यह तुमुनाद नहीं,
यह चेतावनी की दुदुंभियॉं है।
यह उबलते हुए रक्त की घेराबंदी है
जो हर छलावा और ढोंग का
इन्द्रजाल तोड़ना चाहती है।
सावधान!
असंतोष का यह भू-डोल
बदलाव का नया भू-गोल
गढ़ने को आतुर है...।
-----------
पांच लिंकों का अगस्त माह से एक अभिनव कार्यक्रम
लघुकथा लिखिए ....
कम शब्दों में .. बड़ी बात कह डालने का अवसर ..
एक अलक (अति लघु कथा ) लिख डालिए झटपट--
शब्द विशेष है "कल्पना"
तो आइए अपनी कल्पना को साकार कीजिए
रचना भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026
हमें प्रेषित करें, माध्यम है ब्लॉग संपर्क फार्म द्वारा
2 अगस्त 2026 को प्रथम अंक
पाक्षिक प्रकाशन
रचनाओं का चयन आपके द्वारा
निश्चित रूप से आप बेहतर लिखते है
आपके द्वारा लिखी रचनाएं प्रकाशित की जाएगी
साथ ही आदरणीय विभा दीदी के द्वारा त्रैमासिक प्रकाशित होने वाली
पत्रिका में स्थान पाने का भी अवसर मिलेगा।
हो अपार गगन जहाँ सम्मुख
मार्ग स्वयं ही खुलता जाता,
भय बनकर तो मात्र ह्रदय का
अंधकार ही जलता जाता !
हो भयभीत न पीछे मुड़ना
सदा स्वर्ण को तपना पड़ता,
हर इक लपट निखारे जाती
अंतर ओज ही साहस बनता !
नहीं जलती कोई लालटेन,
चुक जाते हैं दीपक के तेल-बाती,
जब नहीं भड़कता कहीं कोई शोला,
जब नहीं सूझता हाथ को हाथ,
घनघोर अंधेरा हँसता है ठठाकर,
तब मैं उठाता हूँ बीड़ा,






यह तुमुनाद नहीं,
जवाब देंहटाएंयह चेतावनी की दुदुंभियॉं है।
यह उबलते हुए रक्त की घेराबंदी है
सुंदर अग्रालेख के साथ
बेहतरीन अंंक
वंदन
बदलाव का नया भू-गोल गढ़ना ही होगा
जवाब देंहटाएंसाधुवाद
पांच लिंकों का अगस्त माह से एक अभिनव कार्यक्रम
जवाब देंहटाएंलघुकथा लिखिए ....
कम शब्दों में .. बड़ी बात कह डालने का अवसर ..
एक अलक (अति लघु कथा ) लिख डालिए झटपट--
शब्द विशेष है "कल्पना"
तो आइए अपनी कल्पना को साकार कीजिए
रचना भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026
हमें प्रेषित करें, माध्यम है ब्लॉग संपर्क फार्म द्वारा
2 अगस्त 2026 को प्रथम अंक
पाक्षिक प्रकाशन
रचनाओं का चयन आपके द्वारा
निश्चित रूप से आप बेहतर लिखते है
आपके द्वारा लिखी रचनाएं प्रकाशित की जाएगी
साथ ही आदरणीय विभा दीदी के द्वारा त्रैमासिक प्रकाशित होने वाली
पत्रिका में स्थान पाने का भी अवसर मिलेगा
प्रभावशाली भूमिका और सुंदर रचनाओं का संकलन, आभार श्वेता जी!
जवाब देंहटाएंसुंदर अंंक। आभार
जवाब देंहटाएंजी बहुत धन्यवाद जी
जवाब देंहटाएं