निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 26 जनवरी 2022

3285...हम भारत के लोग..

 ।।उषा स्वस्ति।।

जिसको लिए गोद में सागर,

हिम-किरीट शोभित है सर पर।

जहाँ आत्म-चिन्तन था घर-घर,

पूरब-पश्चिम दक्षिण-उत्तर॥

जहाँ से फैली ज्योति महान।

हमारा प्यारा हिन्दुस्तान॥


गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'

राष्ट्रीय स्वालंबन और स्वाभिमान के व्यापक रूप को समेटे 'गणतंत्र'...केवल शब्द संप्रेषण का माध्यम नहीं बल्कि भारतीय नागरिकों के अधिकार,भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को धारणा है। संवैधानिक उद्देशिका की शुरुआत ही "हम भारत के लोग'' से होती है..

 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ  ..

 आनंद लेतें है लिंकों की प्रस्तुतिकरण और  अंदाज-ए-बयां करती हुई खास दिन यानि आज की तहरीरों की ..✍️

चंदन माटी को माना



संकल्पों की डोर थामकर

चट्टानों से टकराना

मन में बसती मां भारती

चंदन माटी को माना।।..

🇮🇳🇮🇳


      अमर रहे हिंदी हमारी....


 'अ' से अनपढ़ से होकर शुरू, 'ज्ञ'से ज्ञानी बनाती हिन्दी
देवनागरी लिपि से लिपिबद्ध, भाषा सबको सिखाती हिन्दी

बहुत सरल बहुत भावपूर्ण है, ना अलग कथन और करनी है

जग की वैज्ञानिक भाषा है जो, संस्कृत इसकी जननी है

🇮🇳🇮🇳
  एक समय था जब मैं प्यार में मर    जाना चाहती थी. एक वक़्त है जब मैं प्यार को पी जाना चाहती हूँ. एक वह वक़्त था जब बेज़ारी थी ज़िन्दगी से, एक ये वक़्त है जब यारी है ज़िन्दगी से. सुबहों को घंटों परिंदों से..

🇮🇳🇮🇳









आज है मन उदास उसका

 आज है उसका मन  उदस

  किस कारण जान न पाई

  किसी ने कुछ कहा नहीं

ना उसने किसी से पाला बैर |

दो बोल प्यार के भी कड़वे लगते  

ऐसा भी होता है  कभी सोचा नहीं

🇮🇳🇮🇳






बच्चे प्यारे फूल कमल के

छू लेंगे आकाश उछल के

तोड़ रहे जो पत्थर पथ पर

सपने उनके नहीं महल..

🇮🇳🇮🇳

।।इति शम ।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️


10 टिप्‍पणियां:

  1. शानदार अंक..
    भारतीय गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
    सादर..

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत अच्छी हलचल प्रस्तुति
    गणत्रंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  3. उम्दा संकलन आज लिंक्स का |आभार सहित धन्यवाद मेरी रचना को स्थान देने के लिए आज के अंक में |

    जवाब देंहटाएं
  4. गर्व से भरती भूमिका की पंक्तियाँ और सुंदर सूत्रों से सुसज्जित अंक बहुत अच्छा लगा दी।
    सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ।
    सादर।

    जवाब देंहटाएं
  5. मेरी रचना को आज के अंक मे शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार और सभी को मेरी ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

    जवाब देंहटाएं
  6. गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुंदर प्रस्तुति। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  8. गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,जय हिन्द
    बेहतरीन रचना संकलन एवं प्रस्तुति
    मेरी रचना को स्थान देने केलिए सहृदय आभार,सादर

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत खूबसूरत प्रस्तुति
    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुंदर सराहनीय अंक । गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 👏🌹👏

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...