फिर खिड़की थपथपा रही है
एक नई बेचैनी
पिछली आँधी की निशानियॉं
पुराने पीपल की टहनियॉं छुपा न सकी।
इस बार हवा का रुख़ अलग है
इसमें स्मृतियों की नमी नहीं
बल्कि भविष्य की अनिश्चितता की तपिश है
जो हर ठहरे हुए यकीन को
एक नए दायरे में खींचती रही है।
हर चक्रवात एक-सा नहीं होता
कोई भीतर की परतें उधेड़ता है
तो कोई बाहर की दीवारों को
ताकि भीतर की रोशनी
खुले आसमान से आँख मिला सके।





चक्रवात केवल विध्वंस नहीं लाते, सचेतक भी हो सकते हैं
जवाब देंहटाएंआपके ही शब्दों में - भीतर की रोशनी
खुले आसमान से आँख मिला सकने वाले सामर्थ्य को भी जन्म देते हैं
चिरस्मरणीय भूमिका
बेहतरीन संकलन
जवाब देंहटाएंआपकी भूमिका स्वयं एक कविता बन जाती है
साधुवाद
वंदन