निवेदन।


फ़ॉलोअर

रविवार, 24 मार्च 2019

1346.... जो न हो अपना उसे अपनाने की ज़िद करो,

जय मां हाटेशवरी.....
उलझी हुई दुनिया को पाने की  ज़िद  करो,
 जो न हो अपना उसे अपनाने की ज़िद करो,
 इस समंदर में तूफ़ान बहुत आते हैं तो क्या हुआ,
 इसके साहिल पर  घर  बनाने की ज़िद करो।
सादर अभीवादन......

पेश है....
आज के लिये मेरी पसंद.....
रास्ते की सुंदरता का लुत्फ़ उठा, मंजिल पर जल्दी पहुचने की कोशिश न कर....
आदरणीय मो. मनव्वर अशरफ़ी   द्वारा रचित


वाह ! हाजी साहब, खुद्दारी का सबक कोई आपसे सीखे | बड़े से बड़ा तकलीफ़ों का पहाड़ 
आपने हँसते-हँसते फ़तह कर ली, मगर औलादों के सामने ख़ुद को मोहताज होने न
दिया | आपने बता दिया कि अगर इरादे बुलंद हो, तो बूढ़ी हड्डियों में भी 
शेर जैसी ताकत समा जाती है........ |



आदरणीय प्रीति अज्ञात जी द्वारा रचित
गँवार लड़की कहाँ जानती है
अपने मौलिक अधिकार!
लड़की दौड़ रही है
जैसे दौड़ा करती थी उसकी माँ 
और उसके पहले नानी


आदरणीय शांतनु सान्याल जी  द्वारा रचित,
उतरन। सूखे पत्तों का वजूद जो भी
हो, मौसम को तो है हर हाल में
बदलना, मेरे घर का पता
तुम्हें याद रहे या न
रहे, हर मोड़ पर
है कहीं न
कहीं
पुरअसरार दहलीज़ ! ऐ दोस्त, दस्तक से पहले


आदरणीय अनीता जी द्वारा रचित
जबकि दूसरे प्रकार की चेतना वाले व्यक्ति कर्म को भार भी समझ सकते हैं और अपने अहंकार 
को बढ़ाने का साधन भी. कर्म चाहे कोई भी हो, सेवा, दान, धर्म अथवा खेती,
नौकरी और व्यापार, इसे करने वाले के मन की स्थिति कैसी है इस बात पर उस कर्म का फल 
उसे मिलेगा. स्वयं को जाने बिना हम यह कभी नहीं जान पाएंगे कि किस कर्म का
कौन सा फल हमने अपने लिए नियत कर लिया है. इसीलिए योग साधना का इतना महत्व है.


आदरणीय शशी गुप्ता द्वारा रचित
    फिर से दर्द दे जाती है । विचित्र सफर है जिंदगी का भी, इंसान अपने ख़्वाबों को सच करने 
के लिये क्या नहीं करता है। हर कोई दिवास्वप्न ही नहीं देखता है,
अनेक ऐसे भी हैं कि अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिये कितनी भी कठिन राह क्यों न हो, 
उस पर चलते हैं, बढ़ते हैं।  सांप- सीढ़ी के खेल की तरह उन्हें कोई गॉड फादर
नहीं मिलता कि वह पलक झपकते ही आसमान से बातें करने लगे। वह तो बड़े धीरे-धीरे 
कदम जमा कर लक्ष्य की ओर बढ़ता है, 


आदरणीय रवीन्द्र भारद्वाज जी द्वारा रचित
Image result for बारिश में नाचना
दूभर लगता हैं
सांस लेना
साँसों में
नाइट्रोज हो जैसे समायी
एकदिन वो भी था
जब हँस-हँसके
तुम बातें किया करती थी


आज का यह अंक आपको कैसा लगा?
अपनी  बहुमूल्य टिप्पणियों  द्वारा
हमे अवश्य अवगत कराएं....


धन्यवाद।


शनिवार, 23 मार्च 2019

1345.. शहीद



सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष

जिस तरह रचनाकारों के पसंद के राजनीतिक दल हो रहे हैं
अगर फौजियों सैनिकों के पसंद नापसंद होने लगे तो क्या होंगे
मन में आशंकाओं के उठते हुये बवंडर,
. दिल मायूसी में डूबा, जैसे कोई खंडहर
किसी भी अनहोनी को कर अस्वीकार,
दिमाग जा पहुँचा संभावनाओं के द्वार।
(कॉपी-पेस्ट)

शहीदों को नमन (कविता)


शहीद

शहीदों की शायरी के लिए इमेज परिणाम
शहीद
Indian army

शहीद
शहीदों को समर्पित कविता के लिए इमेज परिणाम
शहीद
शहीद पर नाटक के लिए इमेज परिणाम
शहीद




शहीद पर नाटक के लिए इमेज परिणाम
फिर मिलेंगे...
><
हम-क़दम के
तिरसठवें अंक का विषय
वसन्त
उदाहरण..

अभी-अभी ही तो आया है 
मेरे वन में मृदुल वसन्त- 
अभी न होगा मेरा अन्त 

हरे-हरे ये पात, 
डालियाँ, कलियाँ कोमल गात! 
अपना उपनाम 'निराला' लिखते हैं

अंतिम तिथिः 23 मार्च 2019
प्रकाशन तिथिः 25 मार्च 2019
रचनाएँ ब्लॉग सम्पर्क फार्म पर ही स्वीकार्य

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

1344..बुरा ना मानो होली है कहता नहीं है

स्नेहिल अभिवादन
अभी होलियाना ख़ुमार उतरा कहाँ है
हथेलियों में रची हुई मेंहदी अबीरी 
रंग-भंग,मन-मलंग तन थकन में चूर
पलाशी शाम आँखों से बिखरा कहाँ है

अभी होली मिलन के कार्यक्रम महीनेभर चलने वाले हैंं और इसी बहाने चुनावी कार्यक्रम में नये जोड़-तोड़ होंगे नये समीकरण बनेगे चलिये नये तमाशों का इंतजार करते हुये  मौसम के बदलाव का एहसास करते हुये आज की रचनाओं का आनंद लेते हैं। 

★★★★★

आदरणीया दीपा जी



न भाये रंग 
अबीर का
न सोहे गुलाल
नेह के रंग से पिया 
रंग दो 
चुनरिया लाल
★★★★★
आदरणीय दिलबाग सिंह विर्क जी

आसार हैं क़यामत बरपने के, देखो
क्या रंग लाएगा, उनका ज़ुल्फ़ संवारना। 

चेहरे के हाव-भाव देख चुप रह गया मैं 
चाहा था दिलो-जां से तुझको पुकारना। 

कभी आसां तो कभी बड़ा मुश्किल लगे 
किसी को आँखों से दिल में उतारना। 

आदरणीय डॉ.जफ़र...

किस नकाब में कौन सा चेहरा पोशीदा हैं,

बातो से लोगो का वज़न तोल लेता हूं ,

हैरान होता हूँ जब अपनी खुदगर्ज़ी से,

कितना एहसास बचा हैं दिल में टटोल लेता हूँ,
★★★★★★
आदरणीय नुपूर जी

यहाँ घोंसला बनाओ ।

दिन भर दाना चुगो ।
प्यास लगे तो पानी पियो ।
ये सब यहाँ मिलेगा ।
और प्यार मिलेगा ।
ज़्यादा कुछ नहीं,

देने को
हमारे पास भी ।
तुम्हें भी तो
चाहिए बस इतना ही ।
★★★★★
उलूक के पन्नों से आदरणीय सुशील सर

बुरा 
ना मानो 
होली है 


कहता 
नहीं है 



कभी किसी से 



सालों साल 



हर दिन 
गुलाल 
खेलने वाले की 



खुद की 
काली 
रात नहीं होती
★★★★★
और चलते-चलते एक विचार मंथन जरुर पढ़े
आदरणीया प्रीति अज्ञात जी

कहने का तात्पर्य यह है कि आप खेलें, न खेलें....ये आपकी मर्ज़ी है पर हर बात में इतिहास को मत कुरेदा कीजिये. हर पर्व के दिन ही उसकी बुराई क्यों करनी? इससे केवल और केवल नकारात्मकता फैलती है. ये साल के हर माह में पड़ने वाले त्योहार ही हैं जो प्रसन्न रहने के अवसर देते हैं. इस बहाने ही सही पर लोग एक-दूसरे से मिल तो लेते हैं! बधाई देने के लिए ही सही उन्हें अपने जीवित होने का एक सन्देश तो देते हैं! परिवार के साथ गुजारने को एक दिन तो मिल जाता है!
★★★★
आज का यह अंक आपको कैसा लगा?
आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रियाओं की
सदैव प्रतीक्षा रहती है।
हमक़दम के विषय के लिए

कल का अंक पढ़ना न भूलें
कल आ रही हैं आदरणीया विभा दी
अपनी विशेष प्रस्तुति के साथ।


गुरुवार, 21 मार्च 2019

1343....चुनावी मौसम की एक और होली गुज़र रही है....

सादर अभिवादन। 
"पाँच लिंकों का आनन्द" परिवार की ओर से 
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 

Image result for holi pics
चित्र साभार: गूगल 

चुनावी मौसम की एक और होली गुज़र रही है। 
रंगों का उमंगोंभरा त्योहार हमारे जीवन में उत्साह भर देता है। 
सद्भावना ,सामाजिक एकता और प्रेम का पर्व एक लोकप्रिय जुमले "बुरा न मानो होली है" 
के साथ बड़ा दिल दिखाने को कहता है। 
आदर्श रूप में होली का पर्व हमारे जीवन में पवित्र विचारों का झौंका लाता है 
वहीँ व्यावहारिकता में हमारा समाज नफ़रत की बद-मिजाज़ फ़ज़ा से घिरा हुआ है। 
आइये माहौल को ख़ुशनुमा बनाने में अपना-अपना योगदान दें। 


अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलते हैं-     


बैरन सखियन, फगुआ गाये
बिरहन  मन झुलसायो.
धधक धधक, जर जियरा धनके
अंग रंग सनकायो.
जुलमी फागुन! पिया न आयो!




 पूरब दिशा से आयो फकीरो/ लाया तुमड़ि को बीज, तुम भी राग मनाओ
अब लागे तुमड़ी बोयण लागे/ बोये सकल खेत, तुम भी राग मनाओ
अब लागे तुमड़ी जामण लागे/जागे सकल खेत तुम फाग मनाओ
अब लागे तुमड़ी गोडण लागे/गोड़े सकल खेत तुम भी फाग मनाओ
अब लागे तुमड़ी फूलण लागे/फूल सकल खेत तुम भी फाग मनाओ 
अब लागे तुमणी काटण लागे/काटे सकल खेत तुम भी




जली होलिका जैसे उस दिन
जलें सभी संशय हर उर के,
शेष रहे प्रहलाद खुशी का
मिलन घटे उससे जी भर के !

होली.......श्वेता सिन्हा 



अमिया बौर की गंध मतायी
बड़ी नशीली भोर रे
कूहू विरह की पाती लिखे
छलकी अँखियाँ कोर रे
तन पिंजरा आकुल डोले
नाम जपे मन कीर-सा



गोकुल की गलियों में मची है धूम,
आसमां भी धरती को रहा है चूम।
भीनी-भीनी बहे फागुनी बयार,
मस्त-मस्त मौसम मन रहा है झूम।




अबीर-गुलाल है उड़ता
गोरी के गालों को रंगता
मारे भर-भर पिचकारी
भींगे चुनरिया सारी
रंगों में होकर सराबोर सब
नाचें मिलजुलकर सारे
खुशियों की धूम मची है
आई रे होली आई,आई रे होली
....
हम-क़दम का नया विषय

यहाँ देखिए

आज बस यहीं तक 
फिर मिलेंगे अगले गुरूवार। 

अख़बार में होली की ख़बरें ध्यान से पढ़ियेगा। 
होली !!!!!!!!!है!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

रवीन्द्र सिंह यादव 

बुधवार, 20 मार्च 2019

1342..फागुन में बौराने का भी अलग आनंद है..



।।रंग संग वंदन।।



तन्द्रातिमिर वसन, माटी तन,

क्षण भर का उल्लास!

फिर भी धरती के जीवन में

आता है मधुमास!
किलक रही कलिका बन धरती,
सूरज मधुकर वीर!
खेल रहा होली, शर भर-भर
तेजस का तूणीर!
पंडित नरेन्द्र शर्मा 
🌺🔅🌺
फगुनाहट की आहट है..जादा समय न लेते हुए नज़र डालते हैं निम्न लिंकों पर..✍


आदरणीय दिगंबर नासवा जी की..



तेरी हर शै मुझे भाए, तो क्या वो इश्क़ होगा 

मुझे तू देख शरमाए, तो क्या वो इश्क़ होगा  



हवा में गूंजती है जो हमेशा इश्क़ बन कर  

वो सरगम सुन नहीं पाए तो क्या वो इश्क़ होगा 


🌺🔅🌺

ब्लॉग जज़्बात से..


खुद को तलाशने की कोशिश में

स्वयं के एहसासों के अवशेषों से
कई बार टकराया
निःशब्द स्व-श्वासों की आहट से
कई बार चकराया..

🌺🔅🌺

फागुन में बौराने या फगियाने का भी अपना एक अलग ही आनंद है! फागुन यानी वसंत ऋतु का महीना।    फागुन में इंसान बिना विटामिन की गोली निगले भी युवा और तरोताज़ा महसूस करने लगते हैं। नित्य शाम-सवेरे शक्तिवर्द्धक चूर्ण का सेवन किए बिना ही घोड़े जैसी फुर्ती से दौड़ने लगते हैं,

🌺🔅🌺



सही में यार !

बहुत मुश्किल है !

सही क्या ?
ग़लत क्या ?
इस सब की विवेचना ।
कोई कितना करे ?..

🌺🔅🌺





अगन होलिका की है 

बासंती मौसम बौराया

मन मदमस्त हुआ मुस्काया,
फागुन पवन बही है जबसे
अंतर में उल्लास समाया !
रंगों ने फिर दिया निमंत्रण
मुक्त हो रहो तोड़ो बंधन,
🌺🔅🌺

चलते चलते फगुनिया राग के साथ ..आप सभी को 

होली की सभी रंग मुबारक।




हम-क़दम का नया विषय

।।इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍

मंगलवार, 19 मार्च 2019

1341....हजार के ऊपर चार सौ और हो गयी बकवासें ‘उलूक’ के पागलखाने की

सादर अभिवादन
होली बस आने ही को है...
आएगी और चली जाएगी...
छोड़ जाएगी तो सिर्फ यादें
खट्टी भी होंगी और मीठी भी
क्यों राह देखें...और क्यों गुस्सा करें...

चलिए चलते हैं पसंदीदा रचनाओं की ओर...

होली रंग रंगीली  आई
प्यार की सौगात लाई
कड़वाहट को भूल   कर
मन को डुबोती प्रेम रंग में |
इस रंगों के  त्योहार का
है यही सरल सा उपाय 
भाईचारे को निभाने का 
मन में भरा  कलुष मिटाने का |


होली में बौराय के डिम्पल भौजी करें ठिठोली,
देख अकेले जोगी जी ने रंग दी घघरा-चोली,

रंग दी घघरा-चोली भगवा रंग अब मुझको भाय,
अबकी बारी टिकट दिला दो, कुछ तो करो उपाय।

सुना है जब भी
दर्पण के सामने जाओ
उसमें सदैव अपना ही
प्रतिबिम्ब दिखाई देता है
लेकिन मैं जब भी  
तुम्हारे नैनों के दर्पण के
सामने आती हूँ,

वक़्त बीतता है, 
उम्र बढ़ती है या घटती है….

कोरे कागज़ों सी रूहों पर 
हज़ार आयतों से भरे जिस्म लपेटे 
इंसान सुकून ढूंढते हैं 
शिक़वे गिले निभाते 
साँसों की गिनती
भूल जाते हैं

चंग मृदंग ढ़ोल ढमकत चहुँ ओर
फाल्गुन आयो मास सतरंगी
श्वास श्वास चंदन विलसत
नयनों मे केसर घुलत सुरंगी
ऋतु गुलाब आयी, मन भायी

Image result for मेरा मन / नरेन्द्र शर्मा
फूला न समाता खुश होकर, या घर भर देता रो-रोकर,
या तो कहता, 'दुनिया मेरी, या 'जग से मेरा क्या नाता!
मेरे मन की यह दुर्बलता, सामान्य नहीं निज को गिनता,
वह अहंकार से उपजा है, इसलिए सदा रोता-गाता!

है ये सच, या है मेरा ही भरम,
यूँ सँवरते रहे, उन्हीं के ख्वाब में हम,
बसा इक, नया सा संसार,
नज्म ख्वाबों के, बिखरे हजार....

वो मिल गए, ख्वाबों नें कर लिया श्रृंगार!
शुभ कामनाएँ भाई पुरुषोत्तम सिन्हा जी को
उनकी हजारवीं रचना को लिए

कब तलक मैं चुप रहूँ।
ये सांसों का पहरा
ये दिल की धड़कन
जाने थम जाए कब
नहीं कुछ भी नहीं
कुछ नहीं है जीवन
बस मृत्यु ही है सत्य अटल।

चलते-चलते बधाइयाँ देते चलें
आदरणीय डॉ. सुशील भैय्या को
 
क्या 
जरूरत है 

बेशरम 
‘उलूक’
शरमाने की 

तू 
कुछ अलग है 

या 
जमाना 
कुछ और 

अब 
सीख भी ले 
.....
बहुत हो गया आज..
अब बाकी है हम-क़दम की
तिरसठवें अंक का विषय
वसन्त
उदाहरण..

अभी-अभी ही तो आया है 
मेरे वन में मृदुल वसन्त- 
अभी न होगा मेरा अन्त 

हरे-हरे ये पात, 
डालियाँ, कलियाँ कोमल गात! 
अपना उपनाम 'निराला' लिखते हैं
अंतिम तिथिः 23 मार्च 2019
प्रकाशन तिथिः 25 मार्च 2019
रचनाएँ ब्लॉग सम्पर्क फार्म पर ही स्वीकार्य

















सोमवार, 18 मार्च 2019

1340 ....हम-क़दम का बाहसठवाँ अंक

सस्नेह अभिवादन
आने वाली 21 तारीख को 
होली का त्योहार है।
आप सभी की व्यस्तता से
हमारे अंक थोड़े अव्यवस्थित होंगे
कृपया साथ और सहयोग 

बनाये रखियेगा।
★
हमक़दम के विषय 
विरह
पर सदा की भाँति
आपसभी की मुखर रचनात्मकता
ने अचंभित किया है।
एक से बढ़कर एक रचनाएँ हैं
तो चलिए विलंब न करते हुये आस्वादन करते हैं
सुंदर रचनाओं का
  ★★★★★
आदरणीया रेणु जी
बुद्ध की यशोधरा
बुद्ध को सम्पूर्ण करने वाली 
  एक नारी बस तुम थी ,

 थे  श्रेष्ठ बुद्ध भले जग में 

 बुद्ध पर  भारी बस  तुम  थी ;

सिद्धार्थ  बन गये बुद्ध भले  -
 ना  तोडा  तुमने  प्रीत का धागा !!
★★★★★
आदरणीया कुसुम जी
विरह वेदना राधा जी की
कहे कनाही एक हम हैं
कहां दो, जित तुम उत मैं
जित तुम राधे, उत हूं मैं
जल्दी आन मिलूंगा मैं ।

समझे न हिय की पीर
झडी मेह और बिजुरिया
कैसो जतन करूं सांवरिया
बिन तेरे बचैन है जियरा ।
★★★★★
आदरणीया अभिलाषा जी
दो रचनाएँ

आह!! ये अग्नि विरह की

ओ !मेरे बैरी सजनवा,
काहे तुम बसे हो विदेश।
ये पवन भी भई है बैरन,
लाए न तेरा संदेश।

बर्षा ऋतु की ये फुहार,
तन पर लगे अंगार सी।
मोर-पपीहा की मीठी वाणी,
चुभे खंजर के वार सी।

★
विरह पर दोहे

विरह-वेदना बढ़ रही, तन-मन लागी आग।
सुलग-सुलग मैं कोयला,कैसे फूटे भाग।।
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
विरह बना बैरी सखी,मन का लूटा चैन।
सुध-बुध भूली मैं रहूं,दिन देखूं ना रैन।।

★★★★★
image not displayed
विरह

सांसें   में,  जी  उठेगी  बेचैनी 
तुम उसे  कैसे  बहलाओगी  ?

धड़कनों को  समझाने, लौट आएगा विरह 
मीठी मुस्कान से दिल जलाएगा 
भाग्य बन  मैं  तेरा 
भाग्यशाली  कह  बुलाऊँगा 
★★★★★
विरह-वेदना

किसे फर्क पड़ता हैं 
जिस तन को लगे 
जिस मन को लगे 
अगर उसे नही 
तो किसे 
फर्क पड़ता हैं 
विरह-वेदना का !

जब याद तुम्हारी आती है
विरहन सोच रही मन में
विचारों में खोई खोई
याद तुम्हारी जब भी आएगी  
हर बार कोई समस्या आएगी 
वह अकेले न रह पाएगी 
क्यूँ समझ में न आ पाएगी 
है ऐसी कैसी उलझन 
जो हल न हो पाएगी
यूँ तो  यादों में खो जाना 

★★★★★
कालीदास के मेघदूत
नहीं करते ये मेघ अब
विश्वसनीय दूत का काम,
नहीं लाकर देते ये सन्देश
विरहाकुल प्रियतमा को
उसके प्रियतम का,
नहीं देते ये कोई सांत्वना  
भग्नहृदया विरहिणी को,
कब आओगे श्त्राम

छीके माखन भी रखा है
भोग लगाओ आकर ।
कब कदंब की डाल बैठकर
मुरली मधुर सुनाओगे
विरह की मारी सभी गोपियाँ
सुध-बुध भूल गई हैं

★★★★★
आदरणीया अनुराधा चौहान
दो रचनाएँ
बैचेन हूँ मैं बहुत तन्हाई सही न जाए
विरह की अग्नि मेरा तन-मन जलाए
बैरन निंदिया आँखों से बहुत दूर है
ज़िंदगी मेरी तन्हाईयों से भरपूर हैl

★★★★★★
भावों से प्रीत

कोरे कागज पर लिखकर
करती भावों को साकार
रचनाओं के रूप से निखरे
शब्दों का यह सुंदर संसार
लय न जानूं ताल न जानूं
भावनाओं में बहना जानूं
कविता लिखूंँ या गीत लिखूंँ
भावों से अपनी प्रीत लिखूंँ

आदरणीया कामिनी सिन्हा

एक विरहन ऐसी भी

विरह एक ऐसी अग्नि हैं जो विरहन के शरीर को ही नहीं आत्मा तक को धीमी धीमी आँच पर सुलगता रहता हैं। "ना मैं जीवति ना मरियो मैं विरहा मारो रोग रे ,वावरी बोले लोग।" बस यही दशा होती हैं उसकी। जब भी कोई विरह गीत ,कवित ,दोहे या छंद लिखे जाते है तो उनकी मुख्य नायिका राधा ,मीरा ,सीता या यशोधरा आदि ही होती हैंl

★★★★★
और चलते-चलते उदाहरार्थ ली गयी रचना
नयन बसे
कंगन चुड़ी गिन-गिन हारी, 
बैरी रैन की मार।
जियरा डोले श्याम ही बोले, 
हाय विरहा की रार।

सखिया छेड़े जिया जलाये, 
ले के नाम तुम्हार।
न बूझै क्यों तू निर्मोही, 
देखे न अँसुअन धार।

★★★★★
आज यह अंक आपको कैसा लगा
आप सभी की बहुमूल्य
प्रतिक्रियाओंं की
सदैव प्रतीक्षा रहती है।

हमक़दम का नया विषय जानने के लिए
कल का अंक पढ़ना न भूले।
आज के लिए
आज्ञा दें

श्वेता सिन्हा

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...