निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 29 सितंबर 2025

4525...मिले सभी को ठौर-ठिकाना...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' जी की रचना से। 

सादर अभिवादन। 

सोमवारीय अंक में पढ़िए पाँच रचनाएँ-

बालगीत "मेरी पोती अंशिका का अन्नप्राशन" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

मिले सभी को ठौर-ठिकाना, 

 उतरें सब भवसागर पार।

बना रहे आशीष मात का, 

 माता सृष्टि की पतवार।

मना रहे इस दिन को सारे, 

जैसे हो घर में त्योहार।5।

*****

1472

रात फिर नींद नहीं आई

कि अनायास महकती रही यादें

कि हरसिंगार बरसता रहा टप- टप

भीनी- भीनी ख़ुशबू से

शब्दों का बरसना देखती रही

और बुनती रही नायाब सी

अपनी प्रेमासक्त कविता...!!!

*****

माता कात्यायनी

जय माता कात्यायनी,
      शीघ्र हो फलदायिनी,
          दुर्गा  का  षष्ठम रूप,
              लेकर है माता आयी।

महिमा   तेरी  अनूप,
    समझे  न देवा- भूप,
        ले कर बालिका रूप,
            कात्यायन घर आयी।

*****

पुस्तक परिचय - 'नावक के तीर'(साझा दोहा-संग्रह)

दो पंक्तियों में बड़ी सी बड़ी बात कहने का जो जादू ग़ज़ल के एक शेर में होता है वही दोहे की दो पंक्तियों में भी होता है।यही कारण है कि अनेक प्रख्यात शायरों ने भी उत्कृष्ट दोहे कहे हैं। हिंदी के अनेक कवियों के दोहों के स्वतंत्र संग्रह प्रकाशित हुए हैं और यह सिलसिला आज भी जारी है। यह देखकर हम निर्विवाद रूप से कह सकते हैं की दोहा विधा का भविष्य उज्ज्वल है।आईए इस संकलन के कुछ दोहों पर नज़र डालते हैं :

          चाहे तुम मेरा कहो, या अपनों का स्वार्थ। 

          मैं  अंदर  से  बुद्ध  हूं, ऊपर से सिद्धार्थ।।

***** 

छत्तीसगढ़ मा छन्द के अलख जगइया - जनकवि कोदूराम "दलित"

दोहा छन्द - दू पद अउ चार चरण के छन्द आय। दुनों पद आपस मा तुकांत होथें अउ पद के अंत गुरु, लघु मात्रा ले होथे। 13 अउ 11 मात्रा मा यति होथे। कोदूराम दलित जी के नीतिपरक दोहा देखव -

संगत सज्जन के करौ, सज्जन सूपा आय।

दाना दाना ला रखै, भूँसा देय उड़ाय।।


दलित जी मूलतः हास्य व्यंग्य के कवि रहिन। उनकर दोहा मा समाज के आडम्बर ऊपर व्यंग्य देखव - 

ढोंगी मन माला जपैं, लम्भा तिलक लगाँय।

मनखे ला छीययँ नहीं, चिंगरी मछरी खाँय।।

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 



1 टिप्पणी:

  1. दलित जी मूलतः हास्य व्यंग्य के कवि रहिन।
    उनकर दोहा मा समाज के आडम्बर
    ऊपर व्यंग्य देखव
    शानदार हवय
    सुंदर अंक

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...