है बहुत उजालों की आस दिलाया न करो।।

 करूं शिकवा भला कैसे शिकायत हो गई जिन्दगी

 मलहम भी कांटो की नोक से लगाया न करो।..

➿➿➿

 ।। इति शम ।।

 धन्यवाद

 पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

2026 ..आज का एकल संग्रह ..अवधारणा

सादर वन्दे....

सोचे हम कुछ यादगार अंक दें आज का
पढ़िए....साग्रह  दिव्या

अवधारणा !
शायद, चेतना का वो मूल तत्व,
जो,
वस्तु को उसके अर्थ तथा
अर्थ को उस वस्तु के
बिम्ब के साथ जोड़ती है
और चेतना को,
संवेदनात्मक बिम्बों से अलग,
इक स्वतंत्र रूप से
पहचानने की संभावना पैदा करती है !

इस अंक में...
मेरे उर में क्या अन्तर्हित है,
यदि यह जिज्ञासा हो,
दर्पण ले कर क्षण भर उस में मुख अपना,
प्रिय! तुम लख लो!


वे गायन, जिनके न आज तक
गाकर सिरा सका जल-थल,
जिनकी तान-तान पर आकुल
सिहर-सिहर उठता उडु-दल।

आज सरित का कल-कल, छल-छल,
निर्झर का अविरल झर-झर,
पावस की बूँदों की रिम-झिम
पीले पत्तों का मर्मर,


हुआ रूप-दर्शन
जब कृतविद्य तुम मिले
विद्या को दृगों से,
मिला लावण्य ज्यों मूर्ति को मोहकर,-
शेफालिका को शुभ हीरक-सुमन-हार,-
श्रृंगार
शुचिदृष्टि मूक रस-सृष्टि को।



गान गायक का नहीं व्यापार,
उसकी विकलता है;
राग वीणा की नहीं झंकार,
उसकी विकलता है;
भावनाओं का मधुर आधार
सांसो से विनिर्मित,
गीत कवि-उर का नहीं उपहार,
उसकी विकलता है।


मुझे देखते ही
अरहरी लजाई,
मनाया-बनाया,
न मानी, न मानी;
उसे भी न छोड़ा -
पथिक आ रहा था,
उसी पर ढकेला;
हँसी ज़ोर से मैं,
हँसी सब दिशाएँ,
हँसे लहलहाते
हरे खेत सारे,
हँसी चमचमाती
भरी धूप प्यारी;
बसंती हवा में
हँसी सृष्टि सारी!
हवा हूँ, हवा मैं
बसंती हवा हूँ!

मेरी आँखों के अश्रु भी, तुझे पिघला सके न क्यों
तेरी नफ़रत की गठरी को, दिवस और रात ढोया हूँ।

कदर तुझको नहीं मेरी, तेरी खातिर सहा कितना,
मिली रुस्वाइयाँ फिर भी, प्रीत - माला पिरोया हूँ ।
...
अग्रज भाई पुरुषोत्तम जी को आभार
एक एतिहासिक संग्रह तैय्यार किया है
सादर


सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

2034.....दुनिया अच्छी नहीं है .

जय मां हाटेशवरी....... क्षमा-प्रारथी हूं...... नियमित उपस्थित नहीं हो पा रहा हूं...... अब कोशिश करूंगा नियमित रहूं...... पेश है......मेरी पसंद..... हवा खामोश है ..डॉ. वर्षा सिंह मात- शह के खेल में सांसे उलझती जा रहीं बन गई है ज़िन्दगी चौसर, हवा ख़ामोश है इस क़दर होने लगी है खुल के अब धोखाधड़ी हो गया विश्वास भी जर्जर, हवा ख़ामोश है नदियों में कंचन मृग ....जयकृष्ण राय तुषार दुःख की छायाएं हैं पेड़ों के आस-पास, फूल,गंध बासी है शहरों का मन उदास, सिर थामे बैठा दिन ढूंढेगा बाम कहाँ ? सृजन ...कुसुम कोठारी झंझवातों में उलझता पांख बांधे मन भटकता बल लगा के तोड़ बंधन मोह धागों में अटकता क्लांत तन बिखरा पड़ा है बुन रही है रात सपने।। दुनिया अच्छी नहीं है ...संदीप शर्मा बादल की पीठ पर कुछ गहरे निशान हैं जो फुटपाथ तक नज़र आ रहे हैं। लैंपपोस्ट से सिर टिकाए एक भयभीत सा बच्चा उन्हें सहला रहा है। पहली कहानी :) ....मन्टू कुमार ये कहना कि मैं किसी से प्रेम करता हूँ और उस प्रेम को निभाना, दो अलग अलग चीज़ें हैं। मैंने अपने प्रेम को तुम्हारे लिए हमेशा समर्पण माना। लोगों के आने जाने से विचार तो बदल जाते हैं पर कुछ ऐसी भावनाएं जो समय के साथ उत्पन होती हैं वो नहीं बदल पाती ताउम्र। आज बस इतना ही....... फिर मिलेंगे...... धन्यवाद।

2025 ...थोड़ा बतायेगा,चलेगा,सब कुछ मत बता

सादर अभिवादन
गई जनवरी भी
दूध का दूध
पानी का पानी
कर गई
अब ये फरवरी है....
देखें क्या कर जाएगी
हमें तो चलना ही है
चलिए चलें रचनाओं की ओर....

बापू ...श्वेता सिन्हा
"बापू" की
करूणामयी
 रेखाचित्रों को
आज़ादी के
ऐतिहासिक पृष्ठों से
निकालकर चौराहों पर
पत्थर की मूर्तियों में
बदलते बहुरूपियों को
महत्वाकांक्षाओं की अटारी पर
कटारी लिए मचलते देख रही हूँ।


जिस वसंत की तलाश में गुज़र गई उमर
आस है बंधी हुई कभी यहां वो आएगा

जो छलक रहा है आज, अश्रु बन के आंख से
शुक्र बन के भोर से, नभ पे झिलमिलाएगा


आज स्ट्रॉबेरी उगाओ
ये नई तकनीक आई
आय दुगनी हो सकेगी
बात सेवक ने बताई

दो गुनी क्या चीज है
फिर दस गुनी का ज्ञान भी है
कृषि अफीमी रोपनी है
सौ गुनी का ध्यान भी है
जिद्द पर सरकार बैठी हो
सके यूँ सब भलाई


लड़की वालों को बहुत समझाया बुझाया
लेकिन लड़की वाले थे कि मानने को तैयार नहीं थे।
पहले ही साफ़ बता देते कि सिर गंजा है...
आखिर बाल ही तो गये थे.. झूठ बोलने और नकली बाल
लगाने की क्या जरूरत थी!
झूठ ने रिश्ता तोड़ा, गंजा सिर लिए मियां
अब नकली बालों का कारोबार कर रहे है ...
उनका न सही किसी और का
रिश्ता ही हो जाये शायद!


यह ग़ुस्सा मेरा तुझ पर है
यह ग़ुस्सा तेरा मुझ पर है
ये जो तेरा-मेरा ग़ुस्सा है
यह ग़ुस्सा इसका उसका है
यह ग़ुस्सा किस पर किसका है
यह ग़ुस्सा सब पर सबका है


दूध देख कर आता है तो
थोड़ा जामुन भी मिला लिया कर
दही बना कर चीनी के संग भी
कभी किसी को खिला दिया कर

'उलूक'
खाली खाली
दूध यहाँ मत लाया कर

लाता ही है
किसी मजबूरी में अगर
रख दिया कर

कम से कम
रोज तो
ना फैलाया कर ।
....
बस
कल फिर
सादर


रविवार, 31 जनवरी 2021

2024.....सर्दी में सबको प्यारी लगती धूप

जय मां हाटेशवरी.......
2021 के जनवरी का अंतिम दिन...... 
करोना का कहर अब थम रहा है....... 
31 मार्च तक करोना मुक्त हो जाए भारत...... 
ईश्वर से ये कामना है....... 
अब देखिये मेरी पसंद...... 

नरम धूप लेकर सूरज उगा लोग सुगबुगाते 
छोड़ कम्बल-रजाई धूप सेंकने चले आते  
सुबह की धूप ठंड में सबको खूब है भाती 
सीख समभाव का देकर सबके मन लुभाती  

कुछ सरकार लिख रहे हैं
कुछ बेकार लिख रहे हैं
बेगार लिखना गुनाह नहीं है
राग दरबार लिख रहे हैं
लिख ‘उलूक’ लिख
तेरे लिखने से
 कुछ नहीं कर सकने वाले
 लिखने लिखाने के तरीके के
 कारोबार लिख रहे हैं 

 राजमहल है मेरी कुटिया
दुनिया से क्या लेना देना,
मन में हो सन्तोष अगर तो
काफी मुझ को चना चबेना 

अब हर-एक मुर्गा अलग-अलग समय पर अलग-अलग ढंग की बांग देने लगा.
कोई मुर्गा भगवा बांग देने लगा
तो कोई हरी बांग देने लगा,
कोई लाल बांग देने लगा तो
कोई वंशवादी बांग देने लगा.
और तो और, कोई-कोई मुर्गा तो
दल-बदलू बांग भी देने लगा.
गाँव वाले परेशान !
किस मुर्गे की बांग सुन कर वो यह मानें कि
सूरज उग आया है 

दिल भी शीशे सा कई टुकड़ों में बिखरा हैं कहीं
अब गले मिलना नहीं हाथ दबाना भी नहीं
बेटियों उड़ती रहो  तेज परिंदो की तरह
कितनी मुश्किल हो ये रफ़्तार घटाना भी नहीं 

माया में उलझे 
शावक सा भागे 
देखे ना आगे
रोकूँ इसको कैसे...
कोई राह नहीं सूझे
धन्यवाद.                                            

शनिवार, 30 जनवरी 2021

2024 बेड़िया

   

हाज़िर हूँ... उपस्थिति स्वीकार करें...

30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने का निर्देश दिया गया है। यह माैन उन वीर सपूतों के लिए होगा जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई है। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि यह राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से अनुरोध किया जाता कि वे सुनिश्चित करें कि शहीद दिवस को पूरी गंभीरता के साथ मनाया जाए। अतीत में यह देखा गया है कि कुछ कार्यालयों में ही दो मिनट का मौन मनाया जाता है। वहीं आम जनता भी इसके मनाए जाने और इसके महत्व से बेखबर होती है। ऐसे में लोगों को इस खास दिन के बारे में भी जागरुक करना जरूरी हो जाता है।

जिसे लोगों ने गांधीगिरी का नाम दिया है. महात्मा गांधी की बातें भले ही छोटी हों लेकिन उनकी सीख बेहद बड़ी है!

01. माफ़ करना सीखो, 02. सफ़लता के लिए अभ्यास ज़रूरी है, 03. समाज को बदलने से पहले खुद को बदलो

04. अपने विश्वास को मरने मत दो' 05. सभी धर्मों की इज़्ज़त करो, 06. पापी से प्रेम करो

07. हमेशा सत्य की राह पर चलो, 08. लोगों के कपड़ों को नहीं उनके चरित्र को देखो, 09. मौन अपनाओ

10. इस संदेश को अपने जीवन में उतारो, 11. ये अनुमति आप किसे देते हैं, ये आप पर निर्भर करता है

12. अपने विचारों को कुरीतियों से ऊपर उठाओ, 13. किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में सोचो

14. अपने क्रोध पर विजय पाओ, 15. कायरता छोड़ो

साहित्य के अनन्य उपासक स्व. जयशंकर प्रसाद मात्र 47 वर्ष की अल्पायु में 'कामायनी' जैसा महाकाव्य सृजनात्मक साहित्य रचयिता सरस्वती-पुत्र को उनके जन्मदिवस पर सादर स्मरण

ले चल मुझे भुलावा देकर, 

मेरे नाविक धीरे-धीरे 

जिस निर्जन में सागर लहरी, 

अम्बर के कानों में गहरी, 

निश्छल प्रेम कथा कहती हो, 

तज कोलाहल की अवनी रे'❗

बेड़िया

जब हम इन्हें सभ्य बनाने की बात करते हैं तो हम उन्हें खुद संस्कृतिकरण की प्रक्रिया में ला रहे हैं। लेकिन कार्य के आधार से समुदाय की पहचान को देखें तो राज्य उन्हें निम्न श्रेणी में ही श्रेणीबद्ध करता है। तो जाहिर सी बात है एक जाति से उठकर यदि वह दूसरी नीची जाति में प्रवेश करते है तो इनके लिए संकट और बढ़ जाते हैं।

नमन

अब तुम मान जाओ कि तुम मर चुके हो मोहनदास

वरना बड़े-बड़ों की लाख कोशिशों के बावजूद

आज किसी गली से इकलौता पागल न गुजरता राम धुन गाते हुए

गांधीवाद को यूं न घसीटा जाता सरेआम

आक्रोश को अहिंसा का मुखौटा पहनाते हुए

न बेची जाती दो टके में ईमान, भरे बाजार में


बेड़िया

शरद सिंह ने पात्रों का दुबारा दलदल में फंसने का वर्णन किया है परंतु कुछ पात्र सलामति से दबाओं और परंपराओं को तोड़कर आत्मविश्वास से उडान भरने में सफलता हासिल करने का भी चित्रांकन किया है। जीवन में पिछले पन्नों से मुखपृष्ठों पर स्थान पाना है तो जीवट, पेशन्स, आत्मविश्वास, ईमानदारी और ज्ञान की जरूरत है; अगर बेड़नियां यह सब कुछ पाए तो वे‘पिछले पन्नों की औरतें’नहीं कही जाएगी।

यह कौन सा समाज है

बरसों से

उसके पैरों में वहीं है दासता की बेड़िया

हाथों में वही है नरक सफाई के औजार

सिर पर भी वही है त्याज्य अपवित्रता का बोझ

कोई परिवर्तन नहीं !

रचने का आनंद

सर्वशक्तिमान बाजार के चंगुल से निकलने की जुगत में छटपटाते छह पागलों की कथा। हर पागल की कथा एक नये कोण से बाजार के खेल को समझने समझाने का प्रयास था। अंत तक पहुंचते पहुंचते हर पागल की कथा एक उचित अंत तक पहुंच भी गई थी। फिर भी उपन्यास बहुत अधूरा लग रहा था। मैं जान रहा था कि जब तक इस फैंटेसी का अंत बाजार पर नहीं आयेगा बात अधूरी रहेगी

>>>>><<<<<

पुन: भेंट होगी...

>>>>><<<<<

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

2023 ...विषैले सांप कुचले जायेंगे,ये मेरा वादा है

शुक्रवारीय अंक में
आप सभी का स्नेहिल अभिवादन
------
चश्मों से
परावर्तित होकर
बनने वाले परिदृश्य
अब समझ में नहीं आते 
तस्वीरें धुंधली हो चली है
निकट दृष्टि में आकृतियों की
भावों की वीभत्सता से
पलकें घबराहट से
स्वतः मूँद जाती हैं,
दूर दृष्टि में
विभिन्न रंग के
सारे चेहरे एक से... 

#श्वेता

-------/////-----
आइये आज की रचनाएँ पढ़ते हैं-

सोचों की रोशनदानविहीन वातानुकूलित कमरों में मानो ऐ साहिब!
अपनापन की गौरैयों का पहले जैसा रहा आवागमन भी अब कहाँ ?
रूहानियत बेपता, रुमानियत लापता, मिलते हैं अब मतलब से सब,
प्यार से सराबोर जीता था मुहल्ला कभी, वो जीवन भी अब कहाँ ?



सोन चिरैया सुख सपना
विकट विदाही विकलता
कली से कमलिनी का क्लेश
क्षण-क्षण क्षत हो छलकता


यूं ही नहीं आता वसंत
लड़नी होती है, लंबी लड़ाई
धूप को
कोहरे के साथ।

मेरी गलियों की मिट्टी से, तुम्हारी सांस रुकती है 
खिले हर फूल की खुशबू, तुम्हारे दिल में चुभती है 
मगर जो ठान बैठे हैं,वो भागीरथ इरादा है 
विषैले सांप कुचले जायेंगे,ये मेरा वादा है 



भाग्य में शून्य स्तूप आया,
बदल दे हाथ के लकीरों
को, ऐसा कोई
मेहरबाँ न
मिला,
ज़िन्दगी जीने के लिए, सभी
दौड़े जा रहे हैं बेतहाशा,
नए दिन के साथ
नए षड्यंत्र,
वही

लुहार


पास ही की सीट पर बैठे एक हेंडसम नौजवान ने हाथ का इशारा किया और लड़की को अपनी सीट दी,हल्की मुस्कान के साथ दोनों ने एक-दूसरे का स्वागत किया। लड़की अब सहज अवस्था में थी। सीट मिलते ही वह अपने आपको औरों की तुलना में बेहतर समझने लगी।
....
कल मिलिएगा विभा दीदी से
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...