निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 19 दिसंबर 2022

3612 / भ्रम से हमें निकलना होगा

 

नमस्कार !  देखते देखते ये साल भी बीतने जा रहा है ......... और अब सब नए वर्ष की प्रतीक्षा में   कुछ नए संकल्प ले कर प्रारम्भ करेंगे नया वर्ष ........ कौन  अपने संकल्पों पर खरा उतरेगा ये भी वक़्त ही बताएगा ......  लेकिन कुछ बातें साल दर  साल नहीं बदलतीं ....... इसी से सम्बंधित पढ़ लीजिये ये रचना .....



कमाई   नौ   दो  ग्यारह      

हो    चली,

हथेली    तप-तप    कर     

तवा        हुई। 

मुश्किल     एक      से        

सवा      हुई।

आप ही बताइए  कि  क्या आज भी यही बात नहीं है ?  छः  साल बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है ... और न जाने कब से यही चल भी रही है .... खैर ..... मुश्किल भले ही आपको बढती हुई लगे , लेकिन सच तो ये है कि आज कल साधन ज्यादा हैं और हम इंसान उनके बन्दर बने हुए हैं ... कैसे ? ..... तो समझिये इस रचना को पढ़ कर ...

साधन बने मदारी


सोच मशीनी बनती सबकी

भावों का है सूखा

लिप्साएँ हों मन पर हावी

कैसा बनता भूखा

बंदर जैसे मानव नाचे

साधन बने मदारी।


कितनी सरलता से यह बात समझा दी गयी है कि आज मानव साधन रुपी मदारी की उँगलियों पर नाचता है ....... यदि अभी भी समझ नहीं आया तो चलिए एक और पोस्ट पढवाते हैं कि आज के युग में लोग जितना अधिक  कमा रहे हैं उतना ही  अपने बच्चों के प्रति विमुख होते जा रहे हैं .....


मॉर्निंग वॉक – बाल हठ

हाँ तो आधुनिक बच्चे, चूँकि अधिक एक्स्पोसेड़ हैं, उनमें जागरूकता या कहें

अंतर्जाल पर उपलब्ध ज्ञान भी अधिक है। जो बड़ों की निगरानी के अभाव में

 उन्हें अनचाहे रास्तों पर धकेल सकते हैं। कच्ची उम्र में जब उन्हें मार्गदर्शन

की ज़रूरत होती है, तब उन्हें नौकरों और आयाओं के सुपुर्द कर दिया जाता है।


इस पोस्ट का शीर्षक मॉर्निंग वॉक  क्यों रखा है ? मैंने पूछा है सरस जी से ...... जवाब मिलते ही  बताउँगी . ......मुख्य मुद्दा शीर्षक नहीं है ...... बात है कि हम बच्चों के प्रति कितने जागरूक हैं ....... अब जागरूक होने की बात करें तो ऐसा नहीं है की लोगों को अच्छे बुरे का ज्ञान नहीं होता ...... सब होता है लेकिन कब किस  संगत में पड़ कर  बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं और अपना ही नुकसान करते रहते हैं ...... लेकिन जानते हुए भी उनको छोड़ नहीं पाते  . बात केवल बुरी आदतों की नहीं है , बात व्यवहार की भी है ...... ज़िन्दगी की तल्खियाँ मन पर किस कदर हावी हो जाती हैं  उनको महसूस कीजिये इस कहानी में .....

मन के घेरे ( कहानी )

'ओहो! कितना प्‍यार करती हो न तुम उनसे..! ' न जाने मन के कि‍स कोने से एक तंज भरी आवाज आई थी।

 साथ रहते-रहते तो सभी को प्‍यार हो जाता है...क्‍या हुआ जो उनके बीच का प्रेम चुक गया। न, चुका नहीं था, सच तो यह है कि प्यार जैसा लगा था, पर प्यार था ही नहीं... प्यार न हो, न सही, मगर एक बंधन तो है, जि‍समें बंधे है दोनों। वैसे भी कि‍तने शादीशुदा जोड़े हैं, जि‍नके बीच प्‍यार नदी सा बहता और सागर सा उफनता है! मगर रहते हैं न साथ...  और इस रि‍क्‍तता की भरपाई के लि‍ए ही तो सब बच्‍चे पैदा करते हैं। सहसा उसे अपने बेटे अंशु की याद हो आई।

 अंशु का चेहरा आंखों में कौंधते ही भय की एक तेज सी लहर कृतिका की रीढ़ में दौड़ गई।


 उम्मीद है  कि मन के घेरे  से निकल एक लम्बी साँस तो ज़रूर ली होगी .......  अब इस गंभीर  कथानक के बाद लग रहा  है कि कुछ मन को प्रफ्फुलित करने के लिए हल्का - फुल्का विषय लाया जाय ...........  हँसी ख़ुशी का माहौल रहे ...... तो चलिए ले आई हूँ एक बतकही ...... मजेदार कहानी ...... 


मिर्ज़ा चाचा की सवारियां


मिर्ज़ा चाचा की बाल-मिठाई की मोबाइल दुकान और उनका चलता-फिरता भोजनालय पूरे कुमाऊँ में मशहूर हो गए थे लेकिन हमारे पैदा होने से बहुत पहले ही रुस्तम के इंजिन का हार्टफ़ेल हो गया और उसे एक्टिव सर्विस से रिटायर कर दिया गया पर उसने चाचा की सेवा उसके बाद भी की.

रुस्तम को मिर्ज़ा चाचा ने सड़क के किनारे एक खाली जगह में उल्टा खड़ा कर दिया और उसे कार्पेन्टर की मदद से एक दुकान में बदल दिया. रुस्तम को एक प्रोविज़न स्टोर में बदल दिया गया है.

 इस किस्से को पढ़ते हुए मैं सोच रही थी कि लेखक की कल्पनाशीलता भी कितनी कमाल की है ....किस तरह बात से बात  निकालते  हुए कहानी  बुन डाली है ....... चलिए कल्पना को छोड़ अभी यथार्थ की बात करें ........उम्र दर उम्र बीतते हुए कितनी स्मृतियाँ  संजो ली जाती हैं  और उनको एक धरोहर की तरह ही सहेज ली जाती हैं ..... पढ़िए इस रचना में ...

बटुआ

एहसास भर से स्मृतियाँ

बोल पड़ती हैं कहतीं हैं-

तुम सँभालकर रखना इसे

अकाल के उन दिनों में भी

खनक थी इसमें!


यहाँ स्पर्श की बात हो रही है तो दूसरी ओर  न जाने क्यों मौन पसर जाता है ....  वैसे मौन मेरा प्रिय विषय है ...... यूँ ही घूमते हुए इस रचना से साक्षात्कार हो गया  और खुद ही आश्चर्य  हुआ  कि ये रचना मैं पहले भी पढ़ चुकी हूँ ....... मतलब की जब लिखी गयी थी तब ही ........ उस समय ब्लॉग जगत में सक्रीय नहीं थी फिर भी इस रचना तक  पहुँची थी ... शायद ये विषय ही मुझे  वहाँ तक ले गया होगा ........  वैसे ऐसे मौन पर यही कहना है  कि अपने भीतर के मौन को बाँट लेना चाहिए ........ 



उठो ! खोल दो मन के द्वार !
सुनो गौरैया की चहचहाहट और -
भँवरे की गुनगुनाहट में उल्लास का शंखनाद ! 
देखो बसंत आ गया है  -- - -- 
निहारो रंगों को  , महसूस करो गंध को  ,
 एक हमारी अनीता जी हैं ....... जो न जाने  क्यों  9  दिसंबर से मौन हैं ....... इनकी कोई पोस्ट नहीं आई इन दिनों .  ...... जो हर दूसरे दिन पोस्ट डालता हो तो स्वाभाविक है  उनके लिए चिंतित होना  .....  उसने पुकारा या नहीं , लेकिन हम ज़रूर पुकार रहे हैं ...... एक उनकी ही  पुरानी रचना के साथ ... 


कभी मौन हो गहन शून्य सा
विस्तृत हो फैले अम्बर सा,
वह अनन्तानन्त हृदय को
हर लेता सुंदर मंजर सा !

इस रचना में भी मौन की बात थी ....... लेकिन हर बार मौन सार्थक नहीं होता ....... कहीं न कहीं  और किसी न किसी को आगाह करना ही  होता है .....  इसी विषय पर एक खूबसूरत ग़ज़ल  पढ़िए और मनन  कीजिये ..... 




कौन यहाँ रहता है हरदम
हमको भी तो ढलना होगा

आज मिला है किस्मत से जो
मौका शायद कल ना होगा

 सच तो यही है कि हमें अपने देश की आन -  बान - शान के लिए ही जीना है तो मरना भी है ........ किसी का भी क़र्ज़ चुकाए बगैर नहीं जाना चाहिए ....... 
एक और खूबसूरत ग़ज़ल ...

 क़र्ज़ - -


हर इक को गुज़रना होता है उतार चढ़ाव के ग्राफ से,
मंज़िल नहीं आएगी  कभी ग़र अपने ही में ठहर गए,

हम यहाँ अलग अलग किस्म के क़र्ज़ की बात कर रहे हैं ........ माता - पिता का क़र्ज़ भी हमें हर हाल में चुका देना चाहिए ....... ये क़र्ज़ पैसों के रूप में नहीं चुकाया जा सकता ...... आप सब समझदार हैं तो सब अपने अपने तरीके से कोशिश कीजिये ...... जैसे इस लघुकथा में देर  से ही सही पर मन में ठान तो लिया ही न  .....

बँटवारा 


माधव की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने से पापा ने मुझे कई बार समझाया तो कई बार फटकारा भी। उनका कहना था कि बराबर नहीं तो व्यवसाय का कम से कम चालीस प्रतिशत हिस्सा तो माधव को दिया ही जाना चाहिए था। मेरी पत्नी ने मुझे स्पष्ट कह दिया था कि उनकी यह बात मुझे नहीं माननी चाहिए। पत्नी को ही क्यों दोष दूँ, मैं स्वयं भी तो उसे और अधिक देना नहीं चाहता था।

केशव तो समझ गया ........ हम सब भी इस कथा से सीख लें और इस तरह की नौबत न आने दें ....... और मन में परिवार के हर सदस्य के प्रति स्नेह बनाये रखें ...... इसके साथ ही आज की हलचल को विराम देती हूँ .... लेकिन आप सब हलचल मचाये रखियेगा ....... पाठक वृन्दों से कह रही हूँ ...... थोडा वक़्त निकाल कर प्रतिक्रियाओं से भी नवाजें ......

नमस्कार
संगीता स्वरुप




रविवार, 18 दिसंबर 2022

3611 ...जब इक आग सी लगी हो सीने में आठ पहर

सादर अभिवादन
आज गुरु घासीदास जयन्ती है
पू्रे छत्तीसगढ़ मे शासकीय अवकाश रहता है
चार रोज पहले से कार्यक्रम जारी है


सन १६७२ में वर्तमान हरियाणा के नारनौल नामक स्थान पर साध बीरभान और जोगीदास नामक दो भाइयों ने सतनामी साध मत का प्रचार किया था। सतनामी साध मत के अनुयायी किसी भी मनुष्य के सामने नहीं झुकने के सिद्धांत को मानते थे। वे सम्मान करते थे लेकिन किसी के सामने झुक कर नहीं। एक बार एक किसान ने तत्कालीन मुगल बादशाह औरंगजेब के कारिंदे को झुक कर सलाम नहीं किया तो उसने इसको अपना अपमान मानते हुए उस पर लाठी से प्रहार किया जिसके प्रत्युत्तर में उस सतनामी साध ने भी उस कारिन्दे को लाठी से पीट दिया। यह विवाद यहीं खत्म न होकर तूल पकडते गया और धीरे धीरे मुगल बादशाह औरंगजेब तक पहुँच गया कि सतनामियों ने बगावत कर दी है। यहीं से औरंगजेव और सतनामियों का ऐतिहासिक युद्ध हुआ था। जिसका नेतृत्व सतनामी साध बीरभान और साध जोगीदास ने किया था। यूद्ध कई दिनों तक चला जिसमें शाही फौज मार निहत्थे सतनामी समूह से मात खाती चली जा रही थी। शाही फौज में ये बात भी फैल गई कि सतनामी समूह कोई जादू टोना करके शाही फौज को हरा रहे हैं। इसके लिये औरंगजेब ने अपने फौजियों को कुरान की आयतें लिखे तावीज भी बंधवाए थे लेकिन इसके बावजूद कोई फरक नहीं पड़ा था। लेकिन उन्हें ये पता नहीं था कि सतनामी साधों के पास आध्यात्मिक शक्ति के कारण यह स्थिति थी। चूंकि सतनामी साधों का तप का समय पूरा हो गया था उनमे अद्भुत ताकत और वे गुरू के समक्ष अपना समर्पण कर वीरगति को प्राप्त हुए। बचे हुए सतनामी सैनिक पंजाब,मध्य प्रदेश कि ओर चले गये । मध्यप्रदेश वर्तमान छत्तीसगढ़ मे संत घासीदास जी का जन्म हुआ औऱ वहाँ पर उन्होंने सतनाम पंथ का प्रचार तथा प्रसार किया। गुरू घासीदास का जन्म 1756 में बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी में एक गरीब और साधारण परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया। जिसका असर आज तक दिखाई पड रहा है। उनकी जयंती हर साल पूरे छत्तीसगढ़ में 18 दिसम्बर को मनाया जाता है।
(विकीपीडिया से)

और अब कुछ इधर-उधर से ...



भोजपाल महोत्सव मेले का आयोजन भेल दशहरा मैदान गोविन्दपुरा, भोपाल में हर वर्ष नवंबर से दिसंबर माह में विगत 7 वर्ष से भेल जनसेवा समिति, भोपाल द्वारा किया जा रहा है, जो कि 35 दिन चलता है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जनमानस में सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ बनाना, उभरती प्रतिभाओं को मंच देना, महापुरुषों के जीवन वृतांत की प्रदर्शनी लगाकर जन जागरण करना है। इस आयोजन स्थल पर प्राॅपर्टी एक्सपो, ऑटोमोबाइल जोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर महासेल, फ़ूड जोन, सेल्फी जोन, बम्पर सेल, आर्ट गैलरी, हैण्डलूम जोन, केंद्र शासन एवं मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न जनहितैषी योजनाओ की प्रदर्शनी आदि के स्टॉल्स भी लगाए जाते हैं।




दर्पण में देख चेहरा निखारते,
बालों को बार बार कंघी से संवारते ,
किसी शख्सियत की ले शक्ल उधार,
मिलाते उससे अपनी बार बार ।




नए नवेले पँख खरीदे रंगबिरंगे,
फ़ेविक्विक से फ़िक्स करे ।
हैट लगाई सैंडिल पहनी,
सेल्फ़ी खींची और फ़ोन में पिक्स भरे ॥
मिडी पहनकर फुदकी,
संग कबूतर झूमें,
पल भर बाद नज़र आई वो साड़ी में ॥





जब इक आग सी लगी हो सीने में आठ पहर
उसके दामन के  सिवा कोई पनाह नहीं होती,

वो जो मुस्कुराते हैं, लब ऐ- राज़ छुपाये हुए
रुसवा हो ज़माना हमें कोई परवाह नहीं होती,

प्रेम न होगा तो …
आप चीख कर कहें या कान में आहिस्ता से
प्रेम न होगा तो आपका कहा सुनाई न पड़ेगा।
आज्ञा दीजिए

सादर नमन 

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

3610... बटोही

        हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...

हर   सफल   पंथी   यही

विश्वास ले इस पर बढ़ा है,

तू  इसी  पर  आज अपने

चित्त का अवधान कर ले।

पूर्व   चलने   के  बटोही

बाट की पहचान कर ले।

यह बुरा है  या की अच्छा

व्यर्थ दिन इस पर बिताना,

जब असंभव, छोड़ यह पथ 

दूसरे   पर   पग   बढ़ाना।

कहवाँ से अइला धनुर्धर बटोही,

अजईबा कहाँ कौन धाम,

हे बबुआ, आपन बता द तू नाम,

हे बबुआ, आपन बता द तू नाम,

केकरा के कुखिया में लीलहवा जनमवा,

राह पर चलते कई बटोही

वो मंजिल अपनी भटके हैं,

कभी राहें मंजिल बनती हैं,

कभी लगते घातक झटके हैं।

चौराहे पर खड़े बटोही

का अभिशाप बदल जायेगा

कितनी सदियों से घबराये

मौसम की दीवार ढह गयी

झंझावातों की फिसलन से

न साथ कभी चलाया राहगीर बने तब से,

जहां ने ऐसा सताया राहगीर बने तब से,

न करते हम जुरुरत राही बनने की कभी,

फरेब से दिल जलाया राहगीर बने तब से,

बिछाये कांटे हर राह और कहा साथ चलो,

>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

3609....चाँद झोली में छुपाकर

शुक्रवारीय अंक में
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।
--------- 
 साल की बोतल में बची दिसंबर की
ठंडी बूँदों को घूँट-घूँट पीता समय
 दार्शनिकता बघारने लगता है-

सुबह का चलकर शाम में ढलना/जीवन का हर दिन जिस्म बदलना
हसरतों की रेत पे दर्या उम्मीद की/ख़ुशी की चाह में मिराज़ सा छलना
चुभते हो काँटें ही काँटे तो फिर भी/जारी है गुल पे तितली का मचलना
वक़्त के हाथों से ज़िंदगी फिसलती है/नामुमकिन इकपल भी उम्र का टलना
अंधेरे नहीं होते हमसफ़र ज़िंदगी में/सफ़र के लिये तय है सूरज का निकलना।
      #श्वेता🍁

आइये आज की रचनाओं के संसार में चलें-

समस्याएँ रुकने का संकेत नहीं हैं, वे दिशानिर्देश हैं।
चमत्कार केवल उन के लिए होता है जो इस पर विश्वास करते हैं।
 सकारात्मकता जीवन के ताले में खुशियों की चाभी है
ऐसी ही वैचारिकी ऊर्जा का एहसास दिलाती एक 
सुंदर अभिव्यक्ति-



जमीं ने दिया है हौसला 
छूने को नीला आकाश 
जाकर मैं उस पर रख दूँ 
सुन्दर सा एक सुर्ख पलाश | 


नभ के
नील आँचल से,छुप-छुपकर झाँकता 

आँखों की,ख़्वाबभरी अधखुली
कटोरियों की,सारी अनकही चिट्ठियों की,
स्याही पीकर बौराया
बूँद-बूँद टपकता
मन के उजले पन्नों पर,धनक एहसास की 
कविताएँ रचता
 चाँद।

रचनाकार प्रकृति को आत्मसात कर जब लिखता है तो ऐसी  अभिव्यक्ति पल्लवित होती है 

है बड़ा आसान इसको काट कर यूँ फैंकना,
ज़ख्म दिल को पर अंगूठी दे के बाहर जाएगी.
 
बादलों के झुण्ड जिस पल धूप को उलझायेंगे,
नींद उस पल छाँव बन कर आँख में भर जाएगी.



शायद वह समझ नहीं पायी
कि,वास्तविकता में
प्रेम कहानियों के रंगीन चित्रों में लिपटे पात्रों को
छू लेने की जिद से
उत्पन्न इच्छाएं
भाप बनकर उड़ जाती हैं
और 
बदरंग होने लगते हैं
प्रेम के रंग...।
प्रेम में पात्र मनोनुकूल हो जरूरी नहीं,
भावनाओं से भरी अभिव्यक्ति

प्रेम में डूबी लड़की को मिले
किनारे बैठ कविताएं लिखते प्रेमी
जिनके पास गहराई का अनुमान भर थे
वे नहीं जानते थे साथ भीगने का सुख 


पर यह भी सच है न...
प्रेम कहानियों की खूबसूरत एहसास
 रूमानी और तिलिस्मी
संसार के एक किनारे अनवरत बहती रहती
 है कुछ रक्तरंजित, हृदयविदारक सपनों के चिथड़ों में
लिपटी हुई प्रेम कहानियाँ सोचने को विवश करती है
कि पवित्र भावनाओं का परिणाम वीभत्स कैसे 
हो जाता है। 

ऐसी कहानियाँ .. जिन्हें बड़े सँभालकर,
टुकड़ों-टुकड़ों में काट, पोलीथिन में लपेट
बर्फ की तहों में जमाया गया है|
कहीं तालाबों की गहराइयों में छिपाया,
कहीं तन्दूरों में सुलगाया,
कहीं पेड़ों पर लटकाया गया है|
जंगल-जंगल बिखेरा है, टुकडे-टुकड़े प्रेम,

और.चलते-चलते
यह तो सच है कि चित्रपट पर दिखाये जाने वाले दृश्य
मानस पटल पर गहरा प्रभाव डालते है। हम अक्सर
फिल्माये गये दिलकश प्राकृतिक दृश्यों की सराहना करते हैं पर काश! कि हम उनकी महत्ता समझकर उन्हें संरक्षित करने का भी उपाय करते...।

प्रकृति जीवन का राग है ,फाग है, पर लगता है अब
हम मनुष्यों ने स्वार्थ में अपने इसमें लगाया आग है।
एक अति आवश्यक संदेश से युक्त लेख पढ़िये

अथर्ववेद के अनुसार मनुष्य ने प्रकृति से ये शपथ लिया था कि-"तुमसे उतना ही लूंगा जितना तू पुनः हमें दे सके,मैं तेरी जीवनी शक्ति पर कभी प्रहार नहीं करूँगा"हमने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ दी और प्रकृति कुपित हो गई है। फ़िल्मी दुनिया वाले भी बहुत ले चुके हैं अब देने की बारी है।
 

आज के लिए इतना ही 
कल का विशेष अंक लेकर
आ रही है प्रिय विभा दी।
-----

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

3608...सौ सुत से उत्तम एक, जो होवे वागीश...

शीर्षक पंक्ति:आदरणीय अशर्फ़ी लाल मिश्र जी की रचना से। 

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक में पाँच रचनाओं के लिंक्स के साथ हाज़िर हूँ।

आइए पढ़ते हैं आज की पसंदीदा रचनाएँ-

नीति के दोहे मुक्तक

सौ  सुत  से  उत्तम   एक , जो  होवे  वागीश।

जिमि इक चंदा तिमिर हर, कहलाये रजनीश।।2।।

व्यंजना पीर जाई

रात के आँसू वही थे

लोक में जो ओस फैली

चाँद की भी देह सीली

व्योम की भी पाग मैली

ये हवाएँ क्यूँ सिसकती

थरथरा कर के चली जो।।

अनुगच्छतु प्रवाहं - -

सिर्फ़
कानों में
रह रह
कर
गूंजती है लौह घंटियों की आवाज़, उतरने के
पहले दीर्घ रात्रि का होता है अवसान,
हर चीज़ है यहाँ चलायमान ।

६८५. मौसम

तुममें ऐसे भी मौसम हैं,

जो न मैंने देखे हैं,

न सुने हैं.

इतने सारे मौसम

तुम लाती कहाँ से हो?

इस जग सच्ची प्रीति

जो मैं सोचूँ क्या तुम राधे,

वही सोच रही हो।

मन मंथन कर जग-जीवन से,

अमृत खोज रही हो।

रीते-रीते हिय घट सारे,

दिखे न प्रेम प्रतीति।

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


बुधवार, 14 दिसंबर 2022

3607.... आत्म-रंजन

सादर अभिवादन
आज मंच पर अतिथि चर्चा कार के रूप में
उपस्थित हैं आदरणीया अभिलाषा चौहान जी।
आइये आज के अंक का आस्वादन करें।

अतिथि चर्चाकार के रूप में मुझे आज की प्रस्तुति का सौभाग्य प्राप्त हुआ है,मेरे तो भाग्य जाग उठे।

आज की चर्चा का विषय है 'आत्म-रंजन'और शीर्षक पंक्ति भी यही है। प्रतिष्ठित लेखिका आँचल पांडेय की यह रचना मन-मंथन करने पर विवश करती है।
हम कब तक सोते रहेंगे। ब्लॉग जगत भी सोया हुआ है और लोकतंत्र भी।आत्म-रंजन में यही भाव मुखर हुआ है।

मशालें बुझने लगी हैं,
अँधेरे की ताक़त बढ़ने लगी है,
और कर्तव्य-पथ से भटके हुए 
ढ़ीठ,आलसी,लापरवाह लोग सो रहे हैं।


सर्वत्र सुस्ती छाई हुई है जो हो रहा है जैसे हो
रहा है,हम उसी में खुश हैं।यथा स्थिति को अपना सौभाग्य मानकर जीने की हमारी प्रवृति ने इस उदासीनता को स्थायी बना दिया है।कभी-कभी कौए की चोंच में अनारकली आ जाती है।उसके भाग्य जाग जाते हैं ।ऐसा ही कुछ हमारे देश का हाल है। आदरणीय गोपेश मोहन जसवाल जी की रचना का आनंद‌ लें-


सुकुल साहब लम्बी चौड़ी हवाईजहाजनुमा गाड़ी में सवार हो कर जब रिश्ता पक्का करने के लिए डॉक्टर मेवालाल शर्मा के गाँव पहुँचे तो उनके पिताश्री अपने होने वाले समधी की शानो-शौकत देख कर सकते में आ गए. मेवालाल के पिताश्री के साथ उनके परम घाघ फूफाश्री भी थे जो कि सुकुल जी के वैभव से उतने प्रभावित नहीं लग रहे थे उन्होंने सुकुल जी के कान में कहा –


लेकिन कितनी भी उदासीनता क्यों न हो ,उम्मीद हमेशा कायम रहती है। स्थितियां बदलेंगी।सत्य का आभास कभी न कभी इंसानी मन में जागरूकता लाएगा।सही और ग़लत में से सही को पहचानने की शक्ति बलवती होगी ।ऐसी ही ओजस्वी लेखनी है आदरणीय रवीन्द्र सिंह यादव की।आइए उनकी रचना का आनंद उठाएं -

तब तक

हमारे हृदय की तरह  
गंगा के तट 
और सिकुड़ चुके होंगे...
और प्रौढ़ पीढ़ी के लोग  
शर्म से निरुत्तर 
नज़रें झुकाए खड़े होंगे। 


आज के मेरे और पसंदीदा लिंक आदरणीय ज्योति खरे जी की रचना 'शरद का चांद' पुनर्मिलन की आशा मन में संजोए हैं ।वह भी खामोशी को तोड़ने की बात कह रहें हैं -



ख़ामोशी तोड़ो
सजधज के बाहर निकलो
उसी नुक्कड़ पर मिलो
जहाँ कभी बोऐ थे हमने
चांदनी रात में
आँखों से रिश्ते 



आँखों का क्या करें,बनी ही हैं ये गुलाबी सपने देखने के लिए।सपने कभी सपने न रहें, साकार हों जाएं ।ऐसी ही सुन्दर भावना से ओतप्रोत है यह रचना। आदरणीया मुदिता जी के ब्लॉग से

मूँदते ही पलक
खिल उठते हैं 
गुलाबी फूलों से सपने 
मदिर मधुर एहसास 
होने का तेरे
उतर आता है




अगली रचना 'आइने का सच' हमें सत्य से रूबरू कराती है।हम खुद से झूठ बोलें और लोगों से झूठ बोलें,पर आईना झूठ नहीं बोलता।यह हमें हमारी वास्तविकता से परिचित कराता है । आदरणीय पुरुषोत्तम जी की रचना से ऐसे ही भाव प्रकट हो रहे हैं-


 -सच ही कहता था आईना....
करीब होकर भी, कितना वो अंजाना!

हो पास, जैसे कोई परछाईं,
किरण कोई, छांव लेकर हो आई,
छुईमुई, छूते ही सरमाई,
अपनत्व ये, सच सा लगे कितना,
सच ही कहता था आईना....
कितना वो अंजाना!

----------

 त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ।
आपकी
- अभिलाषा चौहान 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...