निवेदन।


फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 7 मार्च 2025

4420...फिर से बहार का इंतज़ार

शुक्रवारीय अंक में आप
 सभी का स्नेहिल अभिवादन।
----------
धर्म क्या है? शास्त्रसम्मत विचार से जिसे धारण किया जा सके वह धर्म है। स्वाभाविक रूप से धर्म वह धारणीय क्रिया है, जो हमें जीने का रास्ता दिखाती है एवं नेकी पर चलने का मार्ग प्रदर्शित करती है. वैसे हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध आदि के संबंध में कहा जाता है कि ये धर्म नहीं संप्रदाय हैं. धर्म तो हर मनुष्य का एक ही है, वह है मानव धर्म।
अरस्तू एवं अन्य विशेषज्ञों की नजर में जनता
के

सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को ऊंचा करना ही राजनीति का लक्ष्य होता है किंतु सदा से

राजनीतिक प्रभुत्व स्थापित करने के लिए सत्ता के जोर पर धर्म को प्रभावित कर व्यक्तियों या समूहों को नियंत्रित करने और उन पर अत्याचार करने के लिए किया जाता है, जो प्रायः अपमान, अमानवीयकरण और हिंसा के माध्यम से किया जाता है, ताकि समाज में सत्ता कायम रहे और प्रतिरोध को दबाया जा सके।

--------
आज की रचनाएँ-
----------

मोर जो बनाओ तो, बनाओ श्री वृंदावन को,
नाच नाच घूम घूम, तुम्ही को रिझाऊं मैं ।
बंदर बनाओ तो, बनाओ श्री निधिवन को,
कूद कूद फांद वृक्ष, जोरन दिखाऊं मैं  ॥



न कुछ कहा 
न कुछ सुना 
बहार चली गई।

अब फिर से बहार का इंतजार है 
कुछ सुनने के लिए
कुछ कहने के लिए ...



सोना जब
भट्टी मे तपता है
कुन्दन बनता है ,
और जब कसौटी
पर खरा उतरता है
उसका सही दाम लगता है


उनकी नादानियों की सजा हम अपनी बिटिया को क्यों..........
अरे हम उन मनचलों को रोक नहीं सकते । पर,अपनी बिटिया को तो घर में सुरक्षित.........।
हांँ-हांँ बेटियाँ ही ना बलि का बकरा हो सकती.......।
बेटों को तो छुट्टा साढ़..........
अरे हम यह नहीं कहते कि बेटों को.....
पर बिटिया को समझ कर घर में...........
 हमें बिटिया को समझा कर घर में नहीं.........
बेटों को समझाकर बाहर भेजना है कि लड़कियों के साथ किसी भी तरह की.............. पाप है जैसे तुम्हारी मांँ-बहन की आबरू है ।वैसे ही पराई लड़कियों और........।



-----------

आज के लिए इतना ही
मिलते हैं अगले अंक में।
---------

गुरुवार, 6 मार्च 2025

4419 ...चलो भूल जाते हैं अब उन खताओं को

 सादर नमस्कार

भाई रवींद्र जी लगता है प्रस्तुति शेड्यूल करना भूल गए
प्रतीक्षा करता हूं 5 बजे तक
फिर इसे पोस्ट कर दूंगा
देखें रचनाएं




हे प्रियतम तुम रूठी क्यों
है कठिन बहुत पीड़ा सहना
इस कठिन घड़ी से जो गुज़रा
निःशब्द अश्रु धारा बनकर
मन की पीड़ा बह निकली तब
है शब्द कहाँ कुछ कहने को
धीरज धरने का धैर्य कहाँ





हर बरस
फागुन के मौसम में
ढाक के गंधहीन फूलों को
बदन पर मल-मलकर
महुआ की गंध से मतायी
मेरी श्वासों की सारंगी
समझने का प्रयास करती है
जीवन का अर्थ...।






स्त्रियों की मुस्कुराहट
सबसे खूबसूरत होती है
जब वे होती हैं नींद में
कभी स्त्रियों को नींद में मत जगाना
हो सकता है वे कर रही हों
तुम्हारे लिए प्रार्थना ही !






खुदी को सौंप कर जिस घड़ी देखा
वह ख़ुद जैसा बनाये जाता है

न दूरी न कोई भेद है उससे
हमको हमसे मिलाये जाता है


पहली बार नया ब्लॉग



प्रातः   की   धूप   लगती   है  प्यारी
वो   माँ   बन  लुटाने   जो  आ   जाती  है
इस   जग   पर   अपनी   ममता   सारी
आँचल  में   भर   लेती   है  अपने  प्यारों  को
जीवन  को  संवारती  है   सहलाती  है
प्यार   भरी   थपकी    दे   नित
निंदिया   भरे    लोचन   को   जगाती    है






चलो भूल जाते हैं
अब उन खताओं को
जो ला न सकी
बड़ी #आपदाओं को
खुशियों के दरवाजे में
ऐसे #ताला कब तक #आबाद रखूं ।

आज बस
फिर मिलते हैं
वंदन

बुधवार, 5 मार्च 2025

4418. हकीकत जाने सभी..

" उषा का अवलोक वदन।

किस लिये लाल हो जाती हो।

क्यों टुकड़े–टुकड़े दिनकर की।

किरणों को कर पाती हो।।

क्यों प्रभात की प्रभा देखकर।

उर में उठती है ज्वाला।

क्यों समीर के लगे तुम्हारे

तन पर पड़ता है छाला।।"

 हरिऔध

बुधवारिय प्रस्तुतिकरण और चंद वैचारिक रूप आप सभी के लिए..✍️

लघुकथा का काव्यात्मक रूपांतरण । शेख शहज़ाद उस्मानी

 चन्द्रेश कुमार छतलानी (उदयपुर, राजस्थान) की लघुकथा के काव्यात्मक रूपांतरण का एक प्रयास -

शीर्षक : विधवा धरती

(अन्य शीर्षक सुझाव: कितने बार विधवा?)

रक्तरंजित सुनसान सड़कें थीं, 

तो दर्द से चीखते घर, बस। ..

✨️

इल्युमिनाटी स्कूल का है 

 मैंने पहले मौन चुना

तब ईश्वर छोड़ा

बहुत शौक़ रहा उसे

सफेद संगमरमर के

बुतों के पीछे छुपने का,

बुत बनने का..

✨️

प्रेम

 माफ करना प्रिय

मैं नहीं तोड़ पाया 

तेरे लिए चांद

देखो न मैंने बनाई है रोटी

लगभग गोल सी

चांद के आकार सी 

आओ खा लो न! 

✨️

करें आलोचना वो असल दोस्त हैं

आपकी क्या हकीकत ये जाने सभी, 

अपना चेहरा छुपाने से क्या फायदा?

भूल अपनी अगर दिल पसीजा नहीं, 

फिर ये गंगा नहाने से क्या फायदा?

✨️

।।इति शम।।

धन्यवाद 

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️



मंगलवार, 4 मार्च 2025

4417....मैं नहीं जोड़.पाया..

मंगलवारीय अंक में
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।
-------
आज की रचनाएँ-

माफ करना प्रिय
मैं नहीं जोड़ पाया इतने पैसे
कि गढ़वा दूं तेरे लिए सोने के कंगन
देखो न मैं खड़ा हूं तुम्हारे संग
धूप में छांव बन कर
ताकि मलिन न पड़े तेरे चेहरे की कांति! 




कोशिश करें, कुछ हटकर लिखें,
उस महिला के बारे में लिखें, 
जो अनदेखी की आग में
अरसे से सुलग रही है, 
उस बूढ़े के बारे में लिखें, 
जिसे मौत तक भूल चुकी है, 
उस बच्चे के बारे में लिखें,
जिसने कभी जाना ही नहीं बचपन। 


ओ निर्मोही तरस रहे हैं हम तेरे दीदार को ।
आ जाओ अब करो सार्थक तुम अपने इस प्यार को
तुमने ही तो ज़ख्म दिए हैं और किसे दिखलाएं हम 
कब तक सोखेंगे आँचल में नैनों की इस धार को ।



सुदूर कहीं


प्रसुप्त कोशिकाओं में सजलता भर गया कोई,
न जाने कौन मधुऋतु की तरह छू गया अंतर्मन,

हवाओं में है अद्भुत सी मंत्रमुग्धता का एहसास,
वन्य नदी के किनार फिर खिल उठे हैं महुलवन
,





पूरे सफर के दौरान, उसने दुख और पछतावे के साथ अपनी बातें साझा की, 
उसके शब्द मानव आत्मा में गहरे निशान छोड़ते गए-
जैसे पानी पत्थर पर धीरे-धीरे गिरकर उसे काटता है। 
उसने अपनी पत्नी से वादा किया कि 
आने वाले वर्षों में वह उसकी सारी इच्छाएं पूरी करेगा।
जब वे शहर पहुंचे, तो उसने पहली बार अपनी पत्नी को 
अपनी बाहों में उठाकर 
डॉक्टर के पास ले जाने की कोशिश की। 

 ★★★★★★★


आज के लिए इतना ही 
मिलते हैं अगले अंक में।

सोमवार, 3 मार्च 2025

4416 ...सखि वसन्त आया । भरा हर्ष वन के मन, नवोत्कर्ष छाया

 सादर अभिवादन

आगाज़
निराला जी की पंक्तियों से
सखि वसन्त आया ।
भरा हर्ष वन के मन,
नवोत्कर्ष छाया ।

किसलय-वसना नव-वय-लतिका
मिली मधुर प्रिय-उर तरु-पतिका,
मधुप-वृन्द बन्दी--
पिक-स्वर नभ सरसाया ।

लता-मुकुल-हार-गंध-भार भर,
बही पवन बंद मंद मंदतर,
जागी नयनों में वन-
यौवन की माया ।

आवृत सरसी-उर-सरसिज उठे,
केशर के केश कली के छूटे,

स्वर्ण-शस्य-अंचल
पृथ्वी का लहराया ।

रचनाएं देखें




ऐसे में मुझे
न जाने क्यों
बेसबब याद आती है बारिश ,
जिसमें घुल जाती हैं
अश्क की बूंदे
जिन्हें लोग अक्सर
बारिश में भीगी
खुशी समझते हैं।






मेरे मन ने प्रश्नों की बौछार से परेशान कर रखा है-
- वे लड़े क्यों नहीं?
- क्या वे आधुनिक लिबास में साधु थे ?
- क्या वे पूर्व परिचित थे ?
- क्या मालिक कोअपनी गाड़ी खुद पसन्द नहीं थी कि ठुक गई तो ठुकने दो …!
- तगड़ा इन्श्योरेंस होगा ?
-क्या वो दब्बू व डरपोक आदमी थे जो लड़ने में डर रहे थे ?
- क्या वे सज्जन किसी दुश्मन की गाड़ी उधार पर लाए थे ?……वगैरह…वगैरह…!



होली करीब है
तीन टायलेटी चुटकले





अल्लाह जाने मैं हूं कौन क्या है मेरा नाम


आज बस
सादर वंदन

रविवार, 2 मार्च 2025

4415 ...अपनी सार्थकता की तलाश जारी है ।

सादर अभिवादन

रविवार

आज से रमजान का महीना शुरु
रमजान इस्लाम धर्म का एक ऐसा पवित्र महीना है 
जो मुस्लिम समुदाय के लिए 
बहुत खास है. यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है,
जहां लोग रोजा यानी उपवास रखते हैं 
और अपना समय इबादत में बिताते हैं.

रचनाएं देखें


गिरिजा कुलश्रेष्ठ
जीवन के छह दशक पार करने के बाद भी खुद को पहली कक्षा में पाती हूँ ।अनुभूतियों को आज तक सही अभिव्यक्ति न मिल पाने की व्यग्रता है । दिमाग की बजाय दिल से सोचने व करने की आदत के कारण प्रायः हाशिये पर ही रहती आई हूँ ।फिर भी अपनी सार्थकता की तलाश जारी है ।



केवल दूरी नहीं काफी
दूरियों के लिये .
नज़दीक होकर भी
बढ़ जाती हैं ,दूरियाँ  
जब होती है बीच में ,
व्यस्त चौड़ी सड़कें .
सड़कों पर अविराम यातायात...


अनुपमा त्रिपाठी
एम् .ए(अर्थशास्त्र)में किया.(महाविद्यालय)में पढ़ाया .आकाशवाणी में गाया और फिर सब सहर्ष छोड़ गृहस्थ जीवन में लीन हो गई .अभी भी लीन हूँ किन्तु कुछ मन में रह गया था जो उदगार पाना चाहता था .अब जब से लिखने लगी हूँ पुनः गाने लगी हूँ ...मन प्रसन्न रहता है .परिवार ...कुछ शब्द और एक आवाज़ .....बस यही परिचय है ....आप सभी मित्रों से स्नेह की अभिलाषा है .....




कह तो लूँ .....
पर कोयल की भांति कहने का ...
अपना ही सुख है ...

बह तो लूँ ......
पर नदिया की भांति बहने का .....
अपना ही सुख है ...



रश्मि प्रभा
मेरे एहसास इस मंदिर मे अंकित हैं...जीवन के हर सत्य को मैंने इसमें स्थापित करने की कोशिश की है। जब भी आपके एहसास दम तोड़ने लगे तो मेरे इस मंदिर में आपके एहसासों को जीवन मिले, यही मेरा अथक प्रयास है...मेरी कामयाबी आपकी आलोचना समालोचना मे ही निहित है...आपके हर सुझाव, मेरा मार्गदर्शन करेंगे...इसलिए इस मंदिर मे आकर जो भी कहना आप उचित समझें, कहें...ताकि मेरे शब्दों को नए आयाम, नए अर्थ मिल सकें ...



मैं एक माँ हूँ
जिसके भीतर सुबह का सूरज
सारे सिद्ध मंत्र पढता है
मैं प्रत्यक्ष
अति साधारण
परोक्ष में सुनती हूँ वे सारे मंत्र  ...
ॐ मेरी नसों में
रक्त बन प्रवाहित होता है
आकाश के विस्तार को
नापती मापती मैं
पहाड़ में तब्दील हो जाती हूँ


और अंत में मेरे ब्लॉग से दो रचनाएं



वही कृष्ण राधा बन डोले
प्रेम रसिक बन अंतर खोले
मीरा की वीणा का सुर वह
बिना मोल के कान्हा तोले !

बालक,  युवा, किशोर, वृद्ध हो
हुआ प्रेम से ही पोषित उर  
हर आत्मा की चाहत प्रेम
खिलती भेंट प्रीत की पाकर  !



रखता तीन गुणों को वश में  
मन अल्प, चंद्रमा लघु धारे,
मेधा बहती गंगधार में
भस्म काया पर, सर्प धारे !

नीलगगन सी विस्तृत काया
व्यापक धरती-अंतरिक्ष में,  
शिव की महिमा शिव ही जाने
शक्ति है अर्धांग  में जिसको !

अनीता कथन-
यह अनंत सृष्टि एक रहस्य का आवरण ओढ़े हुए है, काव्य में यह शक्ति है 
कि उस रहस्य को उजागर करे या उसे और भी घना कर दे! 
लिखना मेरे लिए सत्य के निकट आने का प्रयास है.


आज बस
वंदन

शनिवार, 1 मार्च 2025

4414, हे अखंड शिव आनंद वेश

शीर्षक पंक्ति: आदरणीया भारती दास जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

आइए पढ़तेे हैं आज की पाँच चुनिंदा रचनाएँ-
*******


*****

आस्था की डुबकी

सुना है सामूहिक भक्ति में बहुत शक्ति होती है तो उस समूह में शामिल होने गए थे। तुमको कहना है भेड़चाल तो कहते रहो, हमें क्या फर्क पड़ता है…हमने देखा वहाँ जाकर अपार सकारात्मक ऊर्जा का सैलाब, जाग्रत चेतना का प्रकाश, भक्ति, तप, समानता का माहौल , जहाँ न कोई अमीर था न गरीब, न जात न पाँत , उत्साह, सनातन की ताकत, तप की प्रबलता। दूर शहरों, गांव देहात से पधारे अनगिनत लोग। न थकन , न कमजोरी, न भूख न प्यास बस एक ही धुन चरैवेति…चरैवेति…हर हर गंगे…हर हर महादेव का जयघोष …🙏

*****

हे अखंड शिव आनंद वेश




भावमयी प्रतिमा की माया

भक्त नेत्रों से रहे निहार

युगल-चरण की शक्ति साधना

प्राणों को देते आधार।

हे सर्वमंगले हे प्रकाशपूंज

करते हैं नमन पद में वंदन

हे अखंड शिव आनंद वेश

कर मोह नाश, कर पाप शमन।

*****

हिंदी का विस्तार और उसकी विसंगतियाँ

आज हिंदी मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में बोली जा रही है और हैरत नहीं होगी कि अगले कुछ वर्षों में चेन्नई में भी सड़कों पर उसे बोलने-समझने वाले मिलें। इसकी वजह है वे प्रवासी कामगार, जो अपना घर छोड़कर इन दूरदराज इलाकों में काम करने जाते हैं। हिंदी-क्षेत्र के लोगों की भी कुछ जिम्मेदारियाँ बनती हैं। उन्होंने ज्ञान-विज्ञान, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विषयों की जानकारी के लिए अंग्रेजी का पल्लू पकड़ लिया है। अधकचरी अंग्रेजी का।

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...