निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 19 मार्च 2020

1707...लोकतंत्र की आत्मा कहाँ हुई है बंधक...

सादर अभिवादन। 

सियासी नाटक  
सम्मोहित करता 
अब तो रोज़-रोज़,
लोकतंत्र की आत्मा 
कहाँ हुई है बंधक 
कौन करेगा खोज?
-रवीन्द्र  

आइए पढ़ते हैं आज की पसंदीदा रचनाएँ-


कोई तो हो
सही मार्ग दर्शक
बीमारी फैली

कैसी बीमारी 
क्यूँ पसार रही है 
 अपने पैर 


 अवनी की अपनी
कल्पना के सागर में
गोते लगाता
जमीं आसमान को
रंगीन बनाता
बरसाता ख़ुशी आसमान से
लहराती धरा पर
अमृत ले आता


 My photo

किसी को तो रखना होगा 
पहला कदम 
बहुत कठिन है 
हाँ...पर नामुमकिन तो नहीं ..
क्या आप देगें साथ?
मैं भी चाहती तो बहुत थी
पर डरती थी
शायद हार से 
   हिम्मत नहीं थी ...
पर ,अब नहीं ..
चलो ,बढाओ तुम पहला कदम 
दूसरा कदम मेरा होगा ।



गाँव मुझको अपने पास बुलाता। 
ना जाऊँ तो जी अकुलाता।। 
देता मुझे वो सुख की छाँव। 
क्या सखि साजन?  
नहीं सखि गाँव... 



सबा फिर हमें पूछती फिर रही है
चमन को सजाने के दिन आ रहे हैं

चलो 'फ़ैज़' फिर से कहीं दिल लगाएँ
सुना है ठिकाने के दिन आ रहे हैं.

और चलते-चलते पढ़ते हैं सैनिक जीवन से जुड़े मार्मिक पलों को जीवंत करती एक विशिष्ट रचना-



मुझे याद आती है वो
बैचेन और बेसुध सी शक़्ल
जो मुझे जंग में भेजना नहीं चाहती
जो मुझे जंग में सोच कर सिहर जाती है
जिससे अलविदा कहते नहीं बना
वो जो मेरे चिथड़े देख कर आजीवन खुद को कोसेगी।



                        हम-क़दम का नया विषय
                                              यहाँ देखिए



आज बस यहीं तक 
फिर मिलेंगे अगले गुरूवार। 

रवीन्द्र सिंह यादव 

बुधवार, 18 मार्च 2020

1706...मैं दैर-ओ-हरम का पता चाहता हूँ ..

।। उषा स्वस्ति ।।
"रात के उत्पात-भय से
भीत जन-जन, भीत कण-कण
किंतु प्राची से उषा की
मोहिनी मुस्कान फिर-फिर!

नीड़ का निर्माण फिर-फिर,
नेह का आह्वान फिर-फिर!"
हरिवंशराय बच्चन
वैश्विक स्तर पर फैलती जा रही महामारी (कोरोना) से निपटने के लिए अनुशासित जीवनशैली के साथ अत्यधिक जागरूक करने की आवश्यकता है...क्योंकि 
यथार्थ में हम बहुत कुछ गवां बैठे है..किंतु प्राची से उषा की आभा के साथ नज़र डालें प्रस्तुत लिंकों पर...✍
⭕⭕




हर दर्द कुछ सिखाता है 
सोते को जगाता है,
अंतहीन मांगों पर 
अंकुश भी लगाता है !

कोरोना ने दी दस्तक 
घूँट कड़वे पिलाता है,
अति सूक्ष्म दुश्मन यह 
नजर नहीं आता है 
⭕⭕



कार के पहिए की गति के साथ ही आशा के विचार भी सफर करते हुए सात साल पीछे पहुंच चुके थे। शादी होकर जब वह घर आई थी सास और दोनों ननदों ने हाथों हाथ  स्वागत किया था।  छह महीने  हंसी-खुशी बीते फिर एक  दिन सास से हँसते हुए कहा ,"बहू अब बस एक पोता मेरी गोद में दे दो।" आशा शरमाती हुई धीरे से अपने कमरे में चली गई ।...
⭕⭕




 मिलावट -आज के युग में जहां देखा  वहीं है मिलावट
कोई नहीं बचा इसकी मार से
जहां जहां पड़े पैर शुद्धता के   
 मिलावट ने गर्दन पकड़ी पीछे से |
जब गेहूं लाए आटा पिसवाया
जल्दी में बीना नहीं  ठीक से
इतनी किसकिसाहट  आटे में थी
की वह कूड़ेदान के हुआ हवाले..

⭕⭕

सड़क तन्हाई की दौड़ आया 

शहर जिस पर तरक़्क़ी के शजर थे 
तेरी पगडंडियों से जोड़ आया 

किसी की सिसकियों का दर्द ले कर

⭕⭕

ये सब तेरे आंखों की गलती है और क्या है

जिसे चांद चंद्रमा चंदा मेहताब कहती है ये दुनिया
हर रात वही छत पर निकलती है और क्या है...

⭕⭕




रहे   तू   जहाँ   वो   फ़िज़ा  चाहता  हूँ ।
मैं दैर-ओ-हरम  का  पता  चाहता हूँ ।।1

तेरी  खुशबुओं  से   मुअत्तर  चमन  में ।
महकती   हुई   इक  सबा चाहता  हूँ ।।2
।।।।
हम-क़दम का नया विषय
यहाँ देखिए
।।।।।।
।। इति शम ।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह ‘तृप्ति’..✍









मंगलवार, 17 मार्च 2020

1705 ...जब कि मिलावट से बने रोज़ यहाँ सरकार

सादर अभिवादन
आज डबल काम करना पड़ रहा है
 सांध्य दैनिक मुखरित मौन की सोमवारीय प्रस्तुति
और मंगल की मौजूदा प्रस्तुति
कोशिश कर रहे हैं ..रचनाओँ की पुनरावृत्ति न हो


क्या अपन सीधे रचनाओँ की ओर चल सकते हैं ...


अधिकार की परिभाषा ..श्वेता सिन्हा

जब देखती हूँ
अपनी शर्तों पर
ज़िंदगी जीने की हिमायती
माता-पिता के
प्रेम और विश्वास को छलती,
ख़ुद को भ्रमित करती,
अपनी परंपरा, भाषा और संस्कृति को




वो लड़की ...आत्म मुग्धा
एक चंचल सी लड़की
जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब है
जिसकी स्याही से निकले शब्द
न जाने कितनों के आँसू है
जो मिट्टी की महक
अपनी कविताओं में भर देती है
जो छूट गयी बातों के बीज
सबके मनों में बो देती है


देना ...अनीता जी

बादल बनकर बरसें नभ से 
यह तो हो नहीं सकता 
क्यों न उड़ा दें सारी वाष्प मन से 
वाष्प जो कर देती है असहज 
नहीं आता रवि किरणों सा 
फूलों को खिलाना 
तो क्या हुआ 


दोहरा मापदंड .... व्याकुल पथिक

" परंतु मम्मी अभी तो थोड़ी देर पहले ही आप  रामू काका को मिलावटखोर कह डाँट रही थी। मैंने घर में प्रवेश करते हुये सुना था। कठिन परिश्रम के कारण काका के ढीले पड़े कंधे, आँखों के नीचे गड्ढे और माथे पर शिकन भी आपको भला कहाँ दिखे थे। क्या उनकी धन-लिप्सा निखिल भैया से अधिक है। यह कैसा दोहरा मापदंड है आपका..!"
....
एक सौ बारहवा विषय
मिलावट
उदाहरण

मिलावट ही मिलावट..
रिश्तों मे भी प्यार मिलावट,
सुख के साथी यार मिलावट,
दुख मे साथ कुछ ही चलते हैं,
बाकी सब संसार मिलावट.

संसद मे भी बात मिलावट,
वादों के हालात मिलावट,
सत्ताधारी,निज हितकारी,
नेताओं की जात मिलावट.
- विनोद कुमार पांडेय

अंतिम तिथिः 21 मार्च 2020
प्रकाशन तिथिः 23 मार्च 2020
माध्यमः सम्पर्क फार्म
सादर







सोमवार, 16 मार्च 2020

1704..हम-क़दम का एक सौ ग्यारहवाँ अंक... दिलदार

सोमवारीय विशेषांक
हमक़दम में
आप सभी सुधि पाठकों का
स्नेहिल अभिनंदन
-------
आज सबसे पहले  विषय से इतर
कुछ आवश्यक-

प्रकृति के बिगड़ैल मिज़ाज और
कोरोना के आतंकवादी परवाज़ से
उत्पन्न राष्ट्रीय आपदा मात्र हमारे ही देश
के लिए चिंता का विषय नहीं
अपितु
समूचा विश्व इस महामारी 
से आतंकित है।
परंतु परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी
विपरीत हो 
हम मनुष्य अपने विशेष गुण
सकारात्मकता की हथौड़ी से
सारी नकारात्मकता को चकनाचूर करते रहेंगे।
आशा के असंख्य दीपक प्रज्वलित कर
हम अपने आत्मबल से जल्द ही 
इस कठिन समय की उफ़नती धाराओं को
पार कर जायेंगे।
हम क़लमकारों की यह नैतिक ज़िम्मेदारी है कि हम
इस महामारी कोरोना के बारे मेंं ज्यादा अध्ययन करें ताकि
आमजन को सही जानकारी दें सकें,हम किसी भी भ्रांति का खंडन कर सकें और धैर्यपूर्वक जागरूकता और सकारात्मकता फैलाये।

हमक़दम के विषय 'दिलदार' पर
इस बहुत कम रचनाएँ प्राप्त हुई हैं।
आप सभी रचनाकारों को सादर नमन।

हमक़दम आप सभी प्रतिभासंपन्न
रचनाकारों के साथ और सहयोग का ही
सृजनात्मक परिणाम है आशा है 
आगामी अंंक में आपका स्नेह अवश्य प्राप्त होगा।

★★★★★★

आइये आज के अंक की रचनाएँ पढ़ते हैं।

सर्वप्रथम कुछ कालजयी रचनाएँ-

श्री निदा नवाज़
दिल,दिलभर,दिलदार की भाषा
शब्दों का है रूप निराला
सागर सागर जैसे पानी
आकाशों में इसकी वाणी
संत कबीर के दोहों वाली
जायसी के शब्दों की पाली

शाहबाज़ 'नदीम' ज़ियाई
दिलदार ने सोने न दिया
रात भर जागा किए पलकें न झपकीं हम ने
रात भर इश्क़ के आज़ार ने सोने न दिया

रात भर दिल के धड़कने की सदा आती रही
रात भर साया-ए-दीवार ने सोने न दिया

रात भर याद-ए-गुज़िश्ता ने सताया मुझ को
रात भर चश्म-ए-गोहर-बार ने सोने न दिया
 


मीर तक़ी मीर

जीते जी कुचा-ए-दिलदार
जीते-जी कूचा-ऐ-दिलदार से जाया न गया
उस की दीवार का सर से मेरे साया न गया

दिल के तईं आतिश-ऐ-हिज्राँ से बचाया न गया
घर जला सामने पर हम से बुझाया न गया

क्या तुनक हौसला थे दीदा-ओ-दिल अपने आह
इक दम राज़ मोहब्बत का छुपाया न गया



★★★★★★

नियमित रचनाएँ
आदरणीय साधना वैद
सोचती हूँ
आज तुम्हें अपनी दिलदारी से
रू-ब-रू करा ही दूँ
तुम भी तो जानो
कहाँ मिलेगा तुम्हें 
कोई दिलदार मेरे जैसा ! 
आज बाँटना चाहती हूँ तुमसे
कुछ भूली सी यादें


आदरणीय आशा सक्सेना
है दिल जिसका बड़ा
सही राह चुन पाता
जो गैरों को भी अपनाता
वही दिलदार कहलाता |
केवल मस्तिष्क  से जिसने सोचा
सही गलत का भेद  न जाना
भावुक मन को दुखी किया
वह कैसे  दिलदार हुआ |


आदरणीय सुजाता प्रिय
दिलवर कभी भी दिल को दुत्कारना नहीं।
दिल में कभी भी लाना तू दुर्भावना नहीं।
दिल को दुरुस्त रखने की दरकार चाहिए ।
दिलवर तुम्हारे दिल में मुझे प्यार चाहिए।

आदरणीय ऋतु आसूजा
प्रकृति प्रदत अमिय
जीवन का सार हूं मैं
स्वच्छंद निर्मल जलधार हूं मैं
हां मैं प्रकृति, देवस्थान अनन्त
निस्वार्थ सेवा की रसधार हूं मैं।

मैं प्रकृति बहुत दिलदार हूं मैं
अन्न, कंद - मंद फल, फूल का भंडार हूं मैं

और चलते-चलते
आदरणीय सुबोध सर
सच्चा दिलदार

जिसे दहेज़ की ना हो कोई दरकार
चेहरे की सुन्दरता करे जो दरकिनार
उत्तम विचारों को ही करे जो स्वीकार
फिर चाहे जले हो तेज़ाब से रुख़्सार
या कोई वेश्या पायी समाज से दुत्कार

★★★★★★★

एक गीत सुनिये

आज का यह अंक आपको कैसा लगा?
आपकी प्रतिक्रिया उत्साह बढ़ा जाती है।

हम-क़दम का अगला विषय
जानने के लिए कल का अंक
पढ़ना न भूलें।

#श्वेता


रविवार, 15 मार्च 2020

1703..ईश्वर से कहिएगा हमें गर्मी की ज़रूरत है

पानी तूफान का भी कहर जारी है
हमारे सभी चर्चाकार
नेटवर्क की शिकायत कर रहे हैं
बारिश थम ही नही रही है..
काम है तो करना ही है
चलिए शुरु करते हैं.....

कोरोना से डरें नहीं डटे रहें .... आकांक्षा सक्सेना

आज पूरा विश्व सनातन संस्कृति की नमस्ते को करते दिख रहे है और पूरी दुनिया भारत के ऋषि-मुनियों के ज्ञान - विज्ञान का लोहा मान मान रहा है पर हमें क्या फर्क पड़ता है हमें तो मॉर्डन होना है, हमें तो विदेशी कल्चर फोलो करना है, उसी से हमारा स्टैंडर्ड बढ़ता दिख रहा है.... काश! कि हम सब अपनी संस्कृति पर विश्वास करें और जैसे उस समय बहुत बड़े - बड़े यज्ञ, होम, हवन हुआ करते थे जिसमें लौंग, इलायची, गुगल, गाय-घी, कपूर, की पवित्र अग्नि से पर्यावरण शुद्ध और पवित्र होता था जिससे बीमारियों का खतरा कम होता था। आज वही बात कही जा रही है कि अगर गर्मी बढ़े तो कोरोना वायरस से मुक्ति पायी जा सकती है। वही तो हम कह रहे कि देश में बहुत बड़े पैमाने पर यज्ञ होने शुरू होने चाहिए। इससे बहुत मदद मिलेगी।

कहने को अब रहा क्या ...आशा सक्सेना

मैं क्या से क्या हो गई हूँ  
मैंने किसी को कष्ट न  दिया
पर हुई अब  पराधीन इतनी कि
 अब बैसाखी भी साथ नहीं देती 
जीवन से मोह अब टूट चला है 
अब चलाचली का डेरा है
खाट से  बड़ा ही  लगाव हुआ  है

हेलो मैं कोरोना बोल रहा हूँ ...हिन्दी कुंज

हेलो मैं कोरोना बोल रहा हूँ हेलो मैं कोरोना बोल रहा हूँ ,अरे क्या हुआ फोन हाथ से छूटने लगा ,इतना डर .... मत डरो फोन के अंदर से मैं नहीं आ सकता लेकिन सतर्क रहना मैं बहुत मायावी हूँ कहीं से भी तुम्हारे शरीर में आ सकता हूँ। डरो मत मई आज स्वयं तुम्हें अपना परिचय देता हूँ और मुझसे बचने के उपाय भी तुम्हे बताता हूँ।

कन्याकुमारी, ..कुछ अलग सा
तीन-तीन सागर जिसके पांव पखारते हैं

यहां के तीन दर्शनीय स्थानों में पहले मंडपम में देवी कन्याकुमारी के पैरों की छाप पत्थर पर उकेरी हुई है ! दूसरा मुख्य भवन जिसके अंदर चार फुट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्वामी विवेकानंद की बेहद खूबसूरत कांसे की बनी मूर्ति स्थित है, जिसकी ऊंचाई साढ़े आठ फुट है. इसमें स्वामी जी का व्यक्तित्व एकदम सजीव नजर आता है तथा तीसरा ध्यान कक्ष जिसकी दिवार पर ''ॐ'' की आकृति बनी हुई है और शांत नीम अँधेरे में लगातार ''ओउम'' की ध्वनि उच्चारित होती रहती है..........!

अक्सर ...पुरुषोत्तम सिन्हा

ठहरी सी, बातों के पंख लिए,
पखेरू, बस उड़ता है!
हँसता है वो, जीवन के इस छल पर,
रोता है, रह-रह कर,
मंडराता है, विराने से नभ पर,
कटती हैं, सूनी सी रातें, 
अनथक, करवट ले लेकर,
जीवन पथ पर, 
अक्सर!

चलते-चलते एक ग़ज़ल

जो दिख नहीं रहा हूँ वो तो शर्तिया हूँ मैं
चन्द्र भूषण मिश्र ‘ग़ाफ़िल’

जैसे भी हो वो तुम हो मुझे क्यूँ हो फ़िक़्रो ग़म
कहना ये क्या है बोलो के तुझसे ख़फ़ा हूँ मैं

जो दिख रहा हूँ उसपे हमेशा सवाल उठा
जो दिख नहीं रहा हूँ वो तो शर्तिया हूँ मैं

ग़ाफ़िल रहे हैं वो ही जो कहते रहे हैं यार
आ जा न पास मेरे तेरा आसरा हूँ मैं

आज बस इतना ही
ईश्वर से कहिएगा
हमें गर्मी की ज़रूरत है
सादर













Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...