निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 3 मार्च 2021

2056..सपनों को छू जिंदादिली से जीभर जीना..

 ।। उषा स्वस्ति ।।

"क्षण-भर को दिख गई दूसरे घर में जा छिपने के पहले,

वह तू उषा! मेरी आँखों पर तेरा स्वागत है...

पत्तों की श्यामता के द्वीप डुबोते हुए

हुस्न हिना के गन्ध ज्वार-सी हरित-श्वेत जो उदय हुई है,

वह तू उषा! मेरी आँखों पर तेरा स्वागत है..!!"

मदन वात्स्यायन

आइए रूबरू होते हैं रचना प्रक्रिया के रूप से जहाँ दिल,दिमाग दोनों को मथ रही होती है...

जिंदगी का फलसफा



ये सख्त सी जिंदगी है दोस्तों, ये कई बार भुरभुरी सी होकर 
हाथों से फिसलने लगती है, ऐसा भी लगता है कि हम 
अपने आप से कोसों दूर निकल गए हैं, कहीं दूर एक स्याह रेगिस्तान..
⚜️⚜️

बहल जाएगा

वक्त मुश्किल है मगर, ये भी निकल जायेगा
रेत की तरह ये भी, हाथों से फिसल जायेगा

यकीं रखो तो जरा, आंच-ए- इश्क पर जानिब

वो संगे दिल ही सही, फिर भी पिघल जायेगा..

⚜️⚜️


तोड़ो ये भ्रम



मुड़ कर, देखते हो क्या?
अपनों से, नाते तोड़ कर,

खुद, तुम ही गए, सब छोड़ कर,
मुँह, मोड़ कर,
अंजान पथ,
अब सामने है, गहरी सी खाई,
पीछे, बस एक परछाई
⚜️⚜️

【संदर्भ-: अभी-अभी फरवरी के महीने ने रुखसत ली है।फरवरी माह में दिनांक 27 को दिल्ली का तापमान 31.7℃ पहुँच गया था।】

बसंत ऋतु का नाम सुनते ही मन का उपवन खिल उठता है।ठीक वैसे ही जैसे संसद में किसी भी सामाजिक योजना का नाम सुनकर आम-जन ..

⚜️⚜️

बंदिशों की डोर से हम ऐसे बंध गए l
उलझनों में उलझ उनकी तारुफ़ को तरस गए ll

सिलसिला खतों का जाने कहाँ गुम हो गया l
मुँडेर से जैसे पतंगों का माँझा कट गया ll

खनखियों से बातें करना दूर से आहें भरना l 
सपनों में सपनों को छू जिंदादिली से जीभर जीना..
⚜️⚜️

नेह, गेह की गठरियों संग पाँच लिंकों के आनंद परिवार के सौजन्य से श्वेता जी के लिए चंद शब्द..
"जीवेत शरद: शतम् शतम्, 
सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम् । 
भवतु मंगलम् विजयीभव सर्वदा,
 जन्मदिनस्य हार्दिक शुभेच्छा: ।।"💐💐

⚜️⚜️
।।इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️

13 टिप्‍पणियां:

  1. उत्साह, हर्षोल्लास ये सब कोरोना काल में दफ्न हो गया..
    बहरहाल शुभकामनाएं स्वीकार करिए सखी श्वेता..
    बेहतर प्रस्तुति..
    आभार..
    सादर..

    जवाब देंहटाएं
  2. सभी साहित्य प्रेमियों को सुप्रभात और सादर अभिवादन 🙏🙏। पठनीय और सराहनीय लिंको के साथ शानदार प्रस्तुति पम्मी जी। प्रिय श्वेता के लिए मेरी तरफ से भी यही कामना ------

    जीवेत शरद: शतम् शतम्,
    सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम् ।
    भवतु मंगलम् विजयीभव सर्वदा,
    जन्मदिनस्य हार्दिक शुभेच्छा: ।
    जन्म दिन पर ढेरों प्यार शुभकामनाएँ और बधाई। यशस्वी और चिरंजीवी रहो प्रिय श्वेता। माँ शारदे की कृपा तुम्हारी लेखनी, वाणी और जीवन पर यूँ ही बनी रहे। सपरिवा सानंद और सकुशल रहो सदैव
    🎂🎂🎂🎂🎂🎂
    🌹🌹🌹🌹🌹🌹
    💐💐💐💐💐💐
    🌹🌹🌹🌹🌷

    जवाब देंहटाएं
  3. आज सम्मिलित सभी रचनाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं और आपको सस्नेह बधाई पम्मी जी🙏🙏 🌹🌹

    जवाब देंहटाएं
  4. सप्रेम शुभकामनाएँ...
    मेरी बड़ी बहना को..
    नमन..

    जवाब देंहटाएं
  5. प्रिय बहन श्वेता जी को अन्तर्मन से शुभकामनाएं एवम जन्मदिन की बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  6. सभी रचनाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  7. प्रिय श्वेता सिन्हा जी को जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई 🙏

    जवाब देंहटाएं
  8. सुंदर संकलन एवम खूबसूरत प्रस्तुति के लिए बधाई पम्मी जी.. श्वेता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..जिज्ञासा सिंह..

    जवाब देंहटाएं
  9. आप सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत
    आभारी हूँ।
    पठनीय सूत्रों से सजे सराहनीयं प्रस्तुति।
    आपके.स्नेह के लिए बहुत बहुत आभारी हूँ
    प्रिय पम्मी दी।
    सादर।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रिय श्वेता दी। हमेशा हँसती मुस्कुराती रहें बहुत सारा स्नेह।����❤❤��������❤❤

      हटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...