निवेदन।


फ़ॉलोअर

3471 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
3471 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 31 जुलाई 2022

3471 ...बाजे गाजे के संग बिसरे, घर की यादें आती है

सादर अभिवादन .....

बीत गए छः मास
कभी बरसकर ..तो
कभी तपकर
...
किसी ने पूछा..
राष्ट्रपति तो ठीक ही है..पर
राष्ट्रपिता भी ठीक ही है...
पर क्या ठीक नहीं है..
बताइए...अगस्त का महीना आने को है
दुरुस्त हो जाएगा

अब रचनाएँ ....



मैं नहीं दिल के हाथ बेचारा
तुम कहो तो भुला भी सकता हूँ।।

वो सरे शाम याद आने लगा
इक नया गीत गा भी सकता हूँ।।




तुम सब भले भुला दो ,
लेकिन मैं वह घर कैसे भूलूँ
तुम सब भूल गए मुझको
पर मैं वे दिन कैसे भूलूँ ?
छीना सबने, आज मुझे
उस घर की यादें आती हैं,
बाजे गाजे के संग बिसरे, घर की यादें आती है !





क़ैद हुआ उनमें फिर खुद ही  
कसता, घुटता, पीड़ित होता,
सच की एक मशाल जलाकर
अंधकार चैतन्य हटाता  !




सुनने में लगता कितना अजीब
हिंदी दिवस मनाना  हिंदुस्तानी
दैवी  भाषा तज किस बिना पर
अंग्रेजियत  फैशन मन में ठानी।





पूजास्थलों मे दौलत
का अंबार लगा
भिखारी बाहर
भूख और ठंड से
बेहाल नजर आए,
ऐ !प्रभु के बंदे
तू अब तक दौलत का
सही उपयोग न सीख पाये ।



यूँ तो तू दरिया और मैं बरसता पानी  
धरम हमारा एक है यही कहता है ज़माना

पर याराना न हो जो दोनों दिलों में
मुमकिन नहीं छत ओ  दीवार का एक होना




तुम्हें पाकर कैसे व्यक्त करूँ
समझ में आया ही नहीं
खुद को अभिव्यक्त करना
मेरे बस में कभी था ही नहीं
जिस राह चलना छोड़ा
बस छोड़ दिया

आज बस
सादर
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...