निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 31 अगस्त 2022

3502.…क्या लिखूं क्या नहीं..

 ।।प्रातः वंदन ।।

किस का आलोक गगन से

रवि शशि उडुगन बिखराते?

किस अंधकार को लेकर

काले बादल घिर आते?

उस चित्रकार को अब तक

मैं देख नहीं पाया हूँ,

पर देखा है चित्रों को

बन-बनकर मिट-मिट जाते!

भगवतीचरण वर्मा

चित्रों का बनकर मिटना और फिर से नये चित्रों को उकेरने शायद इसे ही प्रकृति की लीला कहतें हैं..आस्था, उमंगों के बीच लिजिए कुछ पल खास शब्दों के संग..✍️

सुनो ज़िंदगी !


 क्यूँ सोचते हो

जो तुम दर्द दोगे
तो बिखर जाऊँगी
ये जान लो
धुल के आँसुओं से
मैं निखर जाऊँगी..
🏵️
 कटा बुढ़ापा लड़ते लड़ते 
 गलती कोई ने भी की हो ,
 दोष एक दूजे पर मढ़ते

 रस्ते में कंकर पत्थर थे,
  ठोकर खाई संभल गए हम
  सर्दी धूप और बरसाते,
   झेले कई तरह के मौसम..
🏵️

आम जनता को केजरीवाल से जरूर सतर्क रहना चाहिए!

"वैसे तो कमोवेश सभी सियासी दल मौक़ा मिलते ही अपने वादों से पलट जाते हैं लेकिन जिस तरह केजरीवाल पलटते हैं उसकी मिसाल नहीं मिलती।  अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में केजरीवाल जी ने कसम..

🏵️

दोनों हथेलियाँ


मेरी दोनों हथेलियाँ अभ्यस्त हैं काम करने की,
ये सुबह से ही काम में जुट जाती हैं,
ये बनाने लगती हैं चाय तुम्हारे लिए,
फैला बिस्तर सहेजती हैं,सलीके के लिए,..
🏵️

क्या लिखूं क्या नहीं

 बारम्बार  लिखना लिखाना 

फिर खोजना क्या नवीन लिखा 

पर निराशा में डूब जाना 

कुछ  नया न लगा नए लेखन में |

बहुत बार पढ़ा पर मन असंतुष्ट रहा 

कागज़ ढूंडा  कलम ढूँढी पर मिल न पाई ..

🏵️

।। इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️

9 टिप्‍पणियां:

  1. श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
    अप्रतिम
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. शुभकामनाओं के संग शुभ दिवस

    सुन्दर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  3. गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं! सुंदर प्रस्तुति।साहित्य राजनीति का गला दबाए रखे, निष्पक्ष भाव से! लड़खड़ाती राजनीति को शुचिता की वैशाखी थमाकर।

    जवाब देंहटाएं
  4. सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएँ। चुनिंदा रचनाओं से सजी आज की इस सुंदर, सार्थक और सामयिक प्रस्तुति के लिए आदरणीय पम्मी सिंह 'तृप्ति' जी को बहुत-बहुत बधाईयाँ। गणेश चुतर्थी की शुभकामनाओं सहित। सादर धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुंदर प्रस्तुति
    गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  6. बेहतरीन रचना संकलन एवं प्रस्तुति गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत अच्छी हलचल प्रस्तुति। गणेशोत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  8. आज पढ़ पाई हूँ सब लिंक्स । बढ़िया चयन ।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...