निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

1742...आलथी-पालथी मारकर आ बैठा सामने वायरस करोना...

सादर अभिवादन। 

आलथी-पालथी 
मारकर 
आ बैठा सामने 
वायरस करोना,
त्रिस्तरीय वस्त्र से 
ढको चेहरा
शारीरिक दूरी का 
रहे ख़याल  
कुछ छुओ तो 
हाथों को 
हर बार धोना
भागेगा करोना। 
-रवीन्द्र 
आइए अब पढ़ते हैं आज की पसंदीदा रचनाएँ-  

 

रुपयों की कलदार मधुर फसलें खनकेंगी
और फूल-फलकर मैं मोटा सेठ बनूँगा
पर बंजर धरती में एक अंकुर फूटा
बन्ध्या मिट्टी ने एक भी पैसा उगला

  
ग़मज़दा काटों ने हँस कर फूल से कहा !
रश्क करते करते  मैं  जर्जर हो गया हूँ!!

संस्कारों की बात पूछने जाउँ कहाँ नये दौर में!
संश्कारों का दहन देख कर शर्मसार हो गया हूँ!!

  
उफ कितना गन्दा हो गया
नदियों का पानी
आह, बढ़ गया फिर से 
प्रदूषण
अरे, गौरैया फिर हो गयीं
गायब
और फिर जुटेगी
विचारकों की भीड़
और प्रदूषित होगी 
वर्चुअल वाल
और चिरकाल तक
  

 

आछी के 
फूल जहाँ 
मेहँदी के पात हरे ,
हँसती है 
साँझ -भोर 
माँग में सिन्दूर भरे ,
आम और 
महुआ के 
फूलों के ठाँव चलें |
  
My photo

आज जब हम घरों में बैठे हैं, पृथ्वी अपने को स्वच्छ कर रही है अर्थात पृथ्वी अपना दिवस स्वयं ही मना रही है. वेदों में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कितने ही मन्त्र गाये गए हैं. आज आवश्यकता है उन्हें फिर से दोहराने की, जिससे हमारा यह सुंदर ग्रह फिर से अपनी खोयी हुई शांति और सुंदरता को प्राप्त कर सके. हरे-भरे जंगल, उनमें विचरते हुए निःशंक प्राणी और प्रकृति का संरक्षण करता हुआ मानव समाज फिर से अस्तित्त्व में सके


हम-क़दम का नया विषय

यहाँ देखिए

आज बस यहीं तक 
फिर मिलेंगे अगले गुरूवार। 

रवीन्द्र सिंह यादव 



9 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही अच्छे लिंक्स | आदर्णीय भाई रवीन्द्र सिंह जी आपका हार्दिक आभार |आपका दिन शुभ हो ,आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें |

    जवाब देंहटाएं
  2. बेहतरीन प्रस्तुति
    आभार
    सादर..

    जवाब देंहटाएं
  3. नया दिन नए डर से सामना
    कहीं थेथर ना हो जाये जमाना

    धरा ढूँढेंगी साधन मनु को कैसे मनाना

    सराहनीय प्रस्तुतीकरण

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत बहुत सुंदर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर प्रस्तुति, हमारी रचना को शामिल करने के लिए हार्दिक धन्य वाद

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही सराहनीय और शानदार प्रस्तुति. आपका आभार.
    HelpfulGuruji

    जवाब देंहटाएं
  7. very nyc article brother thanks to sharing this info
    NewTricks/

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...