निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

2028...कलेंडर पत्र-पत्रिकाओं में सिमट गया बसंत...

सादर अभिवादन। 

गुरुवारीय अंक में आपका स्वागत है।


जीवन के 

रीते 

तिरेपन बसंत

मेरे बीते 

तिरेपन बसंत  

बसंत की प्रतीक्षा का 

हो न कभी अंत

प्रकृति की सुकुमारता का 

क्रम 

चलता रहे अनंत 

नई पीढ़ी से पूछो-

कब आया बसंत? 

कब गया बसंत...?  

कलेंडर पत्र-पत्रिकाओं में 

सिमट गया बसंत!

#रवीन्द्र_सिंह_यादव 


आइए अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें-

वसन्तोत्सव...सोच का सृजन 

कुहू का शोर–

दराज में अटके

चिट-पुरजे

मेघ गर्जन–

पन्ने की नाव पर

चींटी सवार

*****

बसंत तुम लौट आये हो...

दिनभर इतराती

धूप

चबा चबा कर 

खाएगी 

गुड़ की पट्टी

राजगिर की लैय्या  

और तिलि के लड्डू

*****

कैसे कह दूँ की अब घात होगी नही...स्वप्न मेरे 


धूप ने है बनाया अँधेरों में घर,
देखना अब कभी रात होगी नही.

दिल में नफरत के दीपक जो जलते रहे,  
मीठे पानी की बरसात होगी नही.
*****



नीरवता में धड़कनों की धमक ..

खाली बर्तन सी बजती  है ।

तुम्हारी अनुपस्थिति बहुत खलती है ।

*****

कुम्हार का फ़लसफ़ा - -अग्निशिखा 


धूप थी कोई मुंडेरों से

जाने कब उतर
गई, बेवजह
ही
तितलियों के रेशमी लम्स - - -
सीने से लगाए रखा,
*****

और चलते-चलते पढ़िए 'उलूक टाइम्स' का तीखा कटाक्ष- 

घर के कुत्ते ने शहर के कुत्ते के ऊपर भौंक कर आज अखबार के पन्ने पर जगह पाई है बधाई है ‘उलूक’ बधाई है...उलूक टाइम्स 

 
‘उलूक’

कुत्ते पाला कर
शहर में भी भेजा कर
अखबारों की जरूरत आज बदल कर
नई सोच उभर कर आई है

अच्छा करना
ठीक नहीं
कुत्ते ने कुत्ते के ऊपर भौंक कर
आज अखबार के पन्ने पर जगह पाई है ।

***** 

 आज बस यहीं तक 

फिर मिलेंगे अगले गुरूवार। 

प्रस्तुति: रवीन्द्र सिंह यादव 

 

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

2027..जिन्दगी तुम मुझे यूं ख़्वाब दिखाया न करो..

 

।। उषा स्वस्ति ।।

जीवन-तरु जिससे पाता है हरियाली अति प्यारी।

पा अनुपम पानिप तन बनता है बल-संचय-कारी।

पुलकित, कुसुमित, सुरभित, हो जाती है जन-उर-क्यारी।

भोर का उठना है उपकारी..!!

'हरिऔध'

बदलते मौसम,
बदलते दिन और बदलते जीवनशैली के साथ अनेक विचार,
हर दिन  जगमग लौ के साथ राह दिखाता..तो इसी के साथ पढ़िये..✍️

➿➿➿



रूपसी

खन खनन कंगन खनकते, पांव पायल बोलती हैं।

झन झनन झांझर झनककर रस मधुर सा घोलती हैं।

सज चली श्रृंगार गोरी आज मंजुल रूप धर के।

ज्यों खिली सी धूप देखो शाख चढ़ कर डोलती है।

➿➿➿


जड़ों का चिंतन...

 जड़ों को देख पाना आसान नहीं होता, हम तो केवल महसूस कर लें....।
कल एक पौधे को गमले से निकाल कर फैंका गया होगा...
मेरी उस पर नजर ठहर गई...।
जड़ों से रिश्ता क्या होता

➿➿➿


 सरल शब्दों में समझिए आम बजट: 2021-22

 वर्तमान दशक का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 1 फरवरी 2021 को पेश किया। इस बजट से काफी उम्मीदें लगाई ..

➿➿➿


ठहरे हुए पल..

दो चाय की प्यालियां रखी

हैं मेज़ के दो किनारे,

पड़ी सी है बेसुध

कोई मरू

नदी

दरमियां हमारे, तुम्हारे -

ओंठों पे आ कर

रुक जाती हैं

मृगतृष्णा,

पलकों

के आसपास बिखर जाते

हों जैसे सितारे, मैं..

➿➿➿


गजल

जिन्दगी तुम मुझे यूं ख़्वाब दिखाया न करो

तिश्नगी है बहुत उजालों की आस दिलाया न करो।।

 करूं शिकवा भला कैसे शिकायत हो गई जिन्दगी

 मलहम भी कांटो की नोक से लगाया न करो।..

➿➿➿

 ।। इति शम ।।

 धन्यवाद

 पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

2026 ..आज का एकल संग्रह ..अवधारणा

सादर वन्दे....

सोचे हम कुछ यादगार अंक दें आज का
पढ़िए....साग्रह  दिव्या

अवधारणा !
शायद, चेतना का वो मूल तत्व,
जो,
वस्तु को उसके अर्थ तथा
अर्थ को उस वस्तु के
बिम्ब के साथ जोड़ती है
और चेतना को,
संवेदनात्मक बिम्बों से अलग,
इक स्वतंत्र रूप से
पहचानने की संभावना पैदा करती है !

इस अंक में...
मेरे उर में क्या अन्तर्हित है,
यदि यह जिज्ञासा हो,
दर्पण ले कर क्षण भर उस में मुख अपना,
प्रिय! तुम लख लो!


वे गायन, जिनके न आज तक
गाकर सिरा सका जल-थल,
जिनकी तान-तान पर आकुल
सिहर-सिहर उठता उडु-दल।

आज सरित का कल-कल, छल-छल,
निर्झर का अविरल झर-झर,
पावस की बूँदों की रिम-झिम
पीले पत्तों का मर्मर,


हुआ रूप-दर्शन
जब कृतविद्य तुम मिले
विद्या को दृगों से,
मिला लावण्य ज्यों मूर्ति को मोहकर,-
शेफालिका को शुभ हीरक-सुमन-हार,-
श्रृंगार
शुचिदृष्टि मूक रस-सृष्टि को।



गान गायक का नहीं व्यापार,
उसकी विकलता है;
राग वीणा की नहीं झंकार,
उसकी विकलता है;
भावनाओं का मधुर आधार
सांसो से विनिर्मित,
गीत कवि-उर का नहीं उपहार,
उसकी विकलता है।


मुझे देखते ही
अरहरी लजाई,
मनाया-बनाया,
न मानी, न मानी;
उसे भी न छोड़ा -
पथिक आ रहा था,
उसी पर ढकेला;
हँसी ज़ोर से मैं,
हँसी सब दिशाएँ,
हँसे लहलहाते
हरे खेत सारे,
हँसी चमचमाती
भरी धूप प्यारी;
बसंती हवा में
हँसी सृष्टि सारी!
हवा हूँ, हवा मैं
बसंती हवा हूँ!

मेरी आँखों के अश्रु भी, तुझे पिघला सके न क्यों
तेरी नफ़रत की गठरी को, दिवस और रात ढोया हूँ।

कदर तुझको नहीं मेरी, तेरी खातिर सहा कितना,
मिली रुस्वाइयाँ फिर भी, प्रीत - माला पिरोया हूँ ।
...
अग्रज भाई पुरुषोत्तम जी को आभार
एक एतिहासिक संग्रह तैय्यार किया है
सादर


सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

2034.....दुनिया अच्छी नहीं है .

जय मां हाटेशवरी....... क्षमा-प्रारथी हूं...... नियमित उपस्थित नहीं हो पा रहा हूं...... अब कोशिश करूंगा नियमित रहूं...... पेश है......मेरी पसंद..... हवा खामोश है ..डॉ. वर्षा सिंह मात- शह के खेल में सांसे उलझती जा रहीं बन गई है ज़िन्दगी चौसर, हवा ख़ामोश है इस क़दर होने लगी है खुल के अब धोखाधड़ी हो गया विश्वास भी जर्जर, हवा ख़ामोश है नदियों में कंचन मृग ....जयकृष्ण राय तुषार दुःख की छायाएं हैं पेड़ों के आस-पास, फूल,गंध बासी है शहरों का मन उदास, सिर थामे बैठा दिन ढूंढेगा बाम कहाँ ? सृजन ...कुसुम कोठारी झंझवातों में उलझता पांख बांधे मन भटकता बल लगा के तोड़ बंधन मोह धागों में अटकता क्लांत तन बिखरा पड़ा है बुन रही है रात सपने।। दुनिया अच्छी नहीं है ...संदीप शर्मा बादल की पीठ पर कुछ गहरे निशान हैं जो फुटपाथ तक नज़र आ रहे हैं। लैंपपोस्ट से सिर टिकाए एक भयभीत सा बच्चा उन्हें सहला रहा है। पहली कहानी :) ....मन्टू कुमार ये कहना कि मैं किसी से प्रेम करता हूँ और उस प्रेम को निभाना, दो अलग अलग चीज़ें हैं। मैंने अपने प्रेम को तुम्हारे लिए हमेशा समर्पण माना। लोगों के आने जाने से विचार तो बदल जाते हैं पर कुछ ऐसी भावनाएं जो समय के साथ उत्पन होती हैं वो नहीं बदल पाती ताउम्र। आज बस इतना ही....... फिर मिलेंगे...... धन्यवाद।

2025 ...थोड़ा बतायेगा,चलेगा,सब कुछ मत बता

सादर अभिवादन
गई जनवरी भी
दूध का दूध
पानी का पानी
कर गई
अब ये फरवरी है....
देखें क्या कर जाएगी
हमें तो चलना ही है
चलिए चलें रचनाओं की ओर....

बापू ...श्वेता सिन्हा
"बापू" की
करूणामयी
 रेखाचित्रों को
आज़ादी के
ऐतिहासिक पृष्ठों से
निकालकर चौराहों पर
पत्थर की मूर्तियों में
बदलते बहुरूपियों को
महत्वाकांक्षाओं की अटारी पर
कटारी लिए मचलते देख रही हूँ।


जिस वसंत की तलाश में गुज़र गई उमर
आस है बंधी हुई कभी यहां वो आएगा

जो छलक रहा है आज, अश्रु बन के आंख से
शुक्र बन के भोर से, नभ पे झिलमिलाएगा


आज स्ट्रॉबेरी उगाओ
ये नई तकनीक आई
आय दुगनी हो सकेगी
बात सेवक ने बताई

दो गुनी क्या चीज है
फिर दस गुनी का ज्ञान भी है
कृषि अफीमी रोपनी है
सौ गुनी का ध्यान भी है
जिद्द पर सरकार बैठी हो
सके यूँ सब भलाई


लड़की वालों को बहुत समझाया बुझाया
लेकिन लड़की वाले थे कि मानने को तैयार नहीं थे।
पहले ही साफ़ बता देते कि सिर गंजा है...
आखिर बाल ही तो गये थे.. झूठ बोलने और नकली बाल
लगाने की क्या जरूरत थी!
झूठ ने रिश्ता तोड़ा, गंजा सिर लिए मियां
अब नकली बालों का कारोबार कर रहे है ...
उनका न सही किसी और का
रिश्ता ही हो जाये शायद!


यह ग़ुस्सा मेरा तुझ पर है
यह ग़ुस्सा तेरा मुझ पर है
ये जो तेरा-मेरा ग़ुस्सा है
यह ग़ुस्सा इसका उसका है
यह ग़ुस्सा किस पर किसका है
यह ग़ुस्सा सब पर सबका है


दूध देख कर आता है तो
थोड़ा जामुन भी मिला लिया कर
दही बना कर चीनी के संग भी
कभी किसी को खिला दिया कर

'उलूक'
खाली खाली
दूध यहाँ मत लाया कर

लाता ही है
किसी मजबूरी में अगर
रख दिया कर

कम से कम
रोज तो
ना फैलाया कर ।
....
बस
कल फिर
सादर


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...