निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

2036...कुछ देर जागकर हम आज भी सो रहे हैं...

सादर अभिवादन। 

गुरुवारीय अंक में आपका स्वागत है। 

धरती के आभूषण 

बर्फ़ पर्वत पहाड़ नदियाँ

आजकल विद्रोही हो रहे हैं, 

क़ुदरत की परवाह के प्रश्न पर

कुछ देर जागकर  

हम आज भी सो रहे हैं। 

#रवीन्द्र_सिंह_यादव   

आइए अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें-

अंधविश्वास पच्चीसी - भाग 1... प्रोफ़ेसर गोपेश मोहन जैसवाल 

 

अशिक्षित स्त्रियों में अंधविश्वास का बहुत अधिक प्रसार होता है.

जादू, काला जादू, गण्डे, ताबीज़, टोटका, नज़र लगना, जिन्न, भूत, चुड़ैल, मन्नत और न जाने किस-किस में ये विश्वास करती हैं.

स्त्री-समाज में तो अंधविश्वासों का बोलबाला कुछ ज़्यादा ही था.

अंधविश्वास के उन्मूलन के लिए स्त्री-शिक्षा का प्रसार अत्यन्त आवश्यक है.


अग्नि परीक्षा...आशा लता सक्सेना 


सतयुग में सीता ने दी थी अग्निपरीक्षा

अपनी  पवित्रता के  प्रमाण के लिए

 भूल हुई  थी उनसे लक्ष्मण रेखा पार  कर

यदि कहना माना होता इतने कष्ट न सहना होते

राम रावण युद्ध न होता |

मैं जान जाती हूँ... साधना वैद 


जब चाँद सितारे आसमान में

एकदम मौन स्तब्ध अपने स्थान पर

रत्न की तरह जड़े से दिखाई देते हैं,

जब पास से आती पत्तों की

धीमी सी सरसराहट भी

अनायास ही बेचैन कर जाती है

मैं जान जाती हूँ

नींद तेरी आँखों से कोसों दूर है !

क्षणिकाएँ... मीना भारद्वाज 

 
देख कर भी किसी की

अनदेखी करना

भले ही …

किसी की नजरों में

सभ्यता का दायरा होगा

छलना को तो यह...

अपना कौशल ही लगता है

रिश्ते यहाँ अक़्सर...सुबोध सिन्हा 

बनते हैं रिश्ते

ऐसे में या ..

होता है फिर

कुलीन-शालीन

व्यापार कोई ?

वर्तमान...अनीता सैनी 'दीप्ति'

बसंत में पल्लवित पौधे को 

बुहार अग्नि पुष्प खिलाए 

नदियों को तितर-बितर कर 

साज़िश से समंदर को सुखाया।

*****

आज बस यहीं तक 

फिर मिलेंगे अगले गुरुवार। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


 

बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

2035..बसंत -बहार की बयार में बहने-बहकने का अधिकार सबका है..

 

।। उषा स्वस्ति ।।

कागज कलम सभी के पर लिखते हैं कम,

सभी छिपाते ही रहते बस अपने गम।

मैंने अपना दर्द दिखाना सीख लिया,

मैंने तुमसे प्यार लुटाना सीख लिया।

आँसू के सँग गाना, गाना सीख लिया..!!

दीनानाथ सुमित्र

समेटकर आँसुओं के बूंदों को जिसने मुस्कराना सीख लिया ..

उसनें सही मायने में जीना सीख लिया..

चलिये चंद वैचारिक रूपों से रूबरू हो अब नज़र डालते हैं लिंको पर..✍️

🔅💐🔅








बसंत -बहार की बयार में बहने-बहकने का अधिकार सबका 

बसंत की युवास्था का आनंद भी युवास्था वाले लड़के-लड़कियों यानी नई उम्र की नई फसल ने अपने लिए रिजर्व कर रखा है। वैसे है सबके लिए..लेकिन बसंत बहार में पगलाने - हकलाने- नाचने-गाने का पहला अवसर इन्हीं के हाथ लगता है। क्यों लगता है? वैलेंनटाइंस डे की कृपा से! अब बच्चे भी वैलेंटाइंस डे जानते हैं! 

🔅💐🔅














ये किसका अफ़साना है

उसने जाने क्या समझा है, उसने  जाने  क्या  माना है?

मैंने तो कुछ किया नहीं है, फिर ये किसका अफ़साना है?


सिर्फ़ रात  को  नहीं टूटते, दिन में  भी  गिरते हैं तारे

सूरज  वाले  आसमान  पर  उनका  भी आना-जाना है।

🔅💐🔅

मिलन !








तुम्हे समय नही मिलता ?

मुझे भी नही मिलता !

मिलन !

तुम्हे समय नही मिलता ?

मुझे भी नही मिलता !

ये सोचकर बोलूं

कि मैं तुमसे मिलूं 

हुँह !..

🔅💐🔅








छत से दूसरी छत के आज नजारे देखे हमने.

छत से दूसरी छत के आज नजारे देखे हमने..
कुछ बच्चों को खेलते देखा..कुछ को बैठे शांत..
फूलों के गमले, मुरझाईं कुछ बेलें, कुछ जीवन विश्रांत..
कुछ स्त्रियों के केश मेहंदी में डूबे हुए..
छुपाने की,रंगने की,  क्योंकर चाहत ?..
🔅💐🔅

मैं यू ही उसको बंजर नही कहता

हर कहानी खुद मंजर नही कहता

जब बोलो अल्फाज चुनकर बोलो

घाव कितना देगा खंजर नही कहता

🔅💐🔅






डॉ राजीव जोशी जी के ग़जल संग आज की प्रस्तुति यहीं तक कल आयेंगे  आ०रवींद्र जी..

क्यों हवा में है नमी पुरवाईयों को क्या ख़बर

दर्द कितना धुन में है शहनाइयों को क्या ख़बर।

भीड़ है चारों तरफ पर हम अकेले भीड़ में 

किस क़दर तन्हा हैं हम तन्हाइयों को क्या खबर।

🔅💐🔅

।। इति शम ।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️




मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

2034....दुनिया अच्छी नहीं है ...

जय मां हाटेशवरी....... 
क्षमा-प्रार्थी हूं...... 
नियमित उपस्थित नहीं हो पा रहा हूं...... 
अब कोशिश करूंगा नियमित रहूं...... 
पेश है......मेरी पसंद..... 

मात- शह के खेल में सांसे उलझती जा रहीं 
बन गई है ज़िन्दगी चौसर, हवा ख़ामोश है 

इस क़दर होने लगी है खुल के अब धोखाधड़ी 
हो गया विश्वास भी जर्जर, हवा ख़ामोश है 

दुःख की 
छायाएं हैं 
पेड़ों के आस-पास, 
फूल,गंध 
बासी है 
शहरों का मन उदास, 
सिर थामे 
बैठा दिन 
ढूंढेगा बाम कहाँ ?

झंझवातों में उलझता 
पांख बांधे मन भटकता 
बल लगा के तोड़ बंधन 
मोह धागों में अटकता 
क्लांत तन बिखरा पड़ा है 
बुन रही है रात सपने।। 

बादल की पीठ पर 
कुछ 
गहरे निशान हैं 
जो 
फुटपाथ 
तक 
नज़र आ रहे हैं। 
लैंपपोस्ट 
से 
सिर टिकाए 
एक 
भयभीत सा बच्चा 
उन्हें सहला रहा है। 

ये कहना कि 
मैं किसी से प्रेम करता हूँ 
और उस प्रेम को निभाना, 
दो अलग अलग चीज़ें हैं। 
मैंने अपने प्रेम को 
तुम्हारे लिए हमेशा समर्पण माना। 
लोगों के आने जाने से 
विचार तो बदल जाते हैं 
पर कुछ ऐसी भावनाएं 
जो समय के साथ उत्पन होती हैं 
 वो नहीं बदल पाती ताउम्र।
 
आज बस इतना ही....... 
फिर मिलेंगे...... 
धन्यवाद।

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

2033 ..हर क़न्दील वाला मददगार नहीं होता

सादर नमस्कार
मुखातिब है दिग्विजय
इस वक्त
मूड बन आया कि लिख दें कुछ
आइए खोले पिटारा
जो हा उल्टा-सुल्टा उसे देखें

ये
जमीन है
और
हम हैं।
दरक दोनों
रहे हैं।
जमीन
की दरारों
में
गैरत की हरियाली है।


किसे दिखाओगे दिल के शब्दकोश
हर शख़्स समझदार नहीं होता,
हदे नज़र है धुंध की चादर,
हर क़न्दील वाला मददगार नहीं होता,


तुमने कभी सुनने की कोशिश ही नहीं की,
ना ही मेरे किसी बात को तवज़्ज़ो दिया,
अब दूर हो मुझसे बरसों से,
और कहते हो कि मुझे दूर क्यों किया?


फूलों से लद गई है हर शाख इन दिनों
कोई तो पूछता क्यों पत्ता उदास है

इक उम्र से रखा था जिसको सम्हाल कर
पूरा न हो सका वो सपना उदास है

रूठी हुई हैं बूंदें, बादल भी बेवज़ह
ज़िद पर अड़ा है मौसम, "वर्षा" उदास है


ठंड आतंक मचाए हुए है।रजाई से बाहर निकलने का मन नहीं करता। न नहाने का दिल करता है। जी करता है पूरे टाइम रजाई में सिकुड़े पड़े रहो। लेकिन मैं दाद देता हूं उन चोरों को जो भीषण ठंड में भी चोरी कर रहे हैं। ठंड में चोरी करना आसान काम नहीं। जब लोग अपनी-अपनी रजाइयों में छिपे-दुबके बैठे होते हैं, तब चोर उनके घरों में चोरी करने उतरते हैं। एक तरफ ठंड का सितम, दूसरी तरफ पकड़े जाने का डर। फिर भी, वे अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं। पापी पेट क्या-क्या नहीं करवा लेता। आज के जमाने में चोरी करना पाप थोड़े है!


रविवार, 7 फ़रवरी 2021

2032 ..ये अंतर्रात्मा क्या होती है माँ

सादर वन्दे
आज की प्रस्तुति 
में पढ़िए कुछ नई-जूनी रचनाएं

छवि को देख गुंजन को यकीन नहीं हुआ कि यह वही
छवि है जिसकी चंचलता और शरारतों से उन
पाँच सखियों की मंडली गुलजार हो जाया करता
थी । अगर एक दिन वह न आती तो दूसरे दिन उसकी
जम कर क्लास लगती कि कल वह
कहाँ थी ? कॉलेज से बी.ए.करने के बाद वह अपने
पिताजी के ट्रांसफर के साथ ही परिवार सहित भोपाल
शिफ्ट हो गई । उदयपुर में सभी से फोन सम्पर्क कुछ
समय रहा लेकिन धीरे-धीरे सभी घर-गृहस्थी में रम गई ।


किसी भी कविता में
दो पक्ष होते हैं-
कलापक्ष तथा भावपक्ष;
कलापक्ष का निर्वाह होता है-
व्याकरण और गणित द्वारा
जो होता है- नितान्त यांत्रिक।
भावपक्ष असीम है
यह मन को प्रतिबिम्बित करता है


ये अंतर्रात्मा क्या होती है माँ?
बिटिया ने एक कहानी पढ़ते-पढते पूछा।
'मन' मैंने कहा।
'मन' का मतलब क्या?उसने पूछा!
"मन जो दिमाग से अलग होता है।
बुद्धि-विवेक,छल-प्रपंच से अलग
जिसकी ध्वनि सुनी जा सकती है,
जहाँ से सदा सच्ची और अच्छी आवाज़ आती है।
मैंने कहा।


होती हैं थोड़ी अल्हड़ थोड़ी बिंदास
घूमती रहती हैं आजीवन धुरी बन कर
अपनी माँ के आसपास
माँ की अनुपस्थिति, और
जिम्मेवारियों का बोझ
बना देता है उन्हें वक़्त से पहले समझदार
फिर भी अपनी किस्मत मानकर
हर ताना सह लेतीं हैं,


जो सभी देख रहे हैं।
खीझता हुआ आदमी
फटे सपनों से
बतियाने से डरता है
वो
नहीं कर पाता
संवाद
नहीं दे पाता
पायजामें की जेब में रखे
अपने
सपने पर कोई तर्क।
.....
बस..
कल कोई और
सादर

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

2031... लाम

 हाज़िर हूँ... ,उपस्थिति स्वीकार हो...

 "हैं! धन्यवाद ज्ञापनकर्त्ता में मेरा नाम?"

"थोड़ी सुस्ती मिटेगी बहुत कर चुके हो आराम...!"

"तो ठीक है! लेकिन ये बोलने वाला काम !"

"सदैव तैयार रहना चाहिए, जैसे नेतृत्वकर्त्ता

लाम

निश्चित ही शब्दसागर में इसे फ़ारसी का लिखा जाना सम्पादन की त्रुटि है। मुझे लगता है fr को फ़ारसी का संक्षेपीकरण समझ लिया गया होगा। यह कहा जा सकता है कि फ़ारसी का लाम दरअसल फ्रैंच लार्मे का रूपान्तर है। ऐसा मानना इसलिए सही नहीं होगा, जैसा कि ऊपर कहा जा चुका है, ओल्ड फ्रैंच में इसका रूप armée है। अंग्रेजी का आर्मी भी इसका सहोदर है। मूलतः यह इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार का समूहवाची शब्द है। आर्मी शब्द के बारे में शब्दों का सफ़र में लिखा जा चुका है। आर्मी army बना है आर्म arm से जिसमें शरीर के हिस्से या अंग का भाव है। आर्म का मतलब भुजा भी होता है। इसका मूल भारोपीय धातु अर् है जिसमें जुड़ने का भाव है।

गामा और लामा

हन-हन-हन हथियार चलाते  

विरोधियों के किले ढहाते 

ह्त्या करते, खून बहाते 

धरम-करम के नाम पर ! 

लहू दामनेदाम पर !

लहू दामनेबाम पर !

गज़ल

यह समय वास्तव में, इंसान के प्रकृति से दूर जाने का समय है। कमाल की बात यह है कि प्रकृति के लिए समानार्थी शब्द हिंदी में स्वभाव, उर्दू में कुदरत और अंग्रेज़ी में नेचर हैं, जो सीधे मनुष्य के मन और मूल से जुड़े शब्द हैं। इशारा यह है कि पर्यावरण के बहाने से अपने भीतर झांकें और मंथन करें कि हम अपने मूल, मन या कुदरती दिशा के विपरीत क्यूं जाने लगे हैं। इसका जवाब मिलते ही भाषा, रंग, जाति, धर्म से जुड़े बहुत से मसअले तो अपने आप ही सुलझ सकते हैं।

हमला

 जो वादे 1960 के दशक से पहले किए गए थे वे ' ब्लैक-ऐंड-व्हाइट ' तितलियों के रूप में चारो ओर फड़फड़ा रहे थे । सिनेमा में रंगीन युग आने के बाद किए गए वादे ' कलर्ड ' तितलियों के रूप में चारो ओर मँडरा रहे थे । इसी तरह पूरा दिन निकल गया और इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला । पर रात के बारह बजते ही सभी तितलियों का कायांतरण हो गया... 

गुनाहों की नगरी

दूसरे दिन हमने सुबह द वेनिशियन देखने और वहीँ खाना खाने का कार्यक्रम बनाया। सुबह नौ बजे ही चाय के लिए अपने होटल की लॉबी में आये। देसी चाय तो यहाँ नहीं मिलती पर चाय जैसा कुछ मिलता है -नाम चायलाते। मेरा काम इस से चल जाता है।देखती हूँ कुछ उम्रदराज़ महिलायें  अलसुबह ही स्लॉट मशीनों पर  लगी है-अपनी पेंशन फूँकने । वृद्धों के इसी टाइम-पास के शौक के चलते वर्जनाहीन  लास वेगास में नक़ली बत्तीसी गिरवी रखना वर्जित है। अच्छा है। होटल के अंदर ही चर्च बना हुआ है जहाँ पांच सौ डॉलर में शादि की जा सकती है। वेगास में लोग शादि करने आते हैं पर कई बार ऐसा भी हो जाता है कि सुबह खुमारी उतरने पर पति पत्नी से पूछे -'बाय द वे डार्लिंग ..तुम्हारा असली नाम क्या है?

>>>>><<<<<

पुन: भेंट होगी...

>>>>><<<<<


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...