निवेदन।


फ़ॉलोअर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

4897..इन्वेस्टमेंट कुछ समय तक..

 ।।भोर वंदन।।

 शुभ शनिवार  माँ दुर्गा केवल शक्ति की प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, करुणा और धर्म की साक्षात प्रेरणा हैं।🙏नवरात्र पर्व की शुभेच्क्षा के साथ आनंद लिजिए रचनाओ के साथ✍️

अच्छा जी

 नई टाउनशिप आ गयी है यहाँ भैय्या | प्लॉटिंग चल रही | 

"अच्छा जी "

तगड़ा मुआवजा मिला है इन गाँवों में | 

"अच्छा जी"

किया हुआ मुआवजे का ?

इन्वेस्टमेंट , शहर में प्लाट ले लिए | अपार्टमेंट ले लिए | 

अच्छा जी 

मतलब गांव की जमीन बेच कर शहर में प्लाट ले लिए ?

हाँ , ग्रोथ ज्यादा है 

फिर धरा भी क्या है खेता में ? 

खाएंगे क्या ? प्लाट ?

प्लाट क्यों , नौकरी 

क्या बनेंगे , आर्किटेक्ट ?

✨️

नदी  चली थी समन्दर से मिलने

कभी ख़्वाबों के पास जाती हूँ। कभी ख़्वाबों के क़रीब आने का इंतज़ार करती हूँ। कभी यूं भी होता है कि किसी और काम की धुन में जा रही होती हूँ और अचानक कोई अनजाना, अनदेखा सा ख़्वाब टकरा जाता है। उसे देख अचकचाती हूँ। विस्मय से पूछती हूँ, 'तुम कौन? क्या तुम राह भटक गए हो?' वो मुस्कुराकर, सर पर हाथ फिराते हुए बोलता है 'अरी पगली, राह नहीं भटका, तेरा ही ख़्वाब हूँ। उन तमाम ख़्वाबों में से एक जिन्हें देखने से डरती ही रही तुम। आओ न, चलो, मेरे साथ।' ना-नुकुर करती हूँ लेकिन कोई सम्मोहन खींचता है।  ..

✨️

प्रेम 

प्रेम - आत्मा के फूल की सुगंध !

जो कभी एक बीज था 

अपने आप में सिमटा 

ऊर्जा भीतर छिपाये 

 मिटकर बीज ही 

एक दिन फूल उगाये..

✨️

बालगीत: बारिश आई खुशियाँ लाई

मेढक बोला टर्र टर्र टर्र

बारिश का मौसम है सर

बोर हो गया हूँ पढ़-पढ़कर

जल्दी से अब छुट्टी कर..

✨️

खुल कर जियो आज में ज़िन्दगी

भवजाल के जंजाल में ना फंस पिस जाए नौजवानी 

छोटी सी ज़िन्दगी है मौज-मस्ती में बिताएं जिंदगानी 

चार दिन हैं उम्र के ज़िन्दा-दिली ज़िंदगी के नाम कर 

बेफिक्र हो ये ज़िंदगी का सफ़र सुबह-शाम में रवानी ।

✨️

पम्मी सिंह ' तृप्ति '..✍️

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...