।।भोर वंदन।।
मधु प्रात ! मुक्त नभ में सस्मित
नाचती धरित्री मुक्त पाश!
रवि शशि केवल साक्षी होते
अविराम प्रेम करता प्रकाश!
मैं झरता जीवन डाली से
साह्लाद,शिशिर का शीर्ण पात!
फिर से जगती कानन में
आ जाता नवमधु का प्रभात!
- सुमित्रानंदन पंत
इसी मधुर प्रभात से नज़र डाले निम्न रचनाओं पर..✍
🍃
क्यों जुड़े थे तार अपने दरम्याँ
था नहीं जब प्यार अपने दरम्याँ
रात बोझिल, सलवटें, खामोश दिन
बोझ सा इतवार अपने दरम्याँ
प्रेम, नफरत, लम्स, कुछ तो नाम दो
क्या है ये हरबार अपने दरम्याँ..
🍃
मुझे काम वाली बाई रखना था तो इस बारे में सोसायटी के वॉचमन से बात करने पर उसने एक कामवाली बाई को भेजा। मैं ने सोचा कि काम पर लगाने से पहले उससे सब बातें तय कर लूं जैसे कि क्या महिना लेगी...कितने बजे आएगी...
🍃
बचपन से एक ही सपना था, बडा होकर विदेश
जाऊंगा, खूब पैसा कमा कर मै भी बडा आदमी
बनूंगा।बचपन से बडा होने तक बहुत कुछ सीखा,
बहुत कुछ बदला मगर बडा आदमी बनने की
परिभाषा नही बदली। और इसी ललक ने मुझे विदेश
में अच्छी नौकरी अच्छा पैसा दिलाया।
जाऊंगा, खूब पैसा कमा कर मै भी बडा आदमी
बनूंगा।बचपन से बडा होने तक बहुत कुछ सीखा,
बहुत कुछ बदला मगर बडा आदमी बनने की
परिभाषा नही बदली। और इसी ललक ने मुझे विदेश
में अच्छी नौकरी अच्छा पैसा दिलाया।
🍃
जब तक जीवन
चलता जाए
साया साथ न छोड़ें
जाने कितने रूप रंग में
जीवन में रंग जोड़े
पैदा होते ही मिला मुझे
माँ के आंचल का साया
🍃
बंदिश लबों पे, लफ्जों पे पहरे बिठा दिए
अश्कों की हद में जख्म कुछ गहरे बिठा दिए।
है फासिला सदियों का हकीकत औ' ख्वाब में
अच्छा किया जो ख्वाब सुनहरे मिटा दिए।
।।इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह 'तृप्ति'...
































