निवेदन।


फ़ॉलोअर

3451 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
3451 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 जुलाई 2022

3451 ...बह चले धार संग, इस उम्र के सहारे

सादर अभिवादन .....
आज बड़ी दीदी किसी काम में व्यस्त हैं
सो आज मैं..सोची आपको थोड़ा बोर कर दूँ
लीजिए पढ़िए कुछ रचनाएँ .....



अम्मा उलझीं देख तमाशा
रोते भूखे बच्चे ।
झपट पड़ीं गुल्ले से बोली
इससे भूखे अच्छे  ॥
आग लगे तुझमें, भूजे में
बरै मुआँ भड़भूजा ॥




ख़ुशक़िस्मत हैं वे
जिन्हें सौंपे गये घर- द्वार
पति के नाम वाली तख्ती के
ख़ुशक़िस्मत हैं वे
जो पर्स टाँग ऑफिस गईं
पति की मेहरबानी से..!




बह चले धार संग, इस उम्र के सहारे,
रह गए खाली, बेपीर किनारे,
उस ओर, पुकारे,
कौन सुने, ये मौन भरमाए,
वो खामोश दिशाएं,
रह-रह,
अनबुझ, गीत सुनाए!





बेटियों के जनने की खबरें
पहुंचाई जाती रही अब तक
मायूसी के कागज में लपेटकर
किसी मातम की तरह



कोरोना का तो बस कमज़ोर सा बहाना था !
जैसे तैसे इस बार मुहूर्त निकला तो
लो फिर से आफतें आ गयीं
आधे विधायक दूसरी पार्टी में चले गए
बाकी को अविश्वास प्रस्ताव लाना था !
भाई की घूसखोरी ने कुर्सी खींची




उम्मीदों की लालटेन हाथों में तो है
ख्वाबों की रोशनी का कुछ पता नही
खुशियों की चाभी औरों के हाथों में...
किस्मत की मंजिल का कोई पता नही।।




"आज मौसम बहुत ठंडा हो रहा है।साथ में कुछ गरम खाने के लिए बना लेती हूँ। विकास को अच्छा लगेगा...!" प्रभा चाय के साथ पकोड़े तलने लगी।

"वाह पकोड़े...!!!!प्रभा तुम कैसे मेरे मन की बात समझ लेती हो यार? सच्ची आज ऑफिस से निकला तो यही सोचकर निकला था कि तुम्हारे लिए बाबूलाल की दुकान से गर्मागर्म पकौड़े ले जाऊँगा।पर यह कमबख्त बरसात तेज होती गई तो चुपचाप घर चला आया..!यह कहकर विकास पकोड़ों का आनंद लेने लगा।


आज बस

सादर 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...