निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 24 अप्रैल 2017

647...सब का साथ...सब का आनंद...


जय मां हाटेशवरी...

हिंदी ब्लौग....
अपने खजाने में...
बहुत तेजी से वृधि कर रहा है...
उसी खजाने से....
चंद रचनाएं...
चुन कर लाते हैंहम
अपने प्रत्येक अंक में.......
ताकि आप कम समय में...
उत्तम रचनाएं...पढ़ सके...
हमारे इस प्रयास में...
आप सब  भी हमें सहयोग करें...
श्रेष्ट रचनाओं के लिंक...
इस ब्लौग पर दिये संपर्क प्रारूप के माध्यमसे ...
हमे भेजे...
...सब का साथ...सब का आनंद...

होमियोपैथिक फर्स्ट एड बॉक्स (Homeopathic Emergency Kit)-
18.रेस्क्यू रेमेडी- चक्कर, मूच्छा, बेहोशी, घबराहट, बिजली का शाक।
19.ग्रेफाइटिस 30- बच्चा तुतलाकर बोलता हो, अंधेरे से डरता हो, चर्म विकार, एग्जिमा।
20.क्रोल्चिकम 30- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, लाली, सूजन, पेट खराब, ठंड से कष्ट बढ़े।
21.सेनेगा- सांस फूलना, छाती में कफ का बोझ, सांस लेने में तकलीफ, प्रौढ़ावस्था में।

कबाड़ उठाती लड़कियाँ...........मनोज चौहान-
वे कबाड़ उठातीं लडकियां
चिढ़ाती हैं
आज भी
इकीसवीं सदी के विकास को
और साथ ही
प्रति व्यक्ति आय में हुए
इजाफा दर्शाने वाले
अर्थशास्त्रियों के आंकड़ों को
और संविधान के उन
अनुच्छेदों को भी
जिनमें दर्ज हैं
उनको न मिल सके
कई मौलिक अधिकार

डॉक्टर से नफ़रत है मुझे-
आज रितिका को डाक्टर पेशे से शख्त नफ़रत है, वज्ह आप जान ही चुके होगे ! क्युकि पुरा परिवार डाक्टरी मे... दादा, पापा, चाचा और सब एक जेसे घटिया ! डाक्टर सबसे जायदा पढा लिखा इंसान होता है, पेसे वाला और जिनमे सबसे जायदा ठसक भरी होती है ! रितिका हमेशा कहती है कि डाक्टर दूसरों के लिये मिशाल बन सकते हैं लेकिन अपने परिवार के लिये शायद कभी नहीं ! डाक्टर मे तमीज़ नहीं होती बोलने की, घमंड होता है, शोषण करते हैं महिलाओ का ! परिवार नही दिखता सिर्फ पेसे दिखते हैं, सिर्फ पेसे !

बेटी की...... मां ?
एक तरफ केंद्र सरकार देश में बेटी बचाओ अभियान चला रही है, तो दूसरी तरफ एक मां के लिए बेटी पैदा करना अभिशाप बन गया। इसके लिए वह पिछले चार साल से पति की प्रताड़ना सह रही है।
हद तब हो गई जब पति ने महिला को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। यही नहीं, महिला को पति ने छत पर धूप में निर्वस्त्र घूमाया। इससे महिला बेहोश हो गई। होश में आने पर किसी तरह से उसने अपनी बहन को फोन किया और आपबीती बताई।
इसके बाद महिला की बहन लक्ष्मी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि महिला सेल में भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। सुनवाई नहीं होने पर महिला की बहन ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

तुम तो हार तभी गये थे...!!!
मैं तो सिर्फ इक रिश्ते को,
निभाने की हर भरकस कोशिश कर रही थी,
पर अफ़सोस तुमने,
इसे भी मेरी जरुरत समझ लिया....
पर सच तो ये है...
तुम तो हार तभी गये थे,
जब तुम्हारी वजह से,
मेरी आँखों में आंसू थे....!!!

अधूरे सच का परगद...
इधर माँ है कि गाँव में कहती रहती है सबसे अक्सर...गोली खाकर भी सही-सलामत आ गया बेटा कश्मीर से...दूसरा जनम हुआ है | सत्यनारायण का पाठ करवाती है, बगैर जाने-समझे कि पाठ में बैठा हुआ बेटा तो भगवान जी को कोस रहा है, ताने दे रहा कि इतने बड़े बचाने वाले हो तो क्यों नहीं बचाते उन सारे ‘हनुमंथप्पाओं’ को | माँ पंडित जी से फुसफुसा कर कहती है...”दूसरा जनम हुआ है इसका...अबके नहीं जाने दूंगी इसको वापस कश्मीर” | मेरे कानों तक पहुँचती ये फुसफुसाहट गोली के उस ज़ख्म में जाने कैसी
तो सिहरन पैदा कर देती है | कौन था वो शायर जो कह गया :-

“अधूरे सच का बरगद हूँ, किसी को ज्ञान क्या दूँगा
मगर मुद्दत से इक ‘गौतम’ मेरे साये में बैठा है”

प्राकृतिक उपायों की मदद से करें किडनी रोग का इलाज
कुछ खास तरह के विटामिन के सेवन से किडनी को स्वस्थ व मजबूत बनाया जा सकता है।

यूं तो विटामिन पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ खास तरह के विटामिन का सेवन किडनी को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है।

विटामिन डी के सेवन से किडनी के रोगों के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

अगर आप हर रोज विटामिन बी6 का सेवन करें तो किडनी स्टोन की समस्या से बच सकते हैं या आप इस समस्या से ग्रस्त हैं तो बिना किसी डर इस विटामिन का सेवन कर सकते
हैं। कुछ ही दिनों स्टोन की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।


धन्यवाद.
























रविवार, 23 अप्रैल 2017

646...भजन और अजान से गूंजता है जो शहर उस लखनपुर को दिल मे बसा के जियो

सादर अभिवादन..
आज रविवार को मै फिर हाजिर हूँ...
इन पंक्तियों को लिखते तक भाई विरम सिंह जी दिखाई नहीं पड़े

एक समाचार है कि बी एस एन एल नें 333 रु. में 270 जी बी डाटा
व फ्री कॉलिंग देने की घोषणा की है..
चलें रचनाओं की ओर कुछ नई और कुछ जूनी.....




लाल बत्ती और वीवीआईपी पर उसके प्रभाव.....ताऊ रामपुरिया
हमारी बात सुनते ही वो नार्थ कोरिया वाले मोटू तानाशाह “किम जोन उंग” की तरह फ़टते हुये बोली – कुछ तो शर्म करो, सारा दिन इधर से उधर नेतागिरी करते फ़िरते हो, आज तक तुम कुछ भी नही बन पाये और एक ये देखो गुप्ता जी को आज सीएम ने खाद निगम का अध्यक्ष बना दिया और उनको लाल बत्ती देकर वीवीआईपी भी बना दिया. गुप्ताईन ऐसे बन ठनकर मेम साहिब की तरह इतराते हुये लाल बत्ती की गाडी में बैठकर गई है जैसे पैदा ही लाल बत्ती में हुई हो….



रेत से खिरने लगे है
आज तिनके भी हमारे
नित पिघलती धूप में,ये
पॉँव जलते है हमारे


अवध के शाम का गवाह बन के जियो
नवाबों के शहर में नवाब बन के जियो
          
भूलभुलैया में  तुम ढूँढ लो ये ज़िन्दगी
या तो 'पहले आप' के रिवाज़ में ही जियो

यह मानव जाति का दुर्भाग्य ही है कि एक ओर जहाँ लगभग आधी शताब्दी पूर्व मानव चरण चाँद पर पड़े थे , मंगल गृह पर यान उतर चुके हैं और अंतरिक्ष में भी मनुष्य तैरकर , चलकर , उड़कर वापस धरती पर सफलतापूर्वक उतर चुका है , वहीँ दूसरी ओर आज भी हमारे देश में विवाहित महिलाओं पर न सिर्फ दहेज़ के नाम पर अत्याचार किये जा रहे हैं , बल्कि उन्हें आग में झोंक दिया जाता है। यह मानवीय व्यवहार किसी भी तरह क्षमा के योग्य नहीं है। इन कुकृत्यों के अपराधियों की  सज़ा कारावास से बढाकर फांसी कर देना चाहिए। शायद तभी ये शैतान रुपी लालची मनुष्य इंसान बन पाएंगे। 

गर्मी आई गर्मी आई 
छुप गया कम्बल 
छुपा दी गयी रजाई 
रसभरी लीची, हरे - काले अंगूर,
और रसभरा तरबूज खाओ 

जी करता है,
फिर से संकरी पगडंडियों पर चलूँ,
लहलहाते धान के खेतों को देखूं,
फूलों पर पड़ी ओस की बूंदों को छूऊँ,
ताज़ी ठंडी हवा जी भर के पीऊँ.

सात फेरों से 
शुरू हुआ 
जीवन का ये सफर , 
सात फेरे 
सात जनम के 
लिए सात वचनों से गढ़े 
सात गांठों मे बंधे , 
हम दोनों ने पूरी की 
ये सारी रस्में , 

इज़ाज़त दे दिग्विजय को
सादर

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

645 The first Earth Day – April 22, 1970





Related image



सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष

भाषण देते सुनते मेरी पीढ़ी गुजर रही
सहना ना पड़े पीड़ा नई पीढ़ी सुधर रही






पृथ्वी संरक्षण पर बच्चों ने लिया संकल्प; 
स्वर्ण स्कूल ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस; 
जागरूकता रैली व प्रतियोगिताओं द्वारा किया जागरूक; 
पृथ्वी विषय कविताएं भी सुनाई छात्रों ने






आप कभी यह नहीं सोचते, 
‘इस छोटी उंगली को काटकर फेंक दो’। 
अगर आप वाकई हर चीज को 
खुद में शामिल करना चाहते हैं, तो
 आपको सीखना चाहिए कि सभी चीजों को 
एक नजर से कैसे देखें। आपको इस बात के 
प्रति जागरूक होना चाहिए। यह बहुत अहम है।






महानगरेषु वाहनानां निर्बाध-प्रचलनेन
ध्वनि-प्रसारयन्त्र-विज्ञापनेन नूतनयन्त्राणां 
निनादेन कर्णस्फोटकध्वनिः रात्रिदिवं 
समुत्पद्यते तेन मानवस्य मनःशान्ति-विलुप्ता 
जनाः अनिद्रारोगेण विक्षिप्ताः इव सन्ति ।





हूँ उगा मैं मिट्टी से, फिर भी नभ को चूमता,
वर्षा की झंकार सुन, मदमस्त हो के झूमता,
वन के पृष्ठ पर हरे रत्न-सा मैं हूँ जड़ा,
क्या महान कर रहा तू वहाँ पड़ा-पड़ा?









Image result for अर्थ डे पर कविता

Related image




फिर मिलेंगे

विभा रानी श्रीवास्तव





शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

644.....विश्वविध्यालय बोले तो ? तेरे को क्या पड़ी है रे ‘उलूक’

सादर अभिवादन
नियम और कानून तोड़कर
आज फिर मैं ही आपके समक्ष...
क्या भी करें, आने वाले हर्ष के अतिरेक को रोक भी नहीं सकते...

ये जो दौर है उसके अपने कायदे
अपने कानून हैं,
हवाओं में तैराती हर बात,
शब्दश: सही होगी,
ये मुमकिन भी है, और नामुमकिन भी,

यूँ ही तुम्हारे साथ इक सफर याद आ गया...
मेरी गोद में तुम सर रख सो रहे थे,
और मैं तुम्हे निहार रही थी...
और रेलगाड़ी की खिड़की से चाँद,
हम दोनों के साथ-साथ चल रहा था...

सर्वोच्च स्थान
आदि शक्ति माता का
शाश्वत सत्य

गुज़रेंगे   लम्हात -ए -ज़िन्दगी  
अपनी   रफ़्तार   लिए ,
तराने  गुनगुनायेगी  ज़ुबां  
बजेंगे  धड़कनों  के  साज़   वहाँ। 
मुंतज़िर  है   कोई  
सुनने   को  मेरे  अल्फ़ाज़   वहाँ।


औकात की बात मत करना...ऋतु आसूजा 'ऋिषिकेश'
बूडा फ़क़ीर मुस्कराया और बोला सेठ जी जरूर आपने पिछले जन्म में अच्छे कर्म किये होंगे जो भगवान ने आपको इतना सब कुछ दिया , 
आप बहुत अच्छा करते हैं जो अपने धन के भंडार में से 
कुछ गरीबों की सेवा मे लगा देते हैं।
जहाँ तक बात औकात की है। औकात आपकी भी वही है ,जो मेरी है ,बस आपके बस जीवन जीने के साधनों के लिये धन-दौलत अधिक है ,सारी दौलत यहीं रह जायेगी सेठ जी आपके साथ नही जायेगी । आप को भी एक दिन मिट्टी हो जाना है, और मुझे भी एक दिन मिट्टी हो जाना है, 
फिर किस की क्या औकात।।



अभी एक 
नया आया है 
तीन साल 
के लिये 

उसे भी 
कुछ बनाना है 
वो भी तो 
कुछ बनायेगा 
या कौवे की 
आवाज वाले 
किसी उल्लू 
की तरफ 
देखता 
चला जायेगा? 

आज अब बस...
आज्ञा दें दिग्विजय को
सादर












गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

643.....चुटकी बजा पर्यावरण पढ़ा

सादर अभिवादन
भाई कुलदीप जी अपनी भतीजी की शादी में व्यस्त हैं
सो वे परसों मुखातिब होंगे आपसे..
तब तक आप टाईमपास कीजिए...

post-feature-image
पोहे के कुरकुरे बनाने के लिए न ही पोहे को पिसना पडता है और न हीं इन्हें गैस पर पकाना पडता है। तो आइए...आज हम बनाते है... बिल्कुल कम मेहनत में बनने वाले...पोहे के कुरकुरे..

तुम चाँद तारों की अब कोई,बात नहीं हो करते ,
ये दिन बोरियत भरे अब तो,मुझसे नहीं हैं कटते ,
सो ! आज तो प्रिय मेरा तुमसे,रूठने का मन है ,
बस अपना वजूद ढूंढना है,और नहीं कोई गम है।

तपा अम्बर
झुलस रही क्यारी
प्यासी है दूब।

आसान कहाँ हटा देना
तस्वीर दीवार से
पुराने कैलेंडर की तरह,
टांग देते नयी तस्वीर
पुरानी ज़गह पर,
लेकिन रह जाती
खाली जगह तस्वीर के पीछे
दिलाने याद उम्र भर।


हमेशा की तरह, है किसी दिवास्वप्न सा उभरता,
ख्यालों मे फिर वही, नूर सा इक रुमानी चेहरा,
कुछ रंग हल्का, कुछ वो नूर गहरा-गहरा.......
हमेशा की तरह, फिर दिखते कुछ ख्वाब सुनहरे,

बरसों से जमे हिमखंड
शब्दों की आँच में पिघलकर,
हृदय की सूखी नदी की जलधारा बन
किनारों पर फैलै बंजर धरा पर
बूँद बूँद बिखरकर नवप्राण से भर देती है,

बात हवा-पानी की..........डॉ. सुशील जोशी

एक छोटी सी 
आपदा आने 
से कुछ नहीं 
होता है इतना 
सब कुछ जब 
पर्यावरण पर
पर्यावरणविद
रोज का रोज
कुछ ना कुछ 
चुटकियों में 
कह देता है ।
आज्ञा दें यशोदा को
सादर












बुधवार, 19 अप्रैल 2017

642.....सोच, कपडे़ और खुश्बू नहीं बताते

सादर अभिवादन...
आज मै आपके समक्ष हूँ...
बिना किसी लाग-लपेट के सीधे चलें पसंदीदा रचनाओं की ओर...

वो देखो मदारी आया
बच्चों को बहुत भाया
तरह तरह के खेल दिखाता
कभी बन्दर को दुल्हन बनाता
कभी खुद बन्दर बन हँसता


ख़िताबत......राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"
मेरे दर्द को तुम ना समझ पाओगे उम्र भर,
मेरी जगह पर तुम ख़ुद को रखो  तब तो बात हो।

ना देख हिक़ारत की नज़रों से मुझे ऐ “राही”
मुझ में बसे ख़ुदा को देखो तब तो बात हो ।

एक घर तलाशते ग़ैरों की नीड़ में... डॉ. जेन्नी शबनम
रूबरू होने से कतराता है मन  
जंग देख न ले जग मुझमें औ ज़मीर में!  

पहचान भी मिटी सब अपने भी रूठे  
पर ज़िन्दगी रुकी रही कफ़स के नजीर में!  


गुज़रे क़दम-क़दम पे किसी इम्तिहां से हम....हरदीप बिरदी
माँगा जो उसने हमने वो वादा तो कर दिया
सोचा नहीं निभायेंगे इसको कहाँ से हम 

ईमां भी बेच दूँ मैं मगर यह तो सोचिये 
जायेंगे खाली हाथ ही इक दिन जहाँ से हम 

बातें खुशबू की...डॉ. सुशील कुमार जोशी


मेरे काम में दखलंदाजी
लगती है आप को 
हमेशा ही बेमतलब
इसलिये मुझे हमेशा
कोई ना कोई 
पुरुस्कार जरूर
कुछ पाना है 
समय नहीं है 
ज्यादा कुछ 
बताने के लिये
कल की मीटिंग 
के लिये अभी
मुझे नाई की 
दुकान पर 
फेशियल करवाने
के लिये जाना है ।

आज्ञा दें दिग्विजय को..
फिर मिलेंगे










मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

641....ख़ामोशी ... एक एहसास-

जय मां हाटेशवरी...

आज के आनंद के सफऱ का आगाज
ममता का जिसकी नहीं, होता कोई अन्त।
उस माँ के दिल में बसा, करुणा-प्यार अनन्त।।
मतलब का संसार है, मतलब के उपहार।
लेकिन दुनिया में नहीं, माँ के जैसा प्यार।।
लालन-पालन में दिया, ममता और दुलार।
बोली-भाषा को सिखा, माता ने उपकार।।
होता है सन्तान का,  माता से सम्वाद।
माता को करते सभी, दुख आने पर याद।।
अब पेश है...आज के पांच लिंक...

ख़ामोशी ... एक एहसास-
लड़ते रहना होता है अपने आप से निरंतर
दबानी पड़ती है दिल की कशमकश
रोकना होता है आँखों का आइना
बोलता रहता है जो निरंतर
तब कहीं जा कर ख़ामोशी बनाती है अपनी जगह
पाती है नया आकार
बन पाती है खुद अपनी ज़ुबान
हाँ ... तब ही पहुँच पाती है अपने मुकाम पर

क्या है ब्रह्मास्त्र और इसकी वास्तिवक शक्ति
 ब्रह्मास्त्र प्रचीन भारत का सबसे शक्तिशाली अस्त्र था जो बहुत दुर्लभ और बहुत कम ही लोगों के पास था। माना जाता है कि ब्रह्मास्त्र सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जाता था जो कठोर तप करके भगवान को खुश करते थे, और भगवान उन्हें खुश होकर यह शस्त्र दिया करते थे। शास्त्र बताते हैं कि जब भी इसका या इसके समान दूसरे किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग हुआ है हमेशा पृथ्वी औऱ अनेक लोकों में जीवन का नाश हुआ है।
ब्रह्मास्त्र का ज्ञान हमारे ही ग्रंथों में आदिकाल से छिपा हुआ है और विड़बना देखिए हम उन्हीं शास्त्रों को मिथिक मानकर रख देते हैं, औऱ इंतजार करते हैं कि कोई पश्चिमी वैज्ञानिक जब कुछ बतायेगा वही सही होगा, भले वही क्यों ना शस्त्रों से सीखी हुआ हो।


गायो को बचाइए न, प्लीज।
ठीक है। यह सियासत की भाषा है। यह ऐसी ही रहेगी। गाय हिन्दुओं के लिए पवित्र पशु और माता समान है। लेकिन खेतिहर भारत के लिए गाय उससे भी ज्यादा ज़रूरी है और इसीलिए गोवंश को बचाना बेहद ज़रूरी है। यह भी बेहद जरूरी है कि जब दुनिया ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ रही है तो गो-आधारित खेती, यानी खेती में गोबर और गोमूत्र का प्रयोग करके ही उपज को बढ़ाया जा सकता है।

दिन बैसाख के
धूपीली दोपहरिया में
आँखे लगी देहरिया में
खबर आज भी कोई नहीं
दग्ध तप्त बैसाख में
मन सूना है आकाश का ।

डोर, कब कच्ची हुई,
कब धागे अलग-अलग हो गये,
खिसक गई हमारे
पाँव के नीचे की ज़मीन,
चूर-चूर हो गया हमारा
अस्तित्व और मिल गये
हम मिट्टी में।

आज बस इतना ही...
धन्यवाद.







Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...