निवेदन।


फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024

4350...बताओ तो कौन था...

 २०२४ कलैंडर वर्ष की अंतिम 

शुक्रवारीय अंक में
आप सभी का स्नेहिल अभिवादन।

-----
यूँ तो हर दिन नया,  हर पल नवीन है। समय के घूमते पहिये में तारीखों के हिसाब से फिर एक साल जा रहा है और नववर्ष दस्तक दे रहा है। 


वक्त के पहियों में बदलता हुआ साल
जीवन की राहों में मचलता हुआ साल
चुन लीजिए लम्हें ख़ुशियों के आप भी
ठिठका है कुछ पल टहलता हुआ साल

---------

 वर्ष भर का हिसाब-किताब 

सारे महीनों के क्रियाकलाप,

रंग,धूप,सीलन नमी गुनता

अपने हिस्से की ओस चुनता,

भारी स्मृतियों के थैले लादे

नयी उम्मीद के करता वादे,

भावहीन समय की सीढ़ी उतरते

 दर्द की परतें छिल रहा है

साल चौबीस के कैलेंडर में

दिसंबर बचे लम्हे गिन रहा है...।  


--------

आज की रचनाएँ-

देखो नज़दीकियाँ  भी
आज हुईं ओझल
सँझा को सांसे भी
लगतीं हैं बोझल
मौसम भी दे यातना
मन है अनमना !

अब मेज़बां के पास तो कुछ भी बचा नहीं,

दिल की तमाम हसरतें मेहमान ले गया.


अब लोग पूछते है बताओ तो कौन था ?

जो जिस्म छोड़कर के मेरी जान ले गया.




 "आज जो मैंने स्कूल में देखा तो मुझे लगा कि तुम्हें अपने बच्चों के कारण मुझसे ज्यादा महत्व मिल रहा है, तो फिर इससे अच्छा है मैं तुम्हें काम से अलग कर दूँ ताकि कल को सोसायटी वाले ये न कहें कि मेरा बच्चा मेरी ही नौकरानी के बच्चे से पीछे हो गया।" 



प्रदूषण फैला धरा से अंबर तक 
मैला मैला सा आवरण धरा का 
भटक रहे धूमिल गगन में पंछी
छटपटाहट में वसुधा पर जीवन 
कैसे बचें रोगों से अब हम सब 
यह शहर अपना है धुआँ धुआँ 
हवाओं में जहर है भरा हुआ


प्रेम, समर्पण, विडंबना


दैला जहां पहुँच कर रुकी वहां लिखा था - "मैडम सोफ्रोनी - सभी प्रकार के केश प्रसाधनों की विक्रेता"। दैला लपककर एक मंजिल जीना चढ़ गई और अपने-आपको संभालते हुए सीधे दुकान की मालकिन से पूछा कि क्या आप मेरे बाल खरीदेंगी ? महिला ने कहा, "क्यों नहीं, यही तो हमारा धंधा है। जरा अपना हैट हटाकर मुझे आपके बालों पर एक नजर डालने दीजिये।"  दैला ने हैट हटाया, महिला ने अपने अभ्यस्त हाथों में केश राशि को उठा उसका आकलन कर कहा "बीस डॉलर।" "ठीक है। जल्दी कीजिये," दैला बोली। 


-------

आप सभी का आभार
आज के लिए इतना ही
मिलते हैं अगले अंक में ।
------


गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

4349...ईसा ने कहा था ईश्वर प्रेम है...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीया अनीता जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक में आज पढ़िए पाँच पसंदीदा रचनाएँ-

मौन और संवाद

बुधवार, 25 दिसंबर 2024

4348 सूरज किसका चाँद किसका ..

 होकर स्वतंत्र कब मैंने चाहा है , कर लूं जग को गुलाम...
 कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री , 
भारतीय राजनीति के युगपुरुष श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर

सच्चाई यह है कि
केवल ऊँचाई ही काफ़ी नहीं होती,
सबसे अलग-थलग,
परिवेश से पृथक,
अपनों से कटा-बँटा,
शून्य में अकेला खड़ा होना,
पहाड़ की महानता नहीं, ,मजबूरी है. 

कोटि-कोटि नमन..
एक रचना
ख़ून क्यों सफेद हो गया?
भेद में अभेद खो गया।
बँट गये शहीद, गीत कट गए,
कलेजे में कटार दड़ गई।
दूध में दरार पड़ गई।

खेतों में बारूदी गंध,
टूट गये नानक के छंद
सतलुज सहम उठी,
व्यथित सी बितस्ता है।

वसंत से बहार झड़ गई
दूध में दरार पड़ गई।

अपनी ही छाया से बैर,
गले लगने लगे हैं ग़ैर,
ख़ुदकुशी का रास्ता,
तुम्हें वतन का वास्ता।

बात बनाएँ, बिगड़ गई।
दूध में दरार पड़ गई। 

"सरकारें आयेंगी-जायेंगी,
पार्टियाँ बनेंगी बिगड़ेंगी, यह देश रहना चाहिए,
मेरा संविधान रहना चाहिए!"
*****

सूरज किसका चाँद किसका 

हम चाँद हैं तुम्हारे  

तुम सूरज हो हमारे 

हम भी तनहा, तुम भी तनहा 

संसार में हम दोनों तनहा 

पर साथ-साथ हम चलते हैं

अपना कर्त्तव्य निभाते हैं..

✨️

मौन और संवाद

मौन क्या है

दूरियों को पाटने वाला संवाद

या समय के साथ चौड़ी होती खाई ...

✨️

एक मेहनत कश को अपनी 

थकान से मुहब्बत हो जाती है

जिससे चलती है रोज़ी उनको अपनी

दुकान से मुहब्बत हो जाती है।

✨️ 

ओस की बूँदें

झिलमिलाते मोती

खुली अंजुरी

प्रेमोपहार

प्रभु का प्रकृति को

ओस के रत्न..

✨️

।।इति शम।।

धन्यवाद 

पम्मी सिंह ' तृप्ति '..✍️


मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

4347...फटी एड़ियों वाली स्त्रियों

 मंगलवारीय अंक में
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।

------

समय के नाजुक डोर से
लम्हा बेआवाज़ फिसल रहा हैं,
जाने अनजाने- गुज़रते पलों पर
आवरण इक धुंधला सा चढ़ रहा है;
तारीखों के आख़िरी दरख़्त से 
जर्द दिसंबर टूटने को मचल रहा है।

आज की रचनाएँ-


सजी वसुधा
ओढ़ हरी चूनर
मोतियों जड़ी 

लुटाता चाँद
रुपहले माणिक
दोनों हाथों से



फटी एड़ियों वाली स्त्री के हाथ भी 
होते हैं अमूमन खुरदुरे 
नाखून होते हैं घिसे 
जिस पर महीनों पहले चढ़ा नेलपेंट 
उखड़ चुका होता है 
उसकी उँगलियों में भी दिखती है दरारें 
जो सर्दियों में अक्सर बढ़ जाती है 
लेकिन वह इसकी फिक्र ही कहाँ करती 
या फिर कर ही नहीं पातीं 





ख़ुद ही खुद से बात करते हुए
कुरेदता हूॅं अपने ज़ख्म 
मरहम भी लगाता हूॅं अपने ही हाथों
सोचता हूॅं मैंने क्यों अपना हक़ नहीं छीनना सीखा,
क्यों नहीं कहा कि मेरा भी एक परिवार है खेती भरोसे 
मेरे बाल-बच्चों के तन पर भी पेट है 
जिसकी तस्वीर टाइम्स मैगजीन के मुखपृष्ठ पर छपती है
यदाकदा 
मैंने नहीं कहा कि किसान औरतें 
एक साड़ी में गुजार देती हैं दो-तीन वर्ष
खीझ तो होती है जब कोई नायिका स्क्रीन से बाहर आकर 
पत्नी से पूछती है 
मेरी साड़ी तुम्हारी साड़ी से सफेद क्यों?
जबकि मैंने उससे कभी नहीं कहा 
कि फास्फोरस से नहीं 
अपनी हड्डियां घोलने से बनते हैं 
अन्न के दाने चमकदार।



शब्दों से क्यों बोल रहा , तू कर्मों से बोल
जिसके जीवन ध्येय रहा ,उसका पल अनमोल

अंधे के दिन रात नहीं, मूक क्या करता बात 
आलस जिसमें व्याप्त रहा वह तो है बिन हाथ 





विधि अपनी नौकरी छोड़कर गाँव चली गई, वहीं पर उसने बेटे को जन्म दिया। उसको यह नहीं पता था कि अंशुल का परिवार एक बहुत दकियानूसी परिवार है। इसीलिए दकियानूसी के चलते विधि को सामंजस्य बिठाने में परेशानी आने लगी। उसने अपने पिता को बुलाया उसके सारे हालत देखते हुए उसके पिता ने विधि को अपने साथ ले जाने का प्रस्ताव रखा, जो उसके सास ससुर को अच्छा नहीं लगा। गाँव में कुछ दिन रहने की बात तो सही थी, लेकिन लंबे समय तक रहना उसके लिए संभव नहीं था और वह अपने पिता के साथ अपने घर आ गई। अंशुल के घर वालों ने अंशुल से क्या? 


 --------

आप सभी का आभार।
आज के लिए इतना ही 
मिलते हैं अगले अंक में।

सोमवार, 23 दिसंबर 2024

4346 ..सकारात्मक और आशा और आत्मविश्वास

 सादर अभिवादन


रविवार, 22 दिसंबर 2024

4345 ...हिंसा द्वेष से प्रजातंत्र जल रहा है

 सादर अभिवादन

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...