निवेदन।


फ़ॉलोअर

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

3606 ...जब सत्य की खोज करोगे तो जो सत्य है वह अवश्य मिलेगा

आज का अंक
हम सभी की प्रिय
आदरणीया  रेणु जी के द्वारा संयोजित है-
चलिये फिर आनंद लेते हैं-

मेरे स्नेही पाठकवृन्द को मेरा सप्रेम अभिवादन! एक बार फिर से मंच पर हाजिर हूँ आज की  प्रस्तुति के साथ! सबसे पहले हिन्दी के यशस्वी और मंचों के सर्वाधिक लोकप्रिय  कवियों में से एक 'प्रियांशु गजेन्द्र की एक कालजयी और शान्ति और न्याय के लिए हो रहे  युद्ध पर प्रश्न उठाती   प्रासंगिक रचना---

क्या अब कर्ण नहीं बहते हैं गंगाजल में,
क्या निश्चिन्त हो गयी जग में कुन्ती मायें,
सर्वनाश हो गए कहो कुल दुशाशनों के,
या लुटती रहती हैं अब भी द्रुपद सुताएँ।
कहो युधिष्ठिर भोर हो गयी क्या भारत में,
या सूरज हो रहा अस्त कैसा लगता है?


 अब आज की चुनिंदा रचनायें---


 किसी की मधुर  स्मृतियों के साथ जीना और उन्हें अपने भीतर जीवंत देखते रहना जीवन जीने का बहुत बड़ा संबल होता है।  बरामदे की धूप में  , आत्मा से लिपटी  किसी बहुत खास  की सुहानी यादों से संवाद करती रचना   आदरणीय शान्तनु जी की लेखनी से एक मोहक अंदाज में -----
यूँ तो ज़िन्दगी की त्रिकोणमिति होती
है अपने आप में उलझी हुई, फिर भी
हम ढूंढते हैं जटिल समीकरणों
का हल एक दूसरे के अंदर,
इक अदृश्य रसायन ,
जो जोड़े रखता है  हमारा वजूद//

अहाते की धूप - -


यूँ तो ज़िन्दगी की त्रिकोणमिति होती
है अपने आप में उलझी हुई, फिर भी
हम ढूंढते हैं जटिल समीकरणों
का हल एक दूसरे के अंदर,
इक अदृश्य रसायन
जो जोड़े रखता
है हमारा
वजूद,



 जहाँ आम आदमी की सोच समाप्त होती है, 20 वीं सदी के प्रखर विचारक ओशो का चिंतन  वहाँ से शुरु होता है। विषय धार्मिक हो या सामाजिक, आध्यात्मिक हो अथवा बौद्धिक, ओशो की सारगर्भित और प्रचंड  व्याख्या ने उसे नये आयाम तक पहुँचाया।उनके निर्भीक  विचारों में धर्म में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रचलित पाखंड़ उजागर हुये जिससे उन्हें  सबसे विवादित आध्यात्मिक गुरु  माना गया।ओशो की जयंती पर उन्हें समर्पित आदरणीय
अरुण साथी जी का भावपूर्ण लेख--

आचार्य ओशो रजनीश 


इस छोटी सी कहानी के माध्यम से ओशो रजनीश ने यह बताया कि ढल को खुद महसूस करो। तब उसे मानो। जब सत्य की खोज करोगे तो जो सत्य है वह अवश्य मिलेगा। बशर्ते उसे कोई खोज करने वाला हो। इसलिए वह व्यक्ति पहले इस सत्य को खोजने गया कि दरवाजा बंद है अथवा खुला हुआ।


बालमन की कल्पना बहुत मासूम और कोमल होती है।उसके भीतर हर जिज्ञासा का समाधान ढूँढने की प्रबल  लालसा छिपी रहती है। उसके लिए दुनिया की हर गतिविधि रोमांचक और अनूठी है।वह अपने प्रश्नों का उत्तर पाये भी तो किससे! इसी तरह के  बाल मन की जिज्ञासाओं का एक सरल-सा संसार सहेजता बालकवियों का सुन्दर ब्लॉग है---'बाल सजग'।मेरा विनम्र निवेदन है कि कृपया  नन्हे शब्द शिल्पियों की  कविता के अस्फुट स्वरों को अपना आशीष प्रदान कर प्रोत्साहित करें। कक्षा  छह के छात्र और नन्हे कवि नीरू कुमार की एक रचना----
कौन है वो जिसने बनाया है मेरा संसार,
कौन है वो जो सिखाता जीने को संसार । ///


किसी समय कुएँ मात्र एक  जल व्यवस्था के संवाहक नहीं थे, एक  सामाजिक ,सांस्कृतिक  आस्था और आपसी मेलजोल का सशक्त माध्यम थे। ना जाने कितनी कहानियाँ ,कितने किस्से इन कुओँ  से जल भर कर लाने के   बहाने परवान चढ़े।आज ये लोक जीवन की स्मृतियों का हिस्सा भर बन कर रह गये हैं।पर कहीं आज भी कोई कुआँ जिन्दा है और अपने अमृतजल से पथिकों की प्यास बुझा रहा है। इस कुएँ का मधुर प्रसंग पढें

आदरणीय देवेन्द्र पाण्डेय जी के ब्लॉग 'बेचैन आत्मा'पर -----

साइकिल  की सवारी

इस कुँए के पानी को अमृत माना जाता था। पुरनिए कहते थे कि जो इस कुएँ का पानी पेट भर पी ले उसे कोई रोग हो ही नहीं सकता। आज भी इसके कुँए पर लिखा है, 'अमृत कुण्ड'।आज के आधुनिक समय में जब अधिकांश कुएँ सूख चुके हैं, इसे जिंदा देखकर खुशी होती है 



भावनाओं और स्मृतियों  का जीवन्त दस्तावेज है डायरी।पुरानी डायरी के पन्नों से जब  बीते लम्हे झाँकते हैं तो बचपन के  अनगिन भूले-बिसरे  दृश्य  सजीव हो सामने आ खड़े होते हैं।उन्हीं में अनंत यात्रा पर गये  स्नेही पिता सहसा लौट आते हैं और इस  निष्कलुष  स्नेह के  तानेबाने  में उलझ जाती है आत्मा और  तनिक भी विलग नहीं होना चाहती स्मृतियों के इस हरे भरे संसार से,आदरणीय संदीप जी की लेखनी से---

पुरानी डायरी

बाबूजी नहीं हैं,लेकिन डायरी है, 
उस पर अब भी उनके भाव में लिपटे शब्द हैं
सीख दे जाते हैं 
उम्र के थकान वाले मौसम में।
हां डायरी पीली हो गई है
शब्द पीले हो गए हैं,हां यादें अब भी हरी हैं
जैसे कि बाबूजी की मुस्कान।///


और अन्त में बिहार के सुरीले सुत यशस्वी संगीतकार चित्रगुप्त जी के अमर संगीत और जीवन संघर्ष की  यात्रा को संजोती पुस्तक ' चल उड़ जा रे पंछी '

की सुन्दर , सारगर्भित और भावपूर्ण समीक्षा

 आदरणीय विश्वमोहन जी के ब्लॉग से---------- 

चल उड़ जा रे पंछी!

अब इसे लेखक का वैचारिक लालित्य ही कहेंगे कि हिंदी धुनों की इस चित्र-कला का चित्रण करते समय समानांतर लोक-भाषा की लोक-धुनों के उद्भव की कला से वह किंचित बेख़बर नहीं रहता। भोजपुरी फ़िल्म के इतिहास का रचना-काल होता है १९६२। और, इतिहास के इस आँगन को चित्रगुप्त अपने संगीत की रस-माधुरी से सराबोर कर देते हैं। ‘हे  गंगा मैया तोहे पीयरी चढ़इबो’ में चित्रगुप्त ने गीत-गंगा को अपने मोहक संगीत की पीयरी ही तो चढ़ायी है। 

--------/////-------

आशा है आज का अंक आपको अच्छा लगा होगा
आज के लिए इतना ही 
- रेणु




सोमवार, 12 दिसंबर 2022

3605 / "ऊ ला ला ......."

 

नमस्कार ! 

आज कल चुनाव का मौसम ऐसा रहता है कि हमेशा  यही लगता है  कि कहीं  न कहीं हम किसी को चुन ही रहे हैं ......एक  राज्य की चुनाव प्रक्रिया  ख़त्म नहीं होती  दूसरे  राज्य की तैयारी शुरू ....... और नेता लोग आपस में  एक दूसरे को किस दृष्टि से देखते हैं ये तो आपको इस लेख को  पढ़ने  पर पता चलेगा .... 

ऐसा भी कोई कुत्ता होता है??



एक हमारे कुत्ते हैं, जिस पर भौंकना चाहिये, उस पर भौंकते नहीं मगर कोई गरीब भिखारी दिखा तो गली के कोने तक भौंकते हुए खदेड़ देंगे. जो दो रोटी डाल दें, उसके घर के सामने पूरी सेवा भाव से डटे रहेंगे और उसके मन की कुंठा के पर्यायवाची बने हर गुजरती कार पर भौंक भौंक कर झपटते रहेंगे. अक्सर तो उस घर पर आने वाले परिचतों पर ही झपट पड़ेगे. 

हम किसी को कुछ नहीं कह रहे ...... सोचने का क्या है ? इंसान कुछ भी सोच सकता है ...... लेकिन लेखकों की कल्पना शक्ति किस गति से चलती है ..... इसका जायजा लीजिये इस लेख में .... 


यह अत्यंत सुखद क्षण था जब मेरी कल्पना(चावला) की आत्मा सजीव हो उठी और मैंनें अपने सहयात्री  के  साथ यान मे  प्रवेश  किया. पलायन वेग के साथ यान को वैज्ञानिकों ने उपर फेंका. पृथ्वी के वायुमंडल को चीरते हुए यान अंतरिक्ष मे कुदने को तत्पर हुआ और मैं धरती माता के मोह के गुरुत्व-बंधन से अपने को मुक्त करता हुआ मातुल लोक की ओर लपका |

इस लेख की सार्थकता यही है कि  पढ़ते हुए लगा कि लेखक के कदम चन्दा मामा  पर  पड़ ही गए हों .........  आपको भी यही लगा न कि लेखक महोदय चन्द्र यात्रा से लौटे हैं ? लेखन वो कला है जो असंभव को भी संभव बनाने की सामर्थ्य  रखती है ........ हर एक के जीवन में संघर्ष है ...... पल पल हम अपने आप से भी युद्ध करते चलते हैं ..... और एक ऐसी ही बानगी इस रचना में ...... 


निःसंदेह,
धरती तब भी खून से लाल होती है
लेकिन अभिमन्यु युगों की प्रेरणा बनता है 
न मुक्त होता है,
न होने देता है !

तो अपनी जीजिविषा का हुंकार करो
शंखनाद करो .

 और  जिजीविषा  के लिए शंख नाद की बात कर रहीं हैं ये कवयित्री  और हमारे  स्वास्थ्य   विशेषज्ञ  एक ब्लॉगर हैं  वो  सीधे बात न कर व्यंग्यात्मक तरीके से कुछ कहना चाह रहे हैं .... 

घर में पूरे दिन बैठे रहकर टीवी देखते समय मेरी स्पोर्ट्स वाच रिमाइंडर देती रहती है कि अब कम से कम खड़े ही हो जाओ भैया ? इसे फेंक ही दूँगा किसी दिन गुस्से में  !
 
अब आप गुस्सा  छोड़िये...... मन को शांत कीजिये  और  इम्युनिटी  बढ़ाइए ...... चलिए कुछ मीठा हो जाये ....... सर्दी का मौसम  और हलवे की बात ....... यूँ ही आनंद आ जायेगा .... 


मुझे तो यह रेसिपी  बहुत पसंद आई ...... एक बार कोशिश तो ज़रूर करुँगी  😅
 सर्दी भगाने  का उपाय भी हो गया और मन भी मीठा  हो गया ....... दिसंबर माह और दिसम्बर को याद न किया जाय  , ये तो हो नहीं सकता .......  दिसंबर में क्या क्या याद आ जाता है इस पर एक नज़र .... 


ओ दिसंबर ! 
जब से तुम आये हो 
उम्मीदों की ठंडी बोरसी 
अंधियारे में 
सुलग रही है |

 यहाँ तो दिसंबर का यथार्थ चित्रण हो रहा है और  हमारे ब्लॉगर साथी कल्पना की उड़ान में न जाने  कहाँ कहाँ विचरण करते हैं  ......... मन को मोह लेने वाला वर्णन  आप भी पढ़ें ... 

रूप पुष्पित पुष्प ज्यों

भृंग लट उड़ते मधुप

माधुरी लावण्य है

चाल चलती है अनुप

देख परियाँ भी लजाए

स्वर्ण काया सोहिनी।

पढ़ते हुए जैसे सारा सौन्दर्य आँखों  के सामने आ गया हो ....... वैसे सौन्दर्य की व्याख्या भी सब अलग अलग अंदाज़ में करते हैं ........ किसी को कुछ पसंद आता है तो किसी  अन्य  को कुछ और .....

विल्स ...


एक पुरानी विल्स की सिगरेट जैसी है.
ख़ाकी फ्रौक में लड़की सचमुच ऐसी है.


हंसी-ठिठोली, कूद-फाँद, ये मस्त-नज़र,
अस्त-व्यस्त सी लड़की देखो कैसी है.

वाह .... गज़ब ही कल्पना है ......... लड़की को सिगरेट जैसा ही बता दिया ........ वैसे सोच तो मस्त है ....... लेकिन बहुत से लोग शायद डर्टी डर्टी कह देंगे ......याद आया विद्या बालन की  मूवी  आई थी डर्टी ......... बहुत चला था तब ..... ऊ ला ला .......  आपको भी   पढ़वाते  हैं ऐसा ही कुछ ...... 



अब इस बुम्बाट रचना के बाद  समझ नहीं आ रहा कि क्या  लिखूँ  ? ....... बस आप लोग कुछ गलत मत समझ लीजियेगा ....... क्यों की बहुत बार आपको खुश करने के लिए लोग आपसे बात छुपाते हैं उनका इरादा झूठ बोलने का होता नहीं है ......  इसी बात को एक लघु कथा में पढ़िए ....



"अरे मम्मी रुको ! ऐसा मत सोचो (कहकर निधि हाथ जोड़कर बोली "सॉरी पापाजी ! आज आपसे किया प्रॉमिस तोड़ रही हूँ,बहुत बहुत सॉरी ! पर आज ये प्रॉमिस नहीं तोड़ा न, तो यहाँ सास-बहू के रिश्ते में मनमुटाव बढ़ता ही जायेगा , मुझे माफ करना पापाजी" ! )  फिर बोली  "मम्मी ! ना तो दुकानदार ने उन्हें ठगा है और ना ही भाभी  झूठ बोल रही,  झूठ तो आपसे पापाजी कहा करते थे" ।

अच्छा हुआ जो ग़लतफ़हमी जल्दी ही दूर हो गयी  और रिश्तों की गरिमा बची रह गयी ....... यूँ तो बचाने को हमें बहुत कुछ बचाना चाहिए ........ लेकिन कहाँ कर पाते हैं ....... गाँव ख़त्म होते जा रहे हैं और शहर के   ड्राइंग रूम  में  हम  गाँव  बसाने का प्रयत्न  करते हैं ......

फूलदान में सजते गाँव


एक तलैया चर-चर नाव
कब्जा किया जमाया पाँव ।
जलकुंभी के फूल सजे हैं
फूलदान में  सजते गाँव ॥
बगुला-बतखें दूर उड़ गए
झटका देकर तगड़ा ॥

अंत में  ईश्वर को याद करते हुए  आज की  इस  हलचल  को विराम देती हूँ  ----


तीनों लोक हुए बलिहारी,

देख छवि वो न्यारी।

ध्यान लगा के ऐसे बैठे,

सुध न रही हमारी।

पत्ता-पत्ता देख रहा है,

लीला राधा-श्याम।


 एक सप्ताह बाद फिर मुलाकात होगी ........ 

नमस्कार 

संगीता स्वरुप . 






रविवार, 11 दिसंबर 2022

3604 ...स्याह परछाइयों के नीचे दबा रहता स्व - संघर्ष का इतिहास

 सादर अभिवादन

कहाँ पर थे, कहाँ पर हैं
सड़क पर थे, सड़क पर हैं।

हमें रोटी ना,कपड़े ना
मंका भी ना,डगर भर है।

सड़क के ढोर देखें हैं
जुगाली पर ज़िंदा भर हैं ।
-पीताम्बर दास सराफ

अब रचनाएँ देखें ...


इक ख़ामोश तरंगित
आवाज़ गूंजती रहती है हमारे
आसपास, स्याह परछाइयों
के नीचे दबा रहता
स्व - संघर्ष का
इतिहास ।





सुना है,
सड़कों को अच्छे लगते हैं
सरसों के खेत,
सिर पर रखे हुए
पानी के मटके,
घरों से उठते
धुएँ के गोले,




इक दूजे पर
कूद/काट कर
खेल रहे थे दुदमुहेँ पिल्ले
खेलते-खेलते दौड़कर
चूसने लगे
गहरी नींद सोई
कई स्तनों वाली माँ के
एक-एक स्तन!




प्रताप ने अकबर की बात जारी रखते हुए कहा, “....ऐसे किसी भी कदम को रोकने के लिए 
राणा प्रताप है। लेकिन आपने मेवाड़ राज्य और मेरे पिता महाराज उदय सिंह की बात का सम्मान रखा, इसका मैं आभारी हूँ। आपके कुछ जासूस सैनिकों को मैंने पूर्व दिशा के 
जंगल में बंदी बनाया था, उन्हें छुड़ा लें।”

अकबर और प्रताप को एक-दूसरे की हिम्मत और उसूल पसंद आ रहे थे। 
अगर वो दुश्मन राज्यों से ना होते तो शायद बहुत अच्छे दोस्त होते। अकबर का मन प्रताप को मेहमान बनाने का था लेकिन ये मौका ठीक नहीं था। उसने सोचा कि कभी बेहतर स्थिति 
में वो प्रताप के साथ बैठेगा।

फिर कुंवर प्रताप ने वहां से विदा ली। कुछ देर बात हवा से बातें करते 
चेतक पर सवार महाराणा प्रताप मेवाड़ का सम्मान वापस लेकर लौट रहा था।

दो दिन बाद मेवाड़ के किले का एक प्रहरी रात के अँधेरे में चिल्लाया।

“कुंवर प्रताप, वापस आ गए!”

इतने दिनों से इंतज़ार में बैठे ऊंघते किले में जैसे जान आ गयी। 
हर झरोखे से एक नारा गूँज उठा!

“महाराणा प्रताप की जय!”




और जो व्यंग्य स्वयं ही 
अंधा, लूला और लंगड़ा हो
तीर नहीं बन सकता
आज का व्यंग्यकार भले ही "शैल चतुर्वेदी" हो जाए
'कबीर' नहीं बन सकता।


आज्ञा दीजिए
सादर नमन

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

3603... मानव

       हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...

मानव अधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। मानवाधिकारों की पहली वैश्विक घोषणा और नए संयुक्त राष्ट्र की पहली प्रमुख उपलब्धियों में से एक, मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंगीकरण और उद्घोषणा का सम्मान करने के लिए तिथि का चयन किया गया था।

मानव  जीवन जो हमें यह मिला, 

प्रकृति का यह सर्वोत्तम उपहार ।

हम जीवन को चार चाँद लगा दें,

चाहे जितना हम पाल लें विकार ।।

जीवन हमारा जितना सुंदर होगा,

उतना ही सुंदर होगा यह संसार ।

मर रही है मानवता

रिश्ते भी हैं खो रहे

संवेदनाएँ कुँभकर्णी 

नींद के आग़ोश में हैं।

मानव जैसे मानव रहा ही नहीं

कदम दर कदम,

लगातार

अतीत के अनुभवों का ले सहारा,

अपने को सुधारा,

अपने रूप को सँवारा।

हम मानव जो कभी झूलते थे

पेड़ों की शाख से,

कभी रहते थे

कंदराओं, गुफाओं में।

आदि मानव मैं –

आदिम – सदियों से

सदियों तक।

अवसर ही ना मिला

सभ्य होने का ।

चढा मुखौटे सँवारता रहा

बस अपने आपको।

>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

3602....उन्मुक्त गगन के पाखी-सा

शुक्रवारीय अंक में
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।
---------

किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये।-ओशो
और हाँ, मुझे ऐसा लगता है कि
समय-समय पर आत्ममंथन भी करते रहना
अंतर्मन की शांति के लिए औषधि है आत्ममंथन।
मन में उत्पन्न अनेक नकारात्मक विचारों की दिशा परिवर्तित कर जीवन की दशा में सकारात्मक ऊर्जा
प्रवाहितकी जा सकती है।

-----//----

आइये आज के रचनाओं के संसार में चलते हैं-

प्रेम की कोई भाषा नहीं 
होती, प्रेम का फूल मौन में खिलता हैं। प्रेम संगीत है, प्रेम अंतर्नाद है, प्रेम ही अनाहद नाद है।
सुकोमल ,सहज,सरल भावों से परिपूर्ण 
प्रिय रेणु दी की रचना 

मीठा ना  तुझसा छ्न्द कोई.
ना  बाँध सके अनुबंध कोई!
उन्मुक्त गगन के पाखी-सा ,
सह सकता नहीं प्रतिबंध कोई 
 कोई रोके,रोक ना पाये 
 तोड़  निकले हर इक कारा!


सर्वे भवन्तु सुखिनः! हमारे लिए यही धर्म का मूल सिद्धांत भी होना चाहिए। केवल दिखावे के लिए धर्म का अनुपालन अनुचित है।  वास्तविक धर्म मानवता की सेवा है। आस्था 
के मूल में निहित व्यापक दृष्टिकोण अगर लोक कल्याणकारी हो तो समाज मानवता के नाम पर कभी धर्म को नहीं कोसेगा।
पढ़िये सकारात्मक भावों से परिपूर्ण  
आदरणीय देवेंद्र सर की रचना


42 दिन!
इतने दिन
कम नहीं होते
कामना पूर्ण होने के लिए,
इतने दिन
कम नहीं होते
निराश मन में
उम्मीद की नई किरण 
जल जाने के लिए!
या इतने दिन
कम नहीं होते
किसी को मरने से 
बचाने के लिए!

मन से निकले भाव जब पन्नों पर
रस टपकाते हैं तो इंद्रधनुषी कहानियां बनती है
मन से जब सुरीली तान फूटती है
कान्हा जी बंसुरी ताल देती महसूस होती है
आप भी महसूस कीजिये 
आदरणीया कविता दी के पुत्र की भावनाओं को
तुम जो मुस्कुरा दो तो खुशियां भर दो तुम दिल में हमारे जब से है जाना तुम्हें तो तुम ही लगी दुनिया में सबसे प्यारे ओ मेरे हमदम बात हो आज की या कल की बात रहेगी सच एक यही कि मेरे दिल में हमेशा हो तुम।



नीले नीले 
आसमां में 
रूई से बादल 
उड़ने लगे,
गुनगुनी धूप की 
बारिश ने, रुत को 
रंगीन बनाया है।

ऋतु के स्वागत में लेखनी से इत्र छिड़कती
 डॉ. सीमा भट्टाचार्या


घुमड़ता बादल वह
सांझ सिंदूरी
बरसता बूंद
धूप लहरी सा

धनकता पहाड़ वह
हरीतिमा हरी
महकता द्रुत
फूल पापड़ी सा


कभी-कभी कोई लेखनी हृदय को हौले से
छूकर चमकृत कर देती है आदरणीया मीना दी की
कहानियों के जादुई भाव महसूस किये जा सकते है।
बाल मन के निष्कलुष और स्नेहिल भावों को गूँथती
एक लघुकथा जो पाठकों को वर्तमान समय में
विलुप्त होती सामजिक 
और मानवीय व्यवहारों को सोचने के लिए मजबूर करती है।



वह दो दिन से देख रही थी श्यामा काकी के घर से किसी तरह की सुगबुगाहट नहीं थी ।कल स्कूल से आते वक़्त उनके घर का दरवाज़ा भी खुला देखा मगर सांझ के समय उठता धुआँ  नहीं देखा छत की मुँडेर थामे वह यह सोच ही रही 

होती है कि माँ की आवाज़ आती है - “अब आ भी जा नीचे., 

अंधेरा हो रहा है !” 




आज के लिए इतना ही 
कल का विशेष अंक लेकर
आ रही है प्रिय विभा दी।
-----

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

3601...'पाँच लिंकों का आनन्द' का 3600 वां अंक...

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक में पाँच रचनाओं के साथ हाज़िर हूँ।

ब्लॉग जगत् में छाई हुई नीरवता के बीच आज आपका सामूहिक ब्लॉग 'पाँच लिंकों का आनन्द' अपना 3600 वां अंक आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा है। सृजन कभी संतृप्ति की चादर नहीं ओढ़ता है। रचनाधर्मिता नवीनता के साथ आयाम तलाश ही लेती है। करोना-काल के उपरांत हमारा जीवन बदल-सा गया है। हमारा नमन उन रचनाकारों को जो हर हाल में लेखन की निरंतरता को बरक़रार रखे हुए हैं अपनी सामाजिक जवाबदेही के साथ साहित्य-सेवा में रत हैं। 

'पाँच लिंकों का आनन्द' परिवार अपने सुधी पाठकों,रचनाकारों, शुभेच्छुओं,सहयोगियों का सादर आभार मानता है। हम आशा करते हैं आपका स्नेह और आशीर्वाद हमें निरंतर मिलता रहेगा।

आइए अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें-

घर की रोनक

कोई ना आता पास तुम्हारे

घर की बस्ती होती वहां रहने वालों से

यदि हम ना होते घर कभी घर नहीं होता

घर का कोई वजूद नहीं होता |

६८३. आइसक्रीम

मुझमें मिठास हो न हो,

उजियारा होना चाहिए,

मैं तैयार हूँ पिघलने को,

पर आइसक्रीम की तरह नहीं,

मोमबत्ती की तरह.

आसमानी बिम्ब--

शीशे की है ज़मीं, मोम सा  पिघलता आस्मां,
न जाने कौन है वजूद घेरा हुआ अंदर - बाहर,

पीपल सा पल

यूं भटका सा, इक पथिक मैं,

आकुल, हद से अधिक मैं,

जा ठहरूं, वहीं हर पल,

घनी सी छांव उसकी, करे घायल!

वो दो पल, जैसे घना सा पीपल....

मैं तो प्यार हूँ

तुम्हारा जाना

तुम्हारे जीवन में क्या लाएगा नहीं जानती

मेरा क्या है
मैं तो प्यार हूँ
मुस्कुराऊंगी और धरती मुस्कुरा उठेगी...

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


बुधवार, 7 दिसंबर 2022

3600 ..... ब्रहमाण्ड को हम जैसी ऊर्जा सौंपते हैं वैसी ही ऊर्जा वह हमें लौटाता है

आज का अंक अतिथि
चर्चा कार प्रिय रेणु जी के द्वारा संयोजित है।
आप पाठकों को समर्पित करते हुये उनका तहेदिल से स्वागत करती हूँ। 

 मेरे स्नेही पाठक वृन्द को मेरा सादर और सप्रेम अभिवादन !

आज पांच लिंक मंच पर  अतिथि चर्चाकार  के रूप में उपस्थित होकर असीम गर्व की अनुभूति हो रही है | यदि देखा जाए ब्लॉग जगत में इन दिनों लेखन  बहुत कम हो रहा है |फिर भी  कई लोग हैं जो नियमित और सार्थक  लेखन कर रहे हैं |उन्हीं में से कुछ रचनाएं  लेकर आपके समक्ष उपस्थित हूँ | आशा है आप सबको पसंद आएँगी |
 
शोध बताते हैं कि  ब्रहमाण्ड  को हम जैसी ऊर्जा सौंपते हैं वैसी ही ऊर्जा वह  हमें लौटाता है। हमारे शब्दों में यदि आभार हो तो वे शब्द हमारे जीवन को करुणा, दया और प्रेम से भरकर अन्तर्मन की शुद्धि को प्रेरित करते  हैं।इसी आभार को सहेजने और आत्मशुद्धि हेतु जन्म हुआ आभार डायरी  यानि Gratitude journal का ।

प्रिय अनंता सिन्हा की आभार डायरी का एक पन्ना
अपनी स्नेही और  कर्मयोगी नानी ( जिन्हें वे प्यार से न
न्नन पुकारती थी )के नाम जिसमें
उनके बहु आयामी व्यक्तित्व के दर्शन होते हैं।उनके
दिये  संस्कारों ने ही साहित्य जगत
 को एक अत्यंत संवेदनशील रचनाकर दी है।


"तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में  शामिल है ,
जहाँ भी जाऊँ , ये लगता है तेरी महफ़िल है"
और बस मुझे  "नन्नन"  की याद आ गई ।



नदी हो जाना  ....
जब नदी के विशाल हृदय में आसमान प्रतिबिंब रूप में उतरता  है तो उसके साथ   बादल और चाँद भी  अपनी मोहक अठखेलियों के साथ नदी के निर्मल जल में अपने बहुरंगी  अस्तित्व को घोल कर नये रूप में प्रकट होते हैं।जिसके आभासी स्पर्श से बतखें ,पेड़ ,फूल ,मछलियाँ भावविभोर होते हैं तो नदी इस आनन्द की मौन साक्षी बनती है।गिरिजा कुलश्रेष्ठ जी की  भावपूर्ण रचना में पढिये  कि  कितना मनमोहक है आसमान का नदी हो जाना ---


चाँद भी नदी में उतरकर
झूलता है लहरों के पालने में .
भूलता है ,कि चलना आसान नही है
नदी हुए आसमान में .
डगमगाता है ,फिसलता है ,
गीला होगया चाँद .
 लेती हैं उसे
पानी पर झुकी बेंत की टहनियाँ


माता-पिता  के दिए नाम नन्द राम दास से  बने कवि बालबैरागी जी  के बहु आयामी व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जानने के लिए एक अनमोल लेख ब्लॉग ' एकोहम' से ,  जिसमें बैरागी कवि की उपलब्धियों भरी जीवन यात्रा का रोचक और भावपूर्ण वर्णन है वो भी उन्ही के द्वारा |

कहा जाता है राजनीति में दुश्मनों की और साहित्य में ईर्ष्यालुओं की संख्या जितनी ज्यादा होती है, व्यक्ति उतना  ही अपने क्षेत्र में कामयाब माना जाता है।


मेरे माता-पिता अच्छे गायक थे। घर में संगीत का वातावरण था। पिताजी छोटी सारंगी (चिकारा) अच्छा बजाते थे। माँ के पास लोकगीत और सन्त गीत थे। सारा घर सुर में था। मैं कभी पिताजी और माँ के साथ गाया करता था। स्कूल के मंचों पर तो मैं चौथी-पाँचवीं कक्षा से ही आ चुका था। अपनी पहली कविता ‘भाई सभी करो व्यायाम’ अपनी चौथी क्लास में, 9 वर्ष की आयु में ही लिखकर अन्तर्कक्षा प्रतियोगिता में मैं अपनी कक्षा का प्रतिभागी प्रतिनिधि बना। चूँकि यह ‘भाषण प्रतियोगिता’ थी, सो तकनीकी तौर पर मेरी कक्षा हार गई, पर मुझे कविता के कारण पहला पुरस्कार मिल गया था। यह सन् 1940 या 41 का वर्ष था।



जीवन को अलग नजरिये से देखती  भावपूर्ण
रचनाओं का अभिनव संग्रह है शान्तनु सान्याल जी का सुन्दर ब्लॉग 'अग्निशिखा'।उन्ही के ब्लॉग से जीवन की निस्सारता पर,  दुनिया की  सार्वभौम उदासीनता को उजागर करती एक रचना।जिसमें कवि मन के गहन नैराश्य भाव की मार्मिक अभिव्यक्ति हुई है।कहाँ कोई मिट गये लम्हों को सहेजता है--आत्ममुग्धता में जी रहे लोगों का यही सच है।


स्मृति आलोक दीर्घायु नहीं होते, बहुत जल्द
लोग भूल जाते हैं झरते पत्तों की कहानी,
सूखे पलों को कोई नहीं चाहता है
सहेजना, टहनियों में कोंपलें


मनोज कायल जी की रचनाओं में प्रेम के संयोग-वियोग की सुन्दर और भावपूर्ण अभिव्यक्ति मिलती है।उनकी रचनाएँ मोहक शिल्प में गढी गई हैं जिन्हें पढ़कर सदैव अच्छा लगता है। भावनाओं को विस्तार देती हुई उनकी नयी रचना


इस धूप की साँझ छाँव बनी थी जो कभी l
बूँद उस ओस की संगिनी सी गुलजार थी ll

हीना सी महका जाती यह अटारी फिर उस गली l
याद आ जाती वो मासूम अठखेलियाँ जब कभी ll



जब भी हम निराशा से घिर जाते हैं उसी के मध्य  आशा की प्रबलता जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।जैसे रात के बाद सवेरा उगता है उसी तरह मायूसी के तम को हरने उम्मीदों का जगमगाता ज्योति पुंज उपस्थित हो जाता है।एक प्रेरक भावों की रचना
आदरणीया  'उर्मिला सिंह जी के ब्लॉग से  --



माना हिय में घनघोर अंधेरा है
सूरज पर बादल का पहरा है....
पवन बहेगा बादल को छटना होगा
प्राची से सूर्य रश्मियों को हँसना होगा।।
 

और अन्त में--
ओशो एक उच्च कोटि के चिंतक और दार्शनिक रहे हैं।साहित्य, धर्म , आध्यात्म के साथ-साथ शायद ही कोई ऐसा विषय हो जिस पर उनके सारगर्भित विचार उपलब्ध ना हों।उनके विचारों की गहनता में  डूब कर हर जिज्ञासु को  परमानंद की अनुभूति होती है।यदि उन्होने कथित रूप से उन्मुक्त आचरण को  अपनी आध्यात्मिकता का अहम हिस्सा ना बनाया होता तो संभवतःवे सदी के एक महान चिंतक कहलाये जाते।
कहा जाता है कि अपने लगभग  58 साल के लघु जीवन में उन्होनें  लगभग एक लाख किताबें पढ़ी।आश्चर्य की बात है कि इतनी पुस्तकें पढ़ने के बावजूद उन्हें कभी आँखों पर चश्मा नहीं पहनना पढ़ा।जब  उत्तम पाठक और विचारक ओशो से हिन्दी साहित्य के सुकुमार कवि प्रश्न करते हैं कि उनके सबसे प्रिय 12 लेखक कौन से हैं तो 12 से भारतीय संस्कृति के 4 आधार स्तम्भों तक का एक वह अत्यंत रोचक और भावप्रवण  वार्तालाप,जिसे  ओशो की जादुई वाणी ने और भी मोहक बना दिया है, मुझे लगता है कि हर साहित्य प्रेमी और जिज्ञासु को ये प्रसंग हर हाल में सुनना चाहिये।


इसके साथ ही प्रिय पम्मी जी को बेटे के विवाह की बधाई और शुभकामनाएं ।इस अंक पर सबकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
आज्ञा दीजिए
सादर नमन
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...