निवेदन।


फ़ॉलोअर

रविवार, 9 दिसंबर 2018

1241...दिसम्बर ने दौड़ना शुरु कर दिया तेजी से बस जल्दी ही साल की बरसी मनायी जायेगी

सादर अभिवादन....
आज का अंक हमारे जिम्मे....
कोशिश करते हैं
अद्यतन रचनाएँ पढ़वाने की....


स्वप्न....श्वेता सिन्हा

दरबार में ठुमरियाँ हैं सर झुकाये
सहमी-सी हवायें शायरी कैसे सुनायें
बेहिस क़लम में भरुँ स्याही बेखौफ़ 
तोड़कर बंदिश लबों की, गीत गाऊँ



पहले मिलन का एहसास..... रेवा

हर बार जाने किस 
तलाश में ये वाक्या 
बयान करती हूं 
पर जितनी बार लिखती हूँ 
लगता है 
कुछ रह गया लिखना

अलमारी...... मुदिता
मेरी फ़ोटो
देखा था
‘अम्मा‘ को
रहते हुए मसरूफ 
ब्याह में साथ आई
शीशम की नक्काशीदार अलमारी को
सहेजते संजोते ....

पुरखों का इतिहास....विश्वमोहन कुमार
बिछुड़ गया हूं
खुद से।
तभी से,
जब डाला गया था,
इस झुंड में।
चरने को,
विचरने को,
धंसने को,
फंसने को,
रोने को,
हंसने को।

घनाक्षरी छंद... अनीता सैनी

मोहब्बत से सराबोर आँखें बरस  रही ,
लफ़्ज  ख़ामोश  रहे  धड़कन कह रही  |

जज़्बात  मोहब्बत के  उर  से  उफ़न रहे, 
आँखों  में  तैरते  सपनें  दास्तां  कह  रहे |

चहरे पर दिखाई देते भाव.... आशा सक्सेना

चेहरे पर भाव विषाद के
किसी को क्या दिखाना
साथ में हंसता खिलखिलाते
चेहरे की झंडी हाथ में लिए घूमते
कोई नहीं जानता किस लिए ?
दो भाव एक साथ क्यूँ ?



उलूक टाईम्स की ताजा कतरन
विदाई 2018 की

रहने दे 
मत खाया कर 
कसम ‘उलूक’ 
नहीं लिखने की 

लिख 
भी देगा 
तब भी 

साल 
इसी तरह 
गुजरते 
चले जायेंगे 

-*-*-*-*-
आज बस इतना ही
फिर मिलेंगे
दिग्विजय














शनिवार, 8 दिसंबर 2018

1240... फौजी


गालों पे नमी
सलामी ले मुस्काई-
सैन्य सम्मान।

सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष
जो बात हम में थी
वो बात ना तुम में है
और
और ना मुझ में है
अबूझ कौन था
समय , परिस्थिति ,मनोभाव

कविता : एक फौजी!!


Image result for फौजी पर कविता


Image result for फौजी पर कविता

><
फिर मिलेंगे...
हम-क़दम
सैंतालिस अंक तो निकल लिए
बारी अड़तालिसवें की है..
विषय है इस बार का
**शहनाई**
कैसी विडंबना है 
मानव जीवन का कि 
कर्म नहीं नियति 
यह तय करती है कि 
किसके नसीब में 
शहनाई है या तन्हाई ,  
खुशी है या गम , 
स्नेह है अथवा पीड़ा .. । 
हाँ, शहनाई की आवाज  
सबको भाती है , 

व्याकुल पथिक (शशि गुप्ता) की प्रस्तुति से ये अंश लाई गई है
उनकी प्रस्तुति में यह गद्य रूप में है

रचना प्रेषण तिथिः 08 दिसम्बर 2018
यानी आज
प्रकाशन तिथि ः 10 दिसम्बर 2018
ब्लॉग सम्पर्क प्रारूप में ही प्रविष्ट प्रेषित करें


शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

1239...रोज ही पढ़ने आता है साहिब नापागल लिखा पागल

सादर नमस्कार


सूरदास का नाम कृष्ण भक्ति की अजस्र धारा को प्रवाहित करने वाले भक्त कवियों में सर्वोपरि है। हिन्दी साहित्य में भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य उपासक और ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि महात्मा सूरदास हिंदी साहित्य के सूर्य माने जाते हैं। हिंदी कविता कामिनी के इस कमनीय कांत ने हिंदी भाषा को समृद्ध करने में जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय है। सूरदास हिंन्दी साहित्य में भक्ति काल के सगुण भक्ति शाखा के कृष्ण-भक्ति उपशाखा के महान कवि हैं।

पढ़िए उनकी कुछ प्रसिद्ध रचनाएँ


जैसे उड़ि जहाज की पंछी, फिरि जहाज पै आवै॥
कमल-नैन को छाँड़ि महातम, और देव को ध्यावै।

★★★★★

सदा रहत पावस ऋतु हम पर, जबते स्याम सिधारे।।
अंजन थिर न रहत अँखियन में, कर कपोल भये कारे।
★★★★★

एक हुतो सो गयौ स्याम संग, को अवराधै ईस॥

सिथिल भईं सबहीं माधौ बिनु जथा देह बिनु सीस।
★★★★★★
चलिए.अब आज की रचनाएँ. पढ़ते हैं-

सबसे पहले आदरणीय पंकज जी की क़लम से

उनके अनुभवों को याद कर समझने की 
कोशिश करता हूँ और हरबार एक नया अर्थ 
एक नया विश्वास मुझे अपनी जवानी से 
बुढ़ापे के बदलते रंग के साथ जीने का बल देता है 

अब जीवन को मैं समझने लगा हूँ 
कोई शिकायत नहीं कोई खुशी का अतिरेक नहीं 
समय के प्रत्येक कालखण्ड से ताल मिलाकर 
मैं जी रहा हूँ, खुश हूँ मैं इस ज़िंदगी से ! 

★★★★★
आदरणीया प्रतिभा वर्मा जी की अभिव्यक्ति
फिर तूने लाख कोशिश क्यों न कर ली हो
मेरे हर सफर को मुश्किल बनाने की
पर मैंने कभी हार नहीं मानी
न ही कभी थमी बस चलती गई
तबियत से बयाँ करुँगी हर वो किस्सा
हर लफ्ज़ को बड़े ही किफ़ायत से लिखूंगी

★★★★★
आदरणीय पंकज कुमार"शादाब" जी की रचना
बारूद का ढेर एक अरसे से दिमाग़ मेंजमाया गया है
तभी तो अफ़वा की चिंगारी को बुलवायागया है!

जागे होते तो संभल गए होते, मसला तो ये है
साज़िश से तहत तुम्हें सोते हुए चलवायागया है!
★★★★★★

आदरणीया पम्मी जी की लेखनी से

खुद के वजूद का अहसास कराती एक खूबसूरत संवेदनशील रचना को शब्दों में समेटने की कोशिश , "हमारी किस्सागोई न हो" इसलिए हकीकत की पनाह में आ गए ,क्योंकि  पूर्णता की ओर निगाह सब की होती है , पर मेरी छोटी- छोटी अधूरी बातें छलक ही जाती है ,कभी अश्कों में, जज्बातों में, कभी रातों में ,ख्वाबों में ,रस्मों रिवाजों में, मातृत्व में, सहचरी बनने की कोशिश में, सच बोल रही हूँँ.. बहुत आगे नहीं, पीछे भी नहीं साथ चलना चाहती हूँँ।
★★★★★
आदरणीया डॉ.इन्दिरा जी की क़लम से

अमीर गरीब माता नहीं होती 
माता केवल माता है 
सम भाव सागर ममता का 
बहता जहां निरंतर है !

★★★★★
और चलते-चलते उलूक के पन्नों से
आदरणीय सुशील सर

कपड़े 
सोच के 
उतरे होते हैं 

कौन देखता है 

ना 
सोच पाता है 

ऐसा भी 
जलवा 

पहने हुऐ 
कपड़ों का 
होता होगा

★★★★★

लहर अमानवीयता की बेखौ़फ है आजकल
लगता है आदमियत की कश्ती डुबोकर ही छोड़ेगी
★
आज का यह कैसा लगा ?
आपके बहुमूल्य सुझावों की प्रतीक्षा रहती है।

हमक़दम के विषय के लिए


कल आ रही है विभा दी अपनी विशेष प्रस्तुति के साथ
कल का अंक पढ़ना न भूले।


-श्वेता सिन्हा

गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

1238....जरा सी देर और निहारिये.....

सादर अभिवादन। 
ये 
लोभी 
मीडिया 
परोसता  
झूठ की थाली 
मानसिक रोग 
कमाता चवन्नियाँ।  

आइये अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें- 

My photo

पतंगा, सृष्टि का क्षुद्र जीव,
न सह सका आभारहीनता।
वह हो गया उद्यत बचाने को,
शमा का अस्तित्व।


कितनी सारी कोशिशें होती हैं
उन धूलकणों को हटाने की
लेकिन वे आँखों की गहरी नदी में
बना लेती हैं अपनी जगह
किसी और दिन बह निकलने के लिए



My photo

जरा सी देर और निहारिये ,
भोर का तारा
खुद ही टिमटिमाएगा, 
खुद ही सज जायेगा
मन के रंगो से 
सूरज की लालिमा से
बिना उकेरे ही। 



ऐसी राहों में, कितने काँटे हैं,
 आरज़ूओं ने, आरज़ूओं ने,
 हर किसी दिल को, दर्द बाँटे हैं,
 कितने घायल हैं, कितने बिस्मिल हैं,
  इस खुदाई में, एक तू क्या है
  ऐ दिल-ए-नादान, ऐ दिल-ए-नादान..


My photo

शब्द बेशक बेजान हो जाते हैं कभी कभी,
पर भुला भी दूँ कैसे 
शब्द जो उतर जाते हैं दिल मे
शब्द जो बाह जाते हैं आंखों से 
शब्द जो कह जाते हैं अनकहे बात सारे..
शब्द जो लिख....



तुम पाषाण बन चुकी थी  
न जाने कौन तुम्हारी शोख-चंचलता को 
नष्ट कर दिया था 
हर सिरे से.


My photo

उस जगह बैठे तो थे हम तुम
मगर तुम तुम न थे मैं मैं न थी
शायद वक़्त ने हम दोनों को बदल दिया


चलते-चलते आदरणीय हर्ष वर्धन जोग साहब के फोटो ब्लॉग के ज़रिये 
याद करें 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो महावीर चक्र विजेता 
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चाँदपुरी जी को जिनका गत 17 नवम्बर 2018 
को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। फिल्म "बॉर्डर" के 
असली हीरो को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। 





04 दिसम्बर की रात को एक बड़े हमले की तैयारी करके पाक फ़ौज का एक काफिला अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर के लोंगेवाला के नज़दीक पहुँच गया. इस लम्बे काफिले में थी लगभग 2000 सिपाहियों की एक ब्रिगेड, 45 टैंक और 500 से ज्यादा गाड़ियाँ. इनका प्लान था कि पहले लोंगेवाला पर कब्जा कर लिया जाए, उसके बाद 30 किमी आगे बढ़ कर रामगढ़ पर और फिर 78 किमी आगे जैसलमेर शहर कब्जा लिया जाए. चूँकि ये जगह रेगिस्तान में थीं और आबादी नहीं थी इसलिए ये काम 24 घंटों में हो जाना था. पर लोंगेवाला में तो कुछ और ही होना था. 

हम-क़दम के 
 अड़तालीसवें क़दम का ..
विषय है- 
शहनाई

आज बस यहीं तक 
फिर मिलेंगे अगले गुरूवार। 
शुक्रवारीय प्रस्तुति - आदरणीया श्वेता सिन्हा 

रवीन्द्र सिंह यादव 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...