निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 15 सितंबर 2021

3152... क्षणभंगुर सा साथ...

 ।। भोर वंदन।।

"श्रृंगार न होगा भाषण से

सत्‍कार न होगा शासन से

      यह सरस्‍वती है जनता की

     पूजो, उतरो सिंहासन से

इसे शांति में खिलने दो

संघर्ष-काल में तपने दो

       हिंदी है भारत की बोली

       तो अपने आप पनपने दो"

गोपाल सिंह 'नेपाली'

कब तक होती रहेगी हिन्दी की मांग ,निज भाषा की कैसी मांग? दो अक्षरों में समस्त भाव ...अच्छा हो आगे दिवस मनाने या अधिकार मांगने की जरूरत ही न पड़े। चलिए अब नज़र डालते हैं आज की प्रस्तुतियों पर..✍️

पुरुष- उत्पीड़न


बहुत दुखद है कि मेरे कुछ स्टुडेंट्स का पत्नियों के द्वारा घोर उत्पीड़न हुआ है और मैं चाह कर भी कुछ भी मदद नहीं कर पाई

❄️❄️

जिस्म की चाह में रूह के रिश्ते तोड़े जा रही थी!

भागी तो वह अकेली थी 

उसे नहीं पता था 

कि वह अपने साथ 

बाकी लड़कियों के आंखों से 

उनके सुनहरे सपने 

छीन कर ले जा रही थी! 

खुद को तो आजाद कर रही थी 

पर बाकी लड़कियों को 

हमेशा के लिए चारदीवारी में 

कैद किए जा रही थी! 

गलती तो उसने की थी ..

❄️❄️

जो ठहर जाता है 
जीवन भर को
एक व्यक्तित्व
जो विलिन हो जाता है  
आपके व्यक्तित्व में 
एक क्षणभंगुर सा साथ
❄️❄️

तू मिले दिल खिले .. अनूप शंकर 

बदलते वक़्त के साथ एक शाम मेरे नाम में एक नया सिलसिला शुरु करने जा रहा हूँ और वो है मशहूर गानों को आज के कलाकारों द्वारा गाए जा रहे बिना आर्केस्ट्रा वाले अनप्लग्ड वर्सन का जो..

❄️❄️

ग़ज़ल - वो सफ़र में मिला नही होता

वो सफ़र में मिला नही होता।
दर्द    मेरा   हरा  नही  होता।

ज़िंदगी की पतंग भी उड़ती।
डोर  से  फ़ासला नही होता।
❄️❄️
।। इति शम ।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह 'तृप्ति:..✍️


10 टिप्‍पणियां:

  1. "श्रृंगार न होगा भाषण से
    सत्‍कार न होगा शासन से
    यह सरस्‍वती है जनता की
    पूजो, उतरो सिंहासन से
    इसे शांति में खिलने दो
    संघर्ष-काल में तपने दो
    हिंदी है भारत की बोली
    तो अपने आप पनपने दो"
    सुंदर आगाज
    आभार
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. हिंदी है भारत की बोली
    तो अपने आप पनपने दो"

    गोपाल सिंह 'नेपाली'
    –कवि को नमन
    उम्दा प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. अच्छी कविताएँ सम्मिलित की आपने। मेरी प्रविष्टि को स्थान देने का आभार..

    जवाब देंहटाएं
  5. सुप्रभात 🙏🙏🙏
    बेहतरीन प्रस्तुति मेरी रचना को चर्चामंच में जगह देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय मैम🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  6. सुन्दर प्रस्तुति ….मेरी रचना को चर्चामंच में जगह देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद पम्मी जी !

    जवाब देंहटाएं
  7. सुंदर सराहनीय प्रस्तुति । बहुत शुभकामनाएं पम्मी जी ।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...