सादर अभिवादन
आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है.
आजादी के 79 साल पूरे हो जाएंगे
एक सवाल भी है, वो ये कि इस साल भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा या 80वां?
भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. उसी दिन देश ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया था. तब से लेकर हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. ऐसे में साल 2026 में भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा.
80 वां स्वतंत्रता दिवस पर अशेष शुभकामनाएं
पसंदीदा रचनाएं
देश बहुत
बड़ा है
आजादी
और
आजाद
देश को
समझने में
कौन पड़ा है
जितना भी
मेरी समझ
में आता है
अँग्रेज़ी हुक़ूमत के
ग़ुलाम थे हम
15 अगस्त 1947 से पूर्व
अपनी नागरिकता
"ब्रिटिश-इंडियन"
लिखते थे हम
आज़ादी मिलने से पूर्व।
आओ
आशाओं को
महीन छलनी में
रखकर देखते हैं
और फिर
छलनी को
हौले-हौले
रीतते हुए देखते हैं
घूम घाम कर वही आ गए...फिर हंसे
बुलंदी के मस्त,ताब तेवर में..फिर हंसे
हाय री कुर्सी!कैसा मोह मलंग ये हर बार,
उखाड लो, पछाड़ लो,कहकर..फिर हंसे।
धीरे-धीरे बचपन से
कच्ची मिट्टी सूख गयी
चाभी की जगह
बैटरी वाली कार,
खतरनाक बंदूकों ने ले लिए,
चिडियों,तितलियों,फूल और
पेड़ों को तस्वीरों में कैद कर
सादर समर्पित
वंदन

