निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 9 जनवरी 2019

1272..धूप सखी की अँगुली पकड़े..


।।प्रातः अभिनंदन।।
"कुहरे की झीनी चादर में
यौवन रूप छिपाये
चौपालों पर
मुस्कानों की आग उड़ाती जाये
गाजर तोडे
मूली नोचे
पके टमाटर खाये
गोदी में इक भेड़ का बच्चा
आँचल में कुछ सेब
धूप सखी की अँगुली पकड़े
इधर-उधर मँडराये"
~ निदा फाज़ली
सर्दियों का आनंद उठाते हुए,अब नज़र डालें आज की लिंकों पर..✍
♦♦

मनीष प्रताप  सिंह 'मोहन' जी की ग़ज़ल..

मैं भीड़ में भी हूँ, और तन्हाइयाँ भी है ।
आसान नहीं जिंदगी, कठिनाइयाँ भी है ।
यादों की शाम सजाकर , बैठा मैं चाँद पर,
बादल घिरे अतीत के, पुरवाइयाँ भी है ।
♦♦
दुर्भाग्य यह कि ये वो ही अर्चना वर्मा है जिन्हें राजेन्द्र यादव ने छापा और मंच दिया हंस का
60 के बाद अक्ल का कोई भरोसा नही, ..
♦♦
आदरणीय पुरूषोत्तम जी की..उम्र के पड़ावों 
का सुन्दर चित्रण..

उस दरमियाँ, था मैं भी कभी जवाँ,
उत्थान ही, दिखता था हर पल,
मोर सा, आसमान, नाचता था सर पर,
♦♦
आदरणीया अनुराधा चौहान जी की रचना..

रात ने अंगड़ाई ली
बर्फीली हवाओं में
तेरी यादों ने आवाज़ दी
♦♦
आजकल कुछ बोलने की इच्छा नहीं होती शब्द 
जैसे  चूकसे गये हैं. तो आज सिर्फ मौन.....
आदरणीया  मुकुल कुमारी अमलास जी की 
रचना के साथ ..बस..यहीं तक..

भावनाओं को व्यक्त करने में
हो जाते असमर्थ
तब बचता
एक ही सहारा
♦♦
हम-क़दम का नया विषय
यहाँ देखिए
।।इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह'तृप्ति'...✍




मंगलवार, 8 जनवरी 2019

1271...बिल्ली कभी नही थी घंटी जरूर थी

सादर अभिवादन...
कुलदीप जी आज नहीं हैं
सो आज हम हैं...

पढ़िए आज हमारी पसंदीदा रचनाएँ...

फगुनाहट ले आना.... शशि पुरवार
जर्जर होती राजनीति की 
कुछ आहट ले आना 
नए साल तुम कलरव वाली 
आहट ले आना

भाग रहे सपनों के पीछे 
बेबस होती रातें 
घर के हर कोने में रखना 
नेह भरी सौगातें

खुशियों का आगाज़ सुनो !!..... मुदिता
सर्द रातों में
कोहरे की चादर से
ढके माहौल को
धुंधलाती आँखों के परे
महसूसते हुए
होती है सरगोशी अक्सर
कानों में
"मेरी आवाज सुनो"!

आशाओं का दामन..... लोकेश नदीश

ये सहज प्रेम से विमुख ह्रदय
क्यों अपनी गरिमा खोते हैं
समझौतों पर आधारित जो
वो रिश्ते भार ही होते हैं

क्षण-भंगुर से इस जीवन सा हम
आओ हर पल को जी लें
जो मिले घृणा से, अमृत त्यागें
और प्रेम का विष पी लें

शराफत की ठण्ड से.... ज्योति खरे

शराफत की ठंड से सिहर गये हैं लोग
दुश्मनी की आंच से बिखर गये हैं लोग--

जिनके चेहरों पर धब्बों की भरमार है
आईना देखते ही निखर गये हैं लोग--

लम्हे इश्क के ...दिगम्बर नासवा
मेरी फ़ोटो
एक दो तीन ... कितनी बार 
फूंक मार कर मुट्ठी से बाल उड़ाने की नाकाम कोशिश
आस पास हँसते मासूम चेहरे
सकपका जाता हूँ
चोरी पकड़ी गयी हो जैसे  
जान गए तुम्हारा नाम सब अनजाने ही

बगल वाली सीट... अंकुर जैन

क्लासरूम में
अर्थशास्त्र की शायद उस
कक्षा के बीच
खाली पड़ी अपनी बैंच के
बगल में
यकायक आ बैठा था कोई
और फिर मुश्किल था
समझना
जीडीपी और मानव विकास सूचकांक
के जोड़-तोड़ या किसी गणित को।


अंधेरे ही फैलाने को यहाँ ...डॉ. जफर

यहाँ हरेक सुहागिन का बदस्तूर हलाला निकलता हैं,
दून से दवरा पहुचते परियोजना का दिवाला निकलता हैं,

कौन सा दामन पाक हैं किन हाथों पे क़लम रखूँ ,
मदो की बंदरबाट में हर चेहरा काला निकलता हैं,

और चलते-चलते यशोदा की पसंद 
उलूक के दरबार से. .डॉ. सुशील जोशी

बिल्ली कभी नही थी 
घंटी जरूर थी 

चूहों के बीच 

किसी एक दो 
चूहों के गले में 

घंटी बधने बधाने की 
नई कहानी बनायें 

बिल्ली 
और घंटी वाली 
पुरानी कहानी में 

संशोधन 
करने के लिये 
संसद में प्रस्ताव 

पास करवायें । 

अब बारी है तिरपनवें अँक की
विषय

सब
उदाहरण
सबको हक है
सबके बारे में
धारणा बनाने का ......
सबको हक है
अपने हिसाब से
चलने का .........
सबकी मंज़िलें
अलग अलग होती हैं
कुछ थोड़ी पास

कुछ बहुत दूर होती हैं .....

..रचनाकार..
आदरणीय यशवन्त माथुर


अंतिम तिथिः 12 जनवरी 2019

प्रकाशन तिथिः 14 जनवरी 2019

इस बेलगाम प्रस्तुति का अंत यहीं पर

-श्वेता सिन्हा



सोमवार, 7 जनवरी 2019

1270...हम-क़दम का बावनवाँ अंक

सादर अभिवादन...
आशियाना, बसेरा, ठौर, ठिकाना,
आपने भी ध्यान दिया होगा 
संसार में उत्पन्न प्रत्येक जीवन अपने 
जीवन काल में  अपने लिये  एक 
आशियाना अवश्य बनाते हैं।
जीव-जंतु,पक्षी सभी की महत्वपूर्ण आवश्यकता 
होती है एक अदद आशियाना।
गुफा,कंदरा,पेड़,डाल,नदी,तालाब पोखर जंगल
जिसे जीव को जहाँ सुरक्षित और उचित लगता है 
जीव अपना आशियाना बना लेते हैं।
उसी प्रकार जग जीवन में प्रवेश करने के बाद 
प्रत्येक मनुष्य का पहला आशियाना उसकी 
माँ की गोद का होता है।
 जीवन जीने की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं
में रोटी,कपड़ा और मकान होता है।
 मकान यानि एक ऐसा आशियाना जिसमें वह 
खुद को सुरक्षित महसूस करे, सांसारिक जीवन 
में बने संबंधों के साथ अपनी आवश्यकताओं 
की पूर्ति करते हुये जीवन जी सके।


मनु मुसाफ़िर भटका आजीवन 
आशियाना जग का सर्वस्व समझ बैठा
अंत समय फिर प्रश्न में उलझा


अब कौन धाम तेरा डेरा है?
★
आइये अब बिलंब न करते हुये
हमक़दम के विषय पर प्रेषित
आप सबों की बहुमूल्य
वैचारिकी ओज से
लबालब 
रचनाओं के संसार में गोते लगाते हैं
★
आदरणीय दीदी साधना वैद
मेरा कमरा- मेरा आशियाना
मल-मलकर
छुड़ा देना चाहती हूँ !
मेरे इस आशियाने में
किसी का भी प्रवेश
सर्वथा वर्जित है
शायद इसीलिये यहाँ मैं
स्वयं को बहुत सुरक्षित पाती हूँ !
इस कमरे के एकांत में
बिलकुल अकेले
नि:संग, नि:शब्द, शिथिल
आँखें मूँदे यहाँ की खामोशी को
बूँद-बूँद पीना मुझे
बहुत अच्छा लगता है !
★★★★★
आशियाना
आओ देखो
ढूँढ लिया है मैंने
हम दोनों के लिये
एक छोटा सा आशियाना
चलो इस घर में आकर रहें
सारी दुनियावी ज़हमतों से दूर
सारी दुनियावी रहमतों से दूर !
प्रेम को ओढें
प्रेम को बिछाएं
प्रेम को पियें
प्रेम को ही जियें
★★★★★
आदरणीया आशा सक्सेना जी
आशियाना
की थी कल्पना 
एक छोटे से आशियाने की 
हुई  साकार 
पर पापड़ बहुत  बेलने पड़े
आखिर सफलता मिल ही गई 
उस की खोज में
जितना सुकून मिला वहां आकर
शब्द कम पड़ जाते हैं
उसकी प्रशस्ति में
सोचा न था
कभी वह अपना होगा
★★★★★
आदरणीय शम्भू नाथ जी
हमसफ़र
सोन चिरैया आंगन में आके,
मन का गीत सुनाएगी।

जो पल-पल साथ तुम्हारा देगा,
उसको तो भी साथ ले ले।

एक आशियाना मेरा होगा,
उस पर अधिकार तुम्हारा होगा।

★★★★★
आदरणीय सुरभि सोनम जी
छोड़ अपना आशियाना
छोड़ कर वो घर पुराना,
ढूंढें न कोई ठिकाना,
बढ़ चलें हैं कदम फिर से
छोड़ अपना आशियाना।

ऊंचाई कहाँ हैं जानते,
मंज़िल नहीं हैं मानते।
डर जो कभी रोके इन्हें
उत्साह का कर हैं थामते।
★★★★★
आदरणीय मुईन अहसन जज़्बी जी
मिले ग़म से अपने फुरसत
यही ज़िन्दगी मुसीबत यही ज़िन्दगी मुसर्रत
यही ज़िन्दगी हक़ीक़त यही ज़िन्दगी फ़साना

कभी दर्द की तमन्ना कभी कोशिश-ए-मदावा
कभी बिजलियों की ख़्वाहिश कभी फ़िक़्र-ए-आशियाना

★★★★★★
आदरणीया अभिलाषा चौहान जी
उजड़ते आशियाने
पाई-पाई जोड़ कर,
दुनिया थी जो बसाई।
निष्ठुरों ने अतिक्रमण,
के नाम पर थी मिटाई।
कुचल गए सपने सारे,
उजड़ते इन आशियानों में।
रह गए बाकी निशां बस,
बाकी बचे जो अरमानों में।
★★★★★
आदरणीय डा.ज़फ़र जी
बहुत गुरुर था हमें,आसमांं में आशिया बनाना था


बहुत गरूर था हमे,आसमानों में आशिया बनाना था,
मगर किश्मत में टूटकर पंख,बस फड़फड़ाना था,

लाख मुसीबतों को जीत,जैसे ही मंज़िल को पाना था,
तमाम कमज़ोरियों को उसी वक़्त रास्ते पे आ जाना था,
★★★★★★
आदरणीया कुसुम कोठारी जी
एक नादानी
कहीं  एक तलैया के किनारे
एक छोटा सा आशियाना
फजाऐं  महकी महकी
हवायें  बहकी बहकी
समा था मदहोशी  का
हर आलम था खुशी का
न जगत की चिंता
ना दुनियादारी का झमेला
★★★★★
आदरणीय कौशल शुक्ला जी
आधार न जाने क्या होगा
कोशिश की है आशियाँ बने, तैयार न जाने क्या होगा?
इस दुनियां की निष्ठुरता का आधार न जाने क्या होगा?

मेरे कल्पित इस गृह की नीवों में विश्वास समाएगा
प्रेम की दीवारें होंगी, कर्तव्य फर्श बन जायेगा
स्वच्छ चांदनी आँगन में किलकारी करती आएगी
मंद पवन शीतल होकर मन मंत्र मुग्ध कर जाएँँ
★★★★★
आदरणीया मीना भारद्वाज जी
आशियाना
खुश हूँ ना मैं खुद से
मुस्कुरा के मुझ से पूछता है ।
अपने दुख भूल कर
हाल मेरे पूछता है ।
मुझ से मेरा अपना आशियाना
बस ख्वाबों में मिलता है ।
★★★★★
आदरणीया शुभा मेहता जी
My Photo
वो सुंदर सा आशियाना हमारा
आशियाना क्या ...
साकार सपनें थे हमारे 
सींचा  था जिसको 
प्यार के नीर से 
विशाल कमरे 
खुला आँगन
आँगन के बीच 
एक आम का पेड़
गूँजती थी जिसमें 


★★★★

आदरणीया अनिता सैनी जी
आशियाना


जग  ने  रीत  बनाई  ऐसी,
दो   आँगन   दो   द्वार, 

बच्चपन  दिल  में  समेट  लिया, 

भूल  मात - पिता, भाई - बहन   का  प्यार, 

समय   में   गोते   खा   रही , 

ढूढ़   रही   अपना   घर -द्वार ||

★★★★★
आदरणीय डॉ. सुशील जोशी जी
समापन
उलूक टाइम्स
कह गये वो
रोशन है आशियां
रोशनी भी आयेगी
बेवफाओं को
तमगे बटे हैं
वफा ही क्यों
ना शर्मायेगी
यकीं होने लगा
है पूरा मुझको
दुनियां यूं ही
बहल जायेगी 
★★★★★
आदरणीय सुधा देवरानी

चाहिए था तुम्हें बस अपना आशियाना
लगता बुरा था तब किरायेदार कहलाना....
पाई-पाई बचा-बचाके
जोड़-जुगाड़ सभी लगाके
उम्र भर करते-कमाते
आज बुढ़ापे की देहलीज पे आके
अब जब बना पाये  ये आशियाना


चलते-चलते 
आदरणीय शशि गुप्ता जी की लेखनी से
आशियाना ढूँढता है
आशियाना कभी किसी का नहीं होता है।  
जिन्होंने महल बनवाये आज उसमें उनकी पहचान धुंधली पड़ चुकी है। फिर भी आशियाना है, 
तो जीवन है। ब्रह्माण्ड है , पृथ्वी है, तभी 
प्राणियों की उत्पत्ति है। 
हर प्राणी को ठिकाना चाहिए ।
★★★★★★

हमक़दम का यह अंक 
आप सबों को कैसा लगा?
आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रिया
की प्रतीक्षा रहती है।
★
 अगले अंक में हमक़दम का एक साल
पूरा हो रहा है।
आप  के महत्वपूर्ण सहयोग से 
एक विशेष अंक 
अवश्य बन पायेगा ऐसी उम्मीद
करते हैं।
और साथ ही एक महत्वपूर्ण दिन भी है।
जिसकी सूचना उसी दिन
दी जायेगी
आप सभी का हृदय से धन्यवाद।
हमक़दम के विशेष अंक के विषय के लिए
कल का अंक पढ़ना न भूले।

-श्वेता सिन्हा

रविवार, 6 जनवरी 2019

1269...सवाल मत उठाओ, मान भी जाओ, सब कुछ तो ठीक है

सादर अभिवादन
साल का छठवाँ दिन

कहने को कुछ खास नहीं
चलिए चलें रचनाओं की ओर....

बड़े घर की बेटी ....विश्वमोहन कुमार
दुर्भाग्य ने अचानक साहब के शरीर में सेंध लगा दी. उनके किडनी ख़राब हो गए. बदलने की नौबत आ गयी. सत्रह लाख रुपये की दरकार थी. साहब ने चारों तरफ नज़रें घुमा लिए, एड़ी चोटी एक कर दी, हाथ पाँव मार लिए, सबसे चिरौरी कर ली. कहीं दाल न गली. हाथ पाँव फूलने लगे. कहाँ से जुगाड़े इतनी रकम. सात लाख तक ही जुटा पाए थे. भाई लाल बिहारी ने दिलासा दी. उसने खेत बेचे. मंगेतर के गहने गिरवी रखे और किसी तरह भीड़ा ली जुगत अतिरिक्त दस लाख रुपयों का. ऑपरेशन सफल रहा. साहब की जान बच गयी.




जब तुम गए .............पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा

निरंतर मुझसे परे,
दूर जाते,
तुम्हारे कदम,
विपरीत दिशा में,
चलते-चलते,
यद्यपि,
तुम्हें दूर-देश,
लेकर गए थे कहीं,

करता है माधो जब कोई इतना ज्यादा प्यार ......उदय प्रकाश

इतना ज्यादा प्यार कि किसी के भीतर से भी 
निकाल लेता हो कच्चे अमरुद और कपास के गुड्डे 
इतना प्यार कि कहने लगता हो कि संसार रंग बिरंगी 
टिकटों का एक अलबम भर है 
जो पैंतालीस साल की उम्र में 
खोज निकाले अपने स्कूल की कापी 
और उसके पन्नों से बनाये हवाई जहाज

भय ..... प्रकाश शाह
Bhay (भय) - Unpredictable Angry boy www.prkshsah2011.blogspot.in
मनुष्य या कोई भी अन्य जीव इस संसार के जीवनचक्र में जब 
प्रवेश करता है तो स्वतः उसमें भय का भाव रहता है....शिशु अवस्था 
में उसे अपनी माता से बिछड़ने का भय रहता है; जब जीवन के 
प्रत्येक आवश्यक पड़ाव पर असफलता प्राप्त होता है तब हमारे 
अंदर भय का आगमन होता है.....यह धीरे-धीरे हमारे जीवन के 
साथ बढ़ने लगता है और भय का विभिन्न कारण भी। अगर भय को नियंत्रित करने की कला सीख ले तो लक्ष्य प्राप्ति में हम सहजता 
महसूस करते हैं। इस कला को बालावस्था में नहीं सीखा जा सकता....इसे हम जीवन के अनुभवों से सीखते हैं।

हे अज़नबी ........पल्लवी गोयल

अजनबी !तुम कहाँ से आए
खिल मुस्कान ,तनिक मुस्काए 

एक सिरे की बात बहुत थी
पकड़ पकड़ ऊपर चढ़ आए 

कहाँ कहाँ की कही कहानी 
कहाँ कहाँ की बातें खोदीं

वक़्त ....रवीन्द्र सिंह यादव

एक शिल्पी है वक़्त 
गढ़ता है दिन-रात
उकेरता अद्भुत नक़्क़ाशी 
बिखेरता रंग लिये बहुरँगी कूची  
पलछिन पहर हैं पाँखुरियाँ 
बजतीं सुरीली बाँसुरियाँ 

सृजित करता है 


मैंने पूछा संविधान से.....मालती मिश्रा 'मयंती'

संविधान!
क्या हो तुम
तुम्हारा औचित्य क्या है?
मैंने पूछा संविधान से..

मैं!
मैं संविधान हूँ,
अर्थात्...सम+विधान
सबके लिए समान कानून।
बड़े गर्व से बताया संविधान ने




उलूक के दरबार से
डॉ. सुशील कुमार जोशी

तुम भी 
किसी से 
पूछने 
ना जाओ 
मान भी जाओ 
पंगे ना उठाओ 
वो भी चुप 
हो गया है 
तुम भी चुप 
हो जाओ 
सब कुछ 
तो ठीक है । 

अब बस
पढ़ते रहेंगे तो आराम कब करेंगे आप
आज रविवार जो है..
जा रहे हैं हम भी आराम करेंगे
...... यशोदा










शनिवार, 5 जनवरी 2019

1268... लोक-परलोक




सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष
एकतीस की रात से चार तक कई गुजर गये
अंकिता की मौसी
सुनीता की मौसेरी बहन
और अभी-अभी उसकी नानी
मेरे पड़ोसी के भाई के दामाद
रहना तो किसी को नहीं है
स्व अस्वस्थ्य होने से
अनिश्चिंतता की स्थिति बनी हुई है
बहुत उलझन भरा है 
कयामत के दिन भी जरूर,
भौंरे मंडराएंगे फूलों पर,
मछुआरे सहेजेंगे मोतियों से झिलमिलाता जीर्णशीर्ण जाल,
सूंस लेंगे अटखेलियां समंदर की छाती पर,
बारिश की बूंदों पर इतराएंगे गोरैया के बच्चे
और बरकरार रहेगी सांपों की सुनहली चमक-हमेशा की तरह।
लोक परलोक पर कविता के लिए इमेज परिणाम

परजीवी
वर स्टार्स" पढ़ने लगी। पहले भी जाने कितनी बार पढ़ी है,
पर जब से माँ बीमार हुई है यह किताब मेरे हाथों में ही है।
पता नहीं क्यों हर प्रेम करने वाले युगल में मुझे
माँ-बाबा का अक्स दिख जाता है।
प्लेन लैंड कर चुका था। अपने देश की धरती की महक
कुछ अलग ही होती है। विदेश से लौटने पर यहां की
हवा भी माँ जैसा दुलार करती है। कुछ गहरी सांस भर
मैं बाहर प्रतीक्षा करती टैक्सी में बैठ सीधे हॉस्पिटल
ही पहुंची घर जाने का कोई आकर्षण था भी नहीं।
जानती थी कि बाबा माँ के साथ अस्पताल में ही होंगे।

गुम गया इंसान
अपनी पहचान ढ़ूँढता,
मिसाईलो को दागता,
विस्फोटक बना कर चौंकता,
ताकत अपनी जताने को,
सत्ता अपनी जमाने को,
सारी ताकत झोंकता,


सिर्री
तम्बाखू गुटखा का व्यापार करने वाले व्यवसायी
बड़ी-बड़ी कोठियों में रह रहे हैं जबकि उनके उत्पाद के शिकार लोग कैंसर से मर रहे हैं। विज्ञापन का हकीकत
से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं। चाहे मदिरा हो गुटखा
या तम्बाखू। सरकार भी जानती है ये हानिकारक
उत्पाद है मगर धडल्ले से व्यापार हो रहा है सुरक्षा
के नाम पर कहीं कोने में बारीक़ अक्षरों में लिख दिया
जायगा,  “दिखाया गया उत्पाद मात्र सृजनात्मक चित्र है।”

लोक परलोक पर कविता के लिए इमेज परिणाम

मजबूत इरादे
अक्सर हमारे सामने मुसीबते आती है तो तो हम उनके सामने हताश, निराश हो जाते है। उस समय हमें कुछ समझ नहीं आता की क्या सही है और क्या गलत , क्या करें ,क्या न करें। हर व्यक्ति का परिस्थितियों को देखने का नज़रिया अलग अलग होता है। कई बार हमारी ज़िंदगी मे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। उस कठिन समय मे कुछ लोग टूट कर बिखर जाते है, तो कुछ संभल जाते है।

लोक परलोक पर कविता के लिए इमेज परिणाम
><
फिर मिलेंगे..
हम-क़दम का बावनवाँ अंक...
विषय...
आशियाना
उदाहरणः
आओ देखो
ढूँढ लिया है मैंने
हम दोनों के लिये
एक छोटा सा आशियाना
चलो इस घर में आकर रहें
सारी दुनियावी ज़हमतों से दूर
सारी दुनियावी रहमतों से दूर !
प्रेम को ओढें
प्रेम को बिछाएं
प्रेम को पियें
प्रेम को ही जियें

अंतिम तिथिः 05 जनवरी 2019
यानी आज
प्रकाशन तिथिः 07 जनवरी 2019
धन्यवाद।



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...