निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 13 अप्रैल 2022

3362..आम सी बात..

 ।।प्रातः वंदन ।।

अच्छी नहीं ये ख़ामुशी शिकवा करो गिला करो 

यूँ भी न कर सको तो फिर घर में ख़ुदा ख़ुदा करो 

शोहरत भी उस के साथ है दौलत भी उस के हाथ है 

ख़ुद से भी वो मिले कभी उस के लिए दुआ करो..

निदा फाजली.

 खूबसूरत कलाम, साकारात्मक आशा की रश्मियों के साथ आइए ..अब नज़र डालें चुनिंदा लिंकों पर...✍️


अन्यत्र बसाऊँ कहाँ तुम्हें?

प्रियतम, मेरा दिल सूना है;

कल को फिर यही कहोगी तुम

मुझको धड़कन भी छूना है।।१।।

घड़कन तक भी गर बात बने

करता हूँ अंगीकार इसे;

पर, सहमति के परिपत्रों...

🔶🔶

" कब होगा आँगना में आगमन तुम्हारा "


कुम्हला गए ताजे पुहुपों के वंदनवार
पथरा गये खंजन नैना करके इंतज़ार 
बीते दिवस कित,बीति जाये कित रैन
चली गईं जाने कित आ आकर बहार 


🔶🔶

आज की कड़वी हकीकत

चाँद तक जा पहुँचे हो

पड़ोसी के घर तक पहुँच नहीं 


कितनी डिग्रियाँ कर लीं हासिल 

आम सी बात तो मालूम नहीं ..

🔶🔶

कौन आग लगा रहा

------------


कहाँ चले गये वो लोग
धीर से गम्भीर थे
आज कहाँ खो गया उसका धैर्य?
शहर की हवा बदली- बदली सी
कुछ सड़कें, कुछ गलियां
सहमी-सहमी सी
जहाँ रोती है खामोशी..
🔶🔶




प्यार से भीगा मन, नयी आमद की ख़ुशबू


धूप अभी काम पर निकलने के लिए तैयार हो रही हो. उनींदी सड़कें फूलों की खुशबू ओढ़े हुए जाग और सोने के बीच आँखें मिचमिचा रही हैं. नन्हे बच्चों की अल्हड़ टोली सड़कों के आलस को तोड़ रही है. शरारती कबूतर एकांत को कुतरने की जुगत लगाते हुए लगातार गुटरगूं किये जा रहा है.

ज़िन्दगी ने नया लिबास पहना हुआ है..
🔶🔶

।।इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍️

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

3361....स्मृतियों की खिड़की

मंगलवारीय अंक में 
आप सभी का स्नेहिल अभिनंदन।
------
यशोदा दी अपने स्वरग्रंथी के
चिकित्सा के लिए चेन्नई गयी हैं।

प्रकृति का नियम है जब हम अपने व्यापक रूप को पा रहे होते हैं तो एक पीड़ा से गुजरना पड़ता है.... और अज्ञानता में हम समझते हैं की दुश्वारियां हमें घेरे हैं... हम उलझते-जूझते भी हैं... लेकिन सच्चाई ये है कि हम अपना  स्वयं से अधिक दृढ़-बेहतरीन-योग्य रूप पा रहे होते हैं, जिसमें परिस्थितियां उपकारी बनकर हमारे समक्ष आती हैं....! हम नासमझी में कभी ईश्वर को दोष देते हैं... कभी मनुष्य को... कभी भाग्य को... कभी प्रारब्ध को... लेकिन स्वयं के असीम सामर्थ्य के अगले सोपान पर हम बढ़ रहे ऐसा नहीं क्यों नहीं सोच पाते...!

-----///-----

बिना किसी विश्लेषण के
आइये आज की रचनाएँ पढ़ते हैं-


माना  दुःख-दर्द ढेरों हैं जमाने में 

इश्क़ महके है अब भी हर फ़साने में 

 

लोग तैयार हैं अदावतों की खातिर 

लुत्फ़ आता है पर हँसने-हँसाने में 


 


बीत जाते हैं बरस दिन
इक कुहासा याद का
उर्मि सुधि की एक चमके
तर्क फिर अतिवाद का
होंठ खिलती रेख स्मित
लो महकते पुष्प दल।।




हर कहना सुनना नहीं होता !!
ठीक इसी तरह, हम चुप रहे!
चुप्पी, हमारे बीच बिछी रही सूखी पत्तियों सी, और
संबंध, उनके टूटने की आवाजों में धँसते रहे/ धीरे -धीरे
प्रेम हमारे बीच,
गायब रहा पहले दिन से ही
और मैं टूटे हुए क्षणों में उसे ढूंढता रहा/साल-दर-साल
बिला-वजह!


अगली बार आयी तो शबनम को कुछ और जाना,  जाना कि वह पहले दादी के पास गाँव में थी तो दादी उसे पाठशाला भेजती थी ।  हिसाब (गणित) में बड़ी तेज है शबनम दीदी ! कक्षा पाँच तक पढ़ी है । हिसाब वाले गुरूजी बोले थे दादी को, आगे पढ़ाना इसे ।


और चलते-चलते 
 किसी एक अदद अंडाणु से संधि कर के,
लाने वाला हम मानव को अस्तित्व में, 
महासमर का गवाह रहा, 
एक अदद शुक्राणु ही तो कहीं .. कारण नहीं,
बुनियादी तौर पर हम इंसानों के फ़ितरती लड़ाकू होने का ?
साहिब ! .. सोच रहे होंगे आप भी ..
कर दिया खराब हमने छुट्टी के दिन भी,
आपका दिन, आपका मन, आपका सारा दिनमान।

-----/////-----
आज के लिए इतना ही
कल मिलिए प्रिय पम्मी दी से
विशेष अंक के साथ।

सोमवार, 11 अप्रैल 2022

3360...जलता चूल्हा अधहन मांगे, उदर पुकारे कौर...

शीर्षक: आदरणीया डॉ.(सुश्री) शरद सिंह जी की रचना से। 

सादर अभिवादन

सोमवारीय अंक के साथ हाज़िर हूँ।

आइए पढ़ते हैं आज की ताज़ा-तरीन रचनाएँ-

पालना झूल रहे रघुराई

राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, झूल रहे इठलाई ।

कोई चले घुटने, कोई बकइयाँ, कोई भागि लुकाई ॥

राजा दशरथ चुमकारि बोलावें, तबहूँ न आवें भाई ।

हारि गए राजन जब पकरत, मातु लियो बुलवाई ॥

 एक गीतिका-रामनवमी पर

वेद भी करते रहे जिसका सदा गुणगान

सत्य,शाश्वत, और सनातन रूप वह अभिराम

राम विनयी और विजयी ,रहे अपराजेय

मन्थराओं का सियासत में नहीं अब काम

ग़ज़ल | हमको जीने की आदत है | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | नवभारत

बोरी  भर के  प्रश्न उठाए,  कुली  सरीखे  आज
संसद के  दरवाज़े  लाखों  चेहरे  खड़े  उदास।

जलता  चूल्हा  अधहन  मांगे, उदर पुकारे  कौर
तंग  ज़िन्दगी कहती अकसर-‘तेरा काम खलास!’

दौड़ आंचल तेरे जब मैं छुप जाता था

फूल खिल जाते थे कूजते थे बिहग

माथ मेरे फिराती थी तू तेरा कर

लौट आता था सपनों से ए मां मेरी

मिलती जन्नत खुशी तेरी आंखों भरी

दौड़ आंचल तेरे जब मै छुप जाता था

क्या कहूं कितना सारा मै सुख पाता था

नए ट्विस्ट के साथ एक प्राचीन नीति-कथा

राजा हवस सिंह ने सोचा –

‘अगर संतुष्ट व्यक्ति का उत्तरीय दुखी व्यक्ति के दुःख और असंतोष को हर सकता है तो फिर उसके कच्छे में भी उसे पहनने वाले के दुःख-निराशा-असंतोष को हरने का कुछ न कुछ गुण तो होगा ही.’

राजा ने अपने सैनिकों को आदेश दिया कि वो उस अध-नंगे किसान का कच्छा उतार लें और उसकी झोंपड़ी में भी उसके जितने कच्छे हैं, उन्हें भी ज़ब्त कर, उसके राजसी वस्त्रागार में पहुंचा दें.

24 वर्ष पूर्व: 'रामनवमी' पर ही हुआ था 'लीजेण्ड न्यूज़' का प्रवेशांक प्रकाशित

प्रिंट मीडिया से लेकर वेब मीडिया तक की इस यात्रा में खट्टे, मीठे, तीखे और यहां तक कि बहुत से कड़वे अनुभव भी हुए लेकिन पत्रकारिता की मर्यादा बनाए रखने का पूरा प्रयास किया गया। पता नहीं इस बीच कोई मील का पत्थर स्थापित किया या नहीं, किंतु ऐसी कोशिश अवश्य रही कि सत्य का यथासंभव साथ निभाया जा सके।

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


रविवार, 10 अप्रैल 2022

3359.....मेरा राम तो मेरा हिंदुस्तान है

जय मां हाटेशवरी.....



राम न जाने हिन्दू क्या
राम न जाने मुस्लिम
राम तो सुनते उन भक्तों की
जिनके कर्मों में धर्म हैं
जिनकी वाणी में सत्य हैं
जिनके कथन से कोई दिल ना दुखे
जिसके जीवन में पाप ना बसे
जो सदमार्ग पर चलता है
राम तो बस उसी में मिलता हैं

राम नवमी की हार्दिक बधाई
बाबर हमलावर था मन में गढ़ लेना
इतिहासों में लिखा है पढ़ लेना
जो तुलना करते हैं बाबर-राम की
उनकी बुद्धि है निश्चित किसी गुलाम की
राम हमारे गौरव के प्रतिमान हैं
राम हमारे भारत की पहचान हैं
राम हमारे घट-घट के भगवान् हैं
राम हमारी पूजा हैं अरमान हैं
राम हमारे अंतरमन के प्राण हैं
मंदिर-मस्जिद पूजा के सामान हैं
राम दवा हैं रोग नहीं हैं सुन लेना
राम त्याग हैं भोग नहीं हैं सुन लेना
राम दया हैं क्रोध नहीं हैं जग वालो
राम सत्य हैं शोध नहीं हैं जग वालों
राम हुआ है नाम लोकहितकारी का
रावण से लड़ने वाली खुद्दारी का
राम नहीं है नारा, बस विश्वाश है
भौतिकता की नहीं, दिलों की प्यास है
राम नहीं मोहताज किसी के झंडों का
सन्यासी, साधू, संतों या पंडों का
राम नहीं मिलते ईंटों में गारा में
राम मिलें निर्धन की आँसू-धारा में
राम मिलें हैं वचन निभाती आयु को
राम मिले हैं घायल पड़े जटायु को
राम मिलेंगे अंगद वाले पाँव में
राम मिले हैं पंचवटी की छाँव में
राम मिलेंगे मर्यादा से जीने में
राम मिलेंगे बजरंगी के सीने में
राम मिले हैं वचनबद्ध वनवासों में
राम मिले हैं केवट के विश्वासों में
राम मिले अनुसुइया की मानवता को
राम मिले सीता जैसी पावनता को
राम मिले ममता की माँ कौशल्या को
राम मिले हैं पत्थर बनी आहिल्या को
राम नहीं मिलते मंदिर के फेरों में
राम मिले शबरी के झूठे बेरों में
मै भी इक सौंगंध राम की खाता हूँ
मै भी गंगाजल की कसम उठाता हूँ
मेरी भारत माँ मुझको वरदान है
मेरी पूजा है मेरा अरमान है
मेरा पूरा भारत धर्म-स्थान है
मेरा राम तो मेरा हिंदुस्तान है

 
श्रीराम तथा रामचरित मानस में क्या नहीं हैं कोई श्रद्धा से करे तो सब कुछ प्राप्त होता हैं।राम बिना सब कुछ सुना सुना भक्त किसी का हो जीवन में राम को आना
पड़ता है,कारण हमारे अंदर आसुरी शक्ती भी प्रबल है उस पर विजय वास्ते तथा बाहर जगत में भीषण संकट,अवरोध है इस लिये श्रीराम को पुकारना पड़ता है और भक्त के एक
बार पुकारने पर राम कृपालु होकर सहायता करते हैं।जो जगत में रम रहा है वही राम नाना रूप धारण कर हमारा कल्याण करते है।सीताराम में तारा है,वही शिव में विष्णु
बसे है, दुर्गा में राम हैं घट घट में राम ही राम वही हनुमान जी के ह्रद्वय में सीताराम विराज रहे हैं।राम का चरित्र जीवन को सुन्दर बनाने में सहायक है,
 


हे रघुवर !आपको सर्वस्व अर्पित
हे रघुवर ! आपके चरणों  में प्राण हैं समर्पित !
तन समर्पित मन समर्पित आपको सर्वस्व अर्पित !


पता है ……. ?
ठहरे पानी पर
काई ही जमती है ।
थमने से वजूद  
खो सा जाता है  ।
यही जिन्दगी है ।




भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं, यह सनातन धर्म की पहचान है। मानव जीवन
के वास्तविक लक्ष्य को यहाँ का आम आदमी भी जानता है, मोक्ष का विचार यहाँ की हवा में घुला है। यहाँ एक जन्म की बात नहीं की जाती, एक अनंत जीवन हम पीछे छोड़
आए हैं और हम जानते हैं कि आने वाले अनेक जन्मों का सुख-दुःख हमारे आज के कर्मों पर निर्भर है।

लुटती अस्मतों को तो
कोई बचा ना पाए
बन रहा  आज का मानव
  कितना हिंसक
 शेर-चीते भी
आज देख इन्हें शरमाएँ ।

महिला-"ठीक है भैया अब आप ही लोगों का सहारा है!"
  बड़े बाबू- " बस बहन जी हजार रुपए दे जाइएगा...!"
   महिला अवाक बड़े बाबू को देखती रह गयी...!

धन्यवाद

शनिवार, 9 अप्रैल 2022

3358.. राहुल

           हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...

जानना आसान होता है, मानना कठिन, और अपनाना ?

राहुल

जयंती विशेषः क्यों हर लड़की को पढ़नी चाहिए राहुल सांकृत्यायन की 'वोल्गा से गंगा' ?

सदियों से कुछ नहीं बदला

राहुल

एके माई बपवा से एक ही उदारवा में

दूनों के जनमवां भइल रे पुरुखवा

पूत के जनमवा में नाच आ सोहर होला

बेटि के जनम परे  सोग रे पुरूखुवा

धनवा धरतिया पे बेटवा के हक होला

बिटिया के किहुओ ना हक़ रे पुरुखवा

राहुल

गद्य में कहानियाँ, निबंध, यात्राएँ आदि सभी होते। पद्य में स्‍फुट कविताएँ ही हो सकती थी क्‍योंकि विस्‍तृत काव्‍य को कई अंकों में देने पर वह उतना रुचिकर न होता। मालूम ही है कि हिंदी मातृभाषा तो हम में बहुत थोड़े से लोगों की है। मातृभाषाएँ लोगों की मैथिली, भोजपुरी, मगही, अवधी, कनौजी, ब्रज, बुंदेली, मालवी, राजस्‍थानी आदि भाषाएँ है। इनमें से कौरवी छोड़कर बाकी सभी हिंदी से काफी दूर हैं। इस कारण हिंदी व्‍याकरण शुद्ध लिखना बहुतों के लिए बहुत कठिन है।

यात्रा वृतांत

जब अचानक लगता है कि सब कुछ समाप्त होने वाला है, तो व्यक्ति चौंक जाता है और किसी अदृश्य प्रभु या जीवनी शक्ति से गुहार लगाता है- ‘जिन्दगी अभी छोड़कर मत जाओ। मुझे थोड़ी मोहलत दो। अनदेखी जगह घूम आऊं। कुछ अधूरे काम निपटा लूं।’ गुस्ताव फ्लाबेर ने भी यात्राओं के बारे में कुछ ऐसा ही कहा है,  ‘यात्रायें हमें विनम्र बनाती हैं क्योंकि हम जान जाते हैं कि दुनिया में हमारा अस्तित्व कितना नगण्य है।’  

समालोचन

परख : किरदार (मनीषा कुलश्रेष्ठ)

स्पिनोज़ा : नीतिशास्त्र - ५ – (अनुवाद : प्रत्यूष पुष्कर, प्रचण्ड प्रवीर)

महेश वर्मा की कविताएँ

सबद भेद : विद्रोही की काव्य-संवेदना और भाषिक प्रतिरोध : संतोष अर्श

कथा- गाथा : क से ‘कहानी’ ज से ‘जंगल’ घ से ‘घर’ : कविता

मति का धीर : राहुल सांकृत्यायन : विमल कुमार

>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

3357...मेरा आसमान

शुक्रवारीय अंक में 
आप सभी का स्नेहिल अभिनंदन।
-------
एक हँसता-खिलखिलाता, चलता-फिरता, सुख-समृद्धि से भरा- पूरा देश देखते-देखते श्मशान में बदल गया। खूबसूरत इमारत मलबे में तबदील हो रहे,असंख्य निर्दोष सैनिक और नागरिक कीड़े मकोड़ों की तरह मार दिये गये और आगे भी यह क्रूरता,रोते बेचैन बेबस लोगों की कराह,चीख और कितने दिनों तक मन मस्तिष्क को उद्वेलित करती रहेगी। अपने स्वार्थ, ज़िद,
महत्वाकांक्षी अभिलषाओं की पूर्ति के लिए 
 अपने नागरिकों को विभीषिका 
की ज्वाला में आहुति की तरह प्रयोग करने वाले
 ऐसे अमानवीय आचरण वाले निरंकुश शासकों को  
उनके कृत्यों के दंडित कौन करेगा?
--------////-------
आइये आज की रचनाओं की बात करें-

दो दिन हुए मुहल्ले की एक पढ़ी-लिखी,
समृद्ध परिवार की संभ्रात महिला को पोती के जन्म पर बधाई देते हुए मिठाई खिलाने को कहा, प्रतिउत्तर में  उन्होंने जब कहा "पहले बेटा हो जाता तो अच्छा था।"
तभी से स्तब्ध सोच रही हूँ बेटियों को बराबरी का अधिकार देने की आधुनिक प्रगतिशील सोच का नारा वास्तविकता में अभी भी ढ़ोंग ही है शायद....
फिर नवरात्रों में 
कन्या पूजन का औचित्य

नवरात्र में जिसकी
विधि- विधान से
पूजा की जाती है
कन्या-भ्रूण पता चलते ही
उसकी हत्या
कर दी जाती है ।

स्वयं के अस्तित्व की खोज में आत्माविश्लेषण जीवन को
नवीन दृष्टिकोण प्रदान करता है और सूक्ष्म अवलोकन  हर विषय की नवीन परिभाषा गढ़ता है-

मेरा आसमान 
इतना भींगा था कि सूखे का भ्रम होता था 
पलकों में मीठी नींदों का सपना सोता था




तन्हाइयों में ख़ामोशियाँ जब टूटती है तो खूबसूरत एहसास के गीत बन जाती हैं जो रूह को सुकून देती हैं- 


ओढ़ लेतीं हूँ खामोशी कई दफ़ा जीने की मश्क्कत में
मांगकर इजाजत मेरी,इन आइने के सवाल...खूब रहीं, 

क्या बात है कि मुक्कमल आजकल बात होती नहीं
बेरुखी सी पुरवाई , चढ़तीं धूप की तख़सीस...खूब रहीं


जब तलक सृष्टि में आख़िरी इंसान बचा होगा तब तक इंसानियत के ज़िंदा होने की उम्मीद भी बाकी रहेगी।
आज जब इंसानियत का सरेआम कत्लेआम है तो ऐसी अभिव्यक्ति आत्मा को झकझोरने के लिए जरूरी है-

अपनी ही आत्मा में सेंध लगाते हैं लोग
पर इंसानियत आत्मा से कर चुकी है कूच 
इसलिये बहुत सिर धुनते और पछ्ताते हैं लोग
आपस में चीखते-चिल्लाते और बिलबिलाते हैं लोग


और चलते-चलते 
आपके फोन के रिंगटोन का विश्लेषण करता
 एक बेहद रोचक और जबरदस्त लेख।


वाइब्रेशन मोड में हूम्म्म्म्म्म, हूम्म्म्म की आवाज करता फोन

न छिपा पाये, न बता पाये. बस यूँ ही हूम्म्म हूम्म में जिन्दगी बिता आये. अरे, इत्ता तो सोचो कि उपर जाकर क्या जबाब दोगे. न घंटी बजी और न ही चुप रहे. ये बड़े खतरनाक टाईप के लोग होते हैं मानो कि कोई निर्दलीय उम्मीदवार. क्या पता कब सरकार का समर्थन कर दे या कब विरोधियों के खेमे में जाकर सरकार गिरा दे.


------------/////----------


आज के लिए बस इतना ही
कल का विशेष अंक लेकर
आ रही हैं प्रिय विभा दी।
-------

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...