निवेदन।


फ़ॉलोअर

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

3662...यह क्या आदत है तुम्हारी...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीया आशा लता सक्सेना  जी की रचना से। 

सादर स्वीकार करें।

मंगलवारीय अंक में पांच लिंक के साथ हाज़िर हूँ।

आज की पसंदीदा रचनाएँ-

क्या कुछ कहा

यह क्या है

वह नहीं चल रहा है 

राह में झगड़ने की

कभी-कभी ऐसा होता है।

अनुक्रिया खेल--

फिर उसी अंक पर आता है

मैं , से कहां की थी आगाज ए

सफ़र , फिर से देखने की तरफ़

बढ़ना चाहता है ये क्लाइंट

लाइफगार्ड्स के

या

से हो कर ,

कम पानी है क्यों..

जो आपको अच्छा नहीं दूसरों को कैसे ,

प्रीति की दरिया इतना कम पानी क्यों है।

अंगारों को कहने का शौक देखा ,   

मसर्रती जमीं पेबस्टर्स की कहानी क्यों है।

पक्षी-जीवन के दुह-छाँव के रंग

जीवन क्या है, कितना है. कब कोई जीवन पूरा होता है और कब वो अधूरा रह जाता है. क्या इसका उम्र से कोई लेना-देना है. नहीं जानती, लेकिन इतना जानती हूँ बीच राह में यूँ ही अचानक बिछड़ गए लोग छूट गए लोगों के जीवन में इस कदर रह जाते हैं कि उनका जीवन सच में बहुत मुश्किल हो जाता है.

`दर्द का चंदन‘

कुल मिलाकर यह उपन्यास कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से लड़ने के लिए हमें जरूरी सूत्र देता है। इसे पढ़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि वे भी सीख सकें कि मुश्किल वक्त में कैसे पूरे परिवार को साथ लेकर चलते हुए इस महामारी पर विजय पाई जा सकती है। मैं इस पुस्तक के लिए डॉ उषा किरण जी को बधाई एवं दीर्घ स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएँ तो देता ही हूँ साथ ही जाने/अनजाने अपने अनुभव बांट कर उन्होंने बहुतों की जो मदद करी उसके  लिए अपना आभार भी प्रकट करता हूँ।

 *****

फिर मिलेंगे। 

रवींद्र सिंह यादव 


सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

3661 ..किसी को पा लेना क्या होता है यह भी अभी अबूझ ही है

 सादर नमस्कार

संगीता दीदी दो सप्ताह के अवकाश पर है
सो आज हम हैं...सह लीजिएगा

किसी को पा लेना क्या होता है
यह भी अभी अबूझ ही है
जिसे आप सर्वस्व सौंप देते हैं
ज़रूरी नहीं कि
वह इसे आपको पा लेना समझे

सभी के प्रयोजन अलग होते हैं।

चलिए चलें अब देखें रचनाएँ ....



आसान नहीं चाहतों को, नज़र अंदाज़ करना,
मुस्कुराते हुए बच्चों को, एक नज़र देखता हूँ,

उम्र तो गुज़री हैं सबारा खंजरी के दरमियान,
क़तरा ए न'दा में, अक्स ए समंदर देखता हूँ,




खिल जाते हैं चेहरे
जब हम सीख लेते हैं
मुसकानों से सँवरना

पास आती हैं खुशियाँ
जब हम सीख लेते हैं
प्रकृति के संग गुजरना




तारों भरी रात में
चांदनी के  साथ में  
बड़ी  सुहानी लगती
नभ की आभा |
चाँद पूरा दीखता
आसपास उसके
अनोखी आभा दिखती  




उस ओर, कहीं ढ़ल रही विभा,
संतप्त पलों के, हर निशां,
बदल रही दिशा,
अब न होंगे, दग्ध ये ह्रदय,
जग उठेंगे हर शै,
हो विभोर!


आज बस
सादर

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

3660 ...विश्व में विष का शमन, बुद्धि में प्रभु का मनन

 सादर अभिवादन

आज कुलदीप भाई जी के यहां बिजली गुल है
मेंटेनेंस चल रहा है
चलिए चलें अब देखें रचनाएँ ....



इससे बेहतर तो हम
नदी के तट पर
चुपचाप बैठ कर,
जो साबित नहीं
किया जा सकता,
उसे अनुभव करते
तो संभवतः अधिक
समझ में आता ।




कुछ ही क्षणों में चाय बनकर तैयार थी।दादाजी ने एक घूँट पिया कि 
पोती चिल्लाई- कैसी बनी है, दादाजी?
पति ने एक नज़र पत्नी को देखा फिर दबी सी आवाज़ में पोती से बोले- बहुत अच्छी है बेटा।
पोती नाच उठी। बोली अब तो रोज़ मैं ही आपके लिये चाय बनाऊँगी। 
दादाजी बेचारे सकपका कर रह गए और दादी खिलखिलाकर हँस पड़ीं।




फागुन आया देखकर आम उठा बौराय।
पिया बसे परदेश में, कोयल रही बुलाय।
कोयल रही बुलाय, धरा है धानी धानी।
मादकता सिर चढ़ी कर रही पानी पानी।
समझ न आवें मित्र! ससुर बहुओं के लच्छन।
मन को दे भरमाय मदन का भाई फागुन।।




विश्व में विष का शमन
बुद्धि में प्रभु का मनन.
कराता ईश का वंदन
हमारे रुके नहीं चरण.
तेरी उपमा है दी जाती, तू मामा है बच्चों का,
तेरी महिमा सुहाती है, तू प्रेमा के मुखड़े सा




धूसर
जीवन के उपर पड़ी रह जाती हैं कुछ उड़ते
हुए बादलों की परछाइयां। इक अजीब
सा ख़ालीपन रहता है बहुत कुछ
पाने के बाद, पल्लव विहीन
दरख़्त देखते हैं शून्य
आकाश की तरफ


आज बस
सादर

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

3659...बुद्धू-बक्सा

 
हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...

 शिक्षा के लिए सबकी जरूरतों में शामिल यानी हर घर की जरूरत

बुद्धू-बक्सा

 विज्ञान कितना भी विकास कर ले. उन्नत से उन्नत रोबोट बना ले और उसमें दुनिया भर के चाहे जितने डाटा फीड कर ले, लेकिन कोई मौलिक कविता या कहानी तब भी नहीं रच सकता. सृष्टि में यह वरदान सिर्फ और सिर्फ मनुष्य को मिला है कि वह अपनी या दूसरी की भावनाओं, विचारों और अनुभूतियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति दे सके. यह रचनात्मक अभिव्यक्ति दरअसल अपनी एक अलग दुनिया बनाने की कोशिश की तरह है. उसी तरह जैसे विश्वामित्र ने कभी इन्द्र से नाराज होकर अपना एक अलग स्वर्ग बनाने की कोशिश की थी. 

मुजफ्फर हनफी

 मज़े से गिन सितारे छत न हो तो

समंदर क्या अगर वुसअत न हो तो

कहा ठंडी हवा ने कैक्टस से

इधर भी आइयो ज़ह्मत न हो तो

तुम्हें भी आ गया ख़ैरात करना

कोई फ़ितना सही आफ़त न हो तो

मिर्ज़ा ग़ालिब

दिल हुआ कश्‌मकश-ए चारह-ए ज़ह्‌मत में तमाम

मिट गया घिस्‌ने में इस `उक़्‌दे का वा हो जाना

अब जफ़ा से भी हैं मह्‌रूम हम अल्‌लाह अल्‌लाह

इस क़दर दुश्‌मन-ए अर्‌बाब-ए वफ़ा हो जाना

ज़ु`फ़ से गिर्‌यह मुबद्‌दल ब दम-ए सर्‌द हुआ

बावर आया हमें पानी का हवा हो जाना

फैज़

उम्र देखो तो आठ साल की है, अक्ल देखो तो साठ साल की है,

वो गाना भी अच्छा गाती है, गरचे तुमको नहीं सुनाती है,

बात करती है इस क़दर मीठी, जैसे डाली पे कूक बुलबुल की है,

जब कोई उसको सताता हैतब ज़रा ग़ुस्सा आ जाता है,

पर वो जल्दी से मन जाती हैकब किसी को भला सताती है,

शिगुफ्ता बहुत मिज़ाज उसकाउम्दा है हर काम काज उसकाहै

परवीन शाकिर

बाहों में लिपट रहा था गजरा

और सारे बदन से फूटता था

उसके लिए गीत जो लिखा था

हाथों में लिए दिये की थाली

उसके क़दमों में जाके बैठी

आई थी कि आरती उतारूं

>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

3658....सृष्टि के पहले दिन...

शुक्रवारीय अंक में
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।

-------

मेरे छुटपन में मेरी दादी अक़्सर एक कहानी सुनाती
 थी आज आप भी पढ़िए-
किसी गाँव में एक बेहद सरल गरीब दंपत्ति रहते थे खेत-खलिहान तो नहीं थे उनके पास, हाँ एक गाय थी जिसके दूध का पनीर बनाकर वह ग्रामीण शहर के एक दुकान में दे आता और बदले में दुकानदार उसे कभी चावल,आटा तो कभी तेल,चीनी और मसाले देता  जिससे उसका गुज़ारा चल रहा था।
एकदिन उसकी पत्नी ने कहा मैंने आज मक्खन बनाया है तुम आज इसे बेच आओ। ग्रामीण मक्खन लेकर उसी दुकानदार के पास गया, दुकानदार ने पूछा कितना मक्खन है ग्रामीण ने कहा दो किलो दुकानदार ने खुशी-खुशी सारे मक्खन ले लिए और बदले में आटा,चावल, चीनी, मसालों के साथ तेल और कुछ नकद रूपए भी दिए ,ग्रामीण बहुत उत्साहित हुआ और जल्दी ही ज्यादा मक्खन लेकर आने का कहकर वापस गाँव लौट गया। 
दुकानदार बार-बार मक्खन की थैलियों को देख रहा था उसे  मक्खन का वजन कम लग रहा था उसने सोचा सीधा-साधा ग्रामीण है क्या बेईमानी करेगा पर फिर भी शंका समाप्त करने के लिए उसने मक्खन तराजू पर चढ़ाया देखा तो दो सौ ग्राम कम है उसने झट से दूसरी थैली भी चढ़ाया इसमें भी दौ सौ ग्राम कम थे उसका गुस्से के मारे बुरा हाल था। इसबार जब ग्रामीण मक्खन लेकर आया तो वह दुकानदार उसे देखते ही फट पड़ा,खूब खरी-खोटी सुनाने लगा कहने लगा तुम बेईमान हो, तुम झूठे हो, मक्खन का वजन कम था  इस बार भी कम होगा कहकर ग्रामीण के द्वारा लाए मक्खन की थैलियों को तोलने लगा और दिखाने लगा देखो सबमें दो सौ ग्राम कम है ग्रामीण हक्का-बक्का दुकानदार के सामने हाथ जोडकर खड़ा हो गया और बोला सेठ जी मैं गरीब आदमी जैसे-तैसे करके पुरानी डलिया से तराजू तो बनवा लिया तोलने के लिए बटखरे कहाँ से लाता  इसलिए आपके दिए किलोभर चावल से मक्खन का वजन तोलकर पोटली बनायी है।
आप कहानी का संदेश और दुकानदार की हालत समझ सकते हैं।

-------

अब आइये चलते हैं रचनाओं के संसार में-

आज की पहली रचना में कवि के 
गहन मनोभावों को
पढ़ने का प्रयास करते हुए-
तुम क्या नहीं जानते /शांति का प्रतीक चिह्न
नन्हा, मासूम कबूतर/तुम्हारी मजबूत हथेलियों की 
कैद में सहमा हुआ छटपटाता रहता है
उस स्त्री की तरह ही/जो भरमा जाती है जादुई बातों से,
पुचकार सकते हो जिसे/रोज़-रोज़ बिखेर कर दानें।
 तुम सजग हो जाते हो/जब तुम्हारे बलपूर्वक किये गये
उपक्रमों से स्वतंत्र होने के लिए
वो जूझती हैं/तब तुम उदारता का ढोंग करते हो
क्योंकि तुम जानते हो/तुम्हारे लिए आसान नहींं होगा
पंख खोलती चिड़िया को पा लेना
पर बहुत ही आसान होगा/उसके पंख मरोड़कर चल देना...।
हैं सृष्टि के पहले दिन से ही स्वयंसिद्धा नारी,
जिस दिन से वो गर्भ में अपने हैं गढ़ती सृष्टि।
ना जाने क्यों समाज मानता कमजोर कड़ी ?
फिर ढोंग नारी दिवस का दुनिया क्यों करती ?

हमारा पूर्ण अस्तित्व भावनाओं की गीली यादों से भरी एक गठरी ही तो है, जिसे हम हर वक़्त उठाए या लटकाए चलते रहते हैं।  सोते समय भी उसे तकिये की तरह इस्तेमाल करते हैं, जागते-सोते हर समय इन्हीं में उलझे रहते हैं।  इसी गठरी की गांठे खोल समय-समय पर अपने मीठे-कड़वे अनुभवों को भावुकता के पालने में बैठाकर अतीत और भविष्य के बीच झुलते हुए वर्तमान जीना ही भूल जाते हैं और स्वयं
को आहत करते हैं।


वक्त के साथ चलते-चलते
जब पुरानी बातें कभी-कभी
दिल के कोने से निकल कर
आँखों के सामने दिखती हैं
तब मन का कुछ असहज सा
हो जाना, क्या स्वभाविक नही है!
यदि स्वीकार भी कर लूं तो
ये बावरा मन न जाने क्यूं
मजबूर कर देता है सोचने के लिए।
बीते दिनों के संघर्ष को,
राग और विराग को,


लाखों – करोड़ों का
 लेखा -जोखा/विश्लेषक बताते रहे
किसे मिला मौका
किसके साथ हुआ
फिर से  धोखा/एंकर चीखते-चिल्लाते रहे
हम मुँह बाये,
दिमाग चलाने का शो-ऑफ करते
पक्ष-विपक्ष में उलझे
ब्लड-प्रेशर बढ़ाते रहे...।
पढ़िये एक समसामयिक रचना।
तू आंकड़ों की बात कर
या डॉलरों पे आह भर
हम यू. एन. में ईतरा रहे
पाक को चिढ़ा रहे
चाइना को झूला रहे
छप्पन को फुला रहे

जीवन एक यात्रा है जो अपने अंर्तमन की यात्रा करता है 
वो इस संसार में आवागमन के रहस्यों के उस पार पहुँच जाते हैं और जो बाह्य जगत की  यात्रा करते है वो अगले जन्म का इंतज़ार करते है।प्रकृति में होने वाले
परिवर्तनों के माध्यम से संपूर्ण जीवन-गाथा 
कहती एक रचना।

निरंतर प्रवाह से जल धार के
मन के भी मौसम होते हैं और तन के भी
जैसे बचपन भी एक मौसम है
और एक ऋतु तरुणाई की
जब फूटने लगती हैं कोंपलें 
मन के आंगन में
और यौवन में झरते हैं हरसिंगार


और चलते-चलते
अनेक बार प्रयास किय मैंने
पृथ्वी की भाषा का अनुवाद भावनाओं में करने का
जीवंत हवाओं की ताल पर फुदकती मासूम भंगिमाओं के
परों को प्रखर सूर्य से छुपाकर विशाल छाया में समेटने का 
भगीरथ प्रयास सृष्टि का सबसे पवित्र संवाद है।
वृक्ष: आपकी ही बात नहीं, पतझड़ की शुष्कता सभी को उदासी से भर देती है लेकिन बसंत का आगमन पतझड़ के बाद ही होता है इसलिए सब मौन होकर रूखापन झेल लेते हैं। और अगर सच कहें तो उसमें बुरे लगने जैसी कोई बात है भी नहीं। ये तो प्रकृति देवी का बनाया गया नियम है, जिसे कोई भी तोड़ नहीं सकता। आगे-पीछे आना जाना ही संसार की नियति। 

/----///----/
आज के लिए इतना ही
कल का विशेष अंक लेकर
आ रही है प्रिय विभा दी।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

3657 ....सबके दिलों में अपने -अपने “अचल” बसते हैं

 सादर अभिवादन

प्रेम के इस अनूठे माह में
उसकी गर्दन को देखकर
चूम लेने का ख़याल आया ही नहीं था
बल्कि तस्वीर में उसकी गर्दन पर
अनगिनत बोसे रखे भी थे
लेकिन वह तस्वीर थी।

अब देखें रचनाएँ ....


आज का सच कहता है कि-
“सबके दिलों में अपने -अपने “अचल” बसते हैं”
जो दरकते हैं
तो तकलीफ़ों के साथ
कोरी टीस का ही सृजन करते हैं ॥




अपने प्यार की तुम
सदा करते हो
हम पर बरसात
कैसे समझ जाते हो तुम
हमारी खामोश
पुकार को
नहीं कहते जो
अपनी जुबां से हम
पूरी कर देते हो तुम




क़र्ज़ ए ज़िंदगी
कम नहीं, तक़ाज़ा
भी है बेहिसाब,
अक्स मुरझाया
हुआ, ओंठों पे है
खिलता गुलाब,





'छोटी जाति'
और 'बड़ी जाति'
ये दो शब्द हमें
हमारी मूर्खता का
प्रमाण देते हैं।
सृजनकर्ता ने जब
हमारे सृजन में
कोई भेद नहीं किया तो
वर्गीकरण का अधिकार
हमे किसने दिया?




मेरे गांव में उतरा करते हैं प्रेत,
जवान लड़कियों की दाग दी जाती है ज़बान,
मिर्चा और सरसों का धुँआ प्रेत भगाने का अचूक हथियार है,
औरतों के ही शरीर में पैठती है चुड़ैल,


आज बस
सादर

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

3656..चिराग जो जल रहा...

 ।।प्रातः वंदन।।

"द्वार खुले श्री ने शिशुओं के सर सूँघे, आँखें खोली,
सूर्य किरण का इंगित पा कर डाल डाल चिड़ियाँ बोलीं।

दिवा - प्रभा सब ओर दिवा की प्रभा हुआ रवि आरोही,
अन्धकार के जीव छिपे, जो रवि के नैसर्गिक द्रोही.."
पं. नरेंद्र शर्मा
प्रस्तुति क्रम के सिलसिले में आज लाई हूँ चुनिंदा लिंक जिसे आप सभी पढ़ें और चंद शब्दों से अलंकृत करें.✍️

वसंत आया देहरी पर 

सुबह हवाओं में खुशबू थी

खिले बाग़ में ढेरों फूल

कोयल कुहुक रही अमराई

पंछी रहे शाख पर झूल..

🏵️

 कई बार दरिया मेरे पास से गुज़र गया

और बात मै प्यासा का प्यासा रह गया


इक चराग़ जो जल रहा था मुसलसल 

रुखसती से उसकी वो  भी बुझ  गया ..

🏵️

डर..! सभी को लगता है

समाज में सबसे निडर फौजी जवानों को माना जाता है ! इसी विषय डर पर, 

सेना से अवकाश लेने के बाद जब 

एक साक्षात्कार में सैम मानेकशॉ से पूछा गया तो 

उन्होंने कहा कि जो इंसान..

🏵️

छलकी बदरी


छलकी क्यूं बदरी,
इक बूंद गिरी, या दुःख की जलधि!
समझ सके ना हम!

भीगे सब पात, यूं जागी रात,
हुई सजल, हर बात,

🏵️

जाएँगे हम मगर इस क़दर जाएँगे.
रख के सब की ख़बर बे-ख़बर जाएँगे.


धूप चेहरे पे मल-मल के मिलते हो क्यों,
मोम के जिस्म वाले तो डर जाएँगे...

🏵️

।।इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...