निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 12 दिसंबर 2024

4335...आसमान में उड़ते खग कुल...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीया पल्लवी गोयल जी की रचना से। 

सादर अभिवादन। 

आइए पढ़ते हैं पाँच पसंदीदा रचनाएँ-

अब छोड़ो भी

सुप्रीम कोर्ट की ही वकील और तमाम पति-पत्नी के मामलों को देख चुके आजाद खोखर ने बताया कि लोअर ज्यूडिशरी एक तरफा काम करती है. कई बार वह सिर्फ महिलाओं के हक में ही बात करती है. चाहे उन्हें तमाम बार यह दिशा निर्देश क्यों ना मिले हों कि वो पति-पत्नी के मामलों में दोनों की सुने और सही सुनवाई करे. इसके बाद जिला स्तर तक सिर्फ एकतरफा फैसला होता है. लोअर ज्यूडिशरी पुरुषों की बातों को एक तरफ से नजरअंदाज कर देते हैं. यही वजह है कि अतुल सुभाष जैसे आत्महत्या के मामले होते रहते हैं. लोअर ज्यूडिशरी की सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट या किसी भी न्यायालय द्वारा मॉनिटरिंग होनी चाहिए, क्योंकि उस स्तर पर कहीं ना कहीं एक तरफा ही काम होता है और महिलाओं के हक में ही सारी सुनवाई होती है.

*****

मेरा घर

*****नींव का पत्थर
सुनहरे बचपन के साथ  महेश ने किशोरावस्था में प्रवेश किया।अभी तक तो सब कुछ सही था लेकिन बच्चों के बड़े हो जाने से सभी भाइयों ने समझौता किया । इस घर का साथ नहीं छोड़ेंगे लेकिन रहने के लिए अभी वह कुछ अलग इंतजाम करेंगे। सभी चाचा ताऊ के साथ महेश के पिताजी भी अलग फ्लैट में रहने के लिए आ गए। भरे- पूरे परिवार के साथ रहने के बाद पिताजी और मां दोनों को ही यह अकेलापन खलता जरूर था।*****माँमाँ*****ज्ञान 'गीता' का
हाल ही में मेरी एक ताज़ा ग़ज़ल कोलकता से प्रकाशित होने वाले प्रतिष्ठित अख़बार 'सदीनामा' में छपी।आप भी उसका आनंद लीजिए।मेरे साथ ही आदरणीय गिरीश अश्क साहब की भी उम्दा ग़ज़ल छपी है। मैं उनको भी एक अच्छी ग़ज़ल के लिए तहे दिल से मुबारकबाद देता हूं।*****फिर मिलेंगे। रवीन्द्र सिंह यादव 

बुधवार, 11 दिसंबर 2024

4334..कुछ छूटता सा..

 

।।प्रातःवंदन।।

ये सर्द मौसम, ये शोख लम्हे

फ़िजा में आती हुई सरसता,

खनक-भरी ये हँसी कि जैसे

क्षितिज में चमके हों मेघ सहसा।


कहीं पे सूरज बिलम गया है

कोई तो है, जो है राह रोके,

किसी के चेहरे का ये भरम है

हो जैसे पत्तों में सूर्य अटका..!!

ओम निश्चल

चलिये बदलते मौसम और मिज़ाज के साथ खुद को महफ़ूज़ रख ..नज़र डालिये चुनिंदा लिंकों पर..

.लिख ले लिखता चल जमीर को मार दे

 


शब्द चार उधार ले जिंदगी सुधार दे

आसमां उतार ले जमीं जमीं निथार दे

कदम उठा ताल दे कहने दे बबाल दे

किसने किस को देखना आईना उबाल दे..

✨️

धूप- छांव

धूप...


कभी धूप मिले कभी छांव मिले


कभी फूल मिले कभी शूल मिले


पांव चलते ही रहे चलते ही रहे...


पावों से शिकायत छालों ने किया...


अश्कों की दो बूंद गिरी......

✨️

किंतु


फैली हुई धूप

बहती हुई हवा

हिलती हुई डालियां

खिले हुए रंग बिरंगे फूल

मैं सबको

नए दिन की

बधाई देना चाहता हूं

किंतु...

✨️

कुछ छूटता सा

पुरानी सहेलियाँ और दोस्त

अब भी बुलाते हैं

एक कप चाय के साथ

कुछ बतियाने के लिये

पर मन नहीं मानता..

✨️

।।इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह ' तृप्ति '..✍️

मंगलवार, 10 दिसंबर 2024

4333.... क्या इतना ही जीवन है?

यूँ तो कोई भी फर्क नहीं पड़ता
मेरे यहाँ होने या न होने से... पर फिर भी पुनः
मंगलवारीय अंक में
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।
-------

बीज से वृक्ष 
तक का संघर्ष  
माटी की कोख से 
फूटना
पनपना,हरियाना,
फलना-फूलना
सूखना-झरना 
पतझड़ से मधुमास
सौंदर्य से जर्जरता के मध्य
स्पंदन से निर्जीवता के मध्य
सार्थकता से निर्रथकता के मध्य
प्रकृति हो या जीव
जग के महासमर में
प्रत्येक क्षण
परिस्थितियों के अधीन
जन्म से मृत्यु तक
जीवन के
मायाजाल में उलझी है
जिजीविषा...।
-----
आज की रचनाएँ

मध्य में क्या


जन्म तो संयोग है
मृत्यु एक वियोग है
क्या इतना ही जीवन है?
नहीं...मध्य मिलन का पर्याय है।

जन्म एक भोर है
मृत्यु निशा की ओर है
क्या इतना ही जीवन है?
नहीं...मध्य चिलचिलाती धूप है।



तू


तू चाहता है 

मैं तुझे पढ़ूँ 

इसीलिए तूने 

मेरे हाथों में किताबें थमा दीं 

तू चाहता है 

मैं तुझे लिखूँ 

इसीलिए तूने 

मेरे जीवन में चाहत भर दी 



आंदोलन का तेवर लेकर


शौर्य का टीका सजा ललाट पर 

गौरव गीता गाता विराट स्वर

प्रेम का परिचय देता पथ पर 

स्वागत करता हृदय मंच पर।

वे झुके नहीं थे ,नहीं थे कायर

देश धर्म पर शीश कटाकर

बलिदान हुये थे तेग बहादुर 

वे वीर रत्न है आज धरोहर।


मुक्तक



दर्दोगम को  दिल  में छुपाये रखती है
कई ख्वाब आँखों में सजाये रखती है


बहुत निकले मिरे अरमान...



तिवारी जी का जिंदगी के प्रति नजरिया एकदम साफ था। उनका शुरू से मानना रहा की अगर जीवन में आप अपना उद्देश्य जानते हैं तो सफलता जरूर हाथ लगेगी। तिवारी जी का उद्देश्य एकदम स्पष्ट था। जब तक पिता जी की नौकरी और फिर पेंशन आएगी तब तक तो उनके भरोसे चल लेंगे और जल्दी शादी करके पिता जी के गुजरने के पहले अपने बच्चों को इतना बड़ा कर लेंगे ताकी वो कमाने लगें तो बाकी की जिंदगी उनके भरोसे चल जाएगी।


--------

आप सभी का आभार।
आज के लिए इतना ही 
मिलते हैं अगले अंक में।

सोमवार, 9 दिसंबर 2024

4332..माटी तेरा मोह न छूटा

 

सप्ताह की शुरुआत सोमवार और प्रस्तुतिकरण को आगे बढाते हुए...

दुःख का अंधकार ठहरा ही रहेगा!

टिमटिमाती रौशनी
गुजरता हुआ सुख है


फैला अंधकार
ठहरा हुआ दुःख है

✨️

 मुझसे पाँच वर्ष छोटे भाई का जन्म तब तक नहीं हुआ था. पिताजी का ट्रांस्फ़र होता रहता था - उन दिनों हमलोग तब के मध्य-भारत के एक कस्बे अमझेरा में रहतेथे. हमारे घरके सामनेवाले घर में एक..
✨️



ऊँचे पहाङ हैं..

समझना मुश्किल है

उस पार की समझ ..
✨️

तेरे कारण ही जग रूठा 


जब सोलह श्रृंगार किया 

तो बैरी हुआ सलोना प्रीतम 

भूल गई अपनी परछाईं 

बैठ बजाती रही मृदंगम 

जितने फेरे लिए अग्नि के 
✨️

दर्दोगम को  दिल  में छुपाये रखती है

कई ख्वाब आँखों में सजाये रखती है

जिन्दगी को तपिश की लपटों से बचाती हुई..

✨️

हाइकु मुक्तक

कौल पिता का, भटके जंगलों में, सन्यासी राम


निभाते रहे, दशरथ का वादा, करुणाधाम


हर ली सीता, क्रोधित रावण ने, हुआ अनर्थ

पम्मी सिंह ' तृप्ति '..✍️

रविवार, 8 दिसंबर 2024

4331 ..आत्मीय शब्दों की सहज व्याख्याएं

 सादर नमस्कार

शनिवार, 7 दिसंबर 2024

4330 ...भूल गई अपनी परछाई बैठ बजाती रही मृदंगम

 सादर नमस्कार

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...