निवेदन।


फ़ॉलोअर

3557 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
3557 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

3557 ..जीवन मे धन धान्य रहे, जले स्वास्थ्य के दीप

 सादर अभिवादन

कल गणपती जी व महालक्ष्मी जी का पूजन सानन्द
सोल्लास सम्पन्न हुआ, आकाश निर्मल था...
सभी को शुभकामनाएँ
तूफान आने वाला है शायद कल आए आज 150 किलेमीटर दूर था 
या फिर रिबाउन्ट भी हो सकता है
भगवान करे कि आए और रिबाउन्ट  हो जाए

अब रचनाएँ देखें या ये कहिए कि कल की रिपोर्टिंग देखें

पहली रिपोर्ट

माँ लक्ष्मी का आगमन क्या कहिये!
खील-बताशों से पूजन क्या कहिये!
रामजी लौटे अयोध्या क्या कहिये !
दीपावली का शुभ वंदन क्या कहिये !


दूसरी रिपोर्ट ..


पाता हूँ ख़ुद के बेहद क़रीब, जहाँ जल रहे
हैं अनगिनत चिराग़, मैं लौट आता
हूँ अमावस की रात से पूर्णिमा
की ज़मीं पर, भूल कर
सभी राग विराग,
अनुभव करता


तीसरी रिपोर्ट ...

अन्तर  से  चित्कार  उठी
मिला  सृजन  नवनीत
गीतों  की  झनकार रही
हर पल छलकी प्रीत

जीवन  मे  धन  धान्य  रहे
जले  स्वास्थ्य  के  दीप
दीपो से  य़ह  पर्व सजे
घर  आँगन  को  लीप


चौथी रिपोर्ट ...

यदि तन माटी-दीप बना लें  
प्रेम स्नेह से बरबस निखरे ,  
गति जिसकी ऊपर ही ऊपर
प्रखर आत्मज्योति जल बिखरे !

ताप हरेगा हर विकार तब
आलोकित होगा जीवन पथ,
ज्योति परम से सहज जुड़ेगी
दीवाली का यही शुभ अर्थ !


पांचवी रिपोर्ट ...

प्रीत किरण पुंज से चमकते धूमकेतु से l
शिरोधार्य इस मंगल बेला जन कल्याण ll

पिरो लडिया सुन्दर जगमग करते दीपों सी l
उत्सर्ग कर रहा संसार वैमनस्य अंधेरों की ll


चलते -चलते आज 04.51 पर सूतक लग गया है
सूर्य पर राहु-केतु की नजर लगी है
गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के उत्सव रेल एक दिन के लिए
लेट  है..इसी के चलते भाई दूज की गाड़ी भी दो दिन देर से चल रही है

आज बस
सादर
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...