निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 5 दिसंबर 2016

507....हर तरफ फकीर हैं फकीर ही फकीर

सादर अभिवादन
दो रोज से परेशान थी
उँगलियाँ तवे को छू गई थी
आज ठीक है...

आज की पसंद........

किसी की प्रस्तुति नहीं पर डिज़िटल भारत की शुरुआत



काँपती उँगलियों से,
थरथराते शब्दो को लिख रही हूँ....
धुंध में तुम्हे ढूंढती अपनी आँखों की बेचैनियां,
इस बार राजाई में छुप कर,
तुम्हारी पढूंगी,और तुम्हे लिखूंगी,
मैं भी तुम्हे सर्दी की चिठ्ठियां...


अकेलापन........अनीता 
उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक
धरा के इस छोर से उस छोर तक
कोई दस्तक सुनाई नहीं देती


अपना बचपन.......जीतेन्द्र पाराशर
बेचैनी से ढूढ़ रहा था वो
अपना बचपन
अरसे बाद आया अपने गाँव
भाग चला पकड़ने
पीपल को
जो करते करते इन्तजार
मर चुका था



ये लोग पागल हो गए हैं..... नासिर काज़मी
उन्हें सदियों न भूलेगा ज़माना
यहां जो हादिसे कल हो गए हैं, 

जिन्हें हम देख कर जीते थे 'नासिर' 
वो लोग आँखों से ओझल हो गए हैं



४० पार..... रेवा टिबड़ेवाल
आईने के सामने खड़े हो 
आज खुद से 
बात करने की कोशिश करी ....... 
जब गौर से देखा तो 
समझ ही नहीं आया की 
ये मैं हूँ !!



आज के शीर्षक में ताजी खबर..

फकीरों 
के देश में 
खुश 
रह कर 
हमेशा 
की तरह 
बैठ कर 
पीटता 
चला चल 
अपनी 
लकीर 
दर 
लकीर । 

इसी के साथ आज्ञा दें यशोदा को
चलते-चलते एक छोटा सा पंच और




रविवार, 4 दिसंबर 2016

506....शताब्दी वर्ष में 12 वां हाइकु दिवस

सादर अभिवादन
अभी फोन मिला
........
साथ 
कुलदीप जी का
नेट ने 
छोड़ दिया..

आज हाइकु दिवस है ..... 
शताब्दी वर्ष में 12 वां हाइकु दिवस .... 
पटना में आयोजित किया जा रहा है...

आज पढ़िए हाईकूनुमा प्रस्तुति....





















आज्ञा दें दिग्विजय को
मैं आज कल अकस्मात ही आ जाता हूँ
सादर









शनिवार, 3 दिसंबर 2016

505 .... हाइकु दिवस






कल हाइकु दिवस है ..... शताब्दी वर्ष में 12 वां हाइकु दिवस .... पटना में आयोजन है .... कैसी अनुभूति हो रही है ,यहाँ शब्दों में नहीं बता सकती हूँ ... लोग पूछ रहे हैं , तैयारी कैसी है  ... तैयारी कैसी रही ये तो परिणाम बताते समय लोगों के आँखों से झलकता है .... 

सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष




PicsArt_1424104498960 (Small)




Image result for हाइकु दिवस


Image result for हाइकु दिवस




Image result for हाइकु दिवस













Image result for हाइकु दिवस




फिर मिलेंगे .... तब तक के लिए 
आखरी सलाम


विभा रानी श्रीवास्तव 



शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

504..कुछ व्यक्त करने के लिये कोई है जो चल रहा हो साथ में लेकर शब्दकोष शब्दों को गिनने के लिये

सादर अभिवादन..
सोलह की पूँछ ही बाकी है
निगल लिया सत्रह ने उसे
गिनता के ही दिन बचे हैं....

पसंदीदा रचनाओं की ओर चला जाए....

सराहनीय...
Lawyer से बनी Successful चायवाली : उपमा विरदी की उपलब्धि
लोगों को चाय इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे बनाने का तरीका भी सीख रहें है | इसके लिए उपमा अलग – अलग शहरों में जाकर ‘The Art of Making Chai’ वर्कशॉप यानि चाय बनाने की कला के बारे में class लेती है जिसमे उपमा विरदी लोगों को स्वादिष्ट मसाला चाय बनाना सिखाती है| चायवाली (Chaiwaali) के नाम से आज उपमा ने बिजनेस में जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए बस यही कहना चाहूंगी


जब से मिले तुम मुझको 
मेरे ख्याल बदल गए 
जीने से बेजार था दिल 
तुम बहार बन के आ गए 

कभी कभी अपने से बडों की, अपने मार्गदर्शकों (Trainer) की बातें हमें भी अजीब लगती होंगी. ध्यान रहे, कहीं झल्लाहट मैं शागिर्द वाली गलती हमसे भी न हो जाये. यदि ऐसा हुआ तो वो हमारे सीखने की सीमा होगी, उसके आगे हम कुछ नहीं सीख पाएंगे. याद रखिये की सीखने की कोई सीमा नहीं है.



तुम हो...अर्चना तिवारी
तुम रंग नहीं
जिसे सिर्फ़ तीन रंगों में रंगा जाय
और तुम कोई आदेश भी नहीं
जिसे थोपा जाय
तुम असीमित हो, तुम अपरिभाषित हो
तुम अकथनीय हो, तुम बेरंग हो
तुम देश हो
कोई सामान नहीं हो...

मुल्क भी हैरान है ऐसा मदारी देखकर.....अतुल कन्नौजवी
जिनके चेहरे साफ दिखते हैं मगर दामन नहीं
शक उन्हें भी है तेरी ईमानदारी देखकर,

उम्रभर जो भी कमाया मिल गया सब खाक में
चढ गया फांसी के फंदे पर उधारी देखकर,


उलटफेर भरी दुनिया......कश्मीर ठाकुर
सारी की सारी दुनिया
जीना चाहता हूँ
मगर
मरना आता नहीं!



ओ कचनार.....रश्मि शर्मा
चेहरा मेरा था...
नि‍गाहें उसकी...
वो देखता जाता...
लगातार नहीं टि‍कती थी
उसकी नि‍गाहें...
कभी आकाश तकता तो कभी रास्‍ता।
मगर मुड़कर नि‍गाहें अटकती मेरे ही चेहरे पर।


अंत में शीर्षक कथा..

शब्दों के बीच में 
गिरते लुड़कते शब्दों
को जोड़ते तोड़ते
मरोड़ते शब्द
कोशिश में
समझाने की
बताने की
कुछ व्यक्त
कुछ अव्यक्त
व्यर्थ में
असमर्थ
समर्थ शब्द ।
........

आज्ञा दीजिए दिग्विजय को
फिर मिलेंगे जब भी आदेश मिलेगा











गुरुवार, 1 दिसंबर 2016

503....भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण,

जय मां हाटेशवरी...


सारे 
समीकरणों
के कर्णधार
तय करते हैं
किस कुत्ते
को आदमी
बनाना है
और
कौन सा
आदमी खुद
ही कुत्ता
हो जाता है

भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण,

जिसे मीडिया में छोटे रूप में नोटेबंदी कहा गया, की घोषणा 8 नवम्बर 2016 को रात आठ बजे  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक राष्ट्र को किये गए संबोधन के द्वारा की गयी। इस घोषणा में 8 नवम्बर की आधी रात से देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को खत्म करने का ऐलान किया गया। इसका उद्देश्य केवल  काले धन  पर नियंत्रण ही नहीं बल्कि  जाली नोटों  से छुटकारा पाना भी है।
इस विषय पर हर तरफ चर्चा है...
इस लिये आज के  लिंक भी...इसी विषय पर...

रूपये 500 व 1,000 की नोट बंदी और भारतीय अर्थव्यवस्था
पक्ष-

नकली मुद्रा पे काबू -
500 व् 1,000 के जेसे बड़े नोट बंद करने का सबसे ज्यादा असर, भारतीय बाज़ार में मोजूद लगभग 16 लाख करोड़ की नकली मुद्रा पे पड़ेगा. नकली मुद्रा 500 व् 1,000 के नोट के रूप में नेपाल व् बांग्लादेश के माध्यम से भारतीय बाज़ार में उतारी जाती है. जोकि जीडीपी की लगभग 20% है इन बड़े नोटों के बंद हो जाने से यह नकली मुद्रा और कुछ नहीं बस कागज के टुकड़े मात्र बन  के रह गयी है.

विपक्ष-
- बैंक व् ATM पे लम्बी लाइन लगेगी, लोग अपने पुराने नोट बदलने/जमा करने के साथ ही नये नोट भी निकालेंगे और भारत के अपर्याप्त बैंकिंग ढांचा को देखते हुए बैंको पे मारा-मारी होना लाजमी है. रोजाना मजदूरी करके पेट भरने वालो के लिए दिन भर बैंक की लाइन में लगना एक मुश्किल कार्य होगा.
- ग्रामीण भारत में बैंकिंग व्यवस्था के साथ साथ मोद्रिक ज्ञान की कमी को देखते हुई, जब उन्हें पता चलेगा कि उनका 500, 1,000 का नोट किसी काम का नहीं रहा, तो ग्रामीण जनों में भय का माहोल बनेगा.

500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने से हो रहा नुकसान ...
वही दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल कहते है नोट बंद होने की जानकारी  बीजेपी को थी और उन्होंने अपना काले धन  ठिकाने लगा दिया और आगे वो कहते है आज बैंक में आम आदमी  लाइन में लगा  है कोई भी बड़ा पैसे वाला कही नहीं नजर आता है जिनके पास काला धन था उन्होंने सोना खरीद लिया  और कुछ ने इसे डॉलर से बदल लिया इस तरह 500 और 1000 के नोट बंद होने  देश में  केवल आम आदमी रिक्शेवाला, मोची, नाई, किसान, किराने वाला या मजदूर  परेशांन है उम्मीद करते है जल्दी ही देश में सब कुछ जल्दी ही पहले की तरह हो जायेगा !!

समय की मांग
आठ नवम्बर को एक जलजला आया, यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित था, पर इससे सारा देश हिल गया। सरकार की तरफ से इसे भ्रष्टाचार, काले धन और बाजार में छाई नकली मुद्रा से निजात पाने के लिए उठाया गया कदम बताया गया। आम भारतीय जो देश के हित के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी-कठिनाई सहने को और त्याग करने को तैयार हो जाता है उसने अपने स्वभाव के अनुसार दसियों दिन तकलीफें झेलीं पर इस कठोर निर्णय का स्वागत ही किया। कारण साफ़ था, हमारे देश की अधिकतम आबादी वह है जो अपना खून-पसीना एक करने बावजूद अपनी आवश्यकता के सौ रुपये के बदले नब्बे रुपये ही कमा पाती है। उसके पास अपना उजला धन ही नहीं टिकता तो काले धन की बात ही कहां ! यह तबका वर्षों से मंत्री, संत्री, नेता, अभिनेता, इंजिनियर, ठेकेदार, फलाने-ढिमकाने के पास या फिर उनके द्वारा ठिकाने लगाए गए काले धन के बारे में सुनता आ रहा था। आज उसके मन में कहीं दबे ऐसे धन्ना-सेठों के प्रति आक्रोश को तसल्ली मिली। काले धन के देश के काम आने की बात सुन उसने परेशानियों को सहते हुए भी इस निर्णय का स्वागत किया।

उथल-पुथल मची हुई है मन में हादसे एक  पूरे परिवार को ही नहीं एक पूरे कुनबे को ख़तम कर देते हैं। .... एक पूरी पीढ़ी  पीछे चले जाते हैं लोग। ट्रेन हादसे में एक पत्रकार के घायल बच्चे के परिजन से किया प्रश्न - जब हादसा हुआ तो आपको कैसा फील हुआ ? इस बच्चे के माता-पिता ? जबकि वे नहीं रहे ये जानकारी के बिना पत्रकार इंटरव्यू लेने नहीं गया होगा।  हमें भीतर तक संवेदनहीन बना रहे हैं।

काला धन
पर सब लोग कह रहे काला धन होता है
धन का कोई रंग नहीं होता
धन तो सबके काम आता है
वो गरीब हो या अमीर
कुछ लोग ऐसे है जो धन को दबा कर रखे है
जो हमारे देश को खोखला कर रहा है
जो हुआ अच्छा हुआ
सरे गरीब और अमीर बराबर हो गए
सबसे ज्यादा तो चोट महिलाओं को लगी


आज बस इतना ही....
फिर मिलते हैं....


धन्यवाद।

   











बुधवार, 30 नवंबर 2016

502....कभी होता है पर ऐसा भी होता है

सादर अभिवादन..
चालू हो गई फिर से गिनती.....
01,02,03
चलना है...चलते रहना है
रुक गया जो.. 
श्रेणी बदल जाती है उसकी
स्वतः ही...
चरैवेति - चरैवेति
मत पलट के देख..
क्या छूट गया पीछे
वो देख सामने खड़ा है
सत्रह तेरे इन्तज़ार में...

सपनों में जीने वालों का
एक यही तो हासिल है   
दिन भी बीता रीता-रीता
रात बिलखते बीत गयी !

आज मेरी लेखनी ने राजनीति की तरफ देखा,
आँखें इसकी चौंधिया गयी मस्तक पर छायी गहरी रेखा।
                                                                               
संसद भवन मे जाकर इसने नेता देखे बडे-बडे,
कुछ पसरे थे कुर्सी पर ,कुछ भाषण देते खडे-खडे


भाई, नुक्स निकालना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है. देश हो या नियम कायदे, हम तो नुक्स निकालेंगे. 
जल्दी ही चुनाव होंगे लेकिन उसके पहले ही लोगों के हाथों में स्याही लगी होगी, 
कहीं आग लगी होगी तो कहीं धुंआ उठेगा. अब दिल ढूँढता है फिर फुरसत के चार दिन 


मुरारी की तरफ़ मुखातिब होते हुए कहा, "आज तक तुम्हारे खाते में तनख्वाह के अलावा कभी एक धेला भी जमा नहीं हुआ होगा। इस बार उसमें अनायास एक लाख की रकम जमा हो गयी। बदकिस्मती से अगर कोई राजस्व अधिकारी पूछ बैठे कि यह रकम कहां से आई तब क्या स्पष्टीकरण देना होगा इसे भी सोच लेना।


कभी कभी कहानियाँ
यूँ खत्म हो जाती है !
वक़्त का मरहम मिलता नहीं
तो जैसे ज़ख्म हो जाती है !!


महक उठी थी केसर.....स्मृति आदित्य जोशी "फाल्गुनी"
महक उठी थी केसर
जहाँ चूमा था तुमने मुझे,
बही थी मेरे भीतर नशीली बयार
जब मुस्कुराए थे तुम,



देश की धड़कन


एक शहंशाह बहुत समझदार था....ईश मिश्रा
काश चलता होता 
सत्य-अहिंसा से जम्हूरी सियासत का काम
करना पड़े सियासत में कितना भी छल फरेब
खुले न मगर किसी भी चाल का भेद
वह एक भी ऐसा शब्द नहीं बोलता
जो करुणा से हो न ओत-प्रोत
दिखता है वह ऐसे 
हो जैसे मानवीय संवेदनाओं का श्रोत
करता वह शहंशाह रियाया से निरंतर संवाद
बताता है उन्हें गाहे-बगाहे अपने मन की बात
कभी मन-ही-मन शहीदों के साथ दिवाली मनाता
खेलता है होली सरहद पर सैनिकों के साथ
मलाल है उसे इस बात का 
कर न सका सम्मान सैनिक बनने के ख़ाब का
मचा था जब सिक्कों की गफलत से मुल्क में कोलाहल
लगा उसे बह रहा है देशभक्ति का हलाहल 


आज का शीर्षक..

और जिसे 
बस समय 
लिख रहा 
होता है 
समय पढ़ 
रहा होता है 
समय ही 
खुद सब कुछ 
समझ रहा 
होता है ।

आज अति हो गई..
आज्ञा दें यशोदा को
सादर

















मंगलवार, 29 नवंबर 2016

501...बदल जा या बदलाव ला दे। 

जय मां हाटेशवरी...


आज के ही दिन...यानी 29 नवंबर 1901 को...
 सरदार सोभा सिंह....जी का जन्म हुआ था...
आज की प्रस्तुति का....शुभारंभ उनकी कुछ पंक्तियों से....
यह तन आत्मा का मंदिर
सब कुछ इसके भीतर
सिख ,गुरु, देवता, भगवान
कवि ,लेखक, चित्रकार
अरे कोई रूह
कभी तो आए बाहर
मृत हुई तूलिका
मुर्दा रंग
शीत बुढ़ापा
जीने की उमंग
मैं बनाता हूँ चित्र
जिन्हें जीवित आत्माएँ
देती हैं प्राण
मेरी तमन्ना?
कोई न जाने.

पूछने में लगा है जमाना वही सब जिसे अच्छी तरह से सबने समझ लिया है-
कुछ
पहेलियों
को
समझने
सुलझाने
के लिये
जोड़ तोड़
कर
एकत्रित
की गई
कड़ियाँ हैं

मानव नाग...
*******   नाग जाति का अपमान  
करते हो क्यों  
नाग बेवजह नहीं डँसता  
पर तुम?
धोखे से कबतक  
धोखा दोगे  
बिल से बाहर आकर  
पृथक होना ही होगा

नहीं रहे क्यूबा की क्रांति के जनक और वामपंथ के स्तम्भ फिडेल कास्त्रो-
एक ऐसा कम्युनिष्ट तानाशाह जिसके विरोधियों के पास दो ही रास्ते होते थे या तो वो मारे जायेंगे या क्यूबा छोड़ देंगे...फिडेल कास्त्रो एक ऐसा कम्युनिष्ट तानाशाह जिसे अमरीका समेत कई ख़ुफ़िया एजेंसिया मिल कर भी नहीं मार पाई..CIA ने फिडेल कास्त्रो को मारने के लिए 650 से ज्यादा बार प्रयास किये मगर अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी हर बार विफल रही..
एक बार नास्तिक वामपंथी फिडेल कास्त्रो ने कहा था की मैं भगवान को नहीं मानता था मगर CIA और अमरीका द्वारा कई दशको तक मुझे मारने के सैकड़ो प्रयास के बाद भी मैं जीवित बचा हूँ,इससे मुझे लगने लगा है की भगवान होता है... खैर आज फिडेल कास्त्रो इस दुनिया में नहीं है और शोक के साथ साथ एक बड़ा हिस्सा हवाना में जश्न भी मना रहा है..आने वाला समय और क्यूबा की अगली पीढी इस वामपंथी कम्युनिष्ट तानाशाह का क्यूबा के निर्माण (या विध्वंस) में योगदान को तय करेगी..

 अगर बदलाव लाना है तो कानून नहीं सोच बदलनी होगी
जब किसी भी कार्य अथवा फैसले पर विचार किया जाता है तो सर्वप्रथम उस कार्य अथवा फैसले को लागू करने में निहित लक्ष्य देखा जाना चाहिए यदि नीयत सही हो तो फैसले का विरोध बेमानी हो जाता है।
यहाँ बात हो रही थी नोटबंदी के फैसले की  । इस बात से तो शायद सभी सहमत होंगे कि सरकार के इस कदम का लक्ष्य देश की जड़ों को खोखला करने वाले भ्रष्टाचार एवं कालेधन पर लगाम लगाना था।
यह सच है कि फैसला लागू करने में देश का अव्यवस्थाओं से सामना हुआ

वक्त के साथ हर सोच बदल जाती है...
सबसे बड़ा बदलाव जो मुझे दिखाई पड़ रहा है वो इस बात में कि जब कहीं से ये फुसफुसाहट सुनाई देती थी कि ठिकाने लगा आये.. तो सीधे दिमाग में कौंधता था कि जरुर किसी लाश को ठिकाने लगा कर आया है बंदा..आज लाश की जगह १००० और ५०० के अमान्य नोट विराजमान हो गये हैं...उन्हें ही ठिकाने लगा कर आदमी ऐसी चैन की सांस भरता है मानो लाश ठिकाने लगा अया हो.. हालांकि लाश ठिकाने लगा आनें में भी कम ही चांस था कि पुलिस से बच पाते और वही हाल अब इन्कम टैक्स वालों से इस नोट ठिकाने लगा आने में है मगर तात्कालिक सुकून तो मिल ही जाता है..मानो कि आज रात इसबगोल खाकर सो जाये तो जीवन भर के लिए कब्जियत से निजात मिल जायेगी...यह तय है कि कल कब्जियत से आराम तो लगेगा मगर जो कल इसबगोल नहीं खाया तो परसों फिर वही हाल... देखना अब यह है कि इस बड़े बदलाव से जिसने बातों के मायने बदल डाले...वो और क्या क्या बदलता है और कब तक के लिए...

आज के पांच लिंक पूरे हुए....
चलते-चलते...
बन जा पतंगा, जल जा
या बन लौ और सबको जला दे।
बन राहों का पत्थर, खा ठोकरें
या बन मूरत सबको झुका दे।
ले फैसला, कुछ तो कर
बदल जा
या बदलाव ला दे।





Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...