निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 21 नवंबर 2016

493.........क्या किया जाये जब देर से समझ में आये

सादर अभिवादन
होनी तो हो कर रहती है
आज ऑफिस से घर लौटते वक्त
किसी अनजान गाड़ी वाले ने अपना अगला चक्का
इनके पैर पर दे मारा.. चोट तो नहीं आई पर
सूजन आ गई है...वे समझदार थे एक्सरे करवाते हुए घर आए
कल की रिपोर्ट पर पता चलेगा कि घर पर बैठना है या ऑफिस जाना है

आज की पसंदीदा रचनाएँ....


बच्चे बगीचे में खेल रहे थे ,कोई दौड़ रहा था , कोई रस्सी कूद रहा था ।
 मैं बेंच पर बैठकर उन्हें देख रह थी ।कितने निष्फिक्र थे सभी , अचानक एक बच्ची मेरे पास आकर बोली ,
"आंटी , देखो न , हमारी रस्सी में गाँठ पड़ गई है क्या आप इसे खोल देगीं ।" 
मैंने कहा ,क्यों नहीं ,देखो अभी खोल देती हूँ .
इतना कह मैंने रस्सी हाथ में ली देखा अभी तो गाँठ ढीली है ,झट से खोल कर उसे दे दी । 
बच्ची खुश होते हुए धन्यवाद बोलकर फिर खेलने में मगन ।


आजकल देश में जो एक ही मुद्दा छाया हुआ है उस पर तरह-तरह की बेबुनियाद, फिजूल, भ्रामक, 
भड़काऊ खबरें रोज ही उछाली जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि लोग परेशान नहीं हैं, 
उन्हें दिक्कत नहीं हो रही पर उनकी सहनशीलता उन्हें साधुवाद का पात्र बनाती है। 
दूसरी ओर मीडिया रुपी मौलवी शहर के अंदेशे से दुबला होते जा रहा है।



ना हो तो
नुक्स बेचारा दर्पण झेलता है
सोच परिपक्वता मांगती है
आइना तो वही दर्शाता है
जो देखता है


बचपन, मदमस्त बचपन। ना चिन्ता ,न फ़िक्र,ना किसी का भय , अपनी ही दुनियाँ में मस्त ।
ईर्ष्या -द्वेष से परे जिन्दगी जहाँ जीने के लिए जिये जाती है,  जहाँ उसे उसे बचपन कहते हैं ।
बचपन में मानव के अंधो पर जिम्मेदारी का कोई बोझ नहीं होता ,कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती ।


जलती-बुझती-सी रोशनी के परे
हमने एक रात ऐसे पाई थी


उजला काला हो गया, बंद हुआ जब नोट. 
झटके में जाहिर हुआ, सबके मन का खोट.. 
चलते-चलते रुक गया, अचल हुआ धन खान. 
हाय! अचल धन पर गड़ा, मोदी जी का ध्यान..



आज का शीर्षक...
जब देर से 
समझ में आये 
खिड़कियाँ 
सामने वाले की 
जिनमें घुस घुस 
कर देखने समझने 
का भ्रम पालता 
रहा हो कोई 
खिड़कियाँ 
थी ही नहीं 
आईने थे 
......

आज्ञा दें चलती हूँ
सादर
यशोदा












रविवार, 20 नवंबर 2016

492...धन -धर्म- संकट


जय मां हाटेशवरी...

नीरज जी ने क्या खूब लिखा है...

मेरे हिमालय के पासबानो। गुलिस्तां के बागबानों।
उठो सदियों की नींद तजके तुम्हे वतन फिर पुकारता है।
लिखो बहारों के नाम ख़त ऐसा की फूल बन जाये ये खार सारे।
लगा दो रौशनी की कलमें कि जमीं पर उगने लगें सितारे।।
पलट दो पिछले हिसाब ऐसे ,उल्ट दो गम के नकाब ऐसे,जैसे सोई हुई कली का घूंघट भंवरा उघाड़ता है।
उठो सदियों की नींद ताज के की तुम्हे वतन फिर पुकारता है।।
अब पेश है आज की चयनित कड़ियां...

गरीब की  मेहनत 
"क्या हुआ ?"
"बाबूजी सरकार ने पाँच सौ रुपये बंद कर दिए हैं I हमारे देश में काला धन ज्यादा हैं न I "
 बाबूजी की आँखें बोझिल हो रो उठीं I
 "तुझे पता है बिटिया ,मैंने ये पैसे कितनी मेहनत से कमाए हैं और तू कहती है बंद हो गए I "
 "मैं सच कह रही हूँ I
 "रौशनी बिटिया अब मेरे इन रुपयों की कोई अहमियत ही नहीं रही I क्या हम सब भूखे रहेंगे I "
 "बाबूजी नहीं,सरकार नोट के बदले नोट दे रही है बस बैंक में जाना होगा I "
 बाबूजी का चेहरा खिलखिला उठा,मुस्कुराते बोले-"ला बिटिया पाँच सौ रुपये मैं बैंक जाता हूँ I "


तुरुपी चाल..
लम्बी कतार
घंटों का इंतज़ार
सब भूलेंगे
जब मिलेगा न्याय
खत्म होगा अन्याय !


स्‍मृतियों को कभी जगह नहीं देनी पड़ती...
ये खुद-ब-खुद
अपनी जगह बना लेती हैं
एक बार जगह बन जाये तो
फिर रहती है अमिट
सदा के लिए

दरगाह
ख़ामोशी की उसी दरगाह पर
मैंने तुम्हारे नाम
 ऐसे कई प्रेमपत्र चढ़ाएं है
जिन पर किसी को तुम्हारा नाम
ढूंढने पर भी न मिले शायद
लेकिन तुम्हे तुम्हारा वजूद
नाम ,पता और अक्स  समेत
उसकी हर इबारत में महसूस होगा ।

धन -धर्म- संकट
कुछ इन सब चिंताओं से मुक्त होकर इसी लाइन में लगे -लगे महाप्रस्थान कर गए। अर्थ के लाइन में लगकर अनर्थ के शिकार हुए के बलिदान की गाथा नव उदय इतिहास में अवश्य अंकित होगा। गुलाबी रंग पाने की अभिलाषा वातावरण को गुलाब की खुसबू से सुगन्धित कर रखा है। ऐसे मौके जीवन में कभी कभी आते जहाँ आप साबित कर सकते की आप एकाकी नहीं है और अपने इतर समाज और देश  के बारे में भी  सोचते है।  ऐतिहासिक घटनाओ के उथलपुथल में अपना योगदान देना चाहते है। ऐसा मौका जाने न दे और इस पक्ष या उस पक्ष किसी के भी साथ रहे आपके योगदान को रेखांकित अवश्य किया जाएगा। किन्तु फिर भी इस शारीरिक कवायद में शामिल होकर फिलहाल यह परख ले की इस जदोजहद में खड़े होने की क्षमता है या नहीं। नहीं तो इस मशीन के द्वारा त्याज्य अवशेष का विशेष उपभोग नहीं कर पाएंगे।

बनी अब राख पत्थर का किला है
मिला जो प्यार में अब साथ तेरा
नहीं  अब  प्यार  से कोई  गिला है
..
दिखायें दर्द अपना अब किसे हम
हमारे दर्द का यह सिलसिला है
आज बस इतना ही...

अंत में...सोशियल मीडिया से..
एक बड़ा तालाब था, जिसमें कुछ हिंसक मगरमच्छ थे। मटमैले पानी की वजह से मगरमच्छ को राजा के सिपाही पकड़ नहीं पाते। उन्हें पकड़ने के लिए राजा ने फैसला किया तालाब का पूरा पानी सूखा दिया जाये। पर छोटी मछलियां न मरे इसलिए मगर को पकड़ते ही, तालाब में नया साफ पानी छोड़ने का निर्णय भी लिया।
जैसे ही पानी सूखा, मगरमच्छ तो उभयचर था वो जंगल में भाग गया। पर बेचारी छोटी मछलियां पानी के आभाव में तड़प तड़प कर छटपटाने लगी। तब राजा के सिपाहियों ने मछलियों को समझाया जालिम
मगरमच्छ से बचने के लिए यह कदम जरुरी था, कुछ दिन सब्र करो साफ़ पानी आ रहा है।

अब प्रश्न यह है ,
साफ़ पानी आने तक क्या छोटी मछलिया बचेगी?
क्या राजा के सिपाही मगरमच्छ को पकड़ पाएंगे?
साफ पानी आने पर मगर वापस न लौटे, और छोटी मछलियों का बलिदान व्यर्थ न जाये इसके लिए क्या तालाब की तट बंदी होगी? क्या राजा को इस लोक हितकारी कदम के साथ पहले से पर्याप्त साफ पानी की व्यवस्था नहीं करनी चाहिए थी? आगे की कहानी सभी न्यूज चैनलों पर लाइव है, देखते रहिये......

धन्यवाद।













                   

शनिवार, 19 नवंबर 2016

491... प्रतीक्षा



सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष

हमारा पूरा घर भरा है 
किसी कोने से बेटा घूर रहा है
तो किसी कोने से बहू मुस्कुरा रही है
मज़ा लेने के लिए देवर का परिवार जुटा है 
देवर देवरानी की कल शादी की सालगिरह है
तो ननद की बेटी की शादी की रस्में शुरू होनी है
मैं लैपटॉप उठाई कि पोस्ट बना दूँ 
लिखूं क्या !
सोचने के लिए सूना कोना ढूँढना है






अशफ़ाक़ ने कहा-सुनो अंग्रेज़ के कप्तान.
मेरी तो है सरकार ये अज़ीज़ हिंदुस्तान.
तख्ते पे फांसियों के हम चढ़ेंगे यूँ पुरजोश.
अंग्रेज़ सल्तनत के उड़ाएंगे वहीं होश.





कभी यूँ ही कह दो
रास्तों को मौन सहने दो,
थककर आह से टूटेंगे
जुड़ेंगे न मिटेंगे ...
थोड़ा प्यार की नींद सा
कहे-सुने 




अपेक्षायें होती हैं कष्टकर
जहरीली, घुमावदार
लगें सर्प दंश सरीखी
कभी कभी 




भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने के युद्ध के अलावा और भी रास्ते हैं, 
यदि भारत ने अन्य बड़े देशों को विश्वास में लिए बिना युद्ध शुरू कर दिया 
तो पाकिस्तान परमाणु छोड़ सकता है, (जिसकी वह पहले से ही धमकी देता है) 
 इस आशंका के चलते अन्य बड़े देश भारत पर युद्ध रोक देने का दबाव बनाएँगे
 और चूँकि भारत एक शरीफ और अन्तर्राष्ट्रीय कानून को
 मानने वाला देश है तो उसे रुकना पड़ेगा।




अव्वल आने पर
साथियों की ईर्ष्या के डर
औसत रहने पर
पिछड़ जाने के डर
प्रेम की अभिव्यक्ति पर
ठुकराये जाने के डर




हम अपने पसंदीदा खिलौने जैसे ही होते हैं. 
वे अपने तमाम अच्छाइयों-बुराइयों के बाद भी कभी बुरी नहीं लगती.
 ठीक वैसे ही जैसे हम खुद को कभी गलत नहीं मानते. 
हम जानते हैं, खिलौने में किस जगह दरार है. किधर से जरा सा टूट गया है. बाएं वाले लीवर को जरा आहिस्ते से दबाना है नहीं तो धागा टूट जाएगा, वह निष्प्राण करने वाला खेल अब और नहीं. लेकिन फिर भी वह हमारा फेवरेट होता है,





ननकाना साहिब रहा, हमको आज पुकार।
नौशेरा लाहौर पर, कर लो अब अधिकार।।
--
रावलपिण्डी से यही, आती है आवाज।
कब्जा पाकिस्तान से, छोड़ो अरे नवाज।।



मिल मिलेंगे .... मिलने की दुआ कीजियेगा
शुभ दिवस


विभा रानी श्रीवास्तव



शुक्रवार, 18 नवंबर 2016

490..नहीं आया समझ में कहेगा फिर से पता है भाई पागलों का बैंक अलग और खाता अलग इसीलिये बनाया जाता है

सादर अभिवादन स्वीकार करें
 
मुलाहिज़ा फ़रमाएँ आज की पसंदीदा कड़ियाँ...


कैदी भी हिंदुस्तान के अब जंग माँगते हैं.
मोदी रहो अब चुप सब दिल से ठानते है़.
हिंदु स्थान का हर इक बाशिंदा चाहता है
बस पाक को मिटा दो वो सबक मांगता है.


मैं गरीब का बेटा ..
संगिनी मेरी गरीबी है..
मैं चलता हूँ नंगे पांव ..
दर्द मेरा हमसफर है ,
लाचारी बहन मेरी ..
दोस्त गम का साया है ...
झूठ बोला कहने सब ..
वो मुस्कुराया है .. 

यौवन की दहलीज पर,यूं रखते ही पांव। 
मन जोगन सा ढूंढता,आज पिया का गांव।

ढूंढ ढूंढ जब थक गई, मिली पेड़ की छांव। 
राह बताते लोग सब,दूर पिया का गांव।।


एक नन्हा फूल कल तक थी कली
आज चकित सी पवन में हिल रही
देख कर वो रंग भरी पांखुरी
मन ही मन निज रूप पर थी खिल रही

चाहे आये आंधी - तूफ़ान होते दो पल के मेहमान 
जब रात ढली है, तो दिन का निकलना भी तय है। .. 
विश्वास की डोर थामे रखती होती वो शक्ति अनजान 
उजाले की सिर्फ आस में ही, अँधेरे से नहीं भय है।


चलो चलें न
उस ओर
जहाँ धर्म की लताएँ न हों
प्रेम की लताएं फैली हों केवल

आज का शीर्षक....

भविष्य में पढ़ने 
लिखने के विभागों 
में उसी तरह 
का पाठ्यक्रम 
चलाया जाता है 
जिसमें आता और 
जाता पैसा माल 
सुरंगों के रास्ते 
निकाला और 
संभाला जाता है 

चलूँ मैं इज़ाज़त लिए बगैर...
काम-धंधे के टाईम पर
ब्लॉग छापने के काम में लगा दिया मुझे
इन पचास दिनों में
काम की भरमार है..
दिग्विजय 




गुरुवार, 17 नवंबर 2016

489...सुना करते थे बड़ों से कभी हम भी,मगर अब रक्षकों से ही लुटे

सादर अभिवादन
भाई कुलदीप जी का कम्प्यूटर आज
बनने के आतुर है
अगले सभी अंक लगातार
वे ही देंगे

आज मेरी पसंद......

















आज मैं आराम से बैठी थी
अचानक एक मैसेज आया
भाई कुलदीप जी की प्रस्तुति बना दीजिएगा
चलिए पढ़ा हुआ काम ही आया
चलती हूँ
आज्ञा दें
य़शोदा





बुधवार, 16 नवंबर 2016

488.....चेहरे को खुद ही बदलना आखिर क्यों नहीं आ पाता है

सादर अभिवादन..
आज से माह अगहन शुरु
माता अन्नपूर्णा की कृपा आप सभी पर बनी रहे

आज की चयनित रचनाएँ.....

नव प्रवेश...


सवेरा........... शुभा मेहता
उठो जागो मन.....
हुआ नया सवेरा
आ गये आदित्य
लिए आशा किरन नई




घर मेरा है
चलेगी मर्जी मेरी
स्व का सोचना
छी खुदगर्जी तेरी


हमारे कॉलेज में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक एक वैकल्पिक विषय होता था. हमको पुस्तक कला, काष्ठ कला और ज्यामितीय कला में से कोई एक विषय चुनने की आज़ादी थी. काष्ठ कला बड़ा बोरिंग और कठिन विषय माना जाता था



अगर पड़ोसी मुल्क को मुँह की चटा देने के लिए ही इस १००० के नोट का कत्ल हुआ है तो इसे शहादत मान कर इसकी मौत को शहीद का दर्जा मिलना चाहिये और इस तरह से शहीद हो जाने पर १ करोड़ का मुआवजा तो बनता ही है उस पालक का, जिसने इसे अब तक बड़े जतन से पाला और संभाला था...


दिन-दोपहर मे नजर आ रहे इनको तारे हैं,
इस पार भी, उस पार भी,
सब 'फेंकू' की सर्जिकल स्ट्राइक के मारे हैं,
इस पार भी, उस पार भी।


आज का शीर्षक..

कुछ मत कहना 
समय के 
साथ
कुछ चेहरे
बहुत कुछ
नया भी 
करना
सीख ही
ले जाते हैं

लेती हूँ इज़ाज़त आप सबसे
सादर
यशोदा






Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...