निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 18 अप्रैल 2022

3367...श्रद्धा भूल बैठे हैं हम, सुमन ही याद रह पायी...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय सुबोध सिन्हा जी की रचना से। 

सादर अभिवादन।

सोमवारीय अंक लेकर हाज़िर हूँ।

आइए अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें-

धरती अंबर मिल लुटा रहे

देते रहना ही पाना  है

ख़ाली दामन ही  भरता है,

धरती अंबर मिल लुटा रहे

‘वह’ परिग्रही पर  हँसता है!

एक लोकभाषा कविता-खेतवा में गाँव कै परानं

आपस में भी प्रेम नहीं

मेल-जोल गायब

केहू बा कलेक्टर

त केहू भयल नायब

ना कउनो नौटंकी,कुश्ती

नहीं रामलीला

कूकर चढ़ल चूल्हवा प

गुम भयल पतीला

बूढ़वन क घटल

बहुत मान मोरे भइया।

चौपाई - जो समझ आयी .. बस यूँ ही...

आराध्यों को अपने-अपने यूँ तो श्रद्धा सुमन,

करने के लिए अर्पण ज्ञानियों ने थी बतलायी।

श्रद्धा भूल बैठे हैं हम, सुमन ही याद रह पायी,

सदियों से सुमनों की तभी तो है शामत आयी .. शायद...

रीता मन

रीता मन - रीते नयन, भीगे-भीगे पल क्या लिखूँ? 

सूना आँगन- सूना उपवन, उल्लास प्रेम का क्या लिखूँ? 

वे सावन संग भीगे थे हम, रुत वसंत झूमे थे संग, 

मकरंद प्रेम का बिखरा था, बूँदों में तन- मन पिघला था, 

तुम संग सब मौसम बीते, पतझड़ का सूनापन क्या लिखूँ ?

कविता

जब प्रेम झडने लगता है कवि की कलम से

 नदी की  देह पर उतर आता है चाँद

 प्रेमिका का काजल बहता है इन्तजार में

 और कवि जीता है प्रेम की सोंधी सोंधी खुशबू को

 'दीघ-निकाय' में वर्णित एक नीति-कथा

उठाईगीरे ने भक्तिभाव से परिपूर्ण स्वर में बाबा पापाचार्य से पूछा –

‘भगवन ! छहों दिशाएँ मुझे क्या संकेत कर रही हैं?’

बाबा पापाचार्य ने उत्तर दिया –

‘छहों दिशाएँ चीख-चीख कर कह रही हैं कि तू वह हीरो का हार हमारे चरणों में अर्पित कर दे.

वैसे भी हमारे गुप्त सीसी टीवी में तेरी हर हरक़त क़ैद हो चुकी है. हमारे इशारे पर ही सब-इंस्पेक्टर रिश्वत सिंह हमारी देखरेख में तुझे छोड़ कर यहाँ से चुपचाप विदा हुआ है.’

उठाईगीरे ने वह हीरों का हार बाबा जी के चरणों में चढाते हुए उन से पूछा –

‘प्रभो ! आशीर्वाद के रूप में मुझे क्या मिलेगा?’

बाबा जी ने मुस्कुरा कर कहा -

‘चोर बाज़ार में ये हार हम बिकवाएँगे. कई जौहरियों से हमारे कॉन्टेक्ट्स हैं.

सौदे का आधा माल हम रक्खेंगे,

चौथाई माल दरोगा रिश्वत सिंह और उसके साथी पुलिसिये रक्खेंगे

और बाक़ी बचा चौथाई माल तुझको मिल जाएगा.’

********

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव  


रविवार, 17 अप्रैल 2022

3366.....कोटि-कोटि वन्दन तुम्हें, पवनपुत्र हनुमान।। 

 

जय मां हाटेशवरी......


कोटि-कोटि वन्दन तुम्हें, पवनपुत्र हनुमान।।
--
टूटा तब खुले राज, बिचौलिए एनजीओ संचालक ने कई लोगों को बनाया शिकार
यह भी पढ़ें
ईस्टर संडे की ऐतिहासिक कथा
धार्मिक ग्रंथों में निहित है कि जब प्रभु यीशु को शूली पर चढ़ाया गया तो उनके अनुयायियों में निराशा की लहर दौड़ गई। इसके तीन दिन बाद संडे के दिन वें कब्र से
जीवित हो उठें। प्रभु यीशु के शोक संतप्त अनुयायी अपने घरों में प्रभु यीशु को स्मरण कर रहे थे। तभी उनके पास एक महिला आई और बोली-प्रभु जीवित हो उठें हैं।
यह सुन अनुयायियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने महिला से विस्तार में सब कुछ बताने को कहा। इसके बाद उस महिला ने कहा-जब वह प्रार्थना करने कब्र पर गई तो
देखा कि कब्र का पत्थर अपने स्थान पर नहीं हैं और प्रभु का पार्थिव शरीर कब्र में मौजूद नहीं था। उस समय कब्र से देवदूत प्रकट होकर बोले-तुम प्रभु की प्रार्थना
करने यहां आई हो। जबकि प्रभु तो जीवित हो उठें हैं। उन्हें कब्र में नहीं अपने आस-पास ढूंढो, वे वहीं मिलेंगे। इसके बाद देवदूत गायब हो गए। यह सुन वह रोने लगी
तभी प्रभु प्रकट होकर बोले-मत रो, मैं जीवित हो
इस दिन से हर साल गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईस्टर मनाया जाता है। प्रभु यीशु का स्वर्ग प्रस्थान ऐसा कहा जाता है कि प्रभु यीशु जीवित होने के बाद 40 दिनों
तक धरती पर रहे और इसके बाद पुनः स्वर्ग लोक को लौट गए। इस दरम्यान उन्होंने अपने शिष्यों को ज्ञान के उपदेश दिए और उन्हें धर्म, कर्म, शांति एवं मानवता का
पाठ पढ़ाया।
सभी को इनकी महान कृपा प्राप्त हो.....
इस प्रार्थना के साथ पेश है.........
आज के लिये मेरी पसंद......


अब पेश है आज के लिये मेरी पसंद.....


तुम मेरे लाइटहाउस हो! (अब यह थोड़ा पुराना हो गया, शायद.. पर यकीं जानिए, 
मार्गदर्शन के शहर में उम्दा नक्काशी वाले मील के पत्थर हैं, आप!)..
बेहद शुक्रिया प्रिय दोस्त, इस शुष्क मन को सींचने का.. मित्रता के पुष्प महकाने का.. 
लक्ष्य भेदने के उद्बोधन का.. शुक्रिया, आपके होने का!!"

रोते-बिलखते लोगों और
अपने ही जैसे नन्हे  बच्चों को देखकर ,
कहीं अस्पतालों
के दरवाजों से दुत्कारे गए
बेसहारा मरीजों  को देखकर ,
कहीं फैक्ट्रियों के लिए उजाड़ी गयी
बस्तियों से मेहनतकशों की
उजड़ती ज़िन्दगी को देखकर ,
कहीं अमीरों की  ऊँची -ऊँची
आलीशान इमारतों और
कहीं उनके नीचे झुग्गियों में
दिन गुजारते अपने ही जैसे
बच्चों को देखकर ,


प्यार तुम्हारा
खुद पाने के लिए 
सोंपा खुद को

सपना देखा
 सजाया  सवारा है
कोने कोने में

 
पत्थर तो पत्थर ही रहता शिल्पकार ना मिलता
अनगढ़ पत्थर में जब तक वह रंग-प्राण ना भरता
अपने कौशल कला शक्ति से ऐसे शैल तराशे
बोल उठा करती हैं प्रतिमा जब जब पत्थर गढ़ता
भाषा नहीं कला की कोई भाव-भंगिमा होतीं
जब जब बातें करती हैं आसक्त रहा करते हैं
माँ की ममता का शब्दों से कैसे थाल सजाऊँ ?
या विरहिन के आँसू का मैं दर्द कहाँ कह पाऊँ ?

वो बहन, भाई , या कोई अजनबी हो
अगर ममता से भरा वह दिल
छूटी हुई डोर थाम कर
प्राण फूँक देता है,
तो
ममत्व इस दुनिया में सबसे महान हैं
और
माँ तो
सबसे परे
ईश्वर के समकक्ष रखी जाती है ।

बेटा शाम को लौटते समय
एक फार्म ले आया है
पिता
पिता ही होता है
वे आज खाने की मेज पर नहीं बैठे
भीतर बसी
चुप्पियों को तोड़ते बोले
घर में जगह नहीं बची
वृद्धाश्रम में
बची है
तुम्हें तुम्हारे
सुख की हंसी की शुभकामनाएं
मैं अपने साथ
अपने सपनों को ले जाउंगा
वृद्धाश्रम के
खुरदुरे आंगन में
अपनों के साथ
रेत का घरौंदा बनाउंगा-----

 
धन्यवाद।

 




 





शनिवार, 16 अप्रैल 2022

3365... झप्पी

          हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...

दसवीं बारहवीं के वार्षिक परीक्षा का परिणाम, बदलते मौसम वसन्त के जाने, पतझड़ के आने का परिणाम इत्यादि अनेक कारण हैं जो प्रतीक्षारत है आपके

प्यारी सी झप्पी

मम्मी अब मैं बड़ा हो गया हूँ

 इस तरह से पप्पी झप्पी न मारा करो।

मुझे अच्छा नहीं लगता।

पप्पी झप्पी

क्योंकि इन रस्मों-रिवाजों पर

गाने-गुनगुनाने वाले गीतों की दो-तीन पोस्ट तो बनती है।

 तो फिलहाल सभी को हैप्पी रोज डे..बिना रोज के.....

पप्पी झप्पी

फिल्म मुन्नाभाई एम बी बी एस ने

एक बात को काफी फेमस

करवाया वो है-

तुम्हारा तो पता नहीं...

कुछ दर्द ऐसे होते हैं जिन्हें हम

बस सह सकते हैं,

पर किसी से कह नहीं सकते...

माँ

माँ आँखो का सिसकता हुआ किनारा है

माँ ममता की धारा है, गालों पर पप्पी है,

माँ बच्चों के लिए जादू की झप्पी है


>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

3364. ....किस तरह जीवन बिताना है

शुक्रवारीय अंक में 
आप सभी का स्नेहिल अभिनंदन।
---------
मत कर धर्म के नाम पर,
इंसानियत को शर्मिंदा बंधु
बन रहा है क्यों भस्मासुर
कर्मों से क्यों है दरिंदा बंधु?

न बन रे खेल का हिस्सा 
मात्र तू मोहरा शतरंज का,
कोई धर्म नहीं सिखलाता
पाठ ईष्र्या, द्वेष और रंज का, 
प्रेम से निहार ले धरती को
 बन के देख प्रेम परिंदा बंधु।

-----

इस सृष्टि में पूर्णतया नष्ट कुछ भी नहीं होता,हर कण  परिस्थितियों के घर्षण से स्वरूप बदल लेती है।
एक प्रेम ही है जो हर रूप में शांति और आत्मिक सुख की जादुई अनुभूतियाँ
  सतत प्रवाहित करता रहता है।


यदि हृदय की धड़कनों से ही, कोई चूक हो
जो स्वर विहीन होकर, कभी भी मन मूक हो
जो उखड़ी-सी, साँस कोकिल की भी कूक हो
तो तेरे भग्न मंदिर का, कायाकल्प कराना है
तुम्हें छू कर, गीतों का अंकुर फिर उगाना है


------/////-----
प्राचीन काल से ही
विविधतापूर्ण संस्कृतियों की समृद्धशाली परंपराओं 
का वाहक है हमारा देश। भिन्न-भिन्न लोक उत्सवों 
की भीनी सुगंध दैनिक जीवन के खुशियों
 की चाभी है इसी सोंधी परंपरा की कड़ी में है- 
गंगा जल में डुबकी मारे
साधक, ज्ञानी, दानी।
खरमास खतम, वैशाखी बिहू
पुथांडू, सतुआनी।


-----//////----
समय के चाक पर बनते-बिगड़ते मनोभावों में
प्रेम स्थायित्व पाना चाहता है जीवन में
प्रतीक्षा बनकर- 

शिकायत नहीं है मुझे
उससे
कि वह लौटा नहीं

फैसला मेरे हाथ में है
कि,किस तरह 
फैसला मेरे हाथ में है
कि,किस तरह जीवन बिताना है
छुपकर रोते हुए
या खिलखिलाकर
खुरदुरे रास्तों को पूर कर


-------////-----
कोयल का मीठा स्वर हृदय में हूक उत्पन्न करता है,लगातार 
कटते वृक्ष, वातारण के प्रदूषण, पारिस्थितिकीय असंतुलन ने
पशु-पक्षियों के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है।
बेहद मासूमियत से सरल,सहज  शब्दों में
पाठकों के हृदय तक पहुँचती कोयल की पुकार-

कू-कू करती कोयलिया

पत्थर के घर, पत्थर के जन,
पथरीली भावनाएं जहाँ है। 
कंक्रीट के इस शहर में
कहो ! कैसे, तुम आई हो ?


------//////----
रंग बदलते मौसम का असर मन की भावनाओं में
आलोडन उत्पन्न करता है जिसके परिणामस्वरूप
प्रेम की आँच कविताओं में अभिव्यक्त होती है-
"इन तपती दोपहरों में..
तेरे आँचल की छाँव ही चाही..
जितनी दफ़ा, दिल उदास हुआ..
पनाह तेरी ही माँगी..

मिठास छलकाता..
टुकड़ा स्नेह का..
क्षण-क्षण पोसता..
रंग नेह का..


-----////----
और चलते-चलते पढ़िये एक 
गहन भाव.लिए सारगर्भित अभिव्यक्ति-
सुख क्या है सिवाय इल्यूजन के. लेकिन इसमें आकर्षण बहुत है. हम जैसे ही सुख और दुःख से विरत करके खुद को एक ऐसी जगह रखते हैं जहाँ सूरज ढले तो अपनी पूरी धज से सूरज ही ढले, जहाँ झरनों की झर झर में झरे अपना मन भी कि कोई संवाद, कोई स्मृति इसमें शामिल न हो. 

------///-----

आज के लिए इतना ही 
कल पढ़िये विभा दी द्वारा संकलित
विशेष अंक।

-----


गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

3363...घर नया चुन लिया अपना घर छोड़कर!

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय सतीश सक्सेना जी की रचना से। 

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक लेकर हाज़िर हूँ।


(चित्र गूगल से साभार) 

शुभकामनाएँ ढेर सारीं!

आज है 

बैसाखी पर्व  

भगवान महावीर जी की जयंती 

संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती। 


आइए पढ़ते हैं पाँच पसंदीदा रचनाएँ-

भोर हुई

अब सोच लिया कार्य में संलग्न हुई

तीव्र गति से कार्य संपन्न किया

गंतव्य तक पहुंचाया

जिस कार्य को अंजाम दिया |

विवाह गीत -सतीश सक्सेना

पर यह आँखें मेरी,

संग नहीं दे रहीं

हँसते हँसते न जाने

छलक क्यों रहीं  ?

आज बेटी   चलीं,

अपना दर छोड़कर

घर नया चुन लिया अपना घर छोड़कर!

 वह

अंशुमान मेघों की अनेक परतों के पीछे

पंछी देर तक दुबके रहते हैं कोटरों में

रात भर बरस कर भी

बदलियाँ थकी नहीं होतीं

टप टप झरती हैं

“जीवन”

चलते-चलते

कब उद्देश्य निरुद्देश्य से

लगने लगते हैं

और…कब…, सफ़र

अन्तिम पड़ाव पर

आ खड़ा होता है

भान ही नहीं होता

न जाने कितने घरों की अनकही कहानी - बुआजी

इसके बाद मैंने एक बहुत बदतमीज़ी वाला सवाल पूछ लिया –

‘बुआ जी विधवा हैं तो वो सिन्दूर क्यूँ लगाती हैं?’

‘किशन  ने बेरुखी से जवाब दिया –

‘मुझको नहीं मालूम कि वो क्यूँ सिन्दूर लगाती हैं. वैसे भी बड़ों की बातों में हम बच्चों को टांग नहीं अड़ानी चाहिए. गोपेश ! तुमसे एक रिक्वेस्ट है, आगे से तुम बुआजी और दीदी के बारे में मुझसे कोई सवाल मत पूछना.’

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव  


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...