निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 7 जून 2023

3781...एक बात कहूॅं

 ।। प्रातः वंदन।।

"एक बार और जाल फेंक रे मछेरे

जाने किस मछली में बंधन की चाह हो।
सपनों की ओस गूँथती कुश की नोक है
हर दर्पण में उभरा एक दिवालोक है
रेत के घरौंदों में सीप के बसेरे
इस अँधेर में कैसे नेह का निबाह हो..!!"
- बुद्धि नाथ मिश्रा
कुछ खास ज़ज्बों के संग बढ़ते हैं आज इस ख्याल से कि
एक बात कहूं...इन दिनों बहुत हतप्रभ-सा हूँ| मन नहीं लग रहा है| दिल तो बिलकुल भी अपने कहे में नहीं है| न सुन रहा है कुछ और न ही तो लग रहा है कहीं| शहरों की तंग मिजाजी में सूरदास का ‘ऊधौ मोहि ब्रज बिसरत नाहीं’ बार-बार याद आ रहा है|..
⚜️

कुछ सपने हैं जो कभी पा नहीं पाया

सोचा छुपें हैं सभी भविष्य के गर्भ में

कुछ साकार हुए तो उन्हें अपना ना पाया
⚜️

प्रेम-सुवासित काव्य.. पूनम माटिया

कल की ही तो बात है वैसे,
कोयल कूक रही हो जैसे,
या कोई चिड़िया चहकी हो,
या फिर कोई कली महकी हो|
हँसी खनकती थी कंगन सी,
काया थी निर्मल कंचन सी|

⚜️




१९८४ का साल। आई आई टी रूड़की तब का विख्यात रूड़की विश्वविद्यालय। अखिल भारतीय युवा महोत्सव ‘थोम्सो-८४’ का आयोजन। समूचे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों की युवा कला-प्रतिभाओं का विशाल जमघट। संस्कृति.…
⚜️
रश्मि विभा त्रिपाठी








तुम ज़िन्दगी का दूसरा नाम हो

मेरा सुख-चैनमेरा आराम हो

 तुम फूलतुम कली

तुम परागतुम खुश्बू की डली

तुम एहसास मखमली


।। इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह 'तृप्ति'✍️

6 टिप्‍पणियां:

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...