निवेदन।


फ़ॉलोअर

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

4340...गोल रोटियों का भय

मंगलवारीय अंक में
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।
-------
 साल की बोतल में बची दिसंबर की
ठंडी बूँदों को घूँट-घूँट पीता समय
 दार्शनिकता बघारने लगता है-

सुबह का चलकर शाम में ढलना/जीवन का हर दिन जिस्म बदलना
हसरतों की रेत पे दर्या उम्मीद की/ख़ुशी की चाह में मिराज़ सा छलना
चुभते हो काँटें ही काँटे तो फिर भी/जारी है गुल पे तितली का मचलना
वक़्त के हाथों से ज़िंदगी फिसलती है/नामुमकिन इकपल भी उम्र का टलना
अंधेरे नहीं होते हमसफ़र ज़िंदगी में/सफ़र के लिये तय है सूरज का निकलना।
      #श्वेता🍁
------------
आज की रचनाएँ-

रोटियों को गोल बेलने में 
शताब्दियों से भय जी रही औरतों ने 
क्यों नहीं उठाई आवाज़ 
यह बात भी मुझे आज तक समझ नहीं आई 
जबकि रोटियों के गोल होने या न होने से 
नहीं बदलता , न ही संवर्धित होता है उसका स्वाद 


ये गंध,
सुगंध है की दुर्गंध?
अवलंबित है इस पर की 
किसी परिस्थिति विशेष में,
आपके हृदय की भावनाएं क्या है,
वो कौन सी अनुभूति है
जो मुझको, तुमको नियंत्रित करती हैं 
क्या ये भावनाएं 
किसी मीर या किसी निराला के उद्यान से है 
या फिर किसी विक्षिप्त के 
नराधम सड़े हुए मस्तिष्क की कुंठा के बांसी अवशेष।


"लड़कों को ऐसा होना चाहिए" 
कहने वाले 
लड़कों की फिक्र नहीं कर रहे थे 
"लड़कियां तो ऐसी अच्छी लगती हैं" 
कहने वाले 
लड़कियों की अच्छाइयाँ नहीं सोचते 



दिन भर चलकर सूरज लौटा, फैल रहा है अंधेरा। 
खग कलरव कर उड़ते जाते,खोज रहे हैं बसेरा। 
तुम भी अपने घर को पहुंचो, मधु रजनी का बेरा। 
मन का दीप जलाओ, सुख से रैन बिताओ। 
जीवन को रंगी बनाओ, जो मन भाये रे !
दिन बीता जाए !


लड़कियों को सबल सशक्त बनाने का अभियान इतना तेज़ हुआ कि ये लड़कियाँ कब सही-गलत, उचित-अनुचित, न्याय-अन्याय की सीमा रेखा को क्रॉस करके प्रताड़ित होने अबला नारी की भूमिका से बाहर निकल कर प्रताड़ित करने वाली जल्लाद खलनायिका की भूमिका में आ गईं किसीको पता ही नहीं चला ! आजकल समाज में लड़कियाँ ज़रा भी दीन हीन और कातर नहीं रह गई हैं ! नारी जाति में भी घटिया सोच और आपराधिक प्रवृत्ति की अनेकों स्त्रियाँ हैं जिन्होंने इन कानूनों का दुरुपयोग कर अनेकों भले और सज्जन पुरुषों की और अपने ससुराल वालों की नाक में दम कर दी है ! 

--------

आप सभी का आभार।
आज के लिए इतना ही 
मिलते हैं अगले अंक में।

सोमवार, 16 दिसंबर 2024

4339 ... धूप खुल कर हँसी हैं कई दिनों के बाद

 सादर अभिवादन



वर्ष 2024 की विदाई  
बस अब होने को है
एक नई पहल
बंद ब्लॉगों को
ऑक्सीजन का प्रदाय

आज पम्मी जी बाहर है
कुछ अद्यतन रचनाए भी देखेंः-




इसलिए कठोर हृदय हूं
मुझे कोमलता से क्या सरोकार
आंसुओं को जब्त कर लेता हूं
पर आत्मा तो एक है
वो कहां मानती है भेदभाव
जन्मों से उसका आवागमन है
कभी पुरुष तो कभी स्त्री का
वेश धारण किया है उसने
पुरुष की कठोरता है उसमें
तो स्त्री की कोमलता भी है
मुझे (पुरुष) भी दर्द होता है




कभी लहरों पे तिरते हैं कभी मिलते सफीनों पर
परिंदे हैं ये संगम के नहीं रहते जमीनों पर

ग़ज़ल के शेर अब मज़दूर की गलियों में मिलते हैं
कभी शायर ग़ज़ल कहते थे शाहों और हसीनों पर






जी चाहता है बहुत दूर वादियों में
कहीं खो जाना,धुंध भरी राहों
में, बूँद बूँद मुक्कमल बिखर
जाना, तुम्हारी गर्म साँसों
की तपिश में है मंज़िल
ए निशां, इक रूहानी
अनुबंध में हों जैसे
शमअ ओ
परवाना,
डूबता





गुजरा पल तो बीत गया
तू कल को है सीच
इस पल में जब ज्योत जली
रोशन है हर चीज




जिसका मुँह टेढ़ा वह आइने को तमाचा मारता है।
कायर सिपाही हमेशा हथियार को कोसता है।।

जो लिखना नहीं जानता वह कलम को खराब बताता है।
भेड़िए को मेमना पकड़ने का कारण अवश्य मिल जाता है।।




धूप खुल कर हँसी हैं
कई दिनों के बाद
ठिठुरन से अकड़ी कोंपलें
अभी-अभी अँगड़ाई के मूड में
आईं ही थीं कि..,
वह नटखट लड़की सी
जा छिपी बादल की गोद में


कल मिलिएगा श्वेता जी से
आपके नजर नें कोई
बंद ब्लॉग नजर आया हो
तो लिंक के साथ सूचित करिएगा
अग्रिम आभार

रविवार, 15 दिसंबर 2024

4338 शनिवार से आगे ..गुलाबी ठंडक लिए, महीना दिसम्बर हुआ।

 सादर अभिवादन


अम्बर ने प्यार से,
धरती को जब छुआ।
गुलाबी ठंडक लिए,
महीना दिसम्बर हुआ।

वर्ष 2024 के विदाई  
बस अब होने को है
एक नई पहल
बंद ब्लॉगों को
ऑक्सीजन का प्रदाय
देखिए ये प्रयासः-

रवीन्द्र भारद्वाज़
एक जाना पहचाना नाम
गौरीबाजार, उत्तरप्रदेश निवासी
यदा-कदा रील में दिखते हैं
दो ब्लॉग है ...
राग और काव्य-धरा
राग में उनकी स्वयं की रचनाएं हैं
काव्य-धरा में ख्याति प्राप्त कवियों की रचनाएं
ब्लॉग राग से


एक तरफ़ा सफ़र मैंने तय किया
प्यार में

था भरोसा
एकदिन प्यार हो जायेगां तुम्हें
मेरे प्यार पर
और हम साथ-साथ चलेंगें




उसे
मुझसे ही प्यार था
भले न कह सकी वो
मुझसे

उसकी बातों में दम था
मैंने सोचकर सारी बातें
यही निष्कर्ष निकाला हैं


काव्य-धरा से एक रचना


हम रोक लेते खुदको
अगर तुम बुलायी ना होती

बात जेहन में दबाके रख लेता
अगर मुझे देख-देखकर मुस्कुरायी ना होती


सादर ब्लॉगस्ते ..
सुमित प्रताप सिंह
कभी ब्लॉगों के धनी रहे सुमित जी आज-कल फेसबुक में पत्रकारिता करते हैं
2018 के बाद कोई पोस्टिंग नही




हमारे देश की उत्तरोतर उन्नति ने विश्व की सभी शक्तियों के बीच हमारी एक अलग पहचान कायम की है.यह पहचान हमें अपनी प्रगति और विकास के साथ साथ अपनी वैश्विक उदारता की वजह से भी प्राप्त हुई है.



संवाद-रंग
ब्लॉगरः केशव मोहन पाण्डेय
दिल्ली निवासी

2015 से बंद




हार मत मानना
रे मन!
कदम बढ़ाते जाना
आँखें
लक्ष्य पर अड़ाते जाना।
क्या हुआ जो गिर गए?


एक औरत की डायरी....
सोनिया गौर



पैतृक निवासः
पौड़ी गड़वाल(कल्ज़ीखाल-किमोली)
आस-पास मेरे जो भी घटित होता है उसे मैंने शब्दों के माध्यम से सबको परिचित करवा देती हूँ। 
परिचय मेरा संक्षिप्त है, कोमल हृदय संसार की संवेदना मे लिप्त है।
2019 से बंद



परमेश्वर
प्रार्थना के दौरान
वह मुझसे मिला
उसे मुझसे प्रेम हुआ

उसकी मैली कमीज के
दो बटन टूटे थे


काव्य सुधा
नीरज कुमार नीर
ब्लॉग 2018 से बंंद
ब्लॉग की रचनाओं के अलावा
चित्र में भी ताला लगा है
पेश है उनकी एक रचना




वह चालीस के आस पास की रही होगी। रंग सांवला पर आकर्षक गठा हुआ शरीर। मांसल शरीर सहज ही किसी को आकर्षित कर सकता था। सहज रूप से मुँहफट “रमेशर वाली” का असली नाम तो किसी को पता नहीं था पर उसके पति का नाम रमेशर होने के कारण जब से गाँव में ब्याह कर आई थी सबके के लिए रमेशर वाली ही थी

अब हम मिलेंगे अगले शनिवार को
आपके नजर नें कोई
बंद ब्लॉग नजर आया हो
तो लिंक के साथ शनिवार से पहले सूचित करिएगा
अग्रिम आभार

शनिवार, 14 दिसंबर 2024

4337....शनिवारीय अंक बंद दरवाजे में पीछे गुम हो गए ब्लॉग

 सादर अभिवादन


बातों-बातों में जब,
दिन कहीं गुम हुआ।
गुलाबी ठंडक लिए,
महीना दिसम्बर हुआ

वर्ष 2024 के विदाई  
बस अब होने को है
एक नई पहल
बंद ब्लॉगों को
ऑक्सीजन का प्रदाय
देखिए ये प्रयास

Rhythm of words
ब्लॉग ऑनर ..पारूल कनानी


जन्म हुआ और 312 फॉलोवर बटोर लिए
06 नवंबर 2008 को और 2018 तक सुचारू रूप से चला तब से अब तक कोमा में है
कोई इनका परिचित इन्हें ऑक्सीजन दे दे
प्रस्तुत है दो रचनाएं



कुछ कही,कुछ अनकही
दिल में जो हसरतें रही
पूछती है खामोशी से
कब आएगा लफ़्जो पे शबाब!!!





लिखना कैसी है वो बूंदें
जो बारिश में बरसती है
और कैसा है वो पानी
जिनको आंखें तरसती है
कि हो सकता है बन जाये
फिर से वही मौसम
मैं भी लिख दूँगी खामोशी
तुम दर्द अपने सारे लिखना।।

*****

साझा आसमान
सुरेश स्वप्निल
ब्लॉगिंग सफ़र 2012 सं 2019
पहली रचना



हमको बलम की लगन लगी
क्या  समझें    बौराने   लोग

रोज़-ए-जज़ा  भी  आ  पहुंचा
कर   लें   ख़ूब    बहाने  लोग






मोहसिनों   की    आह    बेपर्दा  न  हो
शर्म  से    मर  जाएं   हम  ऐसा  न  हो

इश्क़  का  इल्ज़ाम  हम  पर  ही  सही
तू   अगर    ऐ  दोस्त     शर्मिंदा  न  हो

****************
अनुभूतियों का आकाश
महेश कुशवंश
2010 से 2016 तक
आखिरी रचना ...



झुर्रियां तो ....
उस बच्चे को भी होती हैं जो जन्म ले रहा है
फिर क्यों झुर्रियां दिखा कर
चुके से हो जाते हो
उठो जागो और आसमान को जमी पर उतार दो
क्या कर सकते हो तुम
दिखा दो ...
शायद प्रश्न का उत्तर मिल जाये
कुछ नहीं किया तुमने ।

*****
और चलते-चलते
नादिर अहमद खान  


आप रेल्वे में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्य करते हैं
ब्लॉग
2012 से 2017
किताबें बोलती है से एक रचना




क्यूँ है तू बीमार मेरे दिल
गम से यूँ मत हार मेरे दिल

तय है इक दिन मौत का आना
इस सच को स्वीकार मेरे दिल

पहले ही से दर्द बहुत हैं
और न ले अब भार मेरे दिल


******
कल रविवार को भी देखिएः
आप सभी से निवेदन इनको जागृत करें
और भी बंद ब्लॉग दिखे तो सूचित करें

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

4336...हर.भटके राही को...

 शुक्रवारीय अंक में
आप सभी का स्नेहिल अभिवादन।

-----

" ये जीवन आपने नहीं बनाया है, इसलिए जीवन को खत्म करने का हक भी आपको नहीं है – फिर चाहे वह आपका हो या किसी और का।"


कभी-कभी जिंदगी लोगों को ऐसी परिस्थितियों में ला कर खड़ी कर देती है कि उस वक्त उनको ऐसा महसूस हो सकता है कि फिलहाल वे जिस हाल में हैं उससे तो मर जाना ही बेहतर है।

   जब कोई शख़्स आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगता है तो इस स्थिति को मनोचिकित्सक सुसाइडल आइडिएशन (आत्महत्या का ख्याल) कहते हैं. ज़रूरी नहीं है कि किसी एक वजह से ऐसा हो विशेषज्ञों की राय में जब व्यक्ति को किसी मुश्किल से निकलने का कोई रास्ता नहीं मिलता है, तो वो अपना जीवन ख़त्म करने के बारे में सोचता है। किंतु क्या आत्महत्या किसी भी प्रकार की समस्या से मुक्ति का साधन है? कृपया अपने आस-पास के लोगों  से सकारात्मक,मित्रवत और स्नेहपूर्वक बातें करते रहे, जीवन के प्रति सुखद दृष्टिकोण विकसित करें... शायद कोई दूसरा अतुल सुभाष बनने से हम बचा पाए।


हर एक आत्महत्या 

एक पूरी आत्मकथा होती है

मानसिक पीड़ा से ग्रस्त

अत्याचार से त्रस्त, 

व्यवस्था से निराश मन

जीवन की सुंदरता भूलकर

त्वरित न्याय की जिद में

समय की उपेक्षा कर

आत्महत्या को

अंतिम और अचूक

हथियार की तरह

इस्तेमाल करता है।



------
आज की रचनाएँ-

अभिभूत


हे शिल्पी! 
शिलाखंड पर कब से बैठे हो
उठो! मुक्ति-मार्ग संशय से मिलता तो
हर भटके राही को मंज़िल की क्यों फ़िक्र हो!
करो प्रहार हथौड़ा हाथ है 


छूट गयी हर उलझन पीछे 

सम्मुख था एक गगन विशाल, 

जिससे झरती थी धाराएँ 

भिगो रही थीं तन और  भाल !





उसे अपना जीवन बहुत ही नीरस एवं महत्वहीन सा लगने लगा, जीने की चाह भी जैसे समाप्त सी होने लगी । मन की उलझनें उलझते-उलझते गिरहें बनी और वह भी उन्हीं गिरहों में कैद अब पूरी तरह से नकारात्मक मन के अधीनस्थ...। जिसके चलते अवसाद की सी स्थिति में वह अस्वस्थ सी रहने लगी। 




पत्थर और सितारे, हम पर अपना संगीत नहीं थोपते हैं  
फूल, खामोश हैं चीजें अपने पास कुछ रहस्य रखती हैं 
हमारी वजह से, जानवर इनकार कर देते हैं 
अपनी मासूमियत और कपट के मेल से, 
हवा के पास हमेशा उसकी सहज भंगिमाओं की शुद्धता है 
और, कौन सा गाना है जिसे  केवल मूक पक्षी जानते हैं  
जिसकी तरफ आपने फेंक दिया बिना मुड़ा पुलिंदा क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 


कहाँ बुझे तन की तपन...(२)


उन दिनों स्वतंत्रता दिवस वाले विभत्स विभाजन ने उन्हें अत्यंत मर्माहत किया था। परन्तु कुछ ही दिनों बाद अपने जीविकोपार्जन के लिए मुम्बई (तत्कालीन बम्बई) आने के बाद उनके क्रांतिकारी विचारों वाले तेवर ने सामाजिक सरोकार वाली विचारधाराओं से सिक्त होकर एक ऐसे गीत का सृजन किया, कि उनके उस गीत को इंदिरा गाँधी वाली कांग्रेस सरकार की ओर से .. तत्कालीन तथाकथित स्वतन्त्र भारत में भी कुछ दिनों की पाबंदी झेलनी पड़ी थी।


-------

आप सभी का आभार
आज के लिए इतना ही
मिलते हैं अगले अंक में ।
------


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...